पेगासस व किसानों के मुद्दे पर विपक्ष आक्रामक रहा

संसद के मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह भी विपक्ष के शोर-शराबे और हो-हल्ले की भेंट चढ़ गया। पेगासस जासूसी कांड और किसानों के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा सप्ताह के आखिरी दिन भी नहीं थमा। विपक्ष जहां पीछे हटने को तैयार नहीं है, वहीं सरकार भी उनके दबाव में नहीं आती दिख रही। सरकार ने इस सप्ताह विपक्ष के हंगामे के बीच कई विधायी कार्य कराए और बिना चर्चा कई विधेयक पारित करा लिए। संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार की…

सीएम बोम्मई ने कहा- कर्नाटक में बाढ़ और कोरोना के चलते अगले सप्ताह होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों लोगों के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री बनने के बाद बोम्मई पहली बार दिल्ली के दौरे पर आए हैं। बोम्मई ने पीएम से मुलाकात के बाद कहा कि कर्नाटक में बाढ़ और कोरोना की स्थिति को देखते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार अगले सप्ताह किया जाएगा।इससे पहले दिन में बोम्मई ने गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और जल शक्ति मंत्री…

2024 में खेला नहीं मोदी का मेला होगा : केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि 2024 में ‘खेला’ नहीं सत्ता के लिए मोदी का मेला होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में एनडीए की सरकार बनने से दुनिया की कोई ताक़त रोक नहीं सकती। चाहे ममता बनर्जी के नेतृत्व में कितने ही राजनीतिक दल एकजुट क्यों न हो जाएं?केंद्रीय मंत्री आठवले ने राजनीतिक दलों को एकजुट करने की ममता की मुहिम को लेकर कहा कि आप सब लोग एक साथ…

जेपी नड्डा ने भाजपा सांसदों को दिया संदेश, 2022 ही नहीं 2024 के लिए कसें कमर

विकास कार्यो के साथ-साथ जातिगत समीकरण और जनसंपर्क ही भाजपा का चुनावी मंत्र है। दिल्ली में दो दिनों तक चली उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसदों की बैठक में यह स्पष्ट हो गया। गुरुवार को काशी, अवध और गोरखपुर संभाग के सांसदों के साथ बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के केंद्रों और सप्ताह में दो दिन टीकाकरण केंद्रों के दौरे का निर्देश दिया। वहीं, मोदी कैबिनेट में जगह पाने वाले मंत्रियों का अलग-अलग जिलों में स्वागत का भी कार्यक्रम बनाने को कहा गया है।…

पेगासस और कृषि कानून के मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन कर रहा विपक्ष, ​सुचारू रूप से नहीं चल पा रही संसद

संसद के मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह आज खत्म हो जाएगा लेकिन कामकाज सुचारु होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। संसद के दोनों सदनों को मिलाकर पिछले आठ सत्रों में बमुश्किल नौ घंटे का कामकाज हुआ है। विपक्ष ने पेगासस, कृषि कानूनों और अन्य मुद्दों पर संसद में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके कारण पिछले कुछ दिनों में दोनों सदन कई बार स्थगित हो चुके हैं।गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में हंगामा करने वाले सांसदों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा…

लोकसभा: भारी हंगामे के बीच इन तीन विधेयकों को मिली हरी झंडी

मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते में तीसरे आखिर लोकसभा में विधायी कामकाज को थोड़ी लय मिली। हालांकि विपक्ष के तेवर नरम नहीं पड़े। भारी हंगामे के बीच सदन ने बुधवार को तीन विधेयकों को मंजूरी दी और पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी व्यवधान के पूरा हुआ। विपक्ष के शोरशराबे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ठान लिया कि वह विधायी कार्य नहीं रोकेंगे। एक तरफ विपक्षी सांसदों की नारेबाजी जारी रहीं दूसरी ओर प्रश्नकाल में मंत्री सदस्यों का जवाब देते रहे। इस दौरान मंत्रियों ने दस से अधिक प्रश्नों…

केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व के लिए नेताओं की कमी नहीं है. मौर्य सोमवार को परिवार सहित वृन्दावन पहुंचे जहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा की. बाद में संवाददाताओं ने उनसे अगले साल राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में नेतृत्व को लेकर जब सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि बीजेपी में नेतृत्व के लिए नेताओं की कमी नहीं है. मौर्य ने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पिछले चुनावों की तुलना…

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का विस्तार अटकलें हुईं तेज

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का विस्तार 10 अगस्त से पहले हो सकता है। मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संबंधित विस्तार की रूपरेखा तैयार कर ली है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों पर भी जल्द ही अंतिम मुहर लगा दी जाएगी।  इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन शनिवार रात को जयपुर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों पर आलाकमान का संदेश लेकर दोनों…

केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी के लोगों को दी सौगात

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लगभग 441.11 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. इन परियोजनाओं में 3 रेलवे ओवरब्रिज शामिल हैं. वहीं, कौशांबी को चित्रकूट से जोड़ने के लिए एक यमुना में ब्रिज समेत कई सड़कें भी शामिल हैं. उन्होंने बारी-बारी से सभी स्थलों पर पहुंचकर वैदिक मंत्रोचार के बीच भूमि पूजन किया. इसके बाद मंच पर पहुंचकर जिले की जनता को संबोधित भी किया. पहले की सरकारों में सिर्फ घोषणाएं हुईकेशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकारें तमाम आईं और…

मानसून सत्र: हंगामे के बीच दो विधेयक लोकसभा में पेश, विपक्ष ने जताई आपत्ति

रक्षा संबंधी सेवाओं में शामिल कर्मचारियों के हड़ताल को गैरकानूनी और आपधारिक करार देने वाला आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक बृहस्पतिवार को लोकसभा में पेश किया गया। हंगामे और शोरशराबे के बीच ही इस विधेयक को पेश करने पर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। गौरतलब है कि आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) से जुड़े कई संघों के बोर्ड को निगम बनाने संबंधी फैसले के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा के बीच सरकार ने एक जुलाई को इससे संबंधित अध्यादेश जारी किया था। विधेयक के कानूनी जामा पहनने के बाद रक्षा…

दलाई लामा के सलाहकार व एनएससीएन नेता भी हो सकते हैं पेगासस के शिकार

पेगासस जासूसी मामले की रिपोर्ट में कुछ और नाम सामने आए हैं। इसमें तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के सलाहकारों और नगालिम राष्ट्रीय समाजवादी परिषद (एनएससीएन) के कई नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा दुबई की राजकुमारी शेख लतीफा के कई करीबियों की जासूसी की भी संभावना जताई गई है।  गार्जियन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एनएसओ समूह के निशाने पर भारत में निर्वासित सरकारों के अध्यक्ष, एक दूसरे आध्यात्मिक बौद्धिक नेता के स्टाफ लोबसांग सांगे और ग्यालवांग करमापा का भी नाम आया है। दलाई लामा के सलाहकारों में तेम्पा…

केंद्र सरकार की सहमति के बिना नहीं हो सकता पेगासस हमला

इजरायल के पेगासस स्पायवेयर से जासूसी के खुलासे के मामले में केंद्र सरकार को घेरते हुए शिवसेना ने बुधवार को एक बार फिर से कहा पेगासस चुने गए भारतीयों पर किया गया एक साइबर हमला है और ऐसा हमला केंद्र सरकार की सहमति के बिना नहीं हो सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में आगे कहा गया कि पेगासस का हमला आपातकाल से भी बड़ा है. पेगासस के असली जनक हमारे देश में हैं और उनका पता लगाया जाना चाहिए. सामना के…

उपेंद्र कुशवाहा बोले-जातीय जनगणना होना ही चाहिए

जातीय जनगणना को लेकर अभी तक लालू की राजद ही मुखर रही है। अब जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी कहा कि जातीय जनगणना का प्रकाशन बहुत जरूरी है। जनगणना में जाति का कॉलम होना ही चाहिए। किसी भी योजना को बनाने का आधार जनसंख्या ही है। इसलिए जातिगत गणना और उसका प्रकाशन निश्चित रूप से होना चाहिए। बुधवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में कुशवाहा ने कहा कि वे बुधवार को अपनी यात्रा के दूसरे चरण पर निकल रहे हैं। इस चरण में…

मौर्य का तंज- ‘बीजेपी कर रही चुनाव की असली तैयारी, बाकी सब पर्यटक हैं’

यूपी में अगले साल होने वाले वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तापक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग तेज हो गई है. प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विरोधी दलों पर तंज कसा है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी ही विधानसभा चुनाव की असली तैयारी कर रही है. बाकी सब तो यहां पर्यटक के रूप में आते जाते हैं. उनका जनता से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी नेता ना कोरोना वायरस संकट के दौरान दिखे और ना ही बाढ़ के दौरान. इनका किसी…

राज्यसभा में सदन चलने की जगी उम्मीद, लोकसभा में गतिरोध दूर करने की पहल करेगी सरकार

मानसून सत्र में संसद की कार्यवाही पर छाए विपक्ष के विरोध के बादल बृहस्पतिवार को छटने के आसार हैं। राज्यसभा में शाम को सदन चलने से जगी उम्मीद को लेकर सरकार लोकसभा में भी गतिरोध खत्म करने की पहल करेगी। इसके लिए सरकार ने अपने और स्पीकर के स्तर पर विपक्ष को साधने की रणनीति बनाई है। सरकार बृहस्पतिवार को विपक्ष के नेताओं से संपर्क साध सकती है। सोमवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के पास मुद्दों की भरमार है। पेगासस जासूसी कांड, कोरोना की दूसरी…

संसद के जिस कमरे में कभी बैठे थे अटल बिहारी वाजपेयी अब वहां बैठैंगे नड्डा

संसद भवन के जिस कमरे में कभी भाजपा के दिग्गज नेता और देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बैठते थे, उस कमरे में अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठेंगे। यह कमरा अब जेपी नड्डा को आवंटित कर दिया गया है। इस कक्ष का इस्तेमाल लालकृष्ण आडवाणी भी कर चुके हैं। इस कमरे से आडवाणी और वाजपेयी की नेम प्लेट हटा ली गई है। उल्लेखनीय है कि वाजपेयी पीएम पद से हटने के बाद राजग के अध्यक्ष के नाते 2004 से इस कमरे में बैठते थे। उनके बाद इस कमरे में…

बिहारः जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बताया जनता को किससे है गुस्सा

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति लोगों के मन में अब भी सम्मान है। लोग यह कहते हैं कि वह हैं तो विकास होगा ही पर नीचे स्तर पर अफसरों के कामकाज पर थोड़ा गुस्सा है। लोगों का कामकाज तरीके से हो इसके लिए एक मैकेनिज्म की जरूरत है। चार जिलों की अपनी यात्रा के क्रम में मिले फीडबैक पर पूर्व केंद्रीय मंज्ञी उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उपेंद्र…

राहुल गांधी का सिंधिया और जितिन प्रसाद पर निशाना, कहा- कांग्रेस छोड़कर जाने वाले स्वयंसेवक संघ के लोग

राहुल गांधी ने यह कहकर ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद सरीखे नेताओं पर ही निशाना साधा कि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग हैं। इसका मतलब है कि वह उन कारणों पर गौर करने के लिए तैयार नहीं, जिनके चलते इन दोनों नेताओं ने कांग्रेस का परित्याग किया? राहुल गांधी कुछ भी दावा करें, सच यही है कि वही नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं जिन्हें न तो अपना और न ही पार्टी का कोई सुखद भविष्य दिख रहा है। राहुल गांधी के बयान से यह भी साफ…

राज्यपाल मौर्य और सीएम धामी ने हरेला की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं : क्या है हरेला पर्व

उत्तराखंड में आज हरेला पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेला पर्व परंपराओं और संस्कृति से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण का पर्व है। पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों व आसपास पौधारोपण कर इनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश…

जिस स्टेशन पर पीएम मोदी ने बेची चाय, उसका हुआ पुनर्निर्माण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्निर्मित वडनगर रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगे, जहां वह बचपन में चाय बेचते थे। गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित यह कस्बा मोदी का गृहनगर है। पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने बृहस्पतिवार को कहा कि चूंकि वडनगर शहर ‘धरोहर सर्किट’ में आता है, इसलिए वहां के रेलवे स्टेशन की इमारत को 8.5 करोड़ रुपये की लागत से हेरिटेज लुक दिया गया है। गुजरात सरकार के अधिकारियों ने कहा कि नवीनीकृत रेलवे स्टेशन के अलावा, मोदी कई अन्य परियोजनाओं…