इस महीने अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान उनके अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मिलने की संभावना है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एएनआइ को सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम को फिलहाल अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो फिर पीएम मोदी 23-24 सितंबर को अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आखिरी बार 2019 में अमेरिका गए थे। इस दौरान उन्होंने और तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की नई पारी

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) ने भारतीय भाषाओं में उपलब्ध स्वदेशी माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म कू (Koo) पर अपना आधिकारिक खाता बना लिया है। कू प्लेटफॉर्म पर हैंडल @AITOfficial के जरिए पार्टी पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश करेगी। एआईटीसी, एआईटीसी त्रिपुरा (@AITC4Tripura) और एआईटीसी की छात्र शाखा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (@WBTMCPofficial) ने भी कू अपनी नई पारी की शुरुआत की है। बंगाली और अंग्रेजी दोनों में अपने पहले पोस्ट में एआईटीसी ने कहा, “हम कू पर आकर उत्साहित…

मृतक के करीबी रिश्तेदारों को गवाही के लिए खारिज नहीं कर सकते: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मृतक से जुड़े करीबी रिश्तेदारों या इच्छुक गवाहों को किसी मामले में गवाही के लिए खारिज नहीं किया जाना चाहिए। कानून भी ऐसे गवाहों को अयोग्य नहीं ठहराता।जस्टिस एसए नजीर और जस्टिस कृष्ण मुरारी की पीठ ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए यह टिप्पणी की। शीर्ष अदालत ने कहा कि विवाहित महिला पर ज्यादातर क्रूरता की घटना उसी घर की चारदीवारी में होती है, जहां पर किसी निष्पक्ष गवाह के मिलने की संभावना न के बराबर होती है। पीठ ने कहा,…

उपचुनावों को लेकर छह राज्यों ने EC को भेजा जवाब

कोरोना महामारी के बीच चुनावों का आयोजन एक मुश्किल काम है। इसे लेकर चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा व विधानसभा चुनावों को लेकर एहतियात बरता जा रहा है। आयोग ने जिन 16 राज्यों में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव होने हैं उनसे महामारी को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया के आयोजन को लेकर विस्तार से जवाब मांगा था। जिसके बाद कम से कम छह राज्यों की ओर से चुनाव आयोग को लिखित में कोरोना काल में चुनाव प्रक्रिया के समय और तरीके के बारे में अपना जवाब भेज दिया गया है।…

राज्यों में अंदरूनी घमासान बना कांग्रेस नेतृत्व के लिए चुनौती

कांग्रेस के शीर्ष संगठन के चुनाव को लेकर असमंजस का दौर कायम है, लेकिन राज्यों के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव को को जारी रखते हुए हाईकमान अपनी पकड़ मजबूत बनाने में जुटा है। हालांकि इस सियासी कसरत के क्रम में नेतृत्व को फिलहाल कम से कम आधा दर्जन राज्य इकाईयों में भारी अंदरूनी घमासान की सिरदर्दी से रुबरू होना पड़ रहा है।पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से आगे का सियासी भविष्य तैयार करने की योजना के तहत हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को भारी मशक्कत के बाद प्रदेश कांग्रेस…

चार गोल्ड मेडल जीतने वाली उत्तर प्रदेश की शूटर बेटी जागृति सिंह मौर्या को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया फोन

चार गोल्ड मेडल जीतने वाली उत्तर प्रदेश की शूटर बेटी जागृति सिंह मौर्या को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दफ्तर ने फोन करके मदद का आश्वासन दिया है. इसके साथ ही ओपन एयर गन का कोटेशन मंगा लिया गया है. डिप्टी सीएम ने जल्द से जल्द ओपन एयर गन उपलब्ध कराने को कहा है.उधर जागृति के पिता ने डिप्टी सीएम के ऑफिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. कौशांबी के सिराथू तहसील के धुमाई गांव की रहने वाली जागृति सिंह मौर्या को जल्द ही एयरगन मिल सकता है. डिप्टी सीएम…

राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीतिक आंदोलनों के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल

अहम राष्ट्रीय मुद्दों पर निरंतर राजनीतिक आंदोलनों का सिलसिला जारी रखने के मकसद से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में एक नौ सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी शामिल किया गया है। पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानूनों को रद करने की प्रदर्शनकारियों की मांग और महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी दलों के प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर कांग्रेस का समिति बनाने का फैसला महत्वपूर्ण है। जनता से जुड़े अहम…

केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- यूपी चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व और विधायक करेंगे मुख्यमंत्री का फैसला

विधानसभा चुनाव में नेतृत्व के सवाल पर मौर्य ने कहा कि, जब सरकार नहीं होती तो स्वाभाविक रूप से लोग मानने लगते हैं कि जो अध्यक्ष होगा वही सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बनेगा. लेकिन वर्तमान में ”योगी आदित्यनाथ मुख्‍यमंत्री हैं. अभी तो हम भी मान रहे हैं और बाकी भी सभी मान रहे हैं कि 2022 के जब परिणाम आएंगे तो योगी जी ही मुख्यमंत्री होंगे. लेकिन, यह मेरे द्वारा नहीं कहा जा सकता है. उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन हो, यह फैसला जो केंद्रीय नेतृत्व है, केंद्रीय संसदीय…

तालिबान को जल्‍द मान्‍यता दे सकता है भारत, आतंकी संगठन अलकायदा और आइएस बने चिंता का कारण

भारत सरकार ने तालिबान से आधिकारिक तौर पर वार्ता शुरू कर दी है और इस बात के भी संकेत है कि अफगानिस्तान में जल्द गठित होने वाली तालिबान की सत्ता को भारत मान्यता देने में ज्यादा देर नहीं करेगा। परंतु, तालिबान के साथ रिश्तों की गाड़ी किस तरफ जाती है यह पूरी तरह से इस बात से तय होगी कि अफगानिस्तान में भारत विरोधी शक्तियों को किस तरह से देखा जाता है। भारत कतई यह नहीं चाहेगा कि तालिबान शासन के तहत अलकायदा और इस्लामिक स्टेट-खुरासान (आइएस-के) जैसे आतंकी संगठन…

भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान ,राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में आया नया सवेरा

छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती ‘सद्भावना दिवस’ के मौके पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के जीवन में नया सबेरा लेकर आई है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी का नाम छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए नई आशा का भी पर्याय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना इस वित्तीय वर्ष के अंत तक अमल में आ जाएगी। वर्ष…

स्‍वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी बोले- भारत के लिए आस्था का मतलब- उमंग, उत्साह, उल्लास और मानवता पर विश्वास…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को स्‍वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती के मौके पर 125 रूपए का विशेष स्‍मारक सिक्‍का जारी किया। पीएम मोदी ने वीडियो कान्‍फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। उन्‍होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- हम सब जानते हैं कि प्रभुपाद स्वामी एक अलौकिक कृष्णभक्त तो थे ही साथ ही वो एक महान भारत भक्त भी थे। उन्होंने देश के स्वतन्त्रता संग्राम में संघर्ष किया था। उन्होंने असहयोग आंदोलन के समर्थन में स्कॉटिश कॉलेज से अपना डिप्लोमा तक लेने से मना कर…

भाजपा ने की राहुल की खिंचाई ,जलियांवाला बाग स्मारक मामला , कहा- ऐतिहासिक स्थल पर शौचालय तक नहीं बनाया

भाजपा ने जलियांवाला बाग स्मारक के जीर्णोद्धार को लेकर सरकार पर हमले के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि उनकी पार्टी ने ऐतिहासिक स्थल पर शौचालय तक नहीं बनाया, लेकिन अब मोदी सरकार द्वारा की गई कवायद पर राजनीति कर रहे हैं।राहुल पर निशाना साधते हुए भाजपा महासचिव तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस नेता को यह बताना चाहिए कि उनकी पार्टी ने प्रसिद्ध स्मारक के लिए क्या किया, जो दशकों तक अपने शासन के दौरान 1919 में ब्रिटिश सेना द्वारा मारे…

सरकार में शामिल किए गए तीन नए मंत्री,बिप्लब देब ने पहले कैबिनेट विस्तार के जरिये असंतुष्टों को साधा,

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पहले कैबिनेट विस्तार के जरिये भाजपा के भीतर पनप रहे असंतोष को साधने का प्रयास किया है। राज्य मंत्रिमंडल में मंगलवार को तीन नए मंत्री शामिल किए गए, जिनमें से दो विरोधी खेमे के हैं। मंत्रिमंडल के नए चेहरों में शुमार रामप्रसाद पाल व सुशांत चौधरी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुदीप राय बर्मन के खेमे से बताए जाते हैं। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राजभवन में पाल, चौधरी व भगबान दास को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। चौधरी को सूचना एवं सांस्कृतिक…

एडीआर ने अपनी नई रिपोर्ट में दी जानकारी,राष्ट्रीय पार्टियों को 2019-20 में अज्ञात स्त्रोतों से मिले 3,377 करोड़

राष्ट्रीय दलों को वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान अज्ञात स्रोतों से 3,377.41 करोड़ रुपये मिले जो उनकी कुल आय का 70.98 फीसद हिस्सा है। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफा‌र्म्स (एडीआर) ने यह जानकारी दी। एडीआर ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा कि भाजपा ने अज्ञात स्रोतों से 2,642.63 करोड़ रुपये की आय की घोषणा की जो कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा, तृणमूल कांग्रेस और बसपा समेत राष्ट्रीय दलों के बीच सबसे अधिक राशि है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान भाजपा ने अज्ञात स्रोतों से 2,642.63 करोड़ रुपये…

जेडीयू ने लॉन्च किया मूल्यांकन ऐप, नेताओं को देना होगा हर दिन का रिपोर्ट कार्ड

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड देश की पहली राजनीतिक पार्टी बन गई है जिसने एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है जिससे वह अपने नेताओं के काम पर नजर रख सकेगी और उसका मूल्यांकन भी करेगी.जेडीयू ने जिस ऐप को लॉन्च किया है उसका नाम ‘जदयू मूल्यांकन’ ऐप है इसके तहत पार्टी के तमाम नेताओं को अपने रोजाना के काम की जानकारी इस ऐप पर अपलोड करनी पड़ेगी. जनता दल यूनाइटेड द्वारा बनाया गया यह ऐप पूरी तरीके से आंतरिक है. जानकारी के मुताबिक पार्टी के इस नए…

नवजोत सिं‍ह सिद्धू और उनके समर्थक बने कांग्रेस हाईकमान के लिए सिरदर्द

पंजाब कांग्रेस के घमासान में प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिं‍ह सिद्धू और उनके समर्थकों के डटे रहने के रुख ने पार्टी हाईकमान का सिरदर्द ही नहीं चुनौती भी बढ़ा दी है। प्रदेश के प्रभारी कांग्रेस महासचिव हरीश रावत के कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के बयान को सिद्धू ने अपने समर्थकों के जरिए जिस तरह खारिज किया है, उससे साफ है कि पंजाब में पार्टी का घमासान इतनी आसानी से शांत होने नहीं जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को भी इस बात का अहसास हो गया है कि…

केजरीवाल सरकार ने दी एक और राहत, राशन कार्ड धारक के बीमार या बुजुर्ग होने पर नामित व्यक्ति ले सकेगा राशन

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों को बड़ी राहत दी है। अब राशन की दुकानों पर उम्र और बीमारी की वजह से राशन लेने नहीं पहुंचने वाले कार्ड धारकों के स्थान पर उनके द्वारा नामित व्यक्ति राशन ले सकता है। इस संबंध में दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।दिल्ली सरकार द्वारा 26 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया कि लाभार्थी द्वारा उसकी ओर से राशन लेने के लिए व्यक्ति को नामित करने हेतु कुछ अर्हताएं तय की गई हैं। राजधानी में ई-पीओएस प्रणाली…

सुप्रीम कोर्ट में एक सितंबर से प्रत्यक्ष सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एक सितंबर से मामलों की अंतिम सुनवाई प्रत्यक्ष रूप (फिजिकल) से करने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। साथ ही, कोरोना मानदंडों को पालन करने के मद्देनजर मंगलवार से बृहस्पतिवार तक मिश्रित (हाइब्रिड) विकल्प इस्तेमाल किया जाएगा।  यह मानक प्रक्रियाएं प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण के निर्देश पर जारी की गई है। उन्होंने बार निकायों की मांग और अनुरोध पर विचार करने के लिए गठित न्यायाधीशों की समिति की सिफारिशों पर ध्यान करने के बाद यह फैसला लिया है।  कोरोना के कारण बीते साल…

पंजाब :कैप्टन विरोधी बोले- सोनिया और राहुल की लीडरशिप में होगा चुनाव, अमरिंदर की नहीं चलेगी

पंजाब में कांग्रेस पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर घमासान जारी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू आमने-सामने हैं। पार्टी आलाकमान ने हाल ही में कैप्टन के असंतोष को दरकिनार कर सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। कहा गया कि पार्टी का नेतृत्व सिद्धू करेंगे और सरकार का नेतृत्व अमरिंदर सिंह। हालांकि पार्टी के नेता ही नेतृत्व द्वारा खींची गई इस रेखा को मानने के लिए तैयार नहीं है।सिद्धू खेमे के विधायक परगट सिंह का कहना है कि यह फैसला किया गया कि पंजाब में…

कैप्टन और सिद्धू के बीच झूल रहा कांग्रेस नेतृत्व

पंजाब को लेकर कांग्रेस नेतृत्व और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत की स्थिति पेंडुलम की तरह हो गई है। प्रदेश में कैप्टन अमरिंदर सिंह को मजबूती देते ही नवजोत सिंह सिद्धू और असंतुष्ट नेताओं की तलवारें निकल आती हैं और नेतृत्व के सिद्धू के साथ खड़े होने पर कैप्टन समर्थक नेता सक्रिय हो जाते हैं।  रावत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के अगले दिन शनिवार को राहुल गांधी से भेंट की। उन्होंने राज्य के नेताओं के बीच हो रही बयानबाजी और राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी। उनके बयानों से…