लखापुर में शराब की दुकान में नकब लगाकर चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सुबह लोगों को हुई वारदात की जानकारी, मोबाइल फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
कासगंज। जनपद के लखापुर में चोरों ने शराब की दुकान में नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से छह क्वार्टर शराब, बीयर की एक पेटी और फ्रिज में रखी ठंडी बोतलें निकालकर ले गए। सुबह जब लोगों ने दुकान में नकब लगा देखा, तब चोरी की जानकारी हुई।
जानकारी के अनुसार, शराब की दुकान का संचालन रन सिंह करते हैं। दुकान रात करीब 10 बजे बंद करके संचालक चले गए थे। इसके बाद चोरों ने दुकान में नकब लगाकर चोरी की। रात करीब 12:40 बजे चोर दुकान के अंदर मौजूद थे।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और मोबाइल फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है, ताकि चोरी की वारदात में शामिल लोगों का पता लगाया जा सके। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है।
डॉग स्क्वाड टीम भी मौके पर पहुंची.