कोरबा: उतरदा गांव के सूने कुंए में मिला मानव भ्रूण

हरदीबाजार चौकी अंतर्गत उतरदा गांव में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने गांव के ही सुनसान इलाके में मौजूद एक कुंए में नवजात मानव भ्रूण देखा. इसकी सूचना उन्होंने फौरन हरदीबाजार चौकी के प्रभारी रमेश पांडेय को दी. मौके पर पहुंची पुलिस नव भ्रूण को जब्त करते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग धाराओं के तहत मर्ग इंटिमेशन के बाद मामला दर्ज करते हुए भ्रूण को ठिकाने लगाने वाले कि खोजबीन शुरू कर दी है. (ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)

पीलीभीत: कोटेदार व मास्टर साहब मिलकर सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ा रहे धज्जियां

पीलीभीत: एक तरफ कोरोना अपने जोरों पर है तो वहीं पीलीभीत जनपद की तहसील पूरनपुर के ग्राम कढैरचौरा में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं .यहां अचानक काफी भीड़ इकट्ठा होते दिखी. सभी नियमों को घसीटते हुए यहां राशन वितरण किया जा रहा था . यहां आरोप भी है की कोटेदार और मास्टर मिलकर राशन देने में परेशान भी करते हैं. साथ ही यहां किसी भी व्यक्ति के पास मास्क नहीं दिखे. आखिर क्यों न फैले कोरोना ? राशन डीलर , मास्टर साहब भी बिना मास्क के नियम…

बरेली : रामनगर क्षेत्र के गांव लीलौर बुजुर्ग में बने प्राथमिक विद्यालय में हुई हजारों की चोरी

बरेली : आँवला रामनगर क्षेत्र के गांव लीलौर बुजुर्ग में बने प्राथमिक विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी किया। जिसमें गैस ,सिलेंडर, चूल्हा ,सीलिंग फैन ,वॉल फैन, स्टार्टर 1 किलो वाट का स्टेपिलाइजर एवं रसोई के बर्तन इत्यादि चुरा कर ले गये ।इंचार्ज प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि इसकी सूचना थाना सिरौली में दे दी है एवं बीआरसी रामनगर पर भी इसकी सूचना दे दी है ।विद्यालय में वर्तमान समय में 86 बच्चे पंजीकृत हैं ।चार टीचर स्टाफ हैं सहायक अध्यापक…

पीलीभीत :सरकारी नौकरी पाने वाली 420 शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीलीभीत : कूट रचित फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी पाने वाली शिक्षिका के खिलाफ आखिरकार थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा किए गए दर्ज मुकदमा एफआईआर के अनुसार बेसिक शिक्षा अधिकारी के दिशा निर्देश पर विकासखंड ललौरीखेडा के खंड शिक्षा अधिकारी गंगा प्रसाद गौतम के द्वारा थाना जहानाबाद पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र पर इंदुदेवी कार्यरत तत्कालीन पूर्व कालिक शिक्षिका शारीरिक शिक्षा पुत्री राजित राम ग्राम मझगवां पोस्ट पोईराना,भदोही उत्तर प्रदेश भारत पर जालसाजी…

पीलीभीत: जिलाधिकारी का आदेश

-मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ग्रह गोपन अनुभाग 3 लखनऊ के आदेश संख्या 1903/2020 सीएक्स 3 दिनांक 30 जुलाई 2020 में अनलॉक 3 हेतु दिए गए निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 10 बजे से सोमवार प्रातः 5 बजे तक कतिपय प्रतिबंधों के साथ लागू व्यवस्था पूर्व में जारी। -शासनादेश संख्या 1755/2020 सीएक्स3 दिनांक 14 जुलाई 2020 के अनुसार जारी रहेगी। -जिला अधिकारी पीलीभीत वैभव श्रीवास्तव के आदेश अनुसार रक्षाबंधन के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 2 अगस्त 2020 दिन रविवार प्रातः 9 बजे से सांय 7 बजे तक राखी तथा…

पीलीभीत : सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जा रही धज्जियां

पीलीभीत : त्योहारों को लेकर बाजार में उमड़ रही भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रही है। मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदार खुद के अलावा दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। कोरोना के लगातार संक्रमण बढ़ने के बावजूद लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कोरोना महामारी से पूरे विश्व में खलबली मची हुई है। जनपद में लगातार संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लोग सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। लगातार जागरूकता के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाने…

शाहगंज(जौनपुर): सात की हुई जांच, एक पुलिसकर्मी मिला संक्रमित

शाहगंज(जौनपुर): शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीजन रैपिड किट से कुल सात लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जिसमें कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी कार्यवाहक चिकित्साधिकारी डा. आरबी यादव ने दी।

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक महोदय ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर शांति व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक महोदय ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीलीभीत शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर शांति व्यवस्था 31-07-20 को पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस फो़र्स के साथ, पीलीभीत शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर क़ानून व्यवस्था का जायजा़ लिया गया व लोगों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की. साथ ही चेतावनी भी दी गई कि अगर कोई भी व्यक्ति नियमों तथा क़ानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी.

कानपुर : नकली पान मसाला और तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कानपुर : डिफेंस कालोनी जाजमऊ में फिरदोश आलम के एक मकान में गुपचुप तरीके से पान मसाला तैयार किया जा रहा था । यहां अक्सर रात को काम होता है और रात में माल सप्लाई के लिए भेज दिया जाता है। बीते दिन CO सीसामऊ की टीम के द्वारा मकान पर छापा मारा गया तो एक कमरे में पान मसाला और तंबाकू के कई पैकेट मिले। वहीं, पान मसाला निर्माण में लगने वाली सामग्री भी बरामद की गई।

छत्तीसगढ़/कोरबा: दीपका निवासी SECL ठेकेदार निकला कोरोना पॉजिटिव

कोरबा: दीपका के ज्योति नगर में निवासरत एक बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। बताया जा रहा है कि वह गेवरा में ठेकेदारी करते हैं। कुछ दिनों पूर्व ही बाहर से आये थे। जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें घर मे ही क्वॉरेंटाइन किया था। बताया जा रहा है कि एसईसीएल में ठेकेदारी के संबंध में कई बार सिविल विभाग कार्यालय में वे कई लोगों के संपर्क में आए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसईसीएल विभागीय कार्यालय में नियमों का पालन करने सख्त हो गया है ,वहीं प्रशासन भी उनके…

छत्तीसगढ़/कोरबा : गेवरा खदान में फिर हुआ बड़ा हादसा.. ……

छत्तीसगढ़/कोरबा : गेवरा खदान में ओवर बर्डन (मिट्टी कटिंग) का कार्य कर रही सदभावना कम्पनी फिर एक बार विवादों में घिर गई है। मामला अपने कर्मचारियों से बिना सुरक्षा उपक्रम दिए काम लेना है। जिससे उनकी जान पर बन आई है। गेवरा खदान अंदर सदभावना कम्पनी की वर्कशॉप में हेल्पर का काम करने वाले गेवराबस्ती अंतर्गत बरपाली मुहल्ला निवासी 24 वर्षीय मुकेश दिवाकर पिता भगत राम दिवाकर जो कि वॉल्वो वाहन के नीचे घुस कर, लोहे के पट्टे को व्यवस्थित करने का कार्य कर रहे थे। इसी बीच पट्टा टूट कर…

जौनपुर:नटौली प्राथमिक विद्यालय को देख फूले नहीं समाए जिलाधिकारी।

शाहगंज/ जौनपुर – शांति समिति की बैठक खत्म करके जिलाधिकारी नटौली गांव स्थित अभिनव प्राथमिक विद्यालय देखने गए। विद्यालय बंद होने के बाद भी सफाई व्यवस्था व रखरखाव को देखकर जिलाधिकारी काफी गदगद हुए और ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव व प्रधानाध्यापक अखिलेश मिश्र की काफी तारीफ की। जिलाधिकारी ने विद्यालय की कक्षाएं , स्टाफ रूम, शौचालय , बागवानी देखकर काफी खुश हुए और कहा कि विद्यालय की सुदृढ़ व्यवस्था को देखकर लगता है ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक ने काफी मेहनत की है यह लोग बधाई के पात्र हैं।

जौनपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक।

शाहगंज / जौनपुर : गुरुवार को कोतवाली परिसर में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई । जिसमें जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए जिसमें बकरीद पर्व पर खुले में कुर्बानी न करना , जानवरों का मलवा खुले में ना फेंकना , रक्षाबंधन पर्व पर किसी भी तरह की भीड़ भाड़ मेले आदि ना लगाना । यह सब कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा त्योहारों की वजह से जिला अधिकारी महोदय ने 30 व 31 तारीख को दुकान खुलने का समय 2 घंटे बढ़ा दिया…

बरेली – अयोध्या में हो रहे भव्य मंदिर निर्माण में आँवला के तपोभूमि रामनगर किला भगवान पार्श्रनाथ जैन मंदिर से जाएगी मिटटी

आँवला क्षेत्र के ग्राम रामनगर में अयोध्या में 5 अगस्त को भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की नींव रखी जाएगी। इसमें 32 सेकेंड के शुभ मुहूर्त में पीएम नरेंद्र मोदी रखेंगे मंदिर की आधार शिला रखेंगे। इस शिलान्यास व नींव पूजन के कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें उत्तरप्रदेश के 50 से ज्यादा प्रमुख धार्मिक स्थलों की मिट्‌टी भी मंगवाई गई है, जो कि नींव रखते वक्त उपयोग में ली जाएंगी। इनमें बरेली के प्रसिद्ध श्रीतपोभूमि रामनगर किला भगवान पार्श्वनाथ जैन तीर्थ की मिट्‌टी भी एकत्रित की गई है।…

कोरोना से कराह रहा बरेली

बरेली-कोरोना ने बरेली पर इस कदर अपना साया फैला दिया है कि दिन दिन हालात बिगड़ते ही नजर आ थे हैं ।अब बरेली का कोई भी कस्बा,कोई शहर कोई तालुका अछूता नहीं है, जिसे कोरोना ने छुआ हो अब तो बरेली में हालात हुए बेकाबू, चीन का बुहान बनता जा रहा है बरेली, कोरोना से कल हुई 5 लोगो की मौत, कोरोना से मरने वालों में 65 साल के रिठौरा निवासी भगवान दास, 67 साल do प्रेमनगर निवासी सुधीर कुमार, 62 साल के चक महमूद निवासी सुरेश रस्तोगी, 69 साल…

शाहगंज(जौनपुर):जमीन विवाद में मारपीट 6 महिलाओं सहित 7 घायल

शाहगंज(जौनपुर):क्षेत्र के सबरहद गांव में जमीन के विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह दो पक्ष की महिलाओं में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में 6 महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया।क्षेत्र के सबरहद गांव में गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में पूजा 25, संतलाल 60, जमरूतिया 55, पूनम 25, साधना 19, अनिता 17 व सीमा 17 घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय…

शाहगंज(जौनपुर):शांति,भाई चारे और शौहार्दपूर्ण मनाएं त्योहार- जिलाधिकारी

शाहगंज(जौनपुर): आगामी त्योहार के मद्देनजर गुरुवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा की बकरीद पर्व पर कोई भी खुले में कुर्बानी नही करेगा ।सार्वजनिक स्थानों या खुले में कुर्बानी या जानवरो का मलबा न फेंके।रक्षा बंधन के सम्बन्ध में उन्होंने कहा की उक्त दिन किसी भी तरह का जमावड़ा या मेले पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू रहेगा।दो दिन दुकानों के बन्द होने में समय को बढ़ा दिया गया है। अब दुकानदार शाम को सात बजे…

पूरनपुर : रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर बाजार में मिलावटी खाद्य सामग्री बेची जा रही है।

पीलीभीत: पूरनपुर में रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर बाजार में मिलावटी खाद्य सामग्री बेची जा रही है। गुरुवार को इसको लेकर अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा की टीम ने कस्बे में छापेमारी की। टीम ने सिरसा चौराहे के एक होटल से खोए का सैंपल लिया। इसके अलावा माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक मिठाई की दुकान पर भी टीम ने जांच पड़ताल की। इस दौरान दुकान में फफूंद लगे रखे 10 किलो लड्डू अधिकारियों ने फिंकवा दिए। दुकानदार को नोटिस भी दिया गया। इसके अलावा…

पीलीभीत:स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी आ रहे हैं कोरोना की चपेट में

-पीलीभीत जिले बरखेड़ा ब्लाक में सरकारी हॉस्पिटल को 48 घंटे के लिए किया सील – 108 नंबर एंबुलेंस चालक हुआ कोरेना पॉजिटिव विभाग में जानकारी मिलते हैं चारों तरफ हड़कंप मच गया -जब स्वास्थ्य के मसीहा की यह स्थिति है तो आम नागरिक का समय बहुत ही खराब आने वाला है

मैनपुरी: पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने पियूष शाक्य का चाँदी का मुकुट पहना कर किया सम्मान

जनपद मैनपुरी के बेबर के ग्राम बागपुर निबासी कौशलेन्द्र शाक्य के पुत्र पियूष शाक्य ने सीबीएससी बोर्ड से 10 वीं में 91.06% अंक प्राप्त करने पर पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने मिठाई खिला कर व चाँदी का मुकुट पहना कर सम्मानित किया व पियूष शाक्य के उज्वल भविष्य की कामना की .इस मौके पर रावल सिंह,बीटू यादव,रामशरण यादव,ओमशरण यादव,रोहन शाक्य,अरुण प्रताप,विजय कठेरिया,अनुभव राठौर,गौरव जाटव,अजय कुमार,गोपालदास लोधी,मनोज यादव,भालेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे.