जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव कानपुर जाते समय अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) पर तीखा हमला किया. शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा अधिकारियों के माध्यम से चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी सभी 9 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार किसानों और युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है. किसानों को खाद नहीं मिल रही, जबकि युवाओं को नौकरी के अवसर नहीं मिल रहे। इसके साथ…
Category: बोल-बच्चन
महाकुंभ का आगाज करने आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, पीएमओ ने आयोजन को लेकर किया काम?
महाकुंभ 2025 के आगाज के लिए 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीर्थराज आएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से इस कार्यक्रम को लेकर ओके कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शासन को पीएमओ से पत्र भी आ गया है। प्रदेश शासन ने जिला प्रशासन और मेला प्रशासन को इस स्वीकृति से अवगत करा दिया गया है। कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री वायुसेना के प्लेन से बमरौली एयरपोर्ट दिन में 11 बजे पहुंचेंगे। वहां से हेलीकाप्टर से परेड स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और फिर संगम जाएंगे। गंगा पूजन और आरती के बाद वह अक्षयवट व…
अखिलेश यादव का दावा, बोले- महाराष्ट्र में बीजेपी हारी तो जाएगी सीएम योगी की कुर्सी
उत्तर प्रदेश में 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाने हैं. इस समय सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए प्रचार में लगी हुई हैं. कुंदरकी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन में अखिलेश यादव ने आज मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया. मुरादाबाद में अखिलेश यादव ने दावा किया कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद योगी हट जाएंगे. उन्होंने कहा कि सीएम योगी इसलिए गुस्से में हैं क्योंकि महाराष्ट्र में बीजेपी हारी तो योगी हटेंगे. इसलिए ही मुख्यमंत्री घबराहट में हैं. पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा…
अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया आरोप , अमृत काल की याद दिलाती है लेकिन उसके कार्यकाल में आजादी का नहीं बर्बादी का अमृत काल है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार सामाजिक सौहार्द को खत्म कर बारूदी सुरंग बिछा रही है। एनकाउंटर वाली सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसीलिए वे घबराये है। उनकी भाषा बदल गयी है। इतने घबराये हैं कि अधिकारियों को अपना पदाधिकारी समझ रहे हैं लेकिन अधिकारी और सरकार के लोगों को शायद यह नहीं पता है कि जनता अब उनके साथ नहीं है। जनता भाजपा के खिलाफ है। जब जनता खिलाफ है तो अधिकारी क्या करेगा। मुख्यमंत्री जी…
स्मृति ईरानी का तंज: झूठ का कारोबार करने महाराष्ट्र आ गया कांग्रेस का समोसा कॉकस
हरियाणा विधानसभा चुनाव में जलेबी खूब चर्चा में रही थी। वहीं अब महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के बीच समोसा सूर्खियां बटोर रहा है। दोनों ही बार कांग्रेस नेता वजह बने हैं। इस बार हिमाचल प्रदेश में समोसा विवाद गहराया हुआ है। वहीं, अब हिमाचल का समोसा विवाद महाराष्ट्र में भी पहुंच गया है। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के तीन प्रतिनिधियों को राज्य भेजे जाने पर शनिवार को आलोचना की। साथ ही उन पर झूठ फैलाने और विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों का हल…
राहुल गांधी टाटा नगर में बीजेपी पर बरसे
झारखंड के जमशेदपुर(टाटा नगर ) में कांग्रेस की चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से तीखे सवाल पूछे। उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा, ‘पीएम मोदी ने आपके बच्चों का कितना कर्ज माफ किया?’ कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता ने खुद इसका जवाब भी दिया। उन्होंने कहा, सरकार ने एक भी रुपया माफ नहीं किया। उन्होंने अरबपति कारोबारियों- अडानी और अंबानी का नाम लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने इन जैसे 25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये का…
योगी के मंत्री का ये कैसा बयान,अखिलेश यादव को बता दिया बंदरों जैसी सोच वाला
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सोच और कार्यशैली बंदरों जैसी है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने यह भी दावा किया कि यादव बंदरों से बहुत डरते हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने इससे पहले 19 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो साझा किया था जिसमें ताजमहल के गुंबद पर एक पौधा उगता हुआ दिखाई दे रहा था। यादव ने ताजमहल परिसर में बंदरों के आतंक और जलभराव की…
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पारित हुआ आर्टिकल 370 बहाली का प्रस्ताव, सदन में लगे नारे
जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने प्रदेश को फिर से राज्य का दर्जा दिलाने और अनुच्छेद 370 को लागू कराने के वादों पर चुनाव लड़ा. घाटी की जनता ने भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंग गठबंधन को बहुमत दिया, जिसके बाद उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री बने. अब अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए अब्दुल्ला सरकार ने बुधवार को विधानसभा में आर्टिकल 370 की बहाली के लिए एक प्रस्ताव पेश किया, जिसे स्पीकर ने पारित कर दिया. इस बीच विपक्ष में बैठे कई…
यूपी उपचुनाव: जमीनों की खरीद में कथित गड़बड़ियों को मुद्दा बनाएगी सपा?
सपा उपचुनाव में जमीनों की खरीद में कथित गड़बड़ियों पर फोकस करेगी। भ्रष्टाचार, खाद संकट, कानून-व्यवस्था, संविधान और बेरोजगारी उसके प्रचार के मुख्य मुद्दों में शामिल रहेंगे। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को गाजियाबाद में समर्थकों की बैठक के जरिये पूरे प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं को सियासी संदेश देने का प्रयास किया। अखिलेश ने उपचुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान का आगाज गाजियाबाद से किया है। वे शीघ्र ही अन्य सीटों पर भी प्रचार के लिए जाएंगे। पार्टी उपचुनाव को अगले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मान…
उपचुनाव के तारीख में बदलाव पर संसद डिंपल यादव ने करहल विधानसभा के ग्राम रठेरा में भाजपा पर साधा निशाना ?
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर हो रहे विधानसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन खत्म हो चुका है. नामांकन खत्म होने के बाद अब चुनाव प्रचार के साथ सियासी बयानबाजी तेज होते जा रही है. इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी है. मैनपुरी की विधान सभा करहल के ग्राम रठेरा में मैनपुरी की संसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीख में हुए बदलाव को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा की बीजेपी…
उत्तर प्रदेश के उपचुनाव की तारीख में बदलाव, अब 13 नहीं 20 नवंबर को होगी वोटिंग ?
उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, विभिन्न त्योहारों के कारण केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है। कांग्रेस, भाजपा, बसपा, आरएलडी और अन्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के अनुरोध पर चुनाव आयोग ने विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को कराए जाएंगे। यूपी में गाजियाबाद, मीरपुर, कुंदरकी, खैर, करहल, सीसमऊ, फूलपुर, कटेहरी, मझावां सीटों पर मतदान होगा। रिपोर्टर – अर्पित यादव
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- वोट के लिए जिहादियों का समर्थन करती है सपा
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के दौरान जुड़ेंगे…कटेंगे पर सियासी खींचतान तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान बंटोगे तो कटोगे को इतिहास का सबसे खराब नारा करार दिया था। इसके जवाब में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा वोट के लिए जेहादियों का समर्थन करती है। बसपा सुप्रीमो मायावती समेत सभी प्रमुख पार्टियों के नेता इस मुद्दे पर बयानबाजी कर चुके हैं। प्रदेश की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 9 दिन ही बचे हैं। इस दौरान जनता की…
झारखंड में कांग्रेस-सोरेन को अखिलेश यादव ने दिया झटका, 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर बढ़ाई टेंशन
झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन से सीट शेयरिंग में एक भी सीट सपा को नहीं दी। इससे पहले महाराष्ट्र में भी सपा खाली हाथ रही थी। इंडिया गठबंधन की ओर से एक भी सीट नहीं मिलने पर अखिलेश यादव ने झारखंड में बड़ा खेल खेलते हुए 21 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए। सपा की ओर से पहले चरण के चुनाव के लिए 11 और दूसरे के लिए 10 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। सपा नेताओं ने बताया कि उन्हें इंडिया गठबंधन की ओर से उचित सम्मान…
देश की पहली विधानसभा, जिसमें विपक्ष का एक भी विधायक नहीं होगा
विधानसभा में विपक्ष कमजोर हो, बेहद कम सीटें जीतकर आया हो, ये तो आपने सुना होगा, लेकिन कभी सुना है कि पूरी विधानसभा में विपक्ष ही न हो. विपक्ष का एक विधायक न हो. ये अजबगजब सीन सिक्किम विधानसभा में अगले कुछ दिनों में देखने को मिलेगा. ऐसा इसलिए हुआ है कि क्योंकि हाल ही में 2 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में विपक्ष के नेताओं ने अपना पर्चा वापस ले लिया है. इससे वहां सत्ता पक्ष की जीत का रास्ता साफ हो गया है. सिक्किम में इस…
मैनपुरी में शिवपाल यादव का तंज- भाजपा वाले अधिकारियों से मांगते हैं वोट, हम लोग जनता से
समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने कहा है कि उपचुनाव में उनकी पार्टी की रिकॉर्ड तोड़ जीत और भाजपा की हार होगी। तंज कसा कि अधिकारियों के सहारे पार्टी वोट हासिल करती है। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने प्रदेश की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि ये चुनाव पूरा रिकॉर्ड तोड़ देगा। उपचुनाव के मद्देनजर प्रशासन द्वारा बीएसएफ के 13 बटालियन को बुलाए जाने पर उन्होंने कहा कि जनता के सामने सब फेल होंगे। आयोग के निर्देश का पालन करना चाहिए।…
कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड के लिए प्रत्याशियों का किया एलान
कांग्रेस पार्टी ने सोमवार की रात को प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम हैं। कांग्रेस ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें झारखंड के दो प्रत्याशियों और महाराष्ट्र के चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। बता दें कि झारखंड की जिन दो सीटों पर प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया है, उसमें बोकारो और धनबाद विधानसभा सीटें हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र की जिन चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं, उसमें…
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा समाजवादी पार्टी तैयार,लोगों के मुद्दों पर लड़ेगी चुनाव
मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी (उपचुनावों के लिए) तैयार है। पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी तैयार थी। आने वाले उपचुनावों के लिए भी हमारी तैयारी पूरी है।उन्होंने कहा, “हम लोगों के मुद्दों पर उपचुनाव लड़ेंगे। युवा और महिलाएं निराश हैं। स्वास्थ्य सेवाएं और बिजली की स्थिति सवालों के घेरे में है। यह सरकार लोगों के सपनों को पूरा करने में अक्षम है।” समाजवादी पार्टी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 19 स्टार प्रचारकों की सूची…
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-अखिलेश यादव माफिया-गुंडों के सरगना
हरदोई पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों खास पर सपा मुखिया पर जमकर निशाना साधा. साथ ही डबल इंजन की सरकार में आम इंसान की हर जरूरत पूरी होने का दावा भी किया. केशव मौर्य उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी के पति पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शाहाबाद पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं के तहत उन्होंने ट्राई साइकिल आदि उपकरणों का वितरण किया. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र में जब से मोदी की…
लखनऊ:केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में कृषि के विकास पर दिया गया जोर
लखनऊ: केंद्रीय राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण, भारत सरकार, श्री रामनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री, कृषि राज्य मंत्री और प्रमुख सचिव (कृषि) की उपस्थिति में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश के विभिन्न कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने राज्य में चल रही कृषि योजनाओं का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासों पर…
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा जोरदार निशाना,पड़ोसी देशों से तुलना कर लगाया आरोप?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के वादे को लेकर भाजपा पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत के पड़ोसी देश हमसे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र के धुले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा ने वादा किया था कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। अगर मेरा डेटा गलत नहीं है, तो हमारे पड़ोसी देश हमसे बेहतर कर रहे…
