विदेश में बिहार की चर्चा क्यों करते हैं पीएम मोदी, कितना हो सकता है चुनाव में असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की मॉरीशस यात्रा पूरी कर बुधवार शाम भारत लौट आए. पीएम मोदी की इस मॉरीशस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने आठ समझौतों पर दस्तखत किए.इस यात्रा के बाद उम्मीद की जा रही है कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध नई ऊचाइयों को छुएंगे. पीएम मोदी की यह यात्रा कई मायने में उपयोगी रही. इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारतवंशियों के साथ संबंधों को बढ़ाया,खास कर बिहारी मूल के प्रवासियों से. वहां एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की.…

भाजपा ‘सबसे बड़ी भू-माफिया पार्टी’ : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार उत्तर प्रदेश में भू-माफियाओं और अपराधियों को संरक्षण दे रही है। यादव ने यहां जारी एक बयान में कहा कि भाजपा शासन में भूमि हड़पने की घटनाएं बढ़ गई हैं, गरीबों को परेशान किया जा रहा है और उन्हें अपनी जमीन हस्तांतरित करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।उन्होंने कहा, “भाजपा सबसे बड़ी भू-माफिया पार्टी है। सत्ता में आने के बाद से भाजपा नेता गरीबों को डरा-धमकाकर जबरन जमीन अपने नाम…

हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, 10 में से नौ महापौर पदों पर कब्जा जमाया ?

हरियाणा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के छह महीने से भी कम समय बाद सत्तारूढ़ भाजपा ने बुधवार को राज्य में नगर निकाय चुनावों में प्रचंड विजय प्राप्त करते हुए 10 में से नौ महापौर पदों पर कब्जा जमा लिया। निवर्तमान नगर निगम में सात में भाजपा के महापौर हैं। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी। कांग्रेस को सोनीपत और रोहतक में भी हार का सामना करना पड़ा। सोनीपत में कांग्रेस के…

भाजपा, टीएमसी, बीजेडी ने चुनाव आयोग के प्रशिक्षण के लिए चुनावी एजेंट भेजने पर जताई सहमति ?

भाजपा, टीएमसी और बीजेडी ने मंगलवार को चुनावी प्रक्रिया में शामिल अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव आयोग के प्रशिक्षण के लिए भेजने पर सहमति जताई ताकि चुनावी कानूनों और प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। भाजपा, टीएमसी और बीजेडी के प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूची से संबंधित मुद्दों को उठाने के लिए दिन में चुनाव आयोग (ईसी) से मुलाकात की थी। सूत्रों ने बताया कि तीनों दलों ने चुनाव आयोग के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए अपने बूथ-स्तरीय एजेंट, मतदान एजेंट, मतगणना एजेंट और चुनाव एजेंट नामित करने पर सहमति जताई…

राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बवाल, फिर मांगी माफी ?

उच्च सदन में, जब शिक्षा मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा शुरू होने जा रही थी, उसी समय विपक्षी सदस्यों ने मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तमिलनाडु सरकार के विरुद्ध की गयी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रधान ने सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत त्रि-भाषा नीति पर तमिलनाडु सरकार के रुख की आलोचना करते हुए उस पर आरोप लगाया था कि वह राजनीति के कारण छात्रों के जीवन को बर्बाद कर रही है। इस टिप्पणी का मंगलवार को उच्च सदन में द्रमुक के सदस्यों ने…

यूपी में 25 मार्च से ये खास अभियान शुरू करने जा रही सरकार

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दूसरे कार्यकाल के वर्षगांठ को लेकर बड़ा फैसला हुआ है. इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को निर्देश दिया है. प्रदेश भर में प्रभारी मंत्री जिलों में जाएंगे. योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. जानकारी के अनुसार दूसरे कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. यूपी सरकार के मंत्री प्रदेश भर में लोगों को महाकुंभ के सफल आयोजन और यूपी सरकार की उपलब्धियां…

मायावती के पुराने तेवर में आते ही सियासी अटकलों का दौर शुरू

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में अभी लंबा समय है। लेकिन प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर गुणा-गणित अभी से शुरू हो गया है। भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकालने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मायावती ने अपने बीते कुछ बयानों में बीजेपी को आड़े हाथों लेकर इस बात का एहसास करा दिया है। मायावती के इन बदलते तेवरों से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। चर्चा है कि अखिलेश यादव और मायावती एक बार फिर…

केंद्रीय मंत्री ने कठुआ हत्याकांड में ‘आतंकवादी’ संलिप्तता का लगाया आरोप; प्रदर्शनकारियों ने बानी विधायक पर किया हमला

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार को तीन नागरिकों के शव बरामद किए गए और इससे इलाके में तनाव फैल गया। रविवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हत्याओं में ‘आतंकवादियों’ की कथित संलिप्तता की ओर इशारा किया। 15 वर्षीय वरुण सिंह और उसके चाचा योगेश सिंह, 32 वर्षीय और दर्शन सिंह, 40 वर्षीय के शव शनिवार को जिले के ऊंचे इलाकों में सुदूर मल्हार इलाके के इशु नाले में पाए गए। इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मीडिया को बताया कि निर्दलीय नेता और बानी विधायक रामेश्वर सिंह पर ‘जानलेवा’…

कप्तान रोहित शर्मा को सलाम: कांग्रेस की शमा मोहम्मद ने चैंपियंस ट्रॉफी की जीत पर बधाई दी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान राहुल शर्मा के वजन पर टिप्प्णी करके विवाद पैदा करने वालीं कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम मुकाबले में आगे बढ़कर नेतृत्व करने के लिए शर्मा की सराहना की और टूर्नामेंट में जीत के लिए टीम को बधाई दी। भारत ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार खिताब जीता। कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की अगुवाई करते हुए 76 रन की पारी खेली। मोहम्मद ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन कर जीत…

संसद में किए गए वादे से बंधी है सरकार: जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने पर बोले फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुप्रीमो फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को दोहराया कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस मिलेगा और इस बात पर जोर दिया कि भारत सरकार को इसे बहाल करना चाहिए, जैसा कि उसने संसद में वादा किया था।अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में पुनर्गठित किया गया था, जिसने तत्कालीन राज्य को विशेष दर्जा दिया था। अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, “राज्य का दर्जा मिलेगा। भारत सरकार को अपनी प्रतिबद्धता पूरी करनी होगी। यह उस वादे से बंधी…

दिल्ली में भाजपा की सरकार महिलाओं के समर्थन और आशीर्वाद के बिना नहीं थी संभव ?

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों में भगवा पार्टी की जीत के लिए महिलाओं को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके आशीर्वाद और समर्थन के बिना यह असंभव था। जेएलएन स्टेडियम में पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित किया है। नड्डा ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, मैं दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में…

विधानसभा में राबड़ी देवी पर भड़के नीतीश कुमार

बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल बनने लगा है। इसका असर विधानसभा के बजट सत्र में भी देखने को मिला। दरअसल, मुख्य विपक्षी दल लालू यादव की आरजेडी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के राज में बिहार की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस पर नीतीश कुमार भड़क गए। बिहार के मुख्यमंत्री ने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनके हसबैंड जेल गए, तो अपनी वाइफ को मुख्यमंत्री बना दिया। ये लोग महिलाओं के लिए कोई…

विदेश नीति के मुद्दे राज्य सरकारों के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते: विदेश मंत्रालय ?

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को कहा कि विदेश नीति के मुद्दे राज्य सरकारों के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते, यह बात उन रिपोर्टों के बाद कही गई है, जिनमें कहा गया है कि हाल ही में मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा की मौजूदगी में दो म्यांमारी विद्रोही समूहों ने विलय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चिन राज्य के म्यांमार के जुंटा विरोधी समूहों – चिनलैंड काउंसिल (सीसी) और अंतरिम चिन राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (आईसीएनसीसी) ने आइजोल में विलय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता…

45 दिन में 30 करोड़ वाले दावे पर विपक्ष ने मचाई रार, अखिलेश यादव बोले- नाविक पिंटू महारा की कमाई की जांच हो

यूपी विधानसभा में महाकुंभ के दौरान नाविक पिंटू महरा की 30 करोड़ रुपये की कमाई की चर्चा हुई थाी। अब समाजवादी पार्टी (सपा) सहित विपक्ष ने दावों की जांच की मांग की और यह भी आरोप लगाया कि पिंटू का आपराधिक इतिहास रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में पोस्‍ट की है। अखिलेश ने अपनी पोस्ट में कहा है, इस समाचार की सच्चाई की पड़ताल हो। अगर सच में एक परिवार ने महाकुंभ में अकेले 30 करोड़ कमाए हैं तो जीएसटी कितना…

आकाश आंनद को कांग्रेस में शामिल होना चाहिए: उदित राज

कांग्रेस नेता उदित राज ने बृहस्पतिवार को कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा)से निष्कासित किए गए आकाश आनंद तथा कांशीराम के आंदोलन से जुड़े सभी लोगों को कांग्रेस में शामिल होकर संविधान बचाने की लड़ाई लड़नी चाहिए।उन्होंने यह दावा भी किया कि आकाश आनंद को दो बार बसपा का राष्ट्रीय समन्वयक बनाना और फिर पार्टी से निकालना इस बात को दर्शाता है कि बसपा का संचालन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मायावती बिना दबाव के ऐसे ‘आत्मघाती’ कदम नहीं उठातीं। बसपा प्रमुख मायावती…

धनंजय मुंडे के मंत्री पद से इस्तीफे का महायुति में किसे फायदा, BJP-पंकजा के लिए क्या मौका जानें

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर कयासों का दौर शुरू हो चुका है। वजह है अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक धनंजय मुंडे का मंत्रीपद से इस्तीफा। राज्य की महायुति सरकार के मंत्रियों और खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि धनंजय ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया है। मंगलवार को उनका इस्तीफा स्वीकार भी हो गया। हालांकि, इसके साथ ही सियासी गलियारों में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल, धनंजय मुंडे ने जिस मामले से तार जुड़ने के बाद…

प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू ?

ह शब्द मन और शरीर की एकता का प्रतीक है, जिसमें विचार और क्रिया, संयम और पूर्ति, मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य, तथा स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दो योग पुरस्कारों की घोषणा की थी। एक पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और दूसरा राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाएगा। इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन व्यक्तियों और संगठनों को मान्यता देना और सम्मानित करना है, जिन्होंने योग के प्रचार और विकास के माध्यम से लंबे समय…

यूपी विधानसभा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- जो हमारा है हमें मिल जाना चाहिए

यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सदन में अपनी बात रखी. संभल का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि जो हमारा है, हमें मिल जाना चाहिए. इससे इतर कुछ नहीं. सीएम ने कहा कि एक शरारत के तहत संभल के 68 तीर्थों और 19 कूपों की निशानी मिटाने की कोशिश की गई. उसको खोजना हमारा काम था. हमने 54 तीर्थ खोजे और 19 कूपों को भी पाया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा. सीएम ने कहा कि…

अखिलेश यादव ने ‘मिशन-27’ को लेकर किया बड़ा ऐलान, महिलाओं के लिए सपा शुरू करेगी ये नई योजना

उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. प्रदेश के प्रमुख सियासी दल प्रचंड जीत हासिल करने के लिए अभी से मतदातों को रिझाने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. एक वीडियो विज्ञापन जारी कर समाजवादी पार्टी ने साल 2027 में यूपी में ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लागू करने का ऐलान किया है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक…

सपा सांसद पर बोर्ड परीक्षा में नकल कराने का मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर सपा सांसद देवेश शाक्य सहित तीन के खिलाफ नकल कराने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, सपा सांसद देवेश शाक्य के बिधूना के भिटौरा स्थित सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में सोमवार को इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा में नकल कराई जा रही थी। इस दौरान एसडीएम गरिमा सोनकिया ने एक छात्रा को नकल करते पकड़ा। उत्तर पुस्तिका जब्त कराई तो छात्रा ने उनका हाथ पकड़ लिया। धक्का-मुक्की में उनका मोबाइल फोन गिरकर टूट गया।