आजमगढ़: कानपुर की बेटी को कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़: उत्तरप्रदेश में फिर एक बेटी बलात्कार की भेंट चढ़ी जनपद कानपुर के बिल्हौर ग्राम सजना की बेटी डाली कुशवाहा का बलात्कार करके कानपुर में 8 मंजिल से फेंक कर उसकी हत्या कर दी गयी है उसकी आत्मा की शांति के लिए कैंडल जला कर मार्च किया गया हत्यारो को फांसी की सजा की मांग की गई। कैंडल मार्च के समय लोगों के समय लोगों ने अश्रुपूरित आँखो से कानपुर की बेटी डाली कुशवाह को श्रद्धांजलि दी।आस पास के लोगों ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी और…

आजमगढ़: घाघरा नदी फिर उफनाई आस-पास के ग्रामवासियों की बढ़ी चिंता

आजमगढ़।।एक सप्ताह पूर्व घाघरा का जलस्तर घटने लगा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश के कारण एक बार फिर घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जिससे नदी के किनारों का कटान तेज हो गया है। वहीं कई गांवों के संपर्क मार्ग टूटने से ग्रामीणों को समस्याएं आ रही है। बस एक मात्र सहारा नाव ही बचा है। घाघरा के उफान को देखकर ग्रामवासियों की चिंता बढ़ गई है। जनपद के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में शनिवार को बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।…

आजमगढ़ : तमसा नदी में पुलिया यही, डीएम-एसपी आवास के लिए रास्ता बंद

आजमगढ़। जिले में तमसा नदी की बाढ़ में शनिवार को हरवंशपुर स्थित पुलिया को को अपनी गोद में समा लिया। इससे डीएम-एसपी आवास जाने वाला रास्ता बंद हो गया है, सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की मौके पर ड्यूटी लगाई गई है। हरवंशपुर तिराहे से निजामाबाद जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया का आधा हिस्सा शनिवार को उफनाई तमसा में समाहित हो गया। पुलिया के शेष हिस्से में भी दरार पड़ गई है। खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पुलिया के पास बैरिकेडिंग करवाकर रास्ता रोक दिया है।…

बलौदाबाजार: कोविड से मौत का सर्टिफिकेट जमा करे परिजन, 50 हजार मिलेंगे।

बलौदाबाजार: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कोरोना से मृतक के परिजनों को ₹50000 की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा दिए जाएंगे। इसके लिए संबंधित तो द्वारा कोविड से मृत सर्टिफिकेट के साथ आवेदन करना होगा। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव तथा राहत आयुक्त रिता शांडिल्य ने कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को पत्र लिखा है इसके अनुसार जिले के संबंधित आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन तहसील कार्यालय में 27 सितंबर से 30 दिन के भीतर जमा कर सकते हैं स्वास्थ्य विभाग बलौदा…

बहराइच:नेत्रहीन महिला को गरीब कल्याण मेला दिवस पर नेता एवं उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार पर दिला न सके लाभ

नेत्रहीन महिला ने गरीब कल्याण मेला दिवस पर, नेता एवं उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार ,पर दिला न सके लाभ। जी हाँ यूपी के जिला बहराइच के मिहींपुरवा ब्लॉक की ग्राम सभा कुडवा बुद्धू पुरवा की रहने वाले सकीना बेगम , जो की दोनों आंखों से देख नहीं पाती है। वे गरीब कल्याण मेला दिवस के मौके पर ब्लॉक मिहींपुरवा क्षेत्र में लगे मेला के प्रांगण में पहुंची और बैठी रही ,उन्होंने सरकारी मदद के लिए मांग भी की, लेकिन सकीना को कोई लाभ हो मिला. सकीना सरकारी मदद चाहती…

पीलीभीत: कस्बा चौकी प्रभारी पूरनपुर का सराहनीय कार्य मात्र एक घंटे में बरामद किया पांच वर्ष का बालक।

पूरनपुर पुलिस लगातार अपने सराहनीय कार्य में जानी जाती हैं पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने मात्र 1 घंटे में ही खोए हुए बच्चे को बरामद कर उसके पिता रहीस पुत्र इदरीश निवासी शेरपुर कला को सुपुर्द किया इसे कस्बा प्रभारी पूरनपुर की पूरनपुर क्षेत्र में चारो तरफ प्रशंसा हो रही है इससे पहले भी कस्बा चौकी प्रभारी पूरनपुर ने थाना गजरौला की रिछोला चौकी पर तैनाती के दौरान एक नवजात बच्ची की जान बचाई थी

बहराइच :मिहींपुरवा विकासखंड में आयोजित हुआ गरीब कल्याण दिवस मेला

मिहीपुरवा विकासखंड में आज शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मिहींपुरवा ब्लॉक सभागार में सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण हेतु आयोजित गरीब कल्याण दिवस मेला का शुभारंभ बलहा विधायक सरोज सोनकर सांसद प्रतिनिधि आनंद गोंड तथा जिलधिकारी बहराइच डा दिनेश चंद्र ने किया कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ने की ब्लॉक के सभागार में उपस्थित अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम शुरू होने से पहले स्कूल संविलियन विद्यालय मोतीपुर हेड मास्टर श्री विजय कुमार वर्मा बालिकाओं द्वारा वंदन गीत गाया गया मेले…

जौनपुर: रेलवे फाटक का बूम तोड़ते ट्रक चालक फरार

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली अंतर्गत बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला बाजार स्थित रेलवे फाटक के गेट नम्बर 65C पर शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे अतरडीहां बाजार की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक फाटक का बूम तोड़ते हुए भाग निकला। ड्यूटी पर तैनात रहे गेटमैन चंदशेखर यादव ने ट्रक का पीछा किया लेकिन उसे रोकने में सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ एसआई रमेश यादव ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मामले में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनूप सिन्हा ने बताया कि अज्ञात ट्रक के खिलाफ रेलवे एक्ट…

जौनपुर: भूमि विवाद में दबंगों ने मां बेटे को पीटकर किया घायल

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पूरासरवन गांव में जमीनी विवाद में दबंगों ने मां बेटे को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे कर इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत पूरासरवन गांव में शनिवार की सुबह ज़मीनी विवाद के दौरान हुई कहासुनी के बाद दबंगों ने 40 वर्षीय सरोजा देवी पत्नी बोधई व 21 वर्षीय विनय बिंद पुत्र बोधई बिंद को लाठी डंडे से पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं पीड़ित पक्ष ने…

शुभम बने यूपीएससी टॉपर, बोले, नहीं था यकीन की इस बार कर पाऊंगा

यूपीएससी ने सीएसई मेन 2020 फाइनल परीक्षा परिणाम जारी किया है। बिहार के कटिहार जिले के निवासी शुभम कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में टॉप किया है। उन्होंने बताया कि, मुझे यकीन नहीं था कि मैं कर पाऊंगा।रिजल्ट आने के बाद शुभम बेहद खुश हैं, वहीं उनके परिवार के सभी सदस्य बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शुभम कुमार ने आईएएनएस से खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, मैं बेहद खुश हूं बहुत अच्छा भी लग रहा है क्योंकि जितना हो सकता था मैंने उतना अपनी तरफ से दिया,…

जौनपुर: श्रीराम लीला समिति की प्रशासनिक बैठक आयोजित

शाहगंज(जौनपुर): डेढ़ सौ वर्षों से अधिक पुरानी नगर की ऐतिहासिक रामलीला समिति की दुर्गापूजा, दशहरा और भरत-मिलाप के मद्देनजर शुक्रवार को प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया। रामलीला भवन पर उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।लीला प्रमुख इंदुनाथ पांडे बैजू महराज के मंत्रोच्चार पर समिति के अध्यक्ष रामनारायन अग्रहरि, एसडीएम नितीश कुमार, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ बैठक की शुरुवात की। लीला मंचन से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए नगर की जर्जर सड़कों, जर्जर बिजली के तार व…

मैनपुरी : किशनी विधानसभा क्षेत्र में सपा विकास रथ रवाना,पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने दिखाई हरी झंडी

किशनी विधानसभा क्षेत्र में युवा सपा नेता आशीष जाटव द्वारा तैयार किये गए विकास रथ को सपा की झंडी दिखाकर सैफई से पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने रवाना किया .सपा नेता आशीष जाटव ने बताया कि विकास रथ हर रोज किशनी विधानसभा के कोने कोने में चलकर लोंगो को अखिलेश सरकार की उप्लवधियो को बतायेगा. संवाददाता बबलू शाक्य मैनपुरी

जौनपुर: एसडीएम ने किया बीएलओ के साथ बैठक

शाहगंज(जौनपुर): उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने शुक्रवार को तहसील सभागार में बूथ लेबल अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए सभी की जिम्मेदारी का एहसास कराया।एसडीएम ने कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची में काफी गंभीरता के साथ नाम बढ़ाएं। बताया कि 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम छूटने न पाए। गाँव में जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई या जो अपना गाँव छोड़कर दूसरे स्थान पर चले गये हैं उनकी पूरी…

जौनपुर: टैम्पो बचाने के चक्कर में नहर में ट्रेलर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

शाहगंज(जौनपुर): नगर के एराकियाना मोहल्ले के समीप स्थित नहर में शुक्रवार की सुबह टैम्पो बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक बाल-बाल बच गया।मुख्य मार्ग स्थित एराकियाना मोहल्ला के समीप नहर में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अतरौलिया से औराई जा रहा ट्रेलर ऑटो को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर पुलिया तोड़ते हुए नहर में पलट गया। दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

जौनपुर: विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

खुटहन(जौनपुर): भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को बदलापुर विधानसभा के बाढ़ प्रभावित तटवर्ती गाँवों गढ़ागोपालापुर, अहियापुर, शाहपुर सानी, सम्मनपुर, सियरावासी, गूलरा आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित खेतिहर काश्तकारों, आम नागरिकों से उनका कुशलक्षेम पूछा तथा उनसे बाढ़ के दौरान होने वाली परेशानियों की जानकारी ली।गोपालापुर अहियापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप पाठक ने विधायक श्री मिश्रा को बाढ़ प्रभावित किसानों, आम नागरिकों तथा मवेशियों को मिलने वाले चारे की दिक्कतों से उन्हें अवगत करवाया। विधायक ने प्राकृतिक आपदा में फसें ग्रामीणों की बातें…

जौनपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओ को विवेकानंद पुरस्कार से किया गया सम्मानित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राजेन्द्र सिंह रज्जू भइया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं विवेकानंद पुरस्कार सत्र 2018-19 एवं 2019-20 में विशेष योगदान के लिये कुल 60 संस्थाओं,कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं को स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि कोविड काल में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/सेविकाओं एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने बहुत ही सम्यक तरीके से अपने…

बरेली – रामनगर ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया मीना का जन्मदिन।

आँवला – रामनगर ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में आज बड़ें ही उत्साह के साथ मीना का जन्मदिन मनाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर में प्रधानाध्यापक कुलदीप आर्य ने केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया सुपरहिट संविलियन विद्यालय टिकरा कानपुर में तो सुगमकर्ता सरिता देवी ने कक्षा 8 की बालिका हेमलता को काल्पनिक मीना बनाकर केक कटवाया इस मौके पर यूटा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार पुष्पेंद्र कुमार इफ्तिखार अहमद अंकित कुमार मोहित कुमार प्रदीप वर्मा महेश कुमार संतोष कुमार वर्मा इसाक बाबू राजन कुमार इत्यादि मौजूद…

बहराइच : मिहिपुरवा तहसील के अंतर्गत नैनिहा 54 नंबर में रामप्रवेश मौर्य द्वारा की जा रही है प्राकृतिक खेती

बहराइच / मिहींपुरवा ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा खडीया नैनिहा 54 नंबर कॉलोनी के रामप्रवेश मौर्या ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती करते है और बिना किसी रसायन खाद के तैयार क्या हुआ सब्जियां मिलता है। गौ आधारित प्राकृतिक खेती 5000000 अपने भारत में किया जा रहा है रामप्रवेश मौर्य उन्हीं में से एक है जो अपने उत्तर प्रदेश में कई ऐसे जिला हैं बहराइच, लखीमपुर ,श्रवास्ती ,गोंडा , बलरामपुर, हरदोई, गोरखपुर ,देवरिया, जैसे और भी कई जिले शामिल है । हर एक जिले में ढाई सौ से 300 लोग जुड़े हैं…

पीलीभीत :गोकशी कर रहे एक युवक को तमंचा के साथ पुलिस ने दबोचा

पीलीभीत: पूरनपुर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राम कुमार मय हमरा कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल करुणेश पांडे, कांस्टेबल श्याम सिंह, कांस्टेबल रवि बालियान व कांस्टेबल कौशल कुमार के द्वारा गोवंशीय पशु का वध करते हुए तीन व्यक्तियों को घेर लिया गया। उक्त व्यक्तियों ने अपने बचाव में पुलिस को मारने की नियत से पुलिस पर फायर किया खुद को बचाते हुए उक्त फोर्स ने गोकशी कर रहे एक व्यक्ति को एक तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस वह एक जिंदा कारतूस सहित दबोच लिया। जिसका नाम बब्बू पुत्र खलीलुर रहमान निवासी…

जौनपुर: नारी सशक्तिकरण के तहत डोमनपुर गांव में चला जागरुकता अभियान

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के डोमनपुर गांव में महिला थाना जौनपुर की टीम ने महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया।मुसहर बस्ती की महिलाओं को डायल 112 और 1090 सेवा की विस्तृत जानकारी दी।महिला थानाध्यक्ष किरन मिश्रा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक गाँव की महिलाएं और बेटियाँ अपने अधिकार के प्रति जागरूक नहीं होंगी महिला सशक्तिकरण का प्रयास बेमानी साबित होगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं की समस्या और प्रताड़ना के लिए सरकार ने 1090 सेवा शुरु की है। जिससे शहर की महिलाओं को काफी राहत मिली है।ग्रामीण…