हाफिजगंज/बरेली- हाफिजगंज थाना क्षेत्र के टीकाराम ने अपनी बेटी का विवाह बिथरी चैनपुर निबासी वीरेंद्र के साथ डेढ़ साल पहले किया था तब के बाद वीरेंद्र उसे मोटरसाइकिल और 50 हजार की मांग करता रहता था।जब वह जबाव करती तो वह उसे बुरी तरह पीटता था,गतरात्रि तो उसने गर्वबती अपनी पत्नी को जहर दिया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गयी औऱ कुछ स।य के वाद मौत हो गयी,जिसके बाद वह और उसके परिजन फरार हो गय। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की…
Category: रुझान
प्रयागराज: थाना मांडा पुलिस द्वारा 02 अबैध देशी बम व 50 ग्राम स्मैक के सांथ मांडा निवासी जयकुश गिरफ्तार,
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक यमुनापार के निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान मे प्रभारी निरीक्षक माण्डा अवन कुमार दीक्षित द्वारा गठित टीम उ0नि0 संतोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी भारतगंज, हे0का0 मुन्ना प्रसाद का0 हरेराम राय री0का0 इष्टदेव के सांथ सघन चेकिंग के दौरान दि0 , 13/07/2021 को समय लगभग 08:30 बजे सुबह भरारी लालगंज रोड पर मस्तान शाह बाबा दरगाह के पास से थाना व गाँव मांडा निवासी काल्पनिक नाम जयकुश पुत्र बिजय शंकर उम्र…
प्रयागराज: मा0 जनप्रतिनिधिगणों ने आकाशीय विद्युत से अपनी जान गवानें वाले शोक संतृप्त परिवारों से मुलाकात कर व्यक्त की शोक संवेदना, अनुग्रह धनराशि के रूप में परिजनों को 04-04 लाख रू0 का भुगतान प्रमाण पत्र भी सौंपा
जनपद प्रयागराज में आकाशीय विद्युत से दिनांक 11.07.2021 को तहसील सोरांव में 6 व्यक्तियों की, तहसील करछना में 2 व्यक्तियों की, तहसील बारा में 3 व्यक्तियों की व तहसील कोरांव में 3 जनपद मे कुल 14 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। तहसील सोरांव के ग्राम सुल्तानपुर में आरती कुमारी पुत्री वकील सरोज, ग्राम दादनपुर में रंजना यादव पुत्री राम खेलावन अहीर, ग्राम कमालपुर में संगीता देवी पुत्री अमरनाथ, ग्राम चकबाहर में कमलादेवी पत्नी किशोरीलाल अहीर, ग्राम मलाकबेला में मालती देवी पत्नी चैबे पासी तथा गीता देवी पत्नी वीरेन्द्र कुमार…
आँवला/बरेली – आँवला नगर पालिका में कोरोना की गाईडलाईन को तिखाल में रख निकाली गई जगन्नाथ यात्रा।
आंँवलाः बरेली की तहसील आँंवला में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई यह यात्रा पिछले कुछ सालों से मोहल्ला ठाकुरद्वारा मंदिर से प्रारम्भ होकर पक्का कटरा, महाराजपुरम, स्टेटबैंक, भुर्जीटोला आदि स्थानों से होकर निकलती है। इस साल भी यह यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ भक्तों ने निकाली, यात्रा के रथ में बंधी रस्सियों को भक्तजन अपने हाथो से खींचकर यात्रा को आगे ले जा रहे थे। इस यात्रा में नगर के जिम्मेदारों के अलावा एक हिन्दुवादी संगठन व सत्ताधारी दल के पदाधिकारी भी मौजूद थे। जहां एक ओर…
पीलीभीत: किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हो रही है व्यावसायिक फूलों की खेती।
पीलीभीत: फूलों का मानव जीवन से अटूट सम्बन्ध रहा हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी संस्कारों तथा उत्सवों में फूलों की उल्लेखनीय भूमिका रहती है। किसी भी धर्म, जाति, वर्ग, क्षेत्र विशेष के उत्सवों, विवाह व विभिन्न संस्कार, त्यौहारों में फूलों की आवश्यकता होती है। रंग बिरंगे सुगन्धित पुष्प जीवन में सुखद वातावरण का निर्माण करके प्रेरणा, स्फूर्ति तथा सृजनात्मक प्रवृतियों का विकास करते है। एक समय था जब फूलों की खेती करना तो दूर की बात, इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती थी। समय के बदलाव के…
पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन व टी0जी0टी0 एवं पी0जी0टी0 के परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में आज जल जीवन मिशन व टी0जी0टी व पी0जी0टी की प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित करते हुये कहा कि सर्वे के उपरान्त जिन ग्रामों की डी0पी0आर0 तैयार की जानी है उसे तत्काल सम्बन्धित संस्था द्वारा तैयार कर सम्मिलित किया जाये।उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा प्रत्येक सप्ताह कम से कम 20 डी0पी0आर तैयार कर सम्मिलित कराये जाये तथा साथ ही…
पीलीभीत: पीएम कुसुम योजनान्तर्गत प्रदेश के 22 हजार से अधिक किसान सोलर पम्प लगाकर हो रहे हैं लाभान्वित ।
पीलीभीत : भारत सरकार किसानों को हर तरह की सुविधा फसलोत्पादन के लिए दे रही है। देश के प्रधानमंत्री जी ने किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान यानी कुसुम योजना का ऐलान किया था। जिसके अन्तर्गत किसानों को अपनी भूमि पर सौर ऊर्जा से संचालित पम्प लगाने हेतु अनुदान दिये जाने की व्यवस्था है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में इस योजना को लागू करते हुए किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को खेतां में फसलों की सिंचाई…
उत्तर प्रदेश में अधिकारियों का तबादला:योगी सरकार ने किया 28 बेसिक शिक्षा अधिकारियों का ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में भारी फेरबदल किया गया है। विशेष सचिव आरबी सिंह ने 28 बेसिक शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। मैनपुरी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह को लखनऊ का बीएसए से बनाया गया है। 28 बेसिक शिक्षा अधिकारी के ट्रांसफर में इटावा संभल मथुरा सहारनपुर झांसी आजमगढ़ मुरादाबाद प्रतापगढ़ गोरखपुर जिला समेत 14 जिलों में बदलाव किया गया हैं। पढ़िए कौन कहां से किया गया बेसिक शिक्षा अधिकारी ट्रांसफर किया गयामेरठ से सत्येंद्र कुमार ढाका को अलीगढ़सहारनपुर से रामेंद्र कुमार सिंह को…
रायबरेली : डलमऊ कोतवाल व तहसीलदार ने आगामी त्यौहारों के चलते कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक की।
मंगलवार को कोतवाली परिसर में कोतवाल राजेश सिंह व तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने आगामी त्यौहार ईद उल अजहा व कावड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक की कोतवाल राजेश सिंह ने कहा की ईद उल अजहा मुसलमानों के लिए कुर्बानी का त्यौहार है इस त्यौहार में मुस्लिम धर्म के लोग जानवरों की कुर्बानी करते हैं लेकिन मैं मुस्लिम धर्म के लोगों से अपील करता हूं कि उन्हीं जानवरों की कुर्बानी करें जो प्रतिबंधित ना हो ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो श्री सिंह ने कहा की…
रायबरेली :पहले किशोरी को घर में रखा , अब फसाने की दे रहे धमकी
ऊंचाहार – पहले तो किशोरी को एक किशोर के पास इसके घर में रख दिया । अब किशोर और उसके परिजनों को फंसाने की धमकी दी जा रही है । मामले में किशोर की मां ने कोतवाली में शिकायत की है ।कोतवाली क्षेत्र के गांव रतापुर निवासी महिला रामा कांति का कहना है कि कुछ दिन पूर्व उसके दूर के रिश्तेदार एक किशोरी को लेकर उनके घर आए और उनके घर में उसे छोड़कर चले गए । साथ ही उन्होंने कहा कि आपका बेटा और यह किशोरी दोनों अभी नाबालिक…
रायबरेली :किसोरी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज।
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ शादी का झांसा देकर तीन दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। वहीं मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।एक गांव निवासी किशोरी की मां का आरोप है कि बीते 10 जुलाई को गांव का ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया। जिसके…
रायबरेली :ईंट भट्ठा मजदूर को नहीं मिल रही मजदूरी
ऊंचाहार – ईंट भट्ठे पर काम करने गए एक मजदूर की ठेकेदार द्वारा मजदूरी हड़प लेने की शिकायत कोतवाली में की गई है । पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है ।कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरहरा निवासी बाबूलाल ईंट भट्ठे के दिहाड़ी मजदूर है । उनका आरोप है कि एक ठेकेदार ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए उसे राजस्थान ले गया था । जहां पर उसने कई महीने तक काम किया । तय मजदूरी के मुताबिक उसकी ठेकेदार से 76 हजार रुपए मिलने थे । ठेकेदार ने ईंट भट्ठा…
रायबरेली :कांवड़ यात्रा व बकरीद के त्यौहार को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई
ऊंचाहार/ रायबरेली: कांवड़ यात्रा व बकरीद के त्यौहार को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें धर्म गुरुओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आपसी भाईचारे के साथ त्योहारों को सम्पन्न कराने की अपील की गई।मंगलवार को कोतवाली परिसर में सभी धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम राजेंद्र शुक्ल ने की। जिसमें आगामी ईद उल अजहा (बकरीद) त्योहार व सावन मास में कांवड़ यात्रा को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने…
फर्रुखाबाद :धरना प्रदर्शन करने के लिए सपाइयों ने कमर कसी व उदय प्रताप सिंह यादव को विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर प्रभारी बनाया गया
फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने जिले की तीनों तहसीलों पर धरना कार्यक्रम के लिए पदाधिकारियों की तैनाती कर दी है। मीडिया सेल प्रभारी इलियास मंसूरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रांतीय आवाहन पर 15 जुलाई गुरुवार को जिले की तीनों तहसील मुख्यालय पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी की सहमति से निम्न प्रकार प्रभारी तथा सह प्रभारी नामित किये गये हैं।तहसील सदर डा0 सुबोध यादव प्रभारी…
फर्रुखाबाद :ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने नकब लगाकर लाखों का माल व नगदी उड़ायी
फर्रुखाबाद : मोहम्मदाबाद ज्वेलर्स की दुकान से बीती रात चोरों नें हाथ साफ कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिये| घटना के बाद पंहुची पुलिस नें जाँच पड़ताल की|दरअसल कस्बा निवासी विशाल पुत्र शैलेन्द्र कौशल की मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग पर बाजार में ज्वेलर्स की दुकान है| बीती रात चोर दुकान में पीछे से चढ़ आये| चोरों नें छत पर लगे जाल की सरिया काटकर गोदाम में प्रवेश किया| इसके बाद दीवार में नकब लगाकर दुकान में प्रवेश कर गये|चोरों नें डेढ़ किलो चांदी, तीन चांदी के सिक्के, 3 हजार…
प्रयागराज:थाना मांडा पुलिस द्वारा 30 ली0 अबैध कच्ची शराब बरामद निवासी कूदर कल्लू सोनकर गिरफ्तार,
प्रयागराज: पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों व शराब माफियाओं के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान मे पुलिस अधीक्षक यमुनापार के निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक माण्डा अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक चंद्र भूषण सिंह क्षेत्र-8 कोरांव व आबकारी निरीक्षक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह क्षेत्र -4 मेजा अपनी प्र0नि0 थाना मांडा अवन कुमार दीक्षित का0 प्रवीन शुक्ला म0का0 शिवांगी शुक्ला, म0का0 आरती देवी थाना मांडा तथा चंद्र भूषण सिंह क्षेत्र-8 कोरांव आबकारी निरीक्षक सतेंद्र प्रताप सिंह…
आँवला/बरेली – आँवला भमौरा रोड परब्रेक फेल होने से कार जा गिरी खाई में, दो घायल।
आँवला – आँवला भमोरा रोड पर मंगलवार सुबह 8:00 बजे एक कार फिल्मी अंदाज के सीन की तरह सड़क से कई मीटर दूरी तक हवा में उड़ते हुए खाई में जा गिरी कार में सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गएआंवला भमोरा रोंड पर गांव मोतीपुरा के समीप सुबह एक कार बरेली की तरफ से आ रही थी गांव के समीप आते ही उसके ब्रेक फेल हो गए देवेश पुत्र मुलायम सिंह , उसका बड़ा भाई कृष्णपाल निवासी गर्रूइया थाना कुबरगांव ने बताया कि वह बरेली की तरफ से…
फर्रूखाबाद: भाभी की दुर्घटना में मौत से देवर की शादी में मातम घर में मचा कोहराम
फर्रूखाबाद :कायमगंज हादसे में युवती मंजुल देवी की मौत हो जाने पर उसके देवर की शादी में मातम छा गया। मंजुल देवी कोतवाली कायमगंज के ग्राम उलियापुर निवासी विजेंद्र की 30 वर्षीय पत्नी थी। मंजुल के देवर आनंद की आज शाम ग्राम अताईपुर बारात जानी थी। मंजुल अपने भाई आनंद के साथ बाजार से सामान की खरीदारी कर घर जा रही थी।जब आनंद बाइक लेकर ग्राम झब्बूपुर के निकट से गुजर रहा था उसी समय अचरा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर…
बरेली-विहिप नेताओं के नाम से लूट की झूठी खबर चलाने पर नेताओ ने जलाई अखबार की प्रतियां
बरेली—हाफिज गंज थाना क्षेत्र के गांव सनेकपुर में लव जिहाद प्रकरण के बाद एक पक्ष के घर पर हुई तोड़फोड़ के मामले में दैनिक भास्कर पोर्टल द्वारा विश्व हिंदू परिषद नेताओं के नाम से लूट की झूठी खबर चलाये जाने से गुस्साए विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा आज नगर में दैनिक भास्कर समाचार पत्र की प्रतियां फूंककर विरोध जताया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अखिलेश गंगवार के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता संघ कार्यालय पर इकट्ठा हुए जहां से जुलूस के रूप में पटेल चौक…
बरेली-आंवला तहसील के कस्बे में महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म
बरेली : क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी के निवासी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस में कांस्टेबल रिंकू सिंह की पत्नी रूबी सिंह ने चार बच्चों को जन्म दिया है जिसमें तीन पुत्र एवं एक पुत्री हैं, सभी स्वस्थ हैं। रिंकू सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के माध्यम से पहले से ही जानकारी थी कि गर्भ में चार बच्चे पल रहे हैं। सावधानी बतौर गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में पत्नी को एडमिट करवा दिया था। उनकी पत्नी रूबी सिंह ने चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। उन्हें व उनकी पत्नी को…
