लालगंज /रायबरेली: सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा क्षेत्र मे सडकों का जाल बिछाने का कार्य अनवरत जारी है।रविवार को पूरे सोमवंसी से अम्बारा पस्चिम को जाने वाले मार्ग के डामरीकरण कार्य का विधायक ने उद्घाटन किया।सडक का निर्माण 70 लाख रूपये की लागत से होगा।इस मौके पर ग्रामीणजनों ने क्षेत्रीय विधायक को बडी माला पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन भी किया।अपने स्वागत से अभिभूत विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिये उनसे जो भी बन सकेगा,वो सदैव करते रहेंगे।सरेनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिये हर सम्भव प्रयास…
Category: रुझान
रायबरेली: सडक दुर्घटना मे अज्ञात वृद्ध की मौत
लालगंज/ रायबरेली: लालगंज कोतवाली थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर पौसला मजरे कोरिहरा मे एक डम्फर वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।वृद्ध लालगंज बाजार से घरेलू सामान खरीदकर वापस अपने घर जा रहा था।तभी दुर्घटना मे उसकी मौत हो गयी।वृद्ध की अभी तक सिनाख्त नही हो पायी है।प्रभारी निरीक्षक अरूण सिंह ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।दुर्घटना करने वाले वाहन को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया है।वहीं एक अन्य दुर्घटना मे…
रायबरेली: लालगंज में वाहन चोर सक्रिय, तीन दिनों में तीसरा वाहन चोरी
लालगंज-रायबरेली। दो दिनों की भीतर बोलोरो, बाईक की चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस विवेचना भी शुरू नहीं कर पायी थी कि अज्ञात चोरों ने एक और बाईक उड़ा कर कानून व्यवस्था को चुनौती दे दी है। बताया गया है कि क्षेत्र के लोदीपुर उतरावां गांव के रहने वाले प्रकाश पुत्र रामस्वरूप रैदास की बाइक संख्या यूपी 33 एएन 4936 हीरो हांडा मोटरसाइकिल उस समय दिनदहाडे़ चोरी गयी जब वह मोटर साइकिल से अपनी ससुराल जा रहा था। बेहटाकलां रोड पर जैसे ही वह महाखेड़ा गांव के सामने…
रायबरेली: एसडीएम ने पकड़ा 66 बोरी गेहूॅ लदी ट्राली
लालगंज-रायबरेली। उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र ने बन्नामऊ गांव में 66 बोरी गेहू पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। एसडीएम ने बताया कि ट्रेक्टर – ट्राली को लालगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच के आदेश सप्लाई इंस्पेक्टर व पीसीएफ को किया गया है। पता चला है कि जिन बोरियों में खाद्यान्न भरा है वह सार्वजनिक वितरण प्रणाली की हैं और उसी तरह से पैक भी हैं। इन अधिकारियों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कोई कार्रवाई हो सकेगी।
शहडोल: कमिश्नर श्री राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी अफसरों को दिए निर्देश
शहडोल: कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों, मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, कृषि अधिकारियों एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे शहडोल संभाग में कृषि उत्पादकता बढ़ाने के निरंतर प्रयास करें। कमिश्नर ने कहा है कि कृषि विभाग का मैदानी अमला एवं उद्यानिकी विभाग का अमला ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों से संपर्क स्थापित कर किसानों तक कृषि की उन्नत तकनीकी पहुंचाएं। किसानों को कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि की उन्नत तकनीकी बताएं तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर…
बरेली-पत्रकारिता का स्तम्भ मजबूत तब होगा जब हम एक होंगे
नवाबगंज: बरेली श्री कृष्ण इंटर कॉलेज नवाबगंज पत्रकार एकता का साक्षी बना। नवाबगंज तहसील क्षेत्र के प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों की एक मीटिंग श्री कृष्ण इंटर कॉलेज नवाबगंज में वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार सूरी की अध्यक्षता संपन्न हुई। सभा में पत्रकारों की एकता व उनका एक संगठन बनाने पर चर्चा हुई। आज की मीटिंग में लगभग दो दर्जन पत्रकार सम्मिलित हुए। सभी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सूरी ने कहा की लोकतंत्र के चार स्तंभ है न्यायपालिका, कार्यपालिका, व्यवस्थापिका व मीडिया न्यायपालिका, कार्यपालिका व…
बरेली-बरेली की महिला को NCWDC ने सामाजिक कार्य के लिए किया सम्मानित
बरेली उत्तर प्रदेश…नंद किशोर मौर्य यास्मीन जहां नैशनल चाइल्ड एंड वूमेन डेवलपमेंट कॉन्सिल(NCWDC) की प्रदेश अध्यक्ष यास्मीन जहां को राष्ट्रीय अध्यक्ष वेरेन दुबे जी ने सम्मानित किया यास्मीन जहां ने महिलाओं बेटियों के अधिकार की लड़ाई में उनका साथ दे कर घर घर जाकर जो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए बेटियों में हौसला बढ़ाया है और बड़ी ईमानदारी से निस्वार्थ सेवा भाव से दिन रात बेटियों की लडाई में शामिल होकर उनको हौसला और हिम्मत बंधाई घर घर जाकर बेटियों के साथ साथ उनके माता पिता को भी जागरूक किया यासमीन…
बरेली-लॉकडाउन में घूमने गयी युवती हुई हैवानी का शिकार
लॉकडाउन में दोस्तों के साथ स्कूटी पर घूमने निकली युवती हैवानी वारदात का शिकार हो गई। इज्जजतनगर के जंंगल में पहले से घूम रहे कुछ आवारा लड़कों ने युवती और उसके दो बॉय फ्रेंड को पकड़ लिया। दोस्तों को बेरहमी से पीटा और युवती के साथ सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया। दहशत में कई दिन लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया। अब जानकारी होने पर परिवारवाले उसे थाने लाए। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।…
जिलाधिकारी कौशाम्बी भी हटाए गए
IAS 2010 सुजीत कुमार CEO UP ग्रामीण सड़क अभियंत्रण को कौशाम्बी का DM बनाया गया लखनऊ: यूपी में तीन जिलों के DM बदले गए, कोरोना काल में सरकार की फजीहत कराने वाले प्रयागराज के DM भानु चंद्र गोस्वामी हटाए गए। संजय कुमार खत्री संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम को DM प्रयागराज बनाया गया। सुजीत कुमार को DM कौशांबी बनाया गया। दिनेश चंद्र विशेष सचिव संस्कृति को DM बहराइच बनाया गया। भानु चंद्र गोस्वामी को यूपी ग्रामीण सड़क अभियंत्रण का CEO बनाया गया। अमित कुमार सिंह को विशेष सचिव नगर विकास…
शहडोल: गांधी स्टेडियम शहडोल में चल रहे वैक्सीनेशन सत्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
शहडोल । जिला रोटरी क्लब एवं व्यापारी संघ द्वारा स्थानीय गांधी स्टेडियम में लगातार कोरोना महामारी से नागरिकों को सुरक्षा कवच देने के उद्देश्य से लगातार वैक्सीनेशन का कार्य कराया जा रहा है। आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आयोजित टीकाकरण स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि आज 18 वर्ष से ऊपर 476 एवं 45 वर्ष से ऊपर 62 दिनों का टीकाकरण अभी तक किया जा चुका है। पूर्व में पहले दिन 560/, दूसरे दिन 1011, 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का…
जौनपुर:शाक्य मौर्य सभा के कोषाध्यक्ष की भतीजी की शादी में उपस्थित हुए सभी दलों के मौर्य समाज के नेता
जौनपुर:शाक्य मौर्य महा सभा जौनपुर के जिला कोषाध्यक्ष रामसकल मौर्य ग्राम मोलनापुर पोस्ट छविलेपुर जौनपुर के भतीजी के वैवाहिक कार्यक्रम में मौर्य समाज के सभी दलों के नेता शामिल हुए।बताते चले कि राम सकल मौर्य जिला शाक्य मौर्य सभा के कोषाध्यक्ष हैं अभी हाल ही में बीएसपी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लडा था जिसमें उपविजेता रहे हैं।शादी समारोह में समाजवादी पार्टी के नेता तेजबहादुर मौत,लोहिया वाहिनी के जिलाधयक्ष भानु प्रताप मौर्य,जनाधिकार पार्टी के अध्यक्ष पवन मौर्य,उपाध्यक्ष भूपेंद्र मौर्य,प्रियदर्शी अशोक मिशन के अध्यक्ष कमलकांत मौर्य,राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मौर्य ,संरक्षक…
पीलीभीत : बैंक कर्मियों को लगाई गई कोविशील्ड वैक्सीन।
पीलीभीत : कोरोना काल में मुस्तैदी से जिम्मेदारी निभा रहे बैंककर्मियों को भी भारत सरकार ने अब फ्रंट लाइन योद्धा मान लिया है। अन्य सरकारी कर्मचारियों की भांति इनको भी वैक्सीनेशन में प्राथमिकता देने के लिए अग्रणी बैंक कार्यालय पीलीभीत के तत्वाधान में विकास भवन पीलीभीत में स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (बड़ौदा आरसेटी) में केवल बैंक कर्मियों के कोविड-19 टीकाकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 18 से 44 आयु वर्ग के लगभग 70 बैंककर्मियों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई । इस पर अग्रणी जिला प्रबन्धक विनोद…
पीलीभीत : विकास खण्ड मरौरी के समस्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कायाकल्प योजना से हुये संतृप्त।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जनपद में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को आपरेशन कायाकल्प योजना के शत प्रतिशत पूर्ण कराने का कार्य वृहद स्तर पर संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी के अथक प्रयासों से आाॅपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत जनपद के मरौरी विकास खण्ड क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिकता एवं उच्च प्राथमिक सरकारी विद्यालयों (ग्रामीण क्षेत्र) हेतु निर्धारित 14 पैरामीटर में से 13 पैरामीटर एवं नगरीगय क्षेत्र में समस्त 14 पैरामीटर से सम्बन्धित समस्त कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मरौरी ब्लाक आपरेशन कायाकल्प के अन्र्तगत ग्रामीण क्षेत्र 195 व नगरीय…
पीलीभीत : विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा मजमा में किया गया वृक्षारोपण।
पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा शहर के मजमा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण हेतु आज के दिन एक-एक पौधा लगाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि हमारे भविष्य के लिए शुद्व वातावरण व शुद्व वायु की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पौधों का रोपण व उनका संरक्षण करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षों से हमें शुद्व आक्सीजन प्राप्त होती है जो…
मैनपुरी: शादी के बाद लड़की को विदा कराने आ रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत
कार सवार लोनार हरदोई के हैं। सभी मैनपुरी के चित्तरपुर गांव में लड़की की चौथी चलाने जा रहे थे। लड़की की शादी 24 मई को हुई थी। मैनपुरी में हुआ हादसा, तीन लोगों की मौत –मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हादसा घटित हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कार सवार मैनपुरी जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। बताया गया है कि जनपद हरदोई के गांव लोनार निवासी जुगराज सिंह की पुत्री सन्नो की शादी…
मैनपुरी: संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
भोगांव : पेड़ पर लटका हुआ मिला शव, रसूलाबाद रोड राधा मोहन इंटर कॉलेज के पीछे पेड़ पर लटका मिला शव, बकरी चराते लोगों ने देखा, इसकी सूचना परिवार जनों को दी .सूचना मिलने पर परिवारी जन मौके पर पहुंचे. परिवार जनों द्वारा हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया गया. मृतक का नाम राजू पिता का नाम भजनलाल निवासी जयतूलपुर के हैं. जांच पड़ताल पर है. ब्यूरो रिपोर्ट अर्पित शर्मा मैनपुरी
शहडोल: कुपोषण दूर करने के लिए रणनीति पर अपेक्षित कार्य नही होने पर कमिश्नर ने व्यक्त की कडी नाराजगी, अधिकारियों को दी चेतावनी
शहडोल । कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी आॅगवाडी केन्द्रो के माध्यम से पोषण आहार का नियमित वितरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। आॅगनवाडी केन्द्रो के माध्यम से पोषण आहार वितरण कार्य में किसी भी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न न हो। सभी आॅगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों को नियमित पोषण आहार का वितरण सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि वे सतत रूप से अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व के माध्यम से पोषण आहार वितरण कार्यक्रम की सतत माॅनिटरिंग कराएं। कमिश्नर…
शहडोल। खनिज विभाग द्वारा कोयले से लदी एक डग्गी वाहन को जप्त किया
शहडोल। खनिज विभाग द्वारा कोयले से लदी एक डग्गी वाहन को जप्त किया गया है। हालांकि यह कार्यवाही गुरुवार की दोपहर की गई है नवलपुर स्थित एक क्रेशर के भीतर डागी क्रमांक 5173 को खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग के निरीक्षक द्वारा इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है लेकिन शुक्रवार की सुबह तक वाहन पर कोयले की कार्यवाही नहीं की गई है ।सूत्र बताते हैं कि वाहन धनगवा से जमुआ जा रहा था तभी खनिज विभाग को इसकी खबर लग गई खनिज विभाग के निरीक्षक द्वारा मौके पर…
बरेली-एक तो कोरोना कर्फ्यू दूजे शराब की ऑवर रेट की मार
बरेली: थाना बारादरी क्षेत्र रोहिलखंड चौकी क्षेत्र में समय सीमा से पहले ओवर रेट में बेची जा रही है शराब शराब ठेकों का समय 7:00 बजे तक है। डोरा चौराया रोड के ठेका पर 6:00 बजे से ओवर रेट लेना शुरू हो जाता है। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कुछ ही दूरी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी मौके पर इसकी सूचना रोहिलखंड चौकी को दी गई पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और शिकायत करने बालो को ही डांट कर भगा दिया
अर्जक संघ और रामस्वरूप वर्मा: उपेन्द्र पथिक
आज़ादी के बाद भारत में समाज सुधार की आवश्यकता थी जिसे जाने माने समाज सुधारक और मानववादी दार्शनिक रामस्वरूप वर्मा जी ने अर्जक संघ की स्थापना करके पूरा किया. भारतीय समाज में पुनर्जन्म, भाग्यवाद, जातिगत भेदभाव, छुआछूत, कर्मकांड, धर्मांधता, कुरीतियां, सामंतवाद, विषमता, निरादर और दरिद्रता समेत कई प्रकार की समस्याएं व्याप्त थी.और आज भी हैं. इसके ख़िलाफ़ बहुजन/अर्जक समाज में समय समय पर अलग-अलग नायकों के आह्वान पर आवाजें उठती रही हैं. इन्हीं नायकों में जाने माने समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ, विद्वान लेखक, कुशल पत्रकार, वैज्ञानिक चेतना के वाहक, क्रांतिकारी, आंदोलनकारी…
