दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की कमान तिलक वर्मा को

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा को आगामी दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए साउथ जोन की 15 सदस्यीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। रविवार को घोषित टीम में आंध्र प्रदेश के अनुभवी बल्लेबाज रिकी भुई को उपकप्तान बनाया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में होगा।

हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर भारत की टी20 टीम का हिस्सा रहे तिलक वर्मा अब घरेलू क्रिकेट में साउथ जोन की अगुआई करते नजर आएंगे। टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी आंध्र के अनुभवी लेवल-2 कोच एमएन विक्रम वर्मा को सौंपी गई है। साउथ जोन की टीम में अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर के अलावा कई युवा खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। कर्नाटक के आर. स्मरण, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक 950 रन बनाए थे, टीम का हिस्सा हैं। हैदराबाद के के. हिमतेजा, गोवा के अभिनव तेजराना और भारत ‘ए’ टीम के लिए हाल में श्रीलंका दौरे पर खेलने वाले शेख रशीद को भी टीम में शामिल किया गया है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी तमिलनाडु के एन. जगदीशन संभालेंगे, जो हाल ही में भारत ‘ए’ टीम का भी हिस्सा रहे थे।

Leave a Comment