करीब एक महीने बाद महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. उससे पहले एक दिग्गज खिलाड़ी ने रिटायरमेंट से यू-टर्न लेकर वर्ल्ड कप में खेलने का निर्णय किया है. दरअसल दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप के लिए अपना 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित कर दिया है, जिसमें शबनिम इस्माइल का नाम भी शामिल हैं. इस्माइल ने संन्यास लेने के 3 साल बाद वापसी का फैसला किया है. शबनिम इस्माइल ने अपने करीब 16 साल लंबे अंतर्राष्ट्रीय करियर में 127 वनडे, 113 टी20 और एक टेस्ट मैच खेला. इस…
Category: खेल
IPL इतिहास में पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किस टीम के नाम?
इंडियन प्रीमियर लीग में नया चलन देखने को मिल है कि बल्लेबाज पहली ही गेंद पर बाउंड्री बटोरने की कोशिश करने लगते हैं. वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और प्रियांश आर्य जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों के इस दौर में बल्लेबाज पहले ही ओवर में ऐसे बल्ला घुमाते हैं जैसे पारी में 20 नहीं सिर्फ एक ही ओवर होता हो. इसी कारण बहुत सी टीमों ने पारी के शुरुआती ओवर में ही चौके-छक्कों की बारिश की है. यहां जान लीजिए उन टीमों के बारे में, जिन्होंने पहले ही ओवर में सबसे ज्यादा रन…
ICC ने जारी की पूरे साल की ODI रैंकिंग, टीम इंडिया नंबर-1
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वनडे क्रिकेट में टीमों की रैंकिंग पर वार्षिक अपडेट जारी किया है. पूरे साल की इस रैंकिंग में टीम इंडिया ने दबदबा बनाया हुआ है और वह दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड से पांच अंक आगे है. भारत को एक अंक का नुकसान हुआ है, जबकि न्यूजीलैंड को 2 पॉइंट्स का फायदा. रैंकिंग में पाकिस्तान को नुकसान हुआ है, जबकि मौजूद ODI वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर बनी हुई है. टॉप-10 में अधिकांश टीमों ने अपनी-अपनी पोजीशन सुरक्षित रखी है. केवल दक्षिण अफ्रीका को फायदा…
RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर पर क्यों चला BCCI का चाबुक?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हेड कोच एंडी फ्लावर पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। फ्लावर को रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेले गए मुकाबले में कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल एक का दोषी पाया गया है। एंडी फ्लावर ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान ‘अभद्र भाषा’ से जुड़ा है। यह घटना आरसीबी की पारी के दौरान 17.2 ओवर में हुई, जब फ्लावर एक फैसले से नाखुश होने के बाद चौथे अंपायर से तीखी…
‘क्रिकेट नहीं, ये तमाशा है’, गोयनका ने IPL पर उठाए सवाल
आपने भी अपने दोस्तों या करीबियों के मुंह से शायद यह बात सुनी होगी कि ‘इस बार यानी 2026 के आईपीएल में मजा नहीं आ रहा है.’ इस बार टूर्नामेंट का 19वां सीजन खेला जा रहा है. सीजन में आधे से ज्यादा लीग मैच हो चुके हैं. धीरे-धीरे कारवां प्लेऑफ की तरफ की तरफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के भाई और आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर कुछ आंकड़े शेयर कर ‘आईपीएल में मजा नहीं…
बदल गए IPL 2026 के नियम, अब इन चीजों पर लगी रोक
आईपीएल 2026 के नए नियम चर्चा का विषय बने हुए हैं. हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर क्यों BCCI को अचानक सख्त नियम लाने पड़े. इस रिपोर्ट में आपके हर सवाल का जवाब मिल जाएगा. यहां डिटेल में जानिए अब आईपीएल 2026 में किन चीजों पर रोक लगाई गई है, और क्यों यह फैसला लेना पड़ा. प्रतिबंधित जगहों पर रील्स बनाना, सुरक्षा मंजूरी के बिना मजाक करना और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से खिलाड़ियों की नजदीकी. ये ऐसी वजहें रहीं, जिनके कारण बीसीसीआई को कड़े परामर्श जारी करने…
BCCI ने अचानक अर्शदीप सिंह पर लगाया बैन?
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अक्सर उन्हें व्लॉग बनाते हुए देखा जाता है, लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्ती बरतते हुए व्लॉगिंग पर बैन लगा दिया है. बताया जा रहा है कि 7 खिलाड़ियों के बर्ताव को देखते हुए बीसीसीआई ने नई एड्वाइजरी जारी की थी, उसी के बाद अर्शदीप को आईपीएल के दौरान वीडियो बनाने से रोका गया है. इस मामले के तार कहीं युजवेंद्र चहल से भी जुड़े हैं. अर्शदीप सिंह अपने यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया…
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल
केएल राहुल ने वह कर दिखाया है, जो अब तक IPL में कोई नहीं कर पाया था. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 23 रनों की पारी खेल उन्होंने इतिहास रच डाला. राहुल आईपीएल के इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1,000 या उससे अधिक रन बनाए हों. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 16 रन बनाते ही उन्होंने आईपीएल करियर में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 1,000 रन पूरे कर लिए थे. इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं…
भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, वाइफ ने बेटी को दिया जन्म
भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिता बन गए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने गुरुवार, 7 मई के दिन एक बेटी को जन्म दिया. इससे पहले खबर आई थी कि सूर्यकुमार निजी कारणों से MI टीम के साथ रायपुर के लिए रवाना नहीं हुए हैं, जहां 10 मई को मुंबई की भिड़ंत RCB से होनी है. सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल 2026 सीजन अच्छा नहीं गुजरा है, लेकिन इस कठिन दौर के बीच उन्हें पिता बनने की खुशी मिली. परिवार के साथ…
IPL खिलाड़ियों पर BCCI की सख्ती, गर्लफ्रेंड के साथ घूमने पर मिलेगी सजा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) खिलाड़ियों और टीम ऑफिशियल्स पर सख्ती करने के मूड में है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है वे बहुत जल्द नए दिशा-निर्देश जारी करने जा रहे हैं. उन्होंने साफतौर पर कहा कि इस सीजन खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के आचरण में कुछ अनियमितताएं देखी हैं. देवजीत सैकिया ने कहा कि कुछ अनाधिकृत लोग टीम बस में खिलाड़ियों के साथ सफर कर रहे हैं और टीम होटल में ठहरे हुए हैं. ये लोग बिना अनुमति खिलाड़ियों और अधिकारियों के कमरों में जा रहे हैं.…
आईपीएल 2026 में कुल कितने नाबालिग क्रिकेटर खेल रहे हैं? क्या वैभव सूर्यवंशी हैं इकलौते?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गेंदबाजों को परेशान कर रहे हैं. उनकी बैटिंग से फैंस का अच्छा मनोरंजन हो रहा है. गौर करने वाली बात यह है कि सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स के वैभव की उम्र चर्चा का विषय बनी. कथित तौर पर सामाजिक कार्यकर्ता सीएम शिवकुमार नायक ने कहा कि राजस्थान की टीम वैभव से बाल मजदूरी करवा रही है क्योंकि वह नाबालिग हैं. इस बयान से सीजन के बीच बवाल मच गया है. शिवकुमार नायक ने धमकी देते हुए कहा…
IPL 2026 के बीच एमएस धोनी लेंगे संन्यास? इस दिन होगा ‘फेयरवेल’ मैच!
आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आधे से ज्यादा लीग मैच हो चुके हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है. फैंस बेसब्री से माही की वापसी का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इससे पहले धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा तेज हो गई है. माही के साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि माही इस सीजन सिर्फ फेयरवेल मैच के लिए मैदान पर उतर सकते हैं. अश्विन का मानना है कि इस सीजन धोनी का खेलना मुश्किल है. वह सिर्फ…
ICC Team Rankings: भारतीय पुरुष टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार
आईसीसी ने पुरुष टी20 टीम की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारत शीर्ष स्थान पर मजबूती के साथ खड़ा है। मंगलवार को जारी ताजा अपडेट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत 275 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर-1 पायदान पर है। हालांकि, भारत की बढ़त थोड़ी कम हुई है, फिर भी टीम दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड (262) से काफी आगे है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 258 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर उनके ठीक पीछे है।
IPL 2026 फाइनल के वेन्यू पर बवाल, क्या है मामला
IPL 2026 टूर्नामेंट का लीग स्टेज 24 मई को समाप्त हो रहा है. प्लेऑफ चरण बहुत करीब आ चुका है, लेकिन फाइनल और अन्य प्लेऑफ मुकाबलों का वेन्यू घोषित करने से पहले BCCI के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई है. चूंकि IPL 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता था और अगले सीजन का फाइनल गत चैंपियन टीम के होमग्राउंड पर खेला जाता है. प्लान अनुसार आईपीएल 2026 का फाइनल बेंगलुरू में होना है, लेकिन MLA टिकट वाली मुसीबत के चलते इस बार खिताबी मुकाबले का आयोजन शायद…
PSL 2026 का खिताब जीतने पर बाबर आजम की टीम को मिली कितनी रकम?
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी ने हैदराबाद किंग्समैन को हराकर खिताब अपने नाम किया. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला बीते रविवार (03 मई) लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पेशावर ने 5 विकेट से जीत अपने खाते में डाली. खिताब जीतने के बाद बाबर की टीम को बंपर प्राइज मनी मिली, लेकिन अगर इस प्राइज मनी की IPL से तुलना करें तो करीब 5 गुना का फर्क नजर आता है. पाकिस्तान टी20 लीग का खिताब जीतने वाली टीम को 5…
‘घमंडी मत बनो…’, IPL 2026 के बीच हार्दिक पांड्या पर बम की तरह फूटा साथी खिलाड़ी
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में बहुत ही खराब प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. टीम ने अब तक सीजन में 9 लीग मैच खेल लिए हैं, जिसमें सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है. इस प्रदर्शन के साथ टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो चुका है. अब टीम के इस प्रदर्शन पर मुंबई के पूर्व खिलाड़ी और हार्दिक के साथी अंबाती रायडू ने बड़ा बयान दिया. रायडू ने हार्दिक को सलाह देते हुए कहा कि घमंडी मत बनिए. इसके अलावा रायडू ने…
मुंबई इंडियंस से बाहर किए जाएंगे 3 खिलाड़ी! IPL 2026 के बाद फ्रेंचाइजी लेगी सख्त फैसले
मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2026 (IPL 2026) में बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रही है. टीम ने 9 लीग मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 2 में जीत मिली है. इस प्रदर्शन के बाद एमआई एलिमिनेट होने वाली पहली टीम बन सकती हैं. यहां से मुंबई का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना तो लगभग नामुमकिन हो गया है. इस खराब प्रदर्शन के चलते टीम टीम से कई खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है. हम आपको ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनकी छुट्टी लगभग तय है.1- ट्रेंट बोल्ट…
मनीष पांडे के नाम IPL का बड़ा रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. जैसे ही मनीष पांडे मैदान पर उतरे उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया. मनीष के नाम ऐसा रिकॉर्ड हुआ है, जो उनसे पहले सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के नाम था. 36 साल के मनीष पांडे अब तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो आईपीएल के सभी 19 सीजन खेले हैं. मनीष पांडे आईपीएल के पहले सीजन से अब तक हर साल कम से कम एक मैच खेलने…
Women’s T20 World Cup: विश्वकप के लिए भारतीय टीम घोषित
टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को भारतीय महिला टीम घोषित हो गई। मुंबई स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्यालय में चयन समिति की बैठक के बाद टीम का एलान कर दिया गया। भारतीय टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की अगुआई में खेलने उतरेगी। भारत ने पिछले साल वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था और अब टीम की नजरें अपने पहले टी20 विश्व कप खिताब पर होंगी। महिला टी20 विश्व कप 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा।…
क्रिकेट : भारत से हाथ मिलाने को लेकर अबतक रो रहा पाकिस्तान
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान शुरू हुआ ‘नो-हैंडशेक’ विवाद अब तक पाकिस्तान के गले की फांस बना हुआ है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने खुद इस पूरे मामले को याद करते हुए माना कि उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि हालात इतने अलग मोड़ ले लेंगे। आगा ने खुलासा किया कि मैच से ठीक पहले तक उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि भारतीय टीम के साथ हाथ मिलाने की परंपरा नहीं निभाई जाएगी। टॉस से पहले मैच रेफरी ने अलग ले…
