ऊंचाहार-तहसील क्षेत्र व सलोन कोतवाली के अंतर्गत पूरे चंडी सिंह मोड़ के निकट बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।बुधवार की शाम क्षेत्र के फटहा रसूलपुर गांव निवासी सूरज 20 वर्ष पुत्र भारत बाइक से किसी कार्य से उमरन जा रहा था तभी पुरे चंडी सिंह मोड़ के निकट बाइक की रफ्तार तेज होने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया,जिसे राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की…
Category: रुझान
रायबरेली: पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पति व पत्नी ने फिर साथ रहने का लिया संकल्प
लालगंज रायबरेली। लालगंज महिला पुलिस चैकी इन्चार्ज संतोष कुमारी ने एक विवाहित जोडे की काउंसिलिंग कराकर फिर से एक साथ रहने के बाबत सुलहनामा कराया है। मिली जानकारी के अनुसार सातनपुर गांव की शकुन देवी पुत्री हरीलाल चैहान का विवाह चार वर्ष पहले चिखडी गांव के सुनील पुत्र रामराज के साथ हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते दोनों अलग अलग रह रहे थे। पुलिस मे मामला पहुंचने पर एसआई संतोष कुमारी ने दोनों पक्षों को भली भांति समझाया बुझाया,जिससे दोनों पति पत्नी फिर से एक साथ रहने के लिये राजी…
रायबरेली: शांति कमेटी की बैठक में क्षेत्राधिकारी सलोन आई0पी0 सिंह ने अराजक तत्वों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए
कावड़िया यात्रा व बकरीद के पर्व को लेकर पुलिस चौकी परशदेपुर में आयोजित शांति कमेटी की बैठक में क्षेत्राधिकारी सलोन आई0पी0 सिंह ने अराजक तत्वों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी से कोविड गाईड लाइन का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का आह्वान किया।क्षेत्राधिकारी सलोन ने कहा कि आगामी 21 जुलाई को बकरीद के पर्व में कोविड गाइड लाइन का पालन जरूर सुनिश्चित किया जाए साथ ही खुले स्थान पर कुर्बानी ना दी जाए। अवशेष खुले स्थानों पर ना डाला जाए। नमाज़ियों के मार्ग…
रायबरेली:समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
डलमऊ तहसील परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है । तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी की गारंटी दी जाए, किसानों के ऊपर काला कृषि कानून तत्काल वापस लिया जाए, बढ़ती महंगाई डीजल ,पेट्रोल ,रसोई गैस ,खाद बीज ,कीटनाशक दवाएं ,कृषि यंत्र इत्यादि पर रोक लगाई जाए, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर रोक लगाई जाए, समाजवादी पार्टी के…
रायबरेली: बेहटा कला गांव में मारपीट की घटना हुयी
लालगंज रायबरेली।कोतवाली क्षेत्र के बेहटा कला गांव मे मारपीट की घटना हुयी है।मारपीट की घटना मे घायल विभोर सिंह ने बल्लू सिंह,जीतू सिंह,विनय सिंह के ऊपर लाठी डंडो से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।मामले मे लालगंज पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक कमलेस यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
रायबरेली: भाजपा सरकार के खिलाफ सपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लालगंज रायबरेली।समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुखों के चुनावों मे धांधली का आरोप लगाया है।पूर्व विधायक पंजाबी सिंह,चेयरमैन रामबाबू गुप्ता,सपा महासचिव,जेपी यादव की अगुवाई मे सपाइयों ने चुनावों मे धांधली व अन्य 14 मांगों के बाबत एक ज्ञापन एसडीएम लालगंज को सौंपा है।एसडीएम महामहीम राष्ट्रपति को सम्बोधित है।ज्ञापन मुख्य रूप से एमएसपी,गन्ना मूल्य भुगतान,कृषि कानून को हटाने,महंगाई पर रोक व कानून व्यवस्था को दुरूस्त किये जाने की मांग की गयी है।नौजवानों को रोजगार व महिला अपराध पर रोक लगाने की बात कही गयी है।सपा कार्यकर्ताओ के ऊपर फर्जी…
सीतापुर: सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति संबोधित उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य को सौंपा ज्ञापन
लहरपुर सीतापुर। पूर्व विधायक अनिल वर्मा के नेतृत्व में सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति संबोधित उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य को सौंप ज्ञापन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज पूर्व विधायक अनिल वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों सपाइयों के द्वारा प्रदेश में त्रिस्तरीय चुनावों में जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में गुंडागर्दी लोकतंत्र की हत्या भाजपा राज में करने का आरोप लगाया है सपाइयों द्वारा बीते चुनाव में महिलाओं के साथ शर्मनाक घटना व अभद्रता होने की भी निंदा की साथ…
सीतापुर: उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य व पुलिस क्षेत्राधिकारी राजू कुमार शाव की मौजूदगी में आगामी बकरीद व कावड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
लहरपुर कोतवाली परिसर में आज उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य व पुलिस क्षेत्राधिकारी राजू कुमार शाव की मौजूदगी में आगामी बकरीद व कावड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न। आज कोतवाली परिसर में कोतवाली उपजिलाधिकारी प्यारे लाल मौर्य व पुलिस क्षेत्राधिकारी राजू कुमार शाव के नेतृत्व मे पीस कमेटी की बैठक का आयोजित की गई जिसमें उपजिलाधिकारी द्वारा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के आये लोगों के साथ आगामी पर्व बकरीद व कावड़ यात्रा पर्व क्षेत्र में शांति पूर्वक मानने की बात कही पुलिस क्षेत्राधिकारी कहा कि बकरीद के पर्व…
आँवला/बरेली – आँवला तहसील क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन बनी काल चपेट आ कर कृषक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही से लगातार क्षेत्र में लोगों की जान जा रही हैं, अभी हाल में ही बिशारतगंज व अलीगंज थाना क्षेत्र में भी तीन भैंसों की मौत, हाई टेंशन लाइन से बिशारतगंज में मौत ऐसे ही कई हादसे विद्युत लाइन के नीचे होने से हो चुके हैं, अलीगंज क्षेत्र के सत्तार नगर के ग्रामीण ने अपनी तीन भैंसों की मौत पर बताया कि एसडीओ अलीगंज को कई बार फोन मिलाने पर भी नहीं उठा ,समय रहते यदि फोन उठ जाता तो हादसा…
इटावा: बॉर्डर पर चला चेकिंग अभियान,14 व्यक्तियों पर सात हजार का जुर्माना
इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी चकरनगर के निर्देशन में थानाध्यक्ष सहसों गंगादास गौतम, चौकी प्रभारी हनुमंतपुरा पवन कुमार शर्मा, उप निरीक्षक प्रेमचंद यादव के द्वारा दो स्थानों पर चंद्रहंसपुरा तिराहे व सोने का पुरा बैरियर ,मध्य प्रदेश बॉर्डर पर चैकिंग अभियान चलाया गया .जिसमें संदिग्ध वाहन एवं अवैध शराब की बरामदगी के संबंध में चेकिंग की गई .चेकिंग के दौरान 10वाहनों का ई चालान किया गया एवं बिना मास्क पहनने वाले 14 व्यक्तियों पर ₹7000 जुर्माना बसूल किया गया . रिपोर्ट….. राहुल शाक्य जिला संवाददाता इटावा
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर होटल/ढाबों/रेस्टोरेंट की चेकिंग की गई।
पीलीभीत :आज दिनांक 15 जुलाई 2021 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय के आदेशानुसार जनपद के समस्त थानों की पुलिस द्वारा होटल/ढाबा/रेस्टोरेंट की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान रजिस्टर की एंट्री, सीसीटीवी कैमरा एवं वहां मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई। होटल/रेस्टोरेंट/ढाबा मालिकों को हिदायत की गई कि संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर तत्काल थाने पर सूचना दें। रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
फर्रुखाबाद: मां को बेटे ने दी यातनाएं तो मां पहुंची कोर्ट
फर्रुखाबाद: सेवानिवृत्त शिक्षिका ने अपने पुत्र से परेशान होकर एसडीएम कोर्ट से बेदखली का नोटिस भेजा है| कोर्ट ने उससे नोटिस का जबाब मांगा है|शहर कोतवाली क्षेत्र के किराना बाजार निवासी 69 वर्षीय धर्मश्री पत्नी नबल किशोर मिश्रा केपांच संताने है| जिसमे जिसमे एक पुत्र और तीन पुत्रियों का विवाह हो चुका है| लिहाजा एक तीसरे नम्बर का पुत्र वैभव मिश्रा अविवाहित है| धर्मश्री नें एसडीएम सदर कोर्ट में अधिवक्ता डॉ० दीपकद्विवेदी के द्वारा वाद दायर किया जिसमे बताया कि वह सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं| उनका तीसरे नम्बर का पुत्र वैभव…
इटावा :सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गुरूवार को इटावा जनपद के समस्त तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया गया . जहां इटावा सदर तहसील की कमान जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने संभाली वही चकरनगर तहसील की कमान प्रोफेसर रामगोपाल यादव के नाती कार्तिक यादव ने संभाली. हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने को लेकर की गई है समाजवादी पार्टी द्वारा जांच की मांग। सत्ता में बैठे लोग पंचायत चुनाव में हुई धांधली की जांच नहीं होने दे रहे साथ ही …
जौनपुर : जिला शाक्य मौर्य सभा कार्यालय पर मीटिंग हुई सम्पन्न
जौनपुर : आज 15 जुलाई को जिला शाक्य मौर्य सभा कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में उपस्थित लोगो के सर्वसम्मत से यह निर्णय लिया गया कि शाक्य मौर्य सोसाईटी के आर्थिक ब्यवस्था को मजबूत किया जाय ,इसके लिए जिलो एवं तहसीलो और ग्राम सभाओं में सदस्यता अभियान में तेजी जौनपुरलाया जाए जिससे सोसयटी की आमदनी और सदस्य दोनो में इजाफा हो।इस बैठक में मुख्य रूप से जिला शाक्य मौर्य सभा के जिला अध्यक्ष प्रेम चंद मौर्य,कमलाकांत मौर्य,नरसिंह मौर्य,चंदन मौर्य,सुनील मौर्य ,राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मौर्य,प्रदीप कुमार मौर्य,डी सी…
IAS की तैयारी करने वाले छात्र ने किये कारनामें
राजधानी पटना में पुलिस ने एक ऐसे शातिर को पकड़ा है जो ATM कार्ड का क्लोन तैयार कर पैसे निकला लेता था। आरोपी को अपने बेड पर नोटों का बंडल सजाकर सेल्फी लेना पसंद था। ये शातिर एटीएम कार्ड क्लोनर राहुल है, जो पटना में काफी सक्रिय था। राहुल एटीएम मशीन में स्क्रीन रीडिंग डिवाइस लगा देता था। जिससे एटीएम मशीन से पैसे निकालने वाले ग्राहक की डिटेल उसे आसानी से पता चल जाती थी। जिसके बाद एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर राहुल ग्राहक के सारे पैसे निकाल ऐश…
छतरपुर में 20 मिनट में 5 सिलेंडर फटे , मामला क्या है समझें
छतरपुर में बुधवार को रेगुलेटर चालू कर गैस भट्टी में पाइप फिट करने के दौरान मिठाई दुकान के कारखाने में आग लग गई। इस दौरान 20 मिनट के भीतर 5 सिलेंडर फटने से तेज धमाके हुए। खास बात यह है कि दुकान के गेट के बाहर ही 50 से ज्यादा सिलेंडरों से भरी गाड़ी खड़ी थी। समय रहते लोगों ने उसे हटा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस आग पर जल्द काबू न होने से धीरे-धीरे मिठाई दुकान के साथ आसपास की दुकानों में फैल गई। साथ ही एक-एक…
फर्रुखाबाद: शादी का झांसा देकर प्रेमिका का किया शारीरिक शोषण ,अश्लील वीडियो बनाकर दी वायरल की धमकी
फर्रुखाबाद: इश्कबाज ज्वेलर्स व्यापारी ने कई सालों तक प्रेमिका का शारीरिक शोषण किया है। बा कोर्ट मैरिज करने की बात पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला पुराना कोटा पर्चा निवासी अभिषेक वर्मा उर्फ राजा की प्रेमिका गुंजन न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है।जनपद एटा थाना एवं कस्बा मारहरा निवासी गुंजन ने बीते दिनों कोतवाली पुलिस को न्याय दिलाने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक गुंजन का बीते 3 वर्षों से राजा से प्रेम संबंध…
फर्रुखाबाद:राजेपुर ब्लाक प्रमुख की चुनाव प्रक्रिया रद्द करने के लिए दायर की गई याचिका
फर्रुखाबाद: बीते दिनों हुए व्लाक प्रमुख राजेपुर की चुनाव प्रक्रिया पर रोंक लगानें के मामले में सपा प्रत्याशी नें चुनाव याचिका अधिवक्ता डॉ० दीपक द्विवेदी के द्वारा दायर की गई | जिसमे पूरी चुनाव प्रक्रिया रद्द करानें की गुहार कोर्ट से लगायी गयी है|दरअसल बीते 10 जुलाई को राजेपुर विकास खंड में सपा व्लाक प्रमुख प्रत्याशी सुनीता सिंह पत्नी संजय सिंहवार्ड 16 सथरा राजेपुर व भाजपा प्रत्याशी पल्लव सोमवंशी पुत्र सत्यपाल सोमवंशी ग्राम आंतर से बीडीसी निर्वाचित हुए थे| दोनों व्लाक प्रमुख चुनाव के लिए मैदान में थे| सुनीता नें…
रामनगर जिम कॉर्बेट रेंज पर सम्पन हुई नेशनल चैंपियनशिप
3rd क्रॉसबो नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप मैं अभिमन्यु स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी फर्रूखाबाद की टीम ने नेशनल क्रॉसबो शूटिंग में जीते 11मैडल कोच अनिल कुमार पाल( अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज) के नेतृत्व में सर्वाधिक मैडल(1) रोहित कुशवाहा1 गोल्ड( 2) प्रांशु 1 सिल्वर 1 ब्रांच (3) सुधांशु चतुर्वेदी 1 सिल्वर (4 ) शिववीर राजपूत 1 सिल्वर (5) सचिन कुमार 2 सिल्वर (6) राहुल कुमार 1 सिल्वर (7) गौरी चतुर्वेदी 1 गोल्ड (8) छाया राजपूत 1गोल्ड (9) सोनम ठाकुर 1 गोल्ड फर्रुखाबाद को मिले l.फर्रुखाबाद :संवाददाता धर्मवीर सिंह
फर्रुखाबाद: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत ,साथी घायल
फर्रुखाबाद : जहानगंज ट्रैक्टर की टक्कर से युवक अमन की मौत हो जाने पर परिवार में मातम छा गया। अमन थाना जहानगंज के ग्राम जरारी भडौसा निवासी मोहम्मद कयूम का 16 वर्षीय पुत्र था अमन गांव के रेहान के साथ बाइक से छिबरामऊ जा रहा था। जब वह करीब एक बजे गांव के मोड से निकल रहा था तभी सामने तेजी से आ रहे चालक ने ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर मार दी।जिससे अमन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रेहान घायल हो गया परिजन रेहान को इलाज के…
