Friday, 30 October 2026 | 4:48 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज - विशेष जनजागरूकता एवं स्थल निरीक्षण

Share:
प्रयागराज - विशेष जनजागरूकता एवं स्थल निरीक्षण
प्रयागराज ,29.10.2026 - विशेष जनजागरूकता एवं स्थल निरीक्षण

1. बसंती रिजॉर्ट, फूलपुर - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह स्थल निरीक्षण,
आज दिनांक 29/10/2026 को बसंती रिजॉर्ट, फूलपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल का खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विवाह समारोह में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, कच्ची सामग्री, पेयजल एवं रसोई की साफ-सफाई की सघन जांच की गई। भोजन पकाने एवं परोसने में स्वच्छता बनाये रखने हेतु संबंधित कैटरर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

2. FSW लैब वाहन द्वारा जनजागरूकता - तेलियरगंज / रसूलाबाद,
आज ही FSW (Food Safety on Wheels) वाहन के माध्यम से 35/2, रसूलाबाद, तेलियरगंज, प्रयागराज में खाद्य सुरक्षा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में दुकानों एवं ठेलों पर उपलब्ध दूध, छेना, पेड़ा, बूंदी लड्डू, धनिया पाउडर, लाल चटनी इत्यादि खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई।

जांच के दौरान बूंदी लड्डू में रंग का प्रयोग पाया गया, जिस पर दुकानदार को रंग का प्रयोग न के बराबर करने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु जागरूक किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आम जनमानस से अपील की जाती है कि त्यौहार के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति सजग रहें ।