क्या योगी सरकार में ओपी राजभर का जगह मिलना भी मुश्किल ?

करीब 2 महीने पहले ओपी राजभर ने अपनी पार्टी सुभासपा का NDA से गठजोड़ किया। उन्होंने सपा से नाता तोड़कर भाजपा का साथ पकड़ लिया। इसी के साथ कहा जाने लगा कि राजभर के आने भाजपा मजबूत होगी। उन्हें योगी सरकार में मंत्री भी बनाया जाएगा। इसके बाद घोसी के सपा से विधायक दारा सिंह चौहान भी भाजपा में आ गए। उन्होंने अपनी विधायकी भी छोड़ दी। फिर उपचुनाव हुआ और भाजपा ने घोसी से दारा सिंह को ही मैदान में उतारा। इसके बाद शुरू हुआ ओपी राजभर के दावों…

घोसी में सुधाकर 42672 वोटों से जीते, संजय निषाद ने कहा- इसके जिम्मेदार खुद दारा सिंह

घोसी के घमासान में सपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 124427 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के दारा सिंह को 81668 वोट मिले। सुधाकर ने दारा सिंह को 42759 वोटों से शिकस्त दी है। यह सीट दारा सिंह चौहान के इस्तीफे देने के कारण खाली हुई थी। 2022 विधानसभा चुनाव में सपा से चुनाव लड़ रहे दारा सिंह ने 22000 वोटों से जीत दर्ज की थी। जीत को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि ये झूठे प्रचार और जुमला जीवियों की पराजय है। ये दलबदल-घरबदल…

CID की जांच में जो बातें सामने आई हैं, उनके आधार पर चंद्रबाबू को गिरफ्तार किया गया, पढ़िए रिपोर्ट

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को स्किल डेवलपमेंट घोटाले मामले में शनिवार सुबह 6 बजे नंदयाला शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। आपराधिक जांच विभाग (CID) ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।इस भ्रष्टाचार के मामले में 2021 में पहली बार FIR दर्ज कराई गई थी। हालांकि उसमें चंद्रबाबू का नाम नहीं था। CID का दावा है कि जांच में जो बातें सामने आई हैं, उनके आधार पर चंद्रबाबू को गिरफ्तार किया जा रहा है।चंद्रबाबू को तब गिरफ्तार किया जब नंदयाला शहर में एक जनसभा को संबोधित…

WHO ने देशों से डेटा मांगा, दुनिया में बढ़ रहा कोरोना से मौत का आंकड़ा

WHO ने दुनियाभर में कोरोना के केस और वायरस से मौत का आंकड़ा बढ़ने की पुष्टि की है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इसके लिए सभी देशों से कोविड-19 से जुड़ा पूरा डेटा शेयर करने की अपील की है। WHO के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा- यूरोप में कोरोना की वजह से भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है, जबकि एशिया और मिडिल ईस्ट में मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है।WHO के मुताबिक, केवल 43 देश ही कोविड से होने वाली मौत के आंकड़े साझा कर रहे…

उन युवाओं तक पहुंचना जो लोकतंत्र-संविधान बचाने के लिए राजनीति में आना चाहते, कांग्रेस-पूर्वी के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने दी जानकारी

लखनऊ कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को युवा कांग्रेस-पूर्वी के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने संगठन के आगामी तीन महीनों में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कनिष्क पाण्डेय ने कहा कि संगठन ने युवा शक्ति को बढ़ावा देने और देश में व्याप्त संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने के लिए भारत जोड़ो लीडरशिप कार्यक्रम लान्च किया है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन युवाओं तक पहुंचना है, जो देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए राजनीति में आना चाहते हैं। साथ देश को जमीनी स्तर से समझने…

इंडिया बनाम भारत के विवाद पर न बोलें : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद के साथ मीटिंग की। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे इंडिया बनाम भारत के विवाद पर न बोलें। साथ ही G20 समिट पर अधिकृत व्यक्ति के अलावा कोई मिनिस्टर बयान न दे। मोदी ने मंत्रियों को सनातन धर्म विवाद पर बोलने की छूट दी। लेकिन कहा कि आपका जवाब मुद्दे पर आधारित होना चाहिए, संविधान किसी भी धर्म की अपमान की इजाजत नहीं देता।दिल्ली में 9 से 10 सितंबर तक G20 समिट होनी है। इस दौरान 19 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधि, 9…

दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन हब बनेगा अयोध्या, 32 हजार करोड़ की लग रही लागत

राम नगरी अयोध्या सज रही है। संवर रही है। 5-10 हजार करोड़ नहीं, बल्कि 32 हजार करोड़ से। इसमें राम लला के मंदिर की लागत अलग है। सरकार का टारगेट अयोध्या को दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन हब बनाने का है। यह इसी से समझा जा सकता है कि खुद पीएम नरेंद्र मोदी इस पूरे प्रोजेक्ट पर नजर रखे हुए हैं।मंगलवार को पीएम ने अयोध्या के डेवलपमेंट को लेकर दिल्ली में मीटिंग की। इसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, अयोध्या कमिश्नर और डीएम भी पहुंचे। मंथन हुआ कि आखिर…

मणिपुर में मानवाधिकार और वॉयलेंस पर क्या लिखा UN एक्सपर्ट्स ? जिससे केंद्र ने रिपोर्ट खारिज की

केंद्र सरकार ने मणिपुर हिंसा पर यूनाइटेड नेशंस (UN) एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट को खारिज करते हुए उसे तथ्यहीन, भ्रामक और भड़काऊ बताया। दरअसल, UN एक्सपर्ट्स ने मणिपुर को लेकर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वे राज्य में हुए मानवाधिकार के उल्लंघन, सेक्सुअल वॉयलेंस और मौतों को देखकर आहत हैं। मणिपुर में 3 मई से जारी हिंसा में 160 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। UN एक्सपर्ट्स का कहना है कि राज्य में अपराध, हिंसा और हेट स्पीच रोकने में भारत सरकार का रिस्पॉन्स बहुत धीमा है।…

घोसी उपचुनाव में कुल 50.30% वोटिंग हुई, पढ़िए खबर

उत्तर प्रदेश में 12 दिन पहले शुरू हुआ घोसी के घमासान का 5 सितंबर को समापन हो गया। छिटपुट बहस और तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बीच संपन्न हुए मतदान के बाद हार-जीत की गुणा गणित तेज हो गई है। EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला अब 8 सितंबर को होगा। सपा छोड़कर भाजपा में आए दारा सिंह और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।घोसी उपचुनाव में कुल 50.30% वोटिंग हुई, जो पिछले चुनाव 2022 से 8% कम रही। पिछले चुनावों की बात…

CM आवास घेरने जा रहे वकीलों की पुलिस से झड़प, हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज को लेकर लखनऊ प्रदर्शन

लखनऊ में वकीलों ने आज हापुड़ की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। वकील सड़कों पर निकले और मामले में कार्रवाई की मांग की। वकील स्वास्थ्य भवन के पास एक जुट हुए। इसके बाद सीएम आवास को घेरने का ऐलान किया। साथ ही सीएम योगी से मिलने की मांग की। वकीलों को रोकने के लिए सिविल कोर्ट चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए। PAC सहित कई थानों की फोर्स लगा दी गई।इसके बाद वकील बैरिकेडिंग तोड़कर मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ने का प्रयास कर लगे। तभी…

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- चुनाव में कभी भी हिंसा हो सकती है

घोसी विधानसभा उपचुनाव को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। ऐसा 5 साल में पहली बार है, जब किसी चुनाव में शिवपाल यादव को अखिलेश ने इतना बड़ा टास्क दिया है। शिवपाल ने भी कहा है कि उन्होंने कसम खाई है कि जब तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को वो जीता नहीं लेंगे, तब तक घोसी छोड़कर नहीं जाएंगे।जनीतिक पंडित मानते हैं कि घोसी में शिवपाल मैनपुरी मॉडल पर काम कर रहे हैं। मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी उपचुनाव में शिवपाल…

भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है, पढ़िए खबर

यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा राज्यसभा जाएंगे। भाजपा ने उनको राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी सांसद हरद्वार दुबे के निधन के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी। 15 सितंबर को इस सीट पर वोट डाले जाएंगे। उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी। समीकरणों के हिसाब से दिनेश शर्मा का राज्यसभा में जाना तय है।वहीं, दिनेश शर्मा के राज्यसभा जाने से यूपी में विधान परिषद की एक सीट पर भी जल्द उपचुनाव होगा। क्योंकि, वह अभी विधान परिषद के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल जनवरी, 2027…

घोसी में BJP के पक्ष में मतदान करने या न जाने की दी जा रही हिदायतें : राजेंद्र चौधरी

पूर्व कैबिनेट मंत्री/एमएलसी राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि घोसी उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा द्वारा धांधली कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। राज्य निर्वाचन अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 354-घोसी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का उप निर्वाचन-2023 में अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में तथा सपा समर्थक मतदाताओं के घरों में पुलिस फोर्स पहुंचकर बिजली की लाइनें काट रही है।पुलिस थाना घोसी में बुलाकर सीओ, थानाध्यक्ष, सब इन्स्पेक्टर, कान्स्टेबिल भाजपा के पक्ष में मतदान करने के…

अपराधी घर में घुसकर गोलियां मार रहे हैं और हत्या कर रहे; महिलाएं और बेटियां दहशत में है : अखिलेश यादव

सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है, अपराधी और दबंग सरेआम हत्याएं कर रहे हैं। गाजियाबाद से लेकर गाज़ीपुर और गोरखपुर तक अपराधी खूनी खेल-खेल रहे है। महिलाएं, बेटियां और आम आदमी कहीं भी सुरक्षित नहीं है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हालात तो यह हो गये है कि बहन और बेटियां घर में सुरक्षित नहीं है। अपराधी घर में घुसकर गोलियां मार रहे हैं और हत्या कर रहे हैं। महिलाएं और बेटियां दहशत…

ट्वीट कर BJP को कहीं ना कहीं चुनाव कराने को लेकर चुनौती दी है अखिलेश यादव ने

देश में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सियासी सरगर्मी काफी बढ़ गई है। एक तरफ केंद्र सरकार ने जहां एक देश एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। वहीं 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र भी बुलाया गया है। अब सियासी दलों का इस पर मिक्स रिएक्शन सामने आ रहा है।अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो 80 लोकसभा सीटों वाले इस प्रदेश में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर वार पलटवार देखने को मिल रहा…

डिप्टी सीएम ने दिए आदेश, KGMU में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले की होगी जांच

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लापरवाह डॉक्टर और कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ने KGMU के क्वीनमेरी अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 3 दिन के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।दरअसल श्रावस्ती के भिनगा निवासी 25 साल की गर्भवती आरती को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन गर्भवती को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने आरती की तबीयत गंभीर बताई। उन्हें KGMU रेफर कर दिया। सोमवार रात करीब 8 बजे परिजनों ने गर्भवती को क्वीनमेरी में…

नौकरशाहों से परेशान हैं यूपी में सांसद-विधायक, जब नेता का ये हाल तो आम जनता क्या करेगी ?

विधायिका के नुमाइंदों और नौकरशाही के रिश्तों में तल्खी-तनातनी-शिकवा-शिकायत-नाराजगी का सिलसिला अरसे से जारी है, अधिकार को लेकर अधिकारियों से मनमुटाव की इस कड़ी में नए-नए किस्से जुड़ते ही रहे हैं। बीते दिनों लखनऊ में विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सरकारी महकमों की कार्यशैली को लेकर नाखुशी जताई।एलडीए (लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ) और लेसा (लखनऊ इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एडमिनिस्ट्रेशन) के रवैये को लेकर तल्ख तेवर जताए। आगामी 17 सितंबर के बाद जन चौपाल लगाकर पीड़ित जनता का दर्द सुनने की बात कही।इससे पहले…

मऊ की घोसी में हो रहे हो विधानसभा उप चुनाव हार देखकर अखिलेश डरे हैं: भूपेंद्र चौधरी

मऊ की घोसी में हो रहे हो विधानसभा उप चुनाव को लेकर एक तरफ बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है, वहीं सपा भी जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। उप चुनाव में प्रचार करने से परहेज करने वाले अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव में जाकर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा की। अब इसे लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज किया है।BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा- दरअसल घोसी में अपनी हार सुनिश्चित देखकर…

लोकसभा में बीजेपी के टक्कर में मजबूत विकल्प साबित हो सकती है BSP : बसपा सुप्रीमो मायावती

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं गठबंधन बनाने और नए दलों को अपने पाले में गिराने की कोशिशें जारी हैं। फिलहाल एनडीए और विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A आमने सामने है। ऐसे में बहुजन समाज पार्टी की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि वह दोनों ही प्रमुख गठबंधनों का हिस्सा नहीं बनेगी। और अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से ही समय-समय पर बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते रहे कि वह बीजेपी…

दोनों भाई-बहन तोड़ेंगे BJP का अहंकार : प्रियंका गाँधी

PM मोदी बनाम राहुल पैटर्न वाली सियासी अदावत के चलन में बीजेपी ने प्रियंका बनाम राहुल का मुद्दा उछालकर एक नई लकीर खींचने का सियासी दांव चला है। रॉबर्ट वाड्रा के कंधे पर बंदूक रखकर बीजेपी ने नेहरू-गांधी परिवार के भीतर फूट डालने की सियासी मिसाइल दागी है।रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं अपने दफ्तर में बैठकर बहुत सी राजनीतिक चीजों का जवाब नहीं दे पाऊंगा। मुझे भी राजनीति में उतरना चाहिए। लेकिन, मेरा परिवार और पार्टी जब चाहेगी या हां बोलेगी, तब मैं चुनाव लडूंगा। मुझे…