पांचालघाट पुल जर्जर, मरम्मत के बावजूद नहीं थमी बदहाली; हादसे का खतरा
फर्रुखाबाद के पांचालघाट पुल की जर्जर हालत ने राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है। बार-बार मरम्मत के बावजूद पुल का कंक्रीट उखड़ने और सरिए बाहर निकलने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
फर्रुखाबाद के पांचालघाट पुल की जर्जर हालत ने राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है। बार-बार मरम्मत के बावजूद पुल का कंक्रीट उखड़ने और सरिए बाहर निकलने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
फर्रुखाबाद के कक्योली निवासी पुष्पा शाक्य एवं मैनपुरी के अमिलिया निवासी रामरतन शाक्य का 20 अक्टूबर 2026 को बौद्ध रीति-रिवाज एवं दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार संपन्न कराया गया। संस्कार के बाद बौद्धाचार्य धर्मपाल बौद्ध ने नवदंपती को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया।
फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने प्रवर्तन अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता ने गाड़ीहा-बड़झला स्थित देशी शराब एवं कॉम्पोजिट दुकान का औचक निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और CCTV कैमरों की जांच की।
फर्रुखाबाद के उदित कुमार शाक्य का फेडरल बैंक, अलुवा, केरल में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर चयन होने पर तथागत सामाजिक समिति (TSS) ने सम्मानित किया। उदित ने B.Tech Electrical Engineering और MBA Business Analytics & Finance की शिक्षा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से पूरी की है।
रायबरेली। राजघाट स्थित सई नदी पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के मद्देनजर सदर विधायक अदिति सिंह के प्रतिनिधि कमल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं को उनके सामने रखा। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कमल श्रीवास्तव ने मौके पर लाइट की व्यवस्था करवाई, ताकि विसर्जन के दौरान लोगों को अंधेरे की परेशानी का सामना न करना पड़े।
तथागत सामाजिक समिति (TSS) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र शाक्य ने डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य को पदोन्नति देकर प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। इस अवसर पर समिति के कोर कमेटी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान सुरक्षा और खुशहाली के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत लखीमपुर खीरी पुलिस लगातार समाज और परिवारों को जोड़ने का काम कर रही है। पुलिस केवल अपराधियों पर कार्रवाई ही नहीं कर रही है, बल्कि छोटी-छोटी बातों से टूट रहे परिवारों को फिर से बसाने में भी अहम भूमिका निभा रही है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व पुलिस टीम द्वारा शिवालापुरवा DRB भट्ठा मार्ग पर मृतक की चिता के पास से अभियुक्त संतोष पुत्र स्व0 लल्लन प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम मथना, थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
थाना हैदराबाद पुलिस व एन्टी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के दृष्टिगत एक त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की गई। सोमवार को ममरी रोशनागर मार्ग पर आने-जाने वाली महिलाओं एवं छात्राओं पर छींटाकशी व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मनचले को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
कायमगंज तहसील सभागार में एसडीएम अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में व्यापार मंडलों और व्यापारिक संगठनों की बैठक हुई। आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन और व्यापारियों ने रणनीति पर चर्चा की।
डीएस कॉलेज में सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत संपन्न हुआ समारोह, नौ मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी हुआ। विधायक बोले, जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल बनी योजना, सीडीओ ने नवदंपतियों को दी सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं।
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर घर से नाराज होकर दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही 16 वर्षीय नाबालिग बालिका जीआरपी को मिली। पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर कमालगंज पुलिस के सुपुर्द किया।
फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं।
फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने नई निरीक्षण व्यवस्था लागू की है। सातों ब्लॉकों की साप्ताहिक रैंकिंग होगी और सीएचसी निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ लेखा अभिलेखों की भी जांच की जाएगी।
फर्रुखाबाद के ग्राम कोरीखेड़ा निवासी अनुराग शाक्य एवं कन्नौज के ग्राम गौरियापुर निवासी आकांक्षा शाक्य का 19 अक्टूबर 2026 को दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार संपन्न कराया गया। बौद्धाचार्य धर्मपाल बौद्ध ने संस्कार संपन्न कराने के बाद नवदंपती को प्रमाण पत्र प्रदान किया।