भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिता बन गए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने गुरुवार, 7 मई के दिन एक बेटी को जन्म दिया. इससे पहले खबर आई थी कि सूर्यकुमार निजी कारणों से MI टीम के साथ रायपुर के लिए रवाना नहीं हुए हैं, जहां 10 मई को मुंबई की भिड़ंत RCB से होनी है.
सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल 2026 सीजन अच्छा नहीं गुजरा है, लेकिन इस कठिन दौर के बीच उन्हें पिता बनने की खुशी मिली. परिवार के साथ समय बिताने की वजह से वे 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच से बाहर बैठ सकते हैं.
