पीलीभीत कलीनगर खनन माफियाओं के खिलाफ उप जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन पीलीभीत तहसील कलीनगर में खनन माफियाओं का हौसला बुलंद ग्राम धरमंगदपुर से बीच गांव से निकलने वाले रोड से ट्रैक्टर ट्राली चल रहे हैं जो कुछ तो परमिशन से है बाकी अवैध रूप से चल रहे हैं सुबह चार से रात 8:00 बजे तक चलते रहते हैं ठेकेदार जहीरूद्दीन खा और मुजीब खा वराही क्षेत्र से खेतो में से धान की खड़ी फसल कटवा कर मिट्टी उठवा रहे हैं जो की लगभग 100 ट्रैक्टर ट्राली चल रहे हैं…
Category: रुझान
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी की, आगामी त्यौहारों को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
पीलीभीत :दिनांक 11-08-2021 को पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी की गई। महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन में समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों की समस्या को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके उपरांत महोदय ने अपराध समीक्षा गोष्ठी की एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को अपराध नियंत्रण व जनमानस के साथ अच्छे व्यवहार के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों मोहर्रम, कृष्ण जनमाष्टमी, स्वतंत्रता दिवस आदि के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस…
पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का किया गया निरीक्षण।निष्प्रोज्य सामाग्री का नियमानुसार करायें निस्तारण-जिलाधिकारी।
पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पटल सहायकों के कार्यां को देखा गया, जिसमें अभिलेखागार, गन्ना भुगतान डाक बही, वेतन रजिस्टर सहित आदि की जांच की गई व अन्य पटलों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय निरीक्षण के दौरान स्टोर का कार्य देख रहे सुधीर शर्मा के कक्ष में स्टोर की सामाग्री अश्त व्यस्त पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुये स्टोर कक्ष को व्यवस्थित करने हेतु पटल सहायक को निर्देशित…
पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित रक्त शिविर का किया गया उद्घाटन।कलेक्ट्रेट के रक्तदान शिविर में 24 लोगों ने किया रक्तदान।
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट स्थित रक्तशिविर का उद्घाटन किया गया। भारतीय रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान में चल रहे रक्तदान सप्ताह के चौथे दिन आज 46 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में पहले रक्तदाता कलेक्ट्रेट के नाजिर नवल सक्सेना तथा जिला पंचायत के स्टेनो राकेश कुमार गुप्ता बने। शिविर में 23 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पांच, जीवनरेखा ब्लड बैंक में दस तथा सुमन ब्लड बैंक में सात लोगों ने रक्तदान किया।भारतीय रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान में चल रहे रक्तदान सप्ताह…
फर्रुखाबाद:पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में वारंट जारी
फर्रुखाबाद विगत विधान सभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उलंघन के मामले में न्यायालय में हाजिर ना होनें के चलते मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार त्यागी ने पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल समेत दो लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।विदित है कि बीते वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल की लाल दरवाजे के निकट सेवावृत रसोई” माँ रसोई “चल रही थी|जिसके चलते उड़न दस्ता प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा नें शहर कोतवाली में मनोज…
जौनपुर: अज्ञात बुजुर्ग महिला की शव मिलनें से मचा हड़कम्प
शाहगंज(जौनपुर): सड़क किनारे अज्ञात बुजुर्ग महिला की शव मिलनें से हड़कम्प मच गया हैं ।घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामला की जांच में जुटी गयीं हैं ।जानकारी के अनुसार आजमगढ़ मार्ग पर उस समय हडकम्प मच गया जब सड़क किनारे अज्ञात बुजुर्ग महिला की शव को लोगों ने देखा । घटना की जानकारी मिलतें हीं पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम भेज मामला की जांच में जुटी गयीं हैं । वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह…
जौनपुर: तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, शाहगंज क्षेत्र के उसरहटा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार
शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के उसरहटा रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की रात कोतवाली पुलिस ने युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चलान भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के उसरहटा रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की रात करीब नौ बजे संदिग्ध अवस्था में टहल रहे मदनलाल पुत्र रामसेवक निवासी हाजी रफीपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की जिसकी तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
फर्रुखाबाद : महिला ने अपने प्रेमी के सहयोग से पति को किया घायल
थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला हाता करम खां निवासी नागेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने मेंतहरीर दी है।नागेंद्र का थाना जहानगंज के ग्राम वरना खुर्द निवासी राधेश्याम की पुत्री आरती से विवाह हुआ है। आरती का 4 वर्ष का पुत्र प्रिंस है नागेंद्र ने आरोप लगाया कि पत्नी का चाल-चलन अच्छा नहीं है उसके कई लोगों से नाजायज संबंध है।वह मेरी बात नहीं मानती है पत्नी ने आज सुबह कोतवाली अलीगंज के ग्राम बझेरा निवासी पूर्व प्रेमी संजीव वर्मा पुत्र गंगाराम एवं अपनी मां राजकुमारी व पिता राधेश्याम…
जौनपुर: लाकर तोड़ने में असफल चोर उठा ले गये सीसीटीवी व DVR
खुटहन(जौनपुर):क्षेत्र अंतर्गत पटैला बाजार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक शाखा की खिड़की का ग्रिल तोड़ भीतर घुसे अज्ञात चोर कैशरूम का लाकर तोड़ने में सफल न हो पाने पर सीसीटीवी और सीडीआर मशीन उठा ले गये। शाखा प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। मौके पर पहुँची पुलिस आवश्यक छानबीन कर वापस लौट गयी।शाखा प्रबंधक विवेक ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की शाम काम अधिक होने के चलते शाखा काफी देर से बंद की गई। यहा तैनात गार्ड खिड़की मे लगे लकड़ी के…
पीलीभीत :कलीनगर व्यापारियों ने कहा: तीन दिन में नहीं सुधरी व्यवस्था तो करेंगे आंदोलन
पीलीभीत तहसील कलीनगर कस्बे की बिजली समस्या को लेकर नगर के व्यापारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा और जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। आपको बता दें कि 3 वर्ष पूर्व कलीनगर और पूरनपुर की लाइन टूट जाने के कारण कलीनगर सब स्टेशन को माधोटांडा फीडर से जोड़ा गया है जिससे आये दिन फाल्ट होते रहते हैं जिसकी बजह से लोगों को आये दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं आक्रोशित व्यापारियों ने पूरे कलीनगर क्षेत्र की बिजली बंद…
फर्रुखाबाद :सहकारिता मंत्री , जिले के प्रभारी मुकुट बिहारी वर्मा ब्लाकों में करेंगे समीक्षा बैठक
फर्रुखाबाद : यूपी सरकार के सहकारिता मंत्री व जिले के प्रभारी मुकुट बिहारी वर्मा आगामी 13 अगस्त को जिले में पंहुच कर जिला योजना की बैठक के साथ ही साथ व्लाकों में समीक्षा बैठक में हिस्सा भी लेंगे|प्रभारी मंत्री के निजी सचिव जय प्रकाश वर्मा द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक वह 13 अगस्त को दोपहर 11 बजे लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन फतेहगढ़ में पंहुचेगे| तकरीबन आधे घंटे रुकनें के बाद मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना, सांसद निधि,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निधियों एवं अन्य विभागीय योजनाओं के तहत अधूरे…
बरेली-राज्य सरकार के निर्देश पर चालू किया गया मिशन शक्ति अभियान का तीसरा चरण
बरेली, 11 अगस्त। माननीय मुख्यमंत्री जी के दिये गये निर्देश के क्रम में आज उपनिदेशक महिला कल्याण/जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती नीता अहिरवार द्वारा मिशन शक्ति अभियान 3.0’’ के द्वितीय सप्ताह के अन्तर्गत जिला महिला चिकित्सालय में ’’कन्या जन्मोत्सव’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपनिदेशक महिला कल्याण/जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती नीता अहिरवार, डॉ0 आर0एन0गिरी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं श्रीमती अल्का शर्मा सी0एम0एस0 जिला महिला चिकित्सालय उपस्थित रहीं।उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपनिदेशक महिला कल्याण/जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती नीता अहिरवार ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में…
आँवला/बरेली – ग्राम पंचायत खरगपुर भवन का किया गया शिलान्यास
आँवला – ग्राम पंचायत खरगपुर में पंचायत भवन का किया गया शिलान्यास जिसमे सभी सम्मानित ग्राम वासियों के सहित चौधरी राजकुमार सिंह यादव ग्राम प्रधान के साथ पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव जी के पुत्र अमित राज सिंह एवं अन्य साथियों के साथ ईंट रखकर भूमि पूजन कर भवन का निर्माण शुरू करवाया गया जिसमें ग्राम प्रधान चौधरी राजकुमार सिंह यादव अमित राज सिंह अनिल सिंह,सोनू यदुवंशी,हरेन्द्र यादव,परमाल सिंह बड्डे प्रधान एवं अन्य सभी ग्रामवासी मौजूद रहे। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा
सीतापुर: खंडविकास कार्यालय मिश्रित में तैनात अवर अभियंता लघु सिंचाई की भ्रष्ट कार्य शैली क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय
सीतापुर: विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत बरमी के मजरा गजोधरपुर निवासी मनोहर लाल पुत्र बिंद्रा प्रसाद ने दिनांक 31 जुलाई को प्रधान प्रतिनिधि / रोजगार सेवक अमित कश्यप और पंचायत सचिव पर मनरेगा में अमानक कार्यों के जरिए सरकारी धन का गमन करने सहित अपात्रों से सुविधा शुल्क लेकर दर्जनों सरकारी आवास देने का आरोप लगाते हुए जांच कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी । जिसकी जांच खंडविकास कार्यालय मिश्रित में तैनात अवर अभियंता लघु सिंचाई महेश कुमार को सौंपी गई थी । आरोप है ।…
सीतापुर : भारत संचार निगम लिमिटेड की आए दिन सेवाऐं चल रही बाधित उपभोक्ताओं हो रहे परेशान
सीतापुर / मिश्रित पोस्ट आफिस के पास स्थित बीएसएनएल कार्यालय में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों व्दारा जनरेटर न चलाने के कारण बिजली जाते ही वीएसएनएल नेटवर्क की सेवाऐं ध्वस्त हो जाती है । जब कि कार्यालय के अंदर लाखों रुपयों की कीमत के दो जनरेटर खड़े है । लेकिन वर्षों से बिजली जाने पर जनरेटर संचालित न होने के कारण जर्जर हो गए है । जब कि यहां के सभी सरकारी विभागों सहित बैंक आदि के कम्प्यूटर बीएसएनएल बैंड कनेक्सन से ही संचालित हो रहे है । वहीं सभी सरकारी…
कासगंज: जुआरियों व सटोरियों के विरुद्ध कासगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री रोहन प्रमोद बोत्रे के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पटियाली श्री दीप कुमार पन्त के नेतृत्व में जनपद में जुआरियों व सटोरियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाँक 11.08.2021 को जनपद के थाना सिढ़पुरा पुलिस व SOG टीम की संयुक्त कार्यवाही में नगला अर्जुन गांव में नाले के पास से हार जीत की बाज़ी लगाकर जुआं खेलते कुल 5 शातिर जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 23500 रुपये नकद, 34…
बरेली: प्रधान संघ ने दिया ज्ञापन ,उठाई मांगें
इटावा : ग्राम सोथना में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया- जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज कश्यप
इटावा : विधानसभा जसवंत नगर में ग्राम सोथना में जिलाध्यक्ष इटावा पृथ्वीराज कश्यप के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया बैठक में प्रदेश महासचिव/कानपुर मंडल प्रभारी मा.धर्मेंद्र बाथम बताया कि आज बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है शिक्षा के साथ तुष्टिकरण भेदभाव किया जा रहा है गरीब असहाय वंचितों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है भारतीय झूठ पार्टी की सरकार में किसानों के साथ लगातार अत्याचार हो रहा है कोरोना काल से आज तक स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं , प्रदेश महासचिव/ सह प्रभारी अलीगढ मंडल मा.अजय यादव…
फर्रुखाबाद-जिले को मिले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर: सांसद
फर्रुखाबाद : कोरोना काल में जिस तरह लोगों को आक्सीजन की किल्लत उठानी पड़ी उससे आने वाली तीसरी लहर में निजात जरुर कुछ राहत मिलेगी| सांसद के प्रयास पर जिले को एक सैकड़ा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिल गये है|भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के निजी सचिव अनूप मिश्रा नें बताया कि सांसद नें निति आयोग के सलाहकार सुधेंदु जे सिन्हा को बीते अप्रैल माह में पत्र लिखकर 100 आक्सीजन कंसंट्रेटर और 100 जम्बो सिलेंडर की मांग की थी| जिसको संज्ञान में लेकर जिले को 100 आक्सीजन कंसंट्रेटर मंजूर कर दिये गये| प्रबंध…
बहराइच: उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम में मनाया गया अमृत महोत्सव कार्यक्रम
दिनांक 10.08.2021 को उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम में आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारम्भ राष्ट्रगीत के गायन से हुआ।कार्यक्रम को ARP पवन शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सब्बीर अहमद तथा प्रधानाध्यापक ओंकार नाथ सैनी ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर देश के आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले ज्ञात अज्ञात अमर सेनानियों को याद किया।नवल कुमार पाठक ने कहा राष्ट्रप्रेम एवम राष्ट्रभक्त की नवीन चेतना को पूर्ण करना,भारत के आजादी के 75 वे वर्ष गाँठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है तथा देश की आजादी में…
