समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन भाजपा जानबूझकर विपक्ष की आवाज को अनसुना कर रही है। सपा ऐसे सामंतवादी और तानाशाही रवैये को सफल नहीं होने देगी। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों और आम जनता की समस्याओं से दूर है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और खरीद केंद्रों…
Category: राज-नीति
बदायूं HPCL हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, एसआईटी गठित
बदायूं के सैजनी स्थित एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए बरेली मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। यह एसआईटी पूरे मामले की गहनता से…
अखिलेश, मायावती को पीछे छोड़ UP में इस मुद्दे पर कांग्रेस निकली आगे, लखनऊ में कर दी बड़ी मांग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार, 13 मार्च को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर एक कार्यक्रम में बड़ी मांग की गई. इस कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे. राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में जब अपना संबोधन खत्म किया उसके बाद एक प्रस्ताव पास किया गया जिसमें कांशी राम को भारत रत्न देने की मांग की गई. इसी दौरान यह भी कहा गया कि राहुल जब भी पीएम बनेंगे तो ये काम होकर रहेगा.‘पेन…
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान
बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं लेकिन उनके राज्यसभा जाने के बाद अगला सीएम कौन होगा यह चर्चा का विषय बना हुआ है. सियासी गलियारों में अलग-अलग नामों की चर्चा हो रही है. सम्राट चौधरी तक के नाम की शोर है. दूसरी ओर नीतीश कुमार के बेटे जो जेडीयू में शामिल हुए हैं उनको लेकर भी मांग हो रही है कि उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया जाए. इस बीच जेडीयू नेता ने बड़ा बयान दिया है. बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने जेडीयू नेता निशांत कुमार के सीएम बनने…
यूपी में LPG की कालाबाजारी करने वाले सावधान! CM योगी हुए सख्त
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (LPG) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट की स्थिति न बनने दी जाए. लोगों को समय-समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए. गुरुवार (12 मार्च) को सीएम ने सीनियर अधिकारियों और तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में एलपीजी की मौजूदा मांग और आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. सीएम ने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर…
हिमाचल : सीएम सुक्खू बोले- दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापक, ड्रेस कोड तय होगा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में 140 स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है और दो माह के भीतर इन स्कूलों में शिक्षक नियुक्त कर दिए जाएंगे। इन स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अलग ड्रेस कोड भी तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में जल्द ही 400 लेक्चरर और 400 असिस्टेंट लेक्चरर के पद भरे जाएंगे। उन्होंने साइंस कॉलेज हमीरपुर के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण…
सीएम योगी बोले: प्रदेश में नहीं पनपने देंगे अब दूसरा छांगुर, धर्मांतरण के मामलों पर निगाह रखे प्रशासन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ऐसी हो कि फिर से कोई दूसरा छांगुर न पनपे। जिले में दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेवर में नजर आए। उन्होंने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और पंडित अटल विहारी वाजपेई मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा किया। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही तल्ख शब्दों में कहाकि दूसरा छांगुर किसी कीमत पर न पनपने पाए। इसके लिए कड़ी निगरानी करें…
LPG की किल्लत के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की कतारें दिख रही हैं. विपक्षी दल सरकार की नीतियों को कोस रहे हैं और निशाना साध रहे हैं इस बीच राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सरकार के फैसले को सही बताया है. उन्होंने कहा कि ये तो होना ही था. अगर ऐसी ही जंग चलती रहेगी तो बहुत ही किल्लत आएगी. हमारी टेक्सटाइल इंडस्ट्री हो, हमारी एलपीजी की जरूरत हो और 40 फीसदी एलजीपी तो कतर से आती है, वो बंद हो जाए तो कितना…
‘गंगा एक्सप्रेस-वे का काम जल्द पूरा कर शुरू किया जाए संचालन’, सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश
लखनऊ: प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा एक्सप्रेस-वे के शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर इसे जल्द संचालन के लिए तैयार किया जाए। गंगा एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से मेरठ से प्रयागराज तक का सफर काफी आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चल रही सभी बड़ी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जाए।
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की पीएम नरेंद्र मोदी से सपरिवार मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में वसुंधरा की नई सियासी पारी को लेकर चर्चा हो रही है. लोग अपने-अपने हिसाब से इस मुलाकात का सियासी आकलन कर रहे हैं. वसुंधरा राजे संगठन में ही बनी रहेगी या फिर संसद पहुंचेंगी, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि वसुंधरा राजे के परिवार और करीबियों का दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी से…
नीतीश कुमार के राज्यसभा के फैसले पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया
कैमूर के भभुआ में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार (9 मार्च) को मीडिया से बातचीत की. सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर उन्होंने कहा कि कई लोगों ने हमारी बात का मजाक उड़ाया था. प्रशांत किशोर और जन सुराज सबसे पहले लोग हैं जिन्होंने कहा था कि एक तो NDA जीतेगी नहीं और अगर NDA जीत गई तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. इसके आगे उन्होंने कहा कि अब आप देख लीजिए. तीन महीने हुए हैं और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं है. इस्तीफा तो…
डेटा इकॉनमी की राजधानी बनेगा उत्तर प्रदेश, योगी सरकार की बदली नीति का असर जानिए
उत्तर प्रदेश को डेटा इकॉनमी का कैपिटल बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से इस दिशा में लगातार काम हो रहा है। योगी सरकार की डेटा सेंटर नीति और हालिया घोषणाओं के चलते प्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का दायरा लगातार बढ़ रहा है। फरवरी में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित करने और स्टेट डेटा सेंटर अथॉरिटी के गठन की घोषणा की। इसका उद्देश्य डेटा सेंटर उद्योग के विकास को…
देश की पहली रिंग मेट्रो राजधानी में शुरू, पीएम मोदी की दिल्ली को ₹33,500 करोड़ की सौगात
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को 33,500 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। बाईट कल मेट्रो के दो कॉरिडोर चालू हो गए हैं। इसमें से एक कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली को देश की पहली रिंग मेट्रो है । वहीं, तीन अन्य कॉरिडोर की नींव भी रखी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन प्रोजेक्टों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यहां पीएम मोदी ने कहा, ‘ की ये कार्यक्रम इस बात का भी प्रमाण है कि एक वर्ष पहले…
महिला दिवस पर राजस्थान सीएम भजनलाल ने खोला विकास का पिटारा, हनुमानगढ़ को 1008 करोड़ की सौगात
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हनुमानगढ़ जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। हनुमानगढ़ जंक्शन की धानमंडी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री ने 1008 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम भूमि विकास बैंक के पास प्रस्तावित था, लेकिन सुरक्षा कारणों और वीआईपी मूवमेंट को देखते…
सीएम ममता बनर्जी की हुंकार: धरने के दूसरे दिन कहा- दिल्ली की सरकार दया पर टिकी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने धरना कार्यक्रम के दूसरे दिन केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ज्यादा दबाव बनाया गया तो वह दिल्ली की सरकार भी गिरा सकती हैं। उन्होंने कहा, मैं जानती हूं चंद्रबाबू नायडू की दया पर तुम्हारी सरकार बनी हुई है। कोलकाता में जारी धरना मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि बंगाल की जनता को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “वोट काटकर बंगाल…
केशव प्रसाद मौर्य को नया हेलीकॉप्टर’ अखिलेश यादव ने पीसी में क्या-क्या कहा?
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती, नीतीश कुमार से लेकर केशव प्रसाद मौर्य तक के मुद्दे पर चर्चा की। अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधा। यूपी से लेकर दिल्ली तक की राजनीति उनके निशाने पर रही। महंगाई, कानून-व्यवस्था, चुनाव आयोग, विदेश नीति, सांप्रदायिक राजनीति से लेकर भाजपा के अंदरूनी मसलों पर अखिलेश खूब बरसे। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती को लेकर भी टिप्पणी की। अखिलेश ने कहा कि हम तो उन्हें गठबंधन के दौरान…
नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, ‘मैं राज्यसभा जा रहा हूं
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं की जो बैठक आज (6 मार्च) बुलाई थी वो खत्म हो गई. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने विधायकों से कहा कि वो राज्यसभा जा रहे हैं और आप लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि सब काम होता रहेगा. हम सब देखते रहेंगे. विधायकों ने निशांत को राजनीति में लाने की मांग की. कई विधायक भावुक हुए. सीएम ने कहा कि वो बिहार में भी रहेंगे.
UP: 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में कोई हलचल नहीं
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश के सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं, लेकिन कांग्रेस में इसको लेकर कोई हलचल नहीं है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लंबे समय से भंग चल रही है और प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती को लेकर कोई कार्य नहीं हो रहा है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भी यूपी चुनाव को लेकर कोई सक्रियता नहीं दिखाई पड़ रही है। इससे आशंका जताई जा रही है कि यूपी चुनाव में कांग्रेस और कमजोर पड़ सकती है। यूपी चुनावों को लेकर कोई सक्रियता न…
पटना:नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, सुशासन और विकास के अनुभव से सदन को मिलेगी मजबूती
पटना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 मार्च 2026 बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सदस्य के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन के साथ ही राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। समर्थकों और सहयोगी दलों ने इसे बिहार की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। बीते दो दशकों में मुख्यमंत्री के रूप में उनके नेतृत्व में बिहार ने प्रशासनिक सुधार, बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य…
ईरान में फंसे उत्तराखंड के 35 लोग, परिवारों की बढ़ी चिंता, सीएम बोले- सभी को लाया जाएगा सुरक्षित
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच ईरान में उत्तराखंड के करीब 35 लोग फंसे होने की जानकारी सामने आई है. इनमें सबसे अधिक लोग हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस खबर के सामने आने के बाद उनके परिवारों में चिंता का माहौल बन गया है. परिजन लगातार अपने रिश्तेदारों से फोन के जरिए संपर्क बनाए हुए हैं और वहां के हालात की जानकारी ले रहे हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को सुरक्षित…
