दार्जिलिंग से बीजेपी लोकसभा सांसद राजू बिस्टा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के नेताओं की सोच तालिबानी होने का दावा किया। उन्होंने यह बी कहा कि ये लोग हमेशा मरने-मारने की बात करते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बिस्टा ने कहा, ‘लोकतंत्र में सभी राजनीतिक पार्टियों को कहीं भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। लेकिन अगर कोई टीएमसी नेताओं और ममता दीदी के बयान सुनेगा, तो पाएगा कि वे हमेशा मरने और मारने की बात करते हैं, यह तालिबानी सोच है।’…
Category: राज-नीति
पंजाब में पावर गेम से कैप्टन सरकार पर संकट
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू के बीच ‘पावर गेम’ से पंजाब में कांग्रेस सरकार का संकट बढ़ गया है। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि अगले विधानसभा सेशन में उनकी पार्टी कैप्टन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। सुखबीर ने कैप्टन को ट्वीट करके चैलेंज दिया कि वे ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ का सामना करने के लिए तैयार रहें। इससे पहले पंजाब विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी राज्यपाल से मुलाकात करके कैप्टन सरकार का फ्लोर टेस्ट कराने को…
वाराणसी: राजनीति विज्ञान विभाग पर लटका ताला
वाराणसी : बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय के राजनीति विज्ञान विभाग में शुक्रवार को ताला लगा रहा। नतीजा यह हुआ कि विभाग के प्रोफेसर, जिनका विभाग में आने का टर्न था, दूसरे विभागों में जाकर बैठने को मजबूर हुए। इस कारण पहले से प्रस्तावित कुछ ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी नहीं हो सका। उल्लेखनीय है कि शोध प्रवेश परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने गत गुरुवार को विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक उपाध्याय सहित कुछ अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कई घंटे तक विभाग में ही बंधक बनाए रखा…
आज से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 4 दिवसीय यूपी दौरा
आज से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का चार दिवसीय उत्तर प्रदेश के दौरा शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 26 अगस्त से 29 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे पर वह लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या जाएंगे। 29 अगस्त को वह अयोध्या जाएंगे और फिर इसी दिन वापस लौट जाएंगे। अयोध्या में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रामलला के भी दर्शन करेंगे। चार दिन के उत्तर प्रदेश के दौरे पर राष्ट्रपति 26-27 अगस्त को लखनऊ में रहेंगे, जबकि 28 अगस्त को राष्ट्रपति गोरखपुर जाएंगे। दौरे के चौथे और आखिरी…
स्मारक घोटाला मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा से विजिलेंस ने की पूछताछ
सैकड़ों करोड़ रुपए के स्मारक घोटाला मामले में विजिलेंस मुख्यालय लखनऊ में आकर पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने बयान दर्ज करवाया. इस दौरान विजिलेंस के अधिकारियों ने कुशवाहा से पूछताछ भी की. इससे पहले विजिलेंस ने दो बार कुशवाहा को नोटिस देकर विजिलेंस मुख्यालय बुलाया था. लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कुशवाहा बयान दर्ज कराने और पूछताछ के लिए हाज़िर नहीं हुए थे. इसी घोटाले में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी अपना बयान विजिलेंस के सामने दर्ज करा चुके हैं. वहीं, विजिलेंस इस मामले में गिरफ्तार…
मोदी सरकार आज 38 करोड़ लोगों को देगी बड़ी सौगात
मोदी सरकार ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत करेगी। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से की गई इस पहल का फायदा करीब 38 करोड़ श्रमिकों को होगा। इसमें निर्माण मजदूरों के अलावा प्रवासी श्रमिक, रेहड़ी-पटरी वाले और घरेलू कामगार शामिल हैं। श्रमिकों की सहायता के लिए एक राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 14434 भी शुरू किया जाएगा। इसके जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इस पहल के तहत श्रमिकों को एक ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें 12 अंकों का यूनिक नंबर होगा। ई-श्रम कार्ड से देश के करोड़ों असंगठित कामगारों को एक…
राहुल से तीन घंटे मुलाकात के बाद भी नहीं सुलझा छत्तीसगढ़ कांग्रेस विवाद
छत्तीसगढ में ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। पार्टी दोनों नेताओं के बीच विवाद सुलझाने की कोशिश कर रही है। पर विवाद सुलझता नहीं दिख रहा है। बैठक के बाद भी सिंहदेव की नाराजगी बरकरार है। करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक के बाद पार्टी की तरफ से यह दिखाने की कोशिश की गई कि सबकुछ ठीक है। प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि…
20 साल बाद कोई भारतीय केन्द्रीय मंत्री हुआ गिरफ्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ‘थप्पड़ मारने’ वाली टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी आमने सामने है. इस टिप्पणी को लेकर बीते दिन मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि देर रात उन्हें जमानत मिल गई. लेकिन इस बीच आठ घंटे से ज्यादा समय तक केंद्रीय मंत्री पुलिस की हिरासत में रहे.इससे पहले बीते मंगलवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने राणे के खिलाफ मुंबई समेत कई शहरों में प्रदर्शन किया और पोस्टरबाजी की. पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर में भाजपा कार्यालय में…
सिराथू विधानसभा का पारा बढ़ाएंगे केशव प्रसाद मौर्य, टेंशन में आया विपक्ष
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले के सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. ऐसी अटकलें इसलिए लगायी जा रही है क्यों कि वह सिराथू के ही रहने वाले हैं. यहां उन्हें जनता का बेशुमार प्यार मिला है. साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां की जनता ने उन्हें पहली बार विधायक बनाया था और बीजेपी को पहली बार इस सीट पर जीत मिली थी. इस समय डिप्टी सीएम उच्च सदन यानी विधान परिषद के सदस्य हैं. दरअसल, अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने…
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, पर दर्ज हुआ केस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ पुणे के चतुरश्रिंगी पुलिस थाने में युवा सेना ने एफआईआर दर्ज कराई है। राणे के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है। राणे ने सोमवार को एक भाषण के दौरान उद्धव ठाकरे को तमाचा मारने तक की बात कह दी थी। दरअसल, राणे ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा था, ‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को आजादी के साल के बारे में…
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- देश को गरीबी और भुखमरी मुक्त बनाने में पंचायतों की अहम भूमिका
‘भुखमरी मुक्त पंचायत और भुखमरी मुक्त भारत अभियान’ की शुरुआत करते हुए केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने सभी राज्यों और पंचायत प्रतिनिधियों से ग्राम पंचायतों को विकसित, शिक्षित और सशक्त बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यही सबसे बड़ा मंत्र है। शून्य भुखमरी (जीरो हंगर) अभियान को सफल बनाने में पंचायतों की भूमिका अहम होगी। सरकार का लक्ष्य देश को भुखमरी मुक्त बनाना है, जिसे वर्ष 2030 तक पूरा करना होगा। पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह…
जातिगत जनगणना के लिए दबाव! आज PM मोदी से एक साथ मिलेंगे नीतीश और तेजस्वी
देश में जातिगत जनगणना को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है. केंद्र पर लगातार दवाब बनाया जा रहा है. जोर देकर कहा जा रहा है कि अब देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए. विपक्ष के अलावा बीजेपी की सहयोगी पार्टियां भी ये मांग उठाने लगी हैं. अब इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात होने जा रही है. वे आज सुबह 11 बजे पीएम से मिलने जा रहे हैं. उनके साथ 10 दलों के नेता भी शामिल होंगे. जातिगत जनगणना पर…
आज होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, शामिल होंगे दिग्गज नेता
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज (सोमवार) बुलंदशहर जिले के नरौरा राज घाट पर होगा. उनके अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हाेंगे. कल्याण सिंह के बेटे और भारतीय जनता पार्टी से सांसद राजवीर सिंह ने यह जानकारी दी है. राजवीर सिंह ने आजतक से बातचीत में कहा है कि कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी और बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती…
जातीय जनगणना पर कल नीतीश करेंगे PM मोदी से बात
जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 23 अगस्त को मिलने वाला है। इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहा है कि हर कोई प्रधानमंत्री या किसी अन्य व्यक्ति से मिलने के लिए आजाद है। बोम्मई ने आगे कहा कि यह मामला कोर्ट के साथ-साथ वर्ग आयोग के सामने लंबित है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि जातीय जनगणना…
त्रिपुरा कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही इस्तीफा वापस लिया, पार्टी से चल रहे थे नाराज
त्रिपुरा के कांग्रेस प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने पार्टी छोड़ने और राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा के एक घंटे बाद ही अपना इस्तीफा वापस ले लिया। उन्हें आश्वासन मिला है कि उनकी शिकायतों पर गौर किया जाएगा। इस्तीफा देने के बाद बिस्वास ने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों ने कांग्रेस छोड़ रहे हैं, लेकि बाद में उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए इस्तीफा वापस ले लिया। कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने बताया कि कांग्रेस के त्रिपुरा प्रभारी, अजय कुमार ने बात की और भरोसा दिया कि…
सपा ब्राह्मण एजेंडे को कुछ इस तरह देगी धार
उत्तर प्रदेश में मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ब्राह्मण एजेंडे को धार देने के लिए अक्टूबर अंत तक लखनऊ में 108 फीट की भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाने जा रही है। इसके लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के समीप मौरा गांव में दो बीघा जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। मूर्ति के अनावरण के मौके पर सपा ब्राह्मणों का एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। इसमें महामंडलेश्वरों को भी बुलाया जाएगा। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी ओबीसी कानून को दी हरी झंडी
राज्य अब अपने यहां की परिस्थतियों के हिसाब से अलग से पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची तैयार कर पाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 105वें संविधान संशोधन अधिनियम को मंजूरी दे दी है, जो राज्यों को अपने यहां सामाजिक व शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग (एसईबीसी) की पहचान करने का अधिकार देता है। इस संशोधन को संसद में 11 अगस्त को सर्वसम्मति से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति के सामने पेश किया गया था। राष्ट्रपति से 18 अगस्त को मंजूरी मिलने के बाद विधि व न्याय मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर…
हमीरपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या , दिए करोड़ों
हमीरपुर में शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद पहुंचे। उन्होंने 684 करोड़ की लागत से बनने वाली 94 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर विपक्षियों पर तंस कसा। कहा कि 2022 में विपक्षी खाता भी नहीं खोल पाएंगे। हमीरपुर में दस दिनों के अन्दर सरकार के दो मंत्री और मुख्यमंत्री दौरा कर चुके हैं। कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया उप मुख्यमंत्री ने 684 करोड़ की लागत से बनने वाली 94 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 323 किलोमीटर लम्बी और 522…
आँवला/बरेली – भमौरा थाना क्षेत्र में देसी तमंचा लिए बैठा युवक का सोशल मीडिया पर फोटो हुआ वायरल बना चर्चा विषय।
आँवला – भमौरा थाना क्षेत्र में एक युवक का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है आपको बता दे कि नवविवाहिता के साथ शादी समारोह में शामिल हुए एक व्यक्ति का शादी समारोह में तमंचा लिए बैठा हुआ फोटो वायरल हो रहा है वायरल फोटो में एक व्यक्ति के हाथ में देसी तमंचा है फोटो कितने साल पुराना है कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है फोटो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है चर्चा है दोस्त…
यूपी में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, अमित शाह और जेपी नड्डा से सीएम योगी की मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज
उत्तर प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद इसकी सम्भावना जताई जा रही है। लखनऊ के सियासी गलियारों में इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि गुरुवार की शाम हुई गृह मंत्री अमित शाह के घर हुई इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहे। उम्मीद जताई जा रही है कि…
