Thursday, 22 October 2026 | 4:24 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :जातपात, ऊंचनींच,अंधविश्वास, भ्रस्टाचार रूपी रावण का पुतला जलाकर मनाया गया धम्म विजय दिवस

Share:
जौनपुर :जातपात, ऊंचनींच,अंधविश्वास, भ्रस्टाचार रूपी रावण का पुतला जलाकर मनाया गया धम्म विजय दिवस
जौनपुर :भगवान गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, चम्बलतारा, जौनपुर के विद्यालय परिवार की ओर से प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 20 अक्टूबर 2026, दिन मंगलवार को धम्म विजयदशमी एवं परिवर्तन दिवस के शुभ अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया!
भगवान गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रबंधक संतोष कुमार मौर्य (मुन्ना ) जी ने बताया यह मेला पिछले 35 वर्षों से निरंतर आयोजित होता आ रहा है। इस मेले का शुभारंभ स्वर्गीय लालचंद मौर्य जी,पूर्व विधायक एवं संस्थापक प्रबंधक- भगवान गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज चंबलतारा द्वारा किया गया था। तभी से यह मेला प्रत्येक वर्ष परंपरागत रूप से आयोजित होता आ रहा है तथा क्षेत्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है।इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मेले का आयोजन हुआ!कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और सांसद जौनपुर बाबू सिंह कुशवाहा जी की उपस्थिति सराहनीय रही!कार्यक्रम में बिरहा गीत का भी आयोजन किया गया था!कार्यक्रम के अंत में भ्रस्टाचार, जातपात, छुवा छूत रूपी रावण का पुतला दहन किया गया!