सुप्रीम कोर्ट: कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाना नीतिगत मामला

सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को दरकिनार कर दिया है जिसमें नई ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) द्वारा सितंबर 2012 में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष से 60 वर्ष करने के निर्णय को सितंबर 2002 से लागू करने का निर्देश दिया गया था। जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने नोएडा द्वारा दायर अपील को स्वीकार करते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने कार्यपालिका के क्षेत्राधिकार पर अतिक्रमण किया है। पीठ ने अपने फैसले में कहा है कि सेवानिवृत्ति की…

महाराष्ट्र में मुश्किल में सरकार या कांग्रेस?

महाराष्ट्र इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयानों से प्रदेश की राजनीति गर्म है। एक तरफ उनकी टिप्पणियों से सरकार असहज है। वहीं कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही है। दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस का झगड़ा अब बढ़ता जा रहा है। पार्टी नेताओं के साथ महा विकास अघाड़ी गठबंधन के नेता भी इस विवाद में कूद गए हैं। कई वरिष्ठ नेताओं ने पटोले को हटाने की मांग तक कर दी है। पटोले ने जब से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली है, वह लगातार चर्चा में हैं। उनके बयानों से…

UP: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- 60 प्रतिशत हमारा 40 प्रतिशत में बंटवारा, जानें ऐसा क्‍यों कहा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिली है। इस जीत से भाजपा पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। अपने प्रयागराज प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्य कहा कि यह भाजपा की नीतियों और कार्यों की जीत है। इसे जनता ने खुले मन से स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि इस जीत ने आगे के लिए भी संकेत दे दिए हैं। डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने उम्‍मीद जताई कि…

‘गुंडे-अपराधियों की हिमायती है सपा: स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सपा पहले भी गुंडे, माफिया, अपराधियों का पर्याय रही है और वह आज भी है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे यूपी की पुलिस पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि एक ऐसा नेता जो प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हो और जिसके अधीन पुलिस रही हो और उसी पुलिस से काम लेता रहा हो, वह आज कहे कि इस पुलिस पर मुझे भरोसा नहीं है. मौर्य ने कहा कि तो इसका मतलब सीधे-सीधे यह है कि सपा…

लोकसभा में कांग्रेस के नेता पद से अधीर की होगी छुट्टी? सोनिया कल करेंगी बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के मानसून सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों और सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा के लिए 14 जुलाई को पार्टी के संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक बुलाई है. सूत्रों ने बताया कि यह बैठक डिजिटल होगी. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कोविड के हालात, टीकाकरण की ‘धीमी गति’, बेरोजगारी, महंगाई और कुछ अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. इस बीच, ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस लोकसभा में अपने नेता अधीर रंजन चौधरी को हटाने…

2022 विधानसभा चुनाव :आज यूपी के नेताओं संग वर्चुअल बैठक करेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने और संगठन की गतिविधियों में तेजी लाने के मद्दनेजर सोमवार को प्रदेश के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगी।सूत्रों ने बताया कि इस बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी। इससे पहले रविवार को प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भी बैठक की थी। बघेल के उत्तर प्रदेश…

उत्तर प्रदेश सरकार आज जारी करेगी नई जनसंख्या नीति, सीएम योगी करेंगे विमोचन, इसके बारे में जानें सबकुछ

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज यानी रविवार को 2021-2030 के लिए एक नई जनसंख्या नीति की घोषणा करने वाली है। इस नई नीति में जनसंख्या नियंत्रण में मदद करने वालों को प्रोत्साहन देने का प्रावधान है। यह नीति ऐसे समय पर लाई जा रही है जब राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यह मुद्दा चुनाव से पहले राज्य के मेन फोकस क्षेत्रों में से एक के तौर पर उभरा है।विपक्ष ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार की आलोचना…

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का क्या है ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि 1990 अयोध्या फायरिंग में मारे गए कारसेवकों के नाम प्रदेश में सड़कों का निर्माण किया जाएगा। तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने अफसोस जताया कि सपा सरकार ने राम लला के दर्शन करने आए निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं थी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिस विवादित भूमि पर बाबरी मस्जिद खड़ी थी, उसे अब हिंदुओं को सौंप दिया गया…

योगी आदित्यनाथ ने पुष्कर धामी को किया फोन, कांवड़ यात्रा पर होगा नया फैसला ?

कांवड़ यात्रा को लेकर चल रहे असमंजस के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से बात की है। इसके बाद माना जा रहा है कि कांवड़ यात्रा को रद्द करने का अपना फैसला धामी सरकार वापस ले सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उत्तराखंड सरकार अपने निर्णय पर दोबारा विचार कर रही है और यात्रा को इजाजत दी जा सकती है। इससे पहले यूपी सरकार ने 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू करने का ऐलान किया था। यूपी के सीएम…

जमानत के बाद लालू का पहला इंटरव्यू

राजद की स्थापना के 25 वर्ष आज पूरे हो गए। लालू प्रसाद ने वर्ष 1997 में जनता दल से अलग होकर राजद बनाया था। विपक्ष के आरोपों और कोर्ट-कचहरियों का सामना करते-करते उन्होंने अपनी सरकार बनाई, बचाई और विपक्ष में रहने पर भी राजद की ताकत बनाए रखी। इस अवसर पर लालू के साथ सवाल जबाव सवाल: लालू-राबड़ी के 15 साल बनाम नीतीश के 15 साल को किस रूप में देखते हैं?जवाब: यह तुलना बिना पूर्वाग्रह के आने वाला इतिहास करेगा। 1990-2005 के शासन काल का सामाजिक-आर्थिक विश्लेषण करते हुए…

ऐसा क्या बोले की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर उठाए गए सवाल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के रविवार को दिए बयान ने एक बार फिर विपक्षियों को हमला बोलने का मौका दे दिया है। उन्होंने रविवार को कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है, चाहे वे किसी भी धर्म के हों। उन्होंने लिंचिंग को लेकर कहा कि इसमें शामिल लोग हिंदुत्व के खिलाफ हैं और लोकतंत्र में हिंदुओं या मुसलमानों का प्रभुत्व नहीं हो सकता है। इस बयान को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख पर निशाना…

मुनव्वर राणा मामले में क्या बोले केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मशहूर शायर मुनव्वर राणा के लखनऊ स्थित घर की तलाशी ली. इसके बाद शायर के परिवार ने कड़ी नाराजगी जाहिर की. अब सूबे में इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है. राम नगरी अयोध्या पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुनव्वर राणा को लेकर बड़ी बात कही. मुनव्वर राणा द्वारा पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अपराधी होते हैं, वे इस तरीके का आरोप लगाते हैं. दरअसल, शुक्रवार को अयोध्या में चल…

राष्ट्रीय डाक्टर दिवस: चिकित्सा बिरादरी को प्रधानमंत्री मोदी ने दीं शुभकामनाएं, कहा- 50 हजार करोड़ रुपये की ‘क्रेडिट गारंटी स्कीम’ से पूरी होंगी कमियां

National Medical Day इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने चिकित्सकों को शुभकामनाएं दींं और कोरोना महामारी से जूझने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने महामारी की संकट के बीच डाक्टरों के उल्लेखनीय सहयोग की सराहना करते हुए उनकी तुलना ईश्वर से की। इसके अलावा उन्होंने ‘योग’ को आगे बढ़ाने का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इतने दशकों में जिस तरह का मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर देश में…

अपने ट्वीट से हिंदुस्तानियों का दिल जीत रहे अफगान राजदूत को प्रधानमंत्री मोदी ने दी यह सलाह

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच संबंधों की एक बानगी गुरुवार को राष्ट्रीय डाक्टर दिवस पर नजर आई। भारत में अफगानिस्‍तान के राजदूत फरीद मामुंदजई का एक ट्वीट देशवासियों के दिल को छू गया। फरीद मामुंदजई ने गुरुवार को एक भारतीय डॉक्‍टर की दरियादिली की जमकर तारीफ की। इस पर उनके भारतीय प्रशंसकों ने उन्‍हें अपने शहर आने का न्‍योता दिया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अफगानिस्‍तान के राजदूत को गुजरात के हरिपुरा गांव जाने की सलाह दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में अफगान राजदूत से कहा…

बसपा शासन के 1400 करोड़ स्मारक घोटाले में बाबू सिंह कुशवाहा और नसीमुद्दीन विजिलेंस भेजेगी नोटिस

बसपा सरकार में हुए 1400 करोड़ रुपए के स्मारक घोटाले में तत्कालीन मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर शिकंजा कसने की तैयारी विजिलेंस ने कर ली है। पिछले महीने से अब तक हुई 4 अधिकारियों और दो पट्टाधारकों की गिरफ्तारी के बाद मिले साक्ष्य के आधार पर विजिलेंस दोनों पूर्व मंत्रियों को बयान दर्ज करवाने के लिए नोटिस भेजने वाली है। मामले में एक जनवरी 2014 को दर्ज हुए मुकदमें में दोनों पूर्व मंत्री आरोपी बनाए गए थे। मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है।…

पंजाब कांग्रेस में कलह: नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला से पहुंचे थे दिल्ली, राहुल ने कहा- नहीं हुई कोई बैठक

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात के लिए पटियाला से दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन अब राहुल गांधी के एक बयान ने सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ आज उनकी कोई बैठक नहीं हुई है। दरअसल पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि सिद्धू नाराज हैं। इसी वजह से वे राहुल गांधी से मुलाकात के लिए दिल्ली आए। परंतु राहुल और सिद्धू की मुलाकात नहीं होने…

सपा ने 11 जिला अध्यक्षों को किया बर्खास्त, मुरादाबाद और झांसी सहित जिन जिलों में पार्टी दाखिल नहीं कर सकी नामांकन; वहां हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद सपा ने अपने 11 जिलों के अध्यक्षों को बर्खास्त कर दिया है। हटाए गए जिलाध्यक्षों में मुरादाबाद, गोरखपुर, आगरा, झांसी, गौतमबुद्धनगर, भदोही श्रावस्ती, बलरामपुर, मऊ, गोंडा और ललितपुर शामिल हैं। पार्टी ने इन सभी जिलों के पार्टी अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। दरअसल समाजवादी पार्टी कई जिलों में अपने प्रत्याशियों का नामांकन तक दाखिल करवा सकी। जिसकी वजह से खराब प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी ने ये फैसला लिया है।…

येदियुरप्पा के सचिव ने JDS पार्षद को भाजपा में शामिल होने के लिए रिश्वत की पेशकश की, पूर्व मंत्री ने लगाया आरोप

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और जनता दल-सेक्युलर (JDS) के नेता एचडी रेवन्ना ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने गुरुवार को जेडीएस पार्षद कलाई अरासी को भाजपा में शामिल होने के लिए 10 लाख रुपये की पेशकश की। रेवन्ना ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संतोष पहले ही 10 लाख रुपये दे चुके हैं और जेडीएस छोड़ने के बाद 15 लाख रुपये और देने का वादा किया है। उन्होंने  इसे लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)  जांच…

रविशंकर प्रसाद ही नहीं शशि थरूर भी हुए ट्वीटर वालों से परेशान

नए आईटी नियमों पर सरकार के साथ टकराव के बीच ट्विटर ने शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को एक घंटे तक लॉक कर दिया। इस दौरान वह अपने अकाउंट को ऐक्सेस करने में नाकाम रहे। इसके बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी ट्वीट कर बताया कि ट्विटर ने उनके साथ भी ऐसा किया। ट्विटर ने यह कार्रवाई कथित तौर पर अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट ऐक्ट यानि DMCA के उल्लंघन को लेकर की थी। थरूर ने कहा कि इसे लेकर संसदीय समिति ट्विटर से जवाब…

शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस के बिना नहीं होगा नया मोर्चा

देश को नया राजनीतिक विकल्प देने की कवायद में काफी हद तक तेजी आई है। भारतीय जनता पार्टी से मुकाबले के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार काफी सक्रिय भी दिखाई दे रहे हैं। परंतु नया मोर्चा कैसे और कब तक बनेगा, अभी यह कहना मुश्किल है। हालांकि पवार ने निकट भविष्य में किसी तरह का राजनीतिक गठबंधन होने से इनकार किया है। क्या वह एक नए वैकल्पिक गठबंधन का चेहरा होंगे यह सवाल पूछे जाने पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने संवाददाताओं से कहा कि इस पर हमने चर्चा नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि…