संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार यानी आज से शुरू होनेे जा रहा है। यह सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। परंपरा के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्र के पहले दिन संसद भवन परिसर में हंस द्वार के समीप महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देंगे। संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 26 नवंबर को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम संविधान सदन में होगा। गौरतलब है कि संसद के पुराने भवन को अब संविधान सदन कहा जाता है जहां सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस का कार्यक्रम होगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय…
Category: बोल-बच्चन
महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट 2024: भतीजे की सीट पर चाचा का ‘आदमी’ जीत गया चुनाव, ठाकरे परिवार को झटका ?
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में एक ओर पवार परिवार में खींचतान दिखी, तो वहीं ठाकरे परिवार का भी यही हाल रहा. तमाम चुनावी नतीजों के बीच ठाकरे परिवार को एक और झटका लगा. इस चुनाव में चाचा ने भतीजे का खेल बिगाड़ दिया और भतीजा उन्हीं के उम्मीदवार से चुनाव हार गया. यह चाचा कोई और नहीं बल्कि उद्धव ठाकरे हैं. जी हां, उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे खिलाफ माहिम विधानसभा सीट से उम्मीदवार उतारा था, जिससे यहां की लड़ाई दिलचस्प हो गई…
CM योगी ने लोकसभा का बदला यूपी उपचुनाव से चुकाया, ‘बंटोगे तो कटोगे’ ने कैसे करा दी BJP की मौज ?
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा से कम क्रेज यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का नहीं रहा. लोकसभा चुनाव में भाजपा की देश के इस बड़े सूबे में हुई दुर्गति और नतीजों को लेकर भाजपा के भीतर मचे घमासान के बाद उपचुनावों में फतह करना योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा से जुड़ गया था. योगी को उपचुनाव में फ्री हैंड मिला तो उन्होंने साबित कर दिया कि संसदीय चुनाव में उनकी चली होती तो भाजपा का यूपी में प्रदर्शन उतना खराब नहीं होता, जितना हुआ. संयोग से इस बार भाजपा…
यूपी उपचुनाव 2024 के करहल में मात्र 14704 वोट से सपा को मिली जीत 2 साल में घट गए 52000 मत ?
यूपी उपचुनाव 2024 के लिए करहल सीट सबसे हॉट मानी जा रही थी. करहल सीट सपा का गढ़ मानी जाती है. सपा के गढ़ में तेज प्रताप के लिए चुनाव उतना भी आसान नहीं था. जितना सपा के समर्थक मान कर चल रहे थे. तेज प्रताप यादव को उनके फूफा यानि अनुजेश यादव ने कड़ी टक्कर दी है. तेज प्रताप यादव हालांकि 14704 वोट से जीत गए हैं. तेज प्रताप यादव का जहां 104207वोट मिले वहीं बीजेपी के अनुजेश यादव को 89503 वोट मिले. गौरतलब है कि 2022 में करहल…
राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार
भारतीय जनता पार्टी ने गौतम अडानी को लेकर राहुल गांधी की ओर से लगाए गए आरोपों पर अपना जवाब दिया है. बीजेपी की तरफ से सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर ही कई सवाल उठाए. संबित पात्रा ने पूछा कि आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और वहां सबसे ज्यादा लेनदेन अडानी ग्रुप से इन्होंने ही किया है. उन्होंने छत्तीसगढ़ का जिक्र कर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए. संबित पात्रा ने कहा कि अमेरिकी जांच के दौरान जिन चार राज्यों का नाम आया है, उन चार…
25 को बनाएंगे सरकार, ये साफ है कि महाराष्ट्र में MVA आएगी’; नतीजों से पहले कांग्रेस का दावा ?
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही राज्य में सरकार बनाने का दावा कांग्रेस पार्टी की तरफ से किया जा रहा है। वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) नेताओं ने आज एक बैठक की। इसमें शिवसेना-यूबीटी के संजय राउत और अनिल देसाई, एनसीपी-एससीपी नेता जयंत पाटिल और कांग्रेस के बालासाहेब थोराट समेत एमवीए नेताओं ने हिस्सा लिया। ‘महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार आएगी’ दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और साकोली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नाना…
महाराष्ट्र का सीएम कौन: MVA और महायुति में पद के लिए आंतरिक कलह, कांग्रेस की मांग भी अधूरी; कैसे बनेगी सरकार ?
महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों से पहले ही जहां महाविकास आघाड़ी (एमवीए) और महायुति ने अपनी-अपनी जीत के दावे करने शुरू कर दिए हैं, वहीं दोनों गठबंधनों में सीएम पद को लेकर आंतरिक रूप से टकराव भी शुरू हो गया है। एमवीए में कांग्रेस जहां सीएम पद पर अपना दावा कर रही है, वहीं उसकी सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) इससे साफ इन्कार कर रही है। दूसरी तरह, महायुति में भाजपा और शिवसेना सीएम की कुर्सी को लेकर आमने-सामने खड़े दिख रही हैं। बता दें कि राज्य में बुधवार को मतदान संपन्न हुए।…
उपचुनाव में इन सीटों पर सपा का बज रहा डंका, जानें कितनी सीट जीत रहे अखिलेश यादव ?
उत्तर प्रदेश की 9 वधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार को छिटपुट घटनाओं के साथ संपन्न हो गया. हालांकि, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और बीजेपी के बीच मतदान वाले दिन जमकर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला. वैसे तो उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे, लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी और समाजवादी पार्टी में सीधी टक्कर रही. एग्जिट पोल के मुताबिक समाजवादी पार्टी अपने मजबूत किलों को बचाती दिख रही है. हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में यह दावा किया गया कि समाजवादी पार्टी को…
CM योगी आदित्यनाथ आज इस मल्टीप्लेक्स में देखेंगे ‘द साबरमती रिपोर्ट फिल्म’, यूपी में भी हो सकती है टैक्स फ्री ?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखने जाएंगे. मुख्यमंत्री के लिए फिनिक्स पलासियो मॉल में साढ़े 11 बजे फिल्म का स्पेशल शो रखा गया है. मुख्यमंत्री के साथ उनके कैबिनेट के मंत्री और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. कहा जा रहा है कि फिल्म उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री हो सकती है. बता दें कि फिल्म के अभिनेता विक्रांत मेसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की थी. इस दौरान उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की थी. गौरतलब…
मुस्लिम महिलाओं का नकाब हटाकर…?, उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले सपा ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी
विधानसभा की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार शाम पांच बजे प्रचार थम गया। अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। अब 20 नवंबर बुधवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में सपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि मतदान के दौरान मुस्लिम महिलाओं की बुर्का हटाकर चेकिंग न की जाए। सपा ने चनाव आयोग से मांग की है कि रिटर्निंग…
भाजपा ने राहुल गांधी को बताया ‘छोटा पोपट?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक है तो सेफ है नारे पर टिप्पणी के बाद भाजपा ने इसका पलटवार किया। उन्होंने राहुल गांधी को छोटा पोपट कहा। ऐसा कहा जाता है कि यह शब्द शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने उनका मजाक उड़ाने के लिए रखा था। पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जहरीले सांपों को मार देना चाहिए वाली टिप्पणी के लिए भी उनकी आलोचना की। भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह कांग्रेस की आपातकालीन मानसिकता को दर्शाता है,…
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नागपुर में भव्य रोड शो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ा रोड शो किया। नागपुर मध्य विधानसभा क्षेत्र से जब प्रियंका गांधी को काफिला राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के मुख्यालय के पास से गुजरा तो प्रियंका गांधी अलग अंदाज में दिखाई दीं। उन्होंने संघ मुख्यालय की तरफ एक ऊंची इमारत पर खड़े बीजेपी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इसके चलते कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। नागपुर में रोड शो के…
कैलाश गहलोत कल हो सकते हैं भाजपा में शामिल?
दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी से एक दिन पहले रविवार को इस्तीफा देने वाले कैलाश गहलोत मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. गहलोत ने रविवार को अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के कामकाज पर तमाम तरह के आरोप लगाए थे. उन्होंने केजरीवाल के सीएम रहते सरकारी निवास पर किए गए खर्च को लेकर भी सवाल उठाया था. उनके इस्तीफे के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं. कैलाश गहलोत पर भी कई तरह के आरोप लगे हैं. दिल्ली…
अब राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की चेकिंग, अमरावती में चुनाव आयोग की टीम ने खंगाला ?
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है. इसे देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक जमीन पर उतरकर वोटर्स के पास अपने एजेंडे को पहुंचाने में जुटे हैं. चुनाव प्रचार अभियान पूरी तरह से साफ और स्वच्छ हो इसे सुनिश्चित कराने के लिए इलेक्शन कमीशन की टीम भी लगातार एक्टिव है. इसी सिलसिले में चुनाव आयोग की टीम कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की जांच की है. आयोग की टीम शनिवार को हेलीपैड पर पहुंची हेलीकॉप्टर की जांच की. इससे पहले उद्धव ठाकरे,…
अजीत पवार के बेटे बोले- हम एक लिबरल पार्टी, भाजपा-शिवसेना के साथ होने के कारण नहीं बदलेंगे ?
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में अब से चंद दिन बचे हैं. इस बीच एनसीपी अजीत पवार गुट और भाजपा के बीच तकरार बढ़ गई है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को पिछले दिनों दी गई नसीहत के बाद अब एनसीपी की ओर से भी इसका जवाब आ गया है. एनसीपी नेता अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार ने कहा है कि उनकी पार्टी एक लिबरल पार्टी है. उसकी विचारधारा वही है जो पहले थी. केवल भाजपा और शिवसेना के साथ गठबंधन में शामिल…
बिहार :प्रधानमंत्री बोले- जिन पिछड़ी जनजातियों को पिछली सरकारों ने नहीं पूछा, उसे मोदी पूजता है
जमुई में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम से पीएम नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसमें वह इरुला जनजाति के लोगों के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। दरअसल, पीएम के कार्यक्रम को लेकर आदिवासी समुदायों से संबंधित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा था। तमिलनाडु के अरियालुर जिले के रहने वाले धर्मदुराईजी और एझिलारजी ने भी अपना स्टॉल लगाया था। पीएम मोदी इनके स्टॉल के सामने रूके। इनसे बातचीत की। इसके बाद इनके साथ सेल्फी भी ली। बता दें कि इरुला जनजाति’ तमिलनाडु और…
‘समाज में बारूद की सुरंग खोद रहे सीएम,’ मैनपुरी में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला
मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि, जो पढ़े लिखे नौजवान है नौकरी की तैयारी कर रहे है.उन्हें नौकरी देने की बजाय उन्हें उलझा कर रखा हुआ है. उनके भविष्य से ये खिलवाड़ कर रहे है. इस सरकार के खिलाफ आज जनता दिखाई दे रही है. अगर हम प्रतिशत के हिसाब से बात करे तो सौ में से सौ प्रतिशत ये हारने जा रहे है. अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री के दौरा के कैंसिलेशन पर कहा कि कोई मौसम खराब नहीं, भारतीय जनता पार्टी का मौसम खराब है. हमारे मुख्यमंत्री अंदर…
यूपी उपचुनाव: करहल विधानसभा में यादव बनाम यादव, BJP प्रत्याशी अनुजेश की पैठ बढ़ा रही सपा की टेंशन!
करहल विधानसभा सीट का मुकाबला दिलचस्प हो चला है. बीजेपी ने यहां ‘यादव बनाम यादव’ की लड़ाई खड़ी कर दी है. सपा से जहां तेज प्रताप यादव उम्मीदवार हैं, वहीं बीजेपी ने अनुजेश यादव को मैदान में उतारा है. दोनों उम्मीदवार आपस में रिश्तेदार हैं, लेकिन अब रिश्तों में काफी तल्खी है. जो चुनाव में एक मुद्दा बन रही है. बीजेपी ने यहां ‘यादव बनाम यादव’ की लड़ाई खड़ी कर दी है. जो सीट अभी तक समाजवादी पार्टी की सबसे सुरक्षित सीट थी, पिछले कई दशकों से बीजेपी जिस सीट…
महाराष्ट्र में राहुल गांधी का पीएम पर वार , मोदी ने कभी संविधान नहीं पढ़ा, इसलिए यह उनके लिए खाली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के खाली संविधान लेकर चलने के मामले में पलटवार किया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगता है कि संविधान की ‘लाल किताब’ जो वह अपने पास रखते हैं, वह कोरी है क्योंकि उन्होंने (मोदी ने) इसे कभी पढ़ा ही नहीं है। वह नंदूरबार में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान में भारत की आत्मा और बिरसा मुंडा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर और महात्मा गांधी जैसे…
वायनाड में 8 पर्सेंट कम वोटिंग, प्रियंका गांधी के लिए क्या हो सकते हैं संकेत?
क्या वायनाड के लोग प्रियंका को भी वही प्यार और आशीर्वाद देंगे, जो उन्होंने उनके भाई राहुल गांधी को दिया था, ये हर कोई जानना चाहता है. प्रियंका गांधी खुद भी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. हालांकि उन्हें भरोसा भी है कि वायनाड उन्हें जरूर मौका देगा, लेकिन वोटिंग प्रतिशत तो कुछ और ही इशारा कर रहा है. बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में करीब 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो अप्रैल में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में दर्ज वोटिंग से…
