Wednesday, 21 October 2026 | 4:23 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : 'मिशन शक्ति अभियान' के तहत थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा महिलाओं पर छींटाकशी करने वाला मनचला गिरफ्तार

थाना हैदराबाद पुलिस व एन्टी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के दृष्टिगत एक त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की गई। सोमवार को ममरी रोशनागर मार्ग पर आने-जाने वाली महिलाओं एवं छात्राओं पर छींटाकशी व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मनचले को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
Share:
लखीमपुर खीरी : 'मिशन शक्ति अभियान' के तहत थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा महिलाओं पर छींटाकशी करने वाला मनचला गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त की तस्वीर
गोला गोकर्णनाथ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याती गर्ग के निर्देशन में 'मिशन शक्ति अभियान' व अपराधियों/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पश्चिम) के संन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद के नेतृत्व में थाना हैदराबाद पुलिस व एन्टी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के दृष्टिगत एक त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की गई। सोमवार को ममरी रोशनागर मार्ग पर आने-जाने वाली महिलाओं एवं छात्राओं पर छींटाकशी व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले  मनचले अभियुक्त मोनिस पुत्र मुन्ना, निवासी ग्राम दतेली (हाल पता: रोशनगर), थाना हैदराबाद, जनपद खीरी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हैदराबाद पर मु0अ0सं0 294/2026, धारा 296 बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जनपद पुलिस द्वारा 'मिशन शक्ति' के तहत महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा, स्वावलंबन व सम्मान हेतु सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों एवं बाजारों में लगातार सघन चेकिंग अभियान व एण्टी रोमियो स्क्वायड की गश्त जारी रहेगी। मनचलों व शोहदों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस (एन्टी रोमियो) टीम में उ0नि0 दिलीप कुमार, का0 मोहित, म0का0 ऋतु शर्मा मौजूद रहे।