बिहार में पिछले 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय सहयोगियों को दिया है. इससे पहले वह चाहे जिस भी गठबंधन के साथ रहे हैं गृह विभाग हमेशा अपने पास ही रखते रहे हैं. लेकिन इस बार गृह विभाग भारतीय जनता पार्टी के खाते में आई है और बीजेपी ने सम्राट चौधरी को इस विभाग का जिम्मा सौंपा है. हालांकि, सम्राट भले ही बिहार के नए गृह मंत्री बन गए हैं लेकिन अफसरों पर उनकी चौधराहट नहीं चल पाएगी. सामान्य प्रशासन सीएम…
Category: चुनावी फुहार
बिहार में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 15 जिलों में नहीं खुला महागठबंधन का खाता, लालू का किला भी ढहा
बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद राज्य में नई सरकार का गठन भी हो चुका है और मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया है. इसके बावजूद लोगों के बीच महागठबंधन के करारी हार को लेकर रोज ही चौक चौराहों से लेकर चाय की दुकानों पर चर्चा हो रही है. सब अपने-अपने हिसाब से चुनाव की गणित सुलझा रहे हैं. लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि विधानसभा चुनाव से पहले अपनी प्रचंड जीत का दावा करने वाला विपक्ष बिहार के 38 में…
दालमंडी वालों को दाल की तरह दले नहीं… अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर तीखे शब्दों में हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मेट्रो से लेकर तमाम बड़े विकास कार्य सपा की देन हैं, जबकि बीजेपी ने वाराणसी का विकास जानबूझकर रोक दिया। दालमंडी इलाके में चल रहे चौड़ीकरण और तोड़फोड़ को अखिलेश ने ‘पॉलिटिकल डिमोलिशन’ करार दिया। उनका कहना था कि यह योजना इतिहास और धरोहर बचाने के नाम पर नहीं, बल्कि संकीर्ण सियासत की साजिश है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते…
नीतीश कुमार के पास कौन-कौन सा विभाग रहेगा? उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को भी बड़ी जिम्मेदारी
बिहार में नई सरकार बनने के बाद विभागों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हुए हैं वह रहेंगे. उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग मिला है. दरअसल बीते गुरुवार को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी. शपथ लेने वालों में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी थे. इनकी चर्चा सबसे अधिक इसलिए…
तीन OBC, तीन EBC और एक भूमिहार… नीतीश कैबिनेट में BJP ने कैसे साधा जातीय समीकरण?
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बिहार की नई सरकार में बीजेपी के सबसे ज्यादा मंत्री बने. वहीं जेडीयू को मुख्यमंत्री समेत 9 पद मिले. बीजेपी ने मंत्री पद के बंटवारे में मंडल और कमंडल का खासा ध्यान रखा है. नीतीश कुमार सीएम तो वहीं विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री बनाए गए. नीतीश सरकार में ये विधायक बने मंत्री शपथ लेने वाले मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी,…
बिना चुनाव लड़े दीपक प्रकाश बन गए नीतीश सरकार में मंत्री, उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे के लिए कैसे की डील
बिहार में नवगठित नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दीपक प्रकाश बिना विधायक बने मंत्री पद पर आसीन हो गए हैं, और इसके पीछे राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की कुशल राजनीतिक चाल बताई जा रही है। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनकी पत्नी स्नेहलता, जो सासाराम से विधायक चुनी गई थीं, का नाम मंत्री पद के लिए लिया जा रहा था। हालांकि, अंतिम समय में समीकरण बदल गए। इस घटनाक्रम को एनडीए (एनडीए) में सीटों के बंटवारे के समय उपेंद्र कुशवाहा…
यूपी के 2.15 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे 4314.26 करोड़ रुपये, पीएम मोदी का योगी ने जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को कोयम्बटूर से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करने के लिए मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर आभार जताया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार अन्नदाता किसानों के सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने देश भर के नौ करोड़ से अधिक किसान बंधुओं को 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि की किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप हस्तांतरित कर सशक्त कृषि और आत्मनिर्भर किसान…
क्या यूपी में अलग होने जा रही अखिलेश-कांग्रेस की राह?
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के एक बयान ने प्रदेश के राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। एक तरफ बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी दलों की चुनावी रणनीति पर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने से एक दिन पहले तक गठबंधन का स्वरूप तय नहीं हो पाया था। भले ही राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को सिंबल बांट दिए थे, लेकिन कौन चुनावी मैदान में उतर रहा है, यह फाइनल नहीं हो पाया।…
सुप्रीम कोर्ट : राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए समिति गठित, 31 जनवरी-30 अप्रैल तक चुनाव कराने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक उच्चाधिकार प्राप्त पर्यवेक्षक समिति का गठन किया, जो राज्यों की 16 बार काउंसिल में चुनावों की निगरानी करेगी। इस समिति को शीर्ष कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में बनाया गया है। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया न्यायसंगत, निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने राज्यों की बार काउंसिल के चुनाव कई चरणों में में कराने के निर्देश दिए। बेंच ने कहा कि प्रत्येक बार निकाय में 31 मार्च, 2026 तक…
बिहार में डिप्टी CM बनेंगे चिराग पासवान ?
बिहार विधानसभा चुनाव 2205 में एनडीए की प्रचंड जीत हुई है और महागठबंधन को करारी शिकस्त मिली है. इस बार बिहार में लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) को भी अभूतपूर्व सफलता हाथ लगी है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी बिहार में चौथी सबसे बड़ी और एनडीए में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इसने चिराग की लोकप्रियता को बिहार में बहुत ऊपर पहुंचा दिया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार सरकार में इस बार चिराग पासवान कौन सी भूमिका में रहने वाले हैं.…
बिहार में शुरू हुई नई सरकार के गठन की तैयारी, नीतीश जल्द देंगे इस्तीफा, जानें कब हो सकती है शपथ
बिहार की राजनीति में अगले कुछ घंटे बेहद अहम होने वाले हैं. आज से कई बड़ी बैठकें होने की संभावना है, जिनके बाद राज्य में सरकार परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. माना जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार सोमवार देर शाम या मंगलवार सुबह इस्तीफा भी दे सकते हैं. नई सरकार बनने तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे. बीजेपी की ओर से सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है. इसके लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति आज शाम या कल सुबह तक होने की संभावना…
नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय? कई नेताओं ने दिए संकेत
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच HAM (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन का बड़ा बयान सामने आया है, जिसने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी किसके साथ खड़ी है. संतोष सुमन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम जनता का धन्यवाद करते हैं, यह लोकतंत्र की जीत है. हम नीतीश कुमार को बधाई देने गए थे. यह जनादेश उनके नेतृत्व में मिला है, इसलिए वे निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने…
लालू यादव परिवार में फूट, किडनी देने वाली बेटी फूट-फूटकर रोई ?
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की करारी हार ने लालू प्रसाद यादव के परिवार को दो टुकड़ों में बांट दिया है. पूर्व सीएम लालू के सबसे बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के निष्कासन के बाद उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने भी राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया है. यह विवाद न केवल पारिवारिक कलह की वजह से उजागर हो रहा है, बल्कि RJD की आंतरिक कमजोरी को भी बेनकाब कर रहा है. जानें विवाद की जड़ बता दें कि विवाद…
बिहार चुनाव: यादवों की नाराजगी पड़ी भारी, मुस्लिमों ने छोड़ा साथ, जानें RJD की हार के कारण
बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को इस विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा है. महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में सामने आए तेजस्वी यादव की पार्टी के कमजोर प्रदर्शन ने राजनीतिक पंडितों को भी चौंका दिया है. यह सवाल उठ रहा है कि जब तेजस्वी ने जनता से कई बड़े वादे किए थे, तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि पार्टी का मुख्य वोट बैंक—मुस्लिम और यादव—उससे दूर होता दिखा. आइए विस्तार से समझते हैं कि आरजेडी की हार के प्रमुख कारण क्या रहे. आरजेडी की…
घोषित सीटों की सूची में बिहार चुनाव 2025 की प्रमुख सीटों का विश्लेषण इस प्रकार है ?
मुख्यमंत्री नितीश कुमार की सीट बिहटा पर मजबूत जीत हुई है, उन्होंने लगभग 15,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। यह दिखाता है कि उनकी लोकप्रियता और शासन का जन समर्थन कायम है। राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव ने कड़ी टक्कर के बाद जीत दर्ज की है, लेकिन वोट अंतर काफी कम रहा, जिससे उनकी स्थिति कमजोर दिख रही है। मोकामा सीट पर जेल में बंद अनंत सिंह ने लगभग 4,500 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जो उनके व्यक्तिगत प्रभाव को दर्शाता है। कराकाट और महुआ…
इलेक्शन कमीशन के रुझानों में नीतीश कुमार की JDU बनी सबसे बड़ी पार्टी, BJP को पछाड़ा ?
आरंभिक रुझान में एनडीए की बहुमत से बनती हुई सरकार को देख जेडीयू के नेताओं के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे हैं. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान जेडीयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जिस तरीके की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं, उससे स्पष्ट हो रहा है कि एनडीए बहुमत से बहुत ज्यादा सीट लेकर आ रहा है. नीतीश कुमार का जो चेहरा है, जो फेस है, उसका कोई मुकाबला नहीं है. बिहार की जनता ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर…
‘केवल ऑरेंज कपड़े जानते हैं मुख्यमंत्री… सपा के बड़े नेता के बयान से सियासी भूचाल आना तय?
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी को आरेंज इकोनामी के बारे में कुछ नहीं पता है, वे केवल आरेंज कपड़े के बारे में जानते हैं। उनको अपनी कुर्सी जाने का डर सता रहा है। जब भी उनकी कुर्सी हिलने लगती है वे सांप्रदायिक बयान देने लगते हैं। सपा प्रमुख ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को भाजपा की साजिश करार दिया और बिहार के एग्जिट पोल को भी बेईमानी के लिए भ्रमित करने का पैंतरा बताया। बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार…
बिहार इलेक्शन एग्जिट पोल 2025 : बीजेपी या जेडीयू कौन होगी सबसे बड़ी पार्टी , एग्जिट पोल देखें
बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है? मेगा एग्जिट पोल आ चुका है. एक बार फिर एनडीए सरकार बनने जा रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 140-150 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि महागठबंधन को 85-95 सीटें मिल सकती हैं. जनसुराज पार्टी को शून्य से पांच सीटें मिलती नजर आ रही हैं. अन्य को 5 से 10 सीटें मिल सकती हैं. मेगा एग्जिट पोल का फाइनल आंकड़ा BJP: 55-65JD(U): 60-70HAMS: 0-5LJP (Ram Vilas): 10-15RLM: 0-5 महागठबंधनRJD: 50-60INC: 15-20CPI(ML)(L): 10-15CPI: 0-5CPM: 0-5VSIP: 0-5IIP: 0Jan Suraaj Party: 0-5Others: 5-10…
कुशीनगर:क्या PDA केवल छलावा है? — योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, जबकि अखिलेश यादव का मौन बना सवाल
कुशीनगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल शाम कुशीनगर पहुँचकर देश के प्रख्यात बौद्ध धर्मगुरु परम पूज्य अग्ग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर महास्थवीर जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने महास्थवीर जी के समाज और धर्म के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने बौद्ध दर्शन और मानवीय मूल्यों के प्रचार में अपना जीवन समर्पित कर दिया। वहीं दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनका संगठन PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) मौन बना रहा। न…
ओम प्रकाश राजभर ने बढ़ाई BJP की मुश्किल! कर दिया ऐलान- ‘बिहार में बन सकती है RJD सरकार’ ?
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का प्रचार थम गया है. इस बीज सत्तारूढ़ गठबंधन दल NDA के सहयोगी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा सामने आया है. ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में बंपर वोटिंग के बाद महागठबंधन की सरकार बनने की उम्मीद जता दी है. उनका ये बयान मतदान से पहले एनडीए के लिए झटका साबित हो सकता हैं. बिहार चुनाव में यूपी सरकार को समर्थन वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी लगातार अपने ही सहयोगी गठबंधन के…
