मैनपुरी में ऑनलाइन ठगी करने वाले चार अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, चार लाख नकदी, डेबिट कार्ड और पांच मोबाइल बरामद

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में फर्जी फोन कॉल और ऑनलाइन शॉपिंग आदि के माध्यम से लोगों से ठगी करने वाले चार अपराधी साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किए हैं। बुधवार को एसपी ने कार्रवाई की जानकारी दी। बताया कि पकड़े अपराधियों के कब्जे से ठगी किए गए करीब 4.32 लाख रुपये के अलावा कई डेबिट कार्ड, पांच मोबाइल आदि भी मिले हैं। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पंजाबी कॉलोनी निवासी सिमरन की ओर से ऑनलाइन 10 हजार रुपये ठगी का एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। खुलासे को…

पीलीभीत में खेत से घर जा रहे तीन किसानों को नेपाली हाथियों के झुंड ने कुचला, एक की मौत

पीलीभीत में नेपाली हाथियों के एक झुंड ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया. जिसमें एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर गंभीर आरोप लगाए. ग्रामीणों का कहना है कि नेपाली हाथियों के होने की जानकारी वन विभाग को थी. बावजूद इसके कोई एक्शन नहीं लिया गया. जिस कारण यह घटना हो गई. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में नेपाली हाथियों के एक झुंड ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया. जिसमें एक ग्रामीण…

पीलीभीत में चार घंटे तक ग्रामीणों ने नहीं उठने दिया शव, अफसरों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे

कलीनगर के मूसेपुर गांव में मंगलवार रात नेपाली हाथियों के कुचलने से ग्रामीण की मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों के गुस्से को देखते हुए वनकर्मी चौकी से भाग गए। रेंज अफसर भी मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों से बात की, लेकिन लोगों ने अफसरों को बुलाने की बात कहकर शव नहीं उठाने दिया। रात करीब साढ़े बारह बजे एसडीएम और एसडीओ गांव पहुंचे। मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत…

प्रयागराज : थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद

थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा थाना फाफामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-214/23, धारा 379 भा0द0सं0 से सम्बंधित अभियुक्त विश्वनाथ सोनी पुत्र स्व0 राम खेलावन निवासी मनसइता थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 45 वर्ष को आज दिनांक 27.09.2023 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत टाटा मोटर्स के पास से उपरोक्त अभियोग से सम्बंधित चोरी की 01 मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर वाहन संख्या UP 70 AM 6516 के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज-प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्नप्रभारी जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिये निर्देश

प्रभारी जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है साथ ही साथ उन्होंने हिदायत दी है कि उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित विभाग के अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग, विद्युत विभाग, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा…

छह महीने में सिर्फ एक दिन चली और 146 लीटर पेट्रोल पी गई, हो गया खेल

बाइकें चली नहीं और पेट्रोल की खपत होती रही। एक बाइक तो ऐसी है जो छह महीने में सिर्फ एक दिन चली और 146 लीटर पेट्रोल पी गई। तीन अन्य बाइकों में भी पेट्रोल की खपत में इसी तरह का गोलमाल किया गया।ट्रैफिक पुलिस की रेसर बाइक (रेसर मोबाइल) में ईंधन की खपत में बड़े खेल का खुलासा हुआ है। बाइकें चली नहीं और पेट्रोल की खपत होती रही। एक बाइक तो ऐसी है जो छह महीने में सिर्फ एक दिन चली और 146 लीटर पेट्रोल पी गई। तीन अन्य…

11वीं की एक छात्रा ने गोमती में कूदकर खुदकुशी कर ली, जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा है ?

लखनऊ में गोमतीनगर में रिवर फ्रंट से बुधवार को 11वीं की एक छात्रा ने गोमती में कूदकर खुदकुशी कर ली। करीब एक घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ।लखनऊ में गोमतीनगर में रिवर फ्रंट से बुधवार को 11वीं की एक छात्रा ने गोमती में कूदकर खुदकुशी कर ली। करीब एक घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। बैग में मिले दस्तावेजों से शिनाख्त हुई। बरामद सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि…मुझे ठुकराया…इसलिए मैं जान दे रही हूं…। एक लड़के का नाम उसने लिखा है। हालांकि साथ में ये भी लिखा…

अनूठा है नीरजा का फुटपाथ स्कूल, फीस में पैसे नहीं बच्चे ‘पर्यावरण’ बचाकर देते हैं

इंसान की एक छोटी सी पहल भी, जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है. ये बात आपको समझनी है तो गाजियाबाद की नीरजा सक्सेना की कहानी सुननी होगी, जिसके लिए आपको गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पिछले 2 वर्षों से चल रहे अनोखे फुटपाथ स्कूल के बारे में जानना होगा. इसका नाम है ‘नीरजा की फुटपाथशाला’. इस फुटपाथशाला को चला रहीं नीरजा ने एक ऐसी सकारात्मक शुरुआत की है, जो गरीब बच्चों को शिक्षा पाने के साथ ही पर्यावरण बचाने की सीख भी दे रही है और वातावरण से प्लास्टिक कचरे…

जर्मनी से आई प्रोफेसर ने सीमा हैदर को छोड़ दिया पीछे, ओडिशा के दिव्यांग व्यक्ति से की शादी

ओडिशा में एक जर्मन मूल की महिला प्रोफेसर ने एक दिव्यांग शख्स के साथ शादी रचा ली. ऐसे शख्स को वह दिल दे बैठी जो न तो बोल सकता है, न ही सुन सकता है. इस प्रोफेसर ने साबित किया है कि प्यार हर सीमाओं से परे होता है. उलरिक जेसन और शिवाजी पांडा की इस प्रेम कहानी ने सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी को भी पीछे छोड़ दिया है. पूरे ओडिशा में उस प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है. उलरिक ने अपने प्यार के बारे में…

पीलीभीत के खेत में घास काट रहे ग्रामीण का बाघ ने किया शिकार, 200 मीटर दूर जंगल में मिला शव

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में एक बार फिर बाघ ने जंगल से बाहर आकर इंसान का शिकार किया। इस बार उसने खेत में घास काट रहे मजदूर पर हमला किया और जंगल में खींच ले गया। सूचना देने पर भी वन विभाग की टीम के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण खुद मजदूर की तलाश में जंगल में घुसे। दो सौ मीटर दूर उसका शव मिला, जिसे गांव के बाहर रखकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। घंटे भर के हंगामे के बाद मुआवजे और तारकशी करने के आश्वासन पर वे शांत हुए।…

पीलीभीत के डॉक्टर के बेटा- बेटी पर फेंका तेजाब , घर में सो रहे थे डॉक्टर के बेटा- बेटी, पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया

बरेली में एक दंत चिकित्सक के बेटा और बेटी पर तेजाब से हमला किया गया है। यह घटना मंगलवार तड़के 3 से 4 बजे के आसपास की बताई गई है। जब भाई बहन सो रहे थे। इस मामले में जब चीख पुकार मची तो शोर मचाया गया। जिसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। दोनों को असपताल में भर्ती कराया गया। डाॅक्टर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी तक तेजाब फेंकने वाले का कोई सुराग नहीं लगा है। समाचार में भाई बहन…

पीलीभीत में नेपाली हाथियों ने एक युवक को रौंदा, खेत से वापस लौट रहे ग्रामीणों पर हमलावर हुए हाथी, दो लोग बुरी तरह घायल एक की मोत

पीलीभीत में एक बार फिर नेपाली हाथियों की दहशत देखने को मिली है। मंगलवार की शाम खेत से फसल को देखकर वापस लौट रहे किसानों पर नेपाली हाथियों ने हमला बोल दिया। हादसे के दौरान हाथियों के कुचले जाने से एक किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पुलिस फोर्स वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। पूरा मामला माधोटांडा थाना क्षेत्र…

पीलीभीत के अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

बीसलपुर के हापुड़ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी तहसील परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने और प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की। आंदोलन में प्रगतिशील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु कुमार बाजपेई, महासचिव मनोज कुशवाहा, अमित मिश्रा, विमल मिश्रा, मुनीष जायसवाल, श्यामकृष्ण मौर्य, मुकेश शुक्ला, मुकेश वर्मा, जगपाल वर्मा, सुरेश मिश्रा, विश्वमोहन अग्हिोत्री,प्रदीप…

सांड़ बना काल, बिजनौर और मैनपुरी में दो किसानों की मौत

उत्तर प्रदेश में आवारा पशु अब तक शहरों के यातायात को ही प्रभावित कर रहे थे। जहां तहां बीच सड़कों पर बैठकर ट्रैफिक की रफ्तार को धीमा कर देना अब आम हो चली है। किन्तु अब ये आवारा जानवर लोगों के लिए मौत का पैगाम भी लेकर आने लगे हैं। पिछले दिनों एक आवारा गौवंश द्वारा स्कूल जाने वाली एक छोटी बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर देने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब प्रदेश के जनपद बिजनौर और मैनपुरी से सांड़ के हमलों में…

मैनपुरी में पिकअप लोडर डिवाइडर से टकराई, लोडर में सवार चालक की मौत, क्लीनर घायल, बिहार में भाड़ा उतार कर घर लौट रहे थे

मैनपुरी के कुरावली ​​​​​​थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप लोडर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टकराने की तेज आवाज सुन पहुंचे आसपास के लोग और पुलिस ने लोडर चालक और सह चालक को बाहर निकाला। तब तक लोडर चालक की मौत हो गई थी। हादसे में घायल हुए सह चालक को पुलिस ने इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सड़क हादसा कुरावली थाना क्षेत्र से गुजरने वाले NH-91 से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार जनपद हाथरस के थाना…

मैनपुरी में मेड़ काटने के विवाद में फायरिंग, किसान के मुंह में लगी गोली, गंभीर हालत में सैफई रेफर

मैनपुरी में खेत जुताई के दौरान मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। फायरिंग में चली गोली एक किसान के मुंह में लगी है। परिजन आनन फानन में किसान को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया है। मामला बेवर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गनू (मटैना) का है। सोमवार को गांव निवासी दिलीप अपने खेत की जुताई कर रहे थे, उसी दौरान उनके पड़ोसी के खेत की मेड़ कट गई, जिसको लेकर उनके गांव…

मैनपुरी की बुजुर्ग महिला का दर्द, साहब मैं जिंदा हूं, मेरी पेंशन हो गई है बंद, भटक रही है वृद्धा

मैनपुरी के बरनाहल के नगला हीरा लाल की रहने वाली एक वृद्धा जब बैंक में पेंशन लेने पहुंची तो पता चला कि वह मर चुकी है। बैंक मरे हुए लोगों को पेंशन नहीं देती। अब महिला खुद को जीवित साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है। लेकिन अभी तक कागजों में वह मृत है। कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है। नगला हीरालाल निवासी सुमन देवी (60) को पति ज्ञान सिंह की मौत के बाद से विधवा पेंशन मिलना शुरू हुआ था। वृद्धा पेंशन से ही अपनी…

मैनपुरी में प्रेम कहानी का अंत, सात जन्मों में न बंध सके तो उठाया खाैफनाक कदम, एक ही फंदे पर मिले प्रेमी युगल

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र में फंदे पर लटके मिले प्रेमीयुगल का शव देखकर सभी हैरान रह गए। प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची और दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या की बात कही है लेकिन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन स्वजन तैयार नहीं थे। यूपी के मैनपुरी जनपद में एक प्रेमी युगल की लाशें फंदे पर लटकी मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। थाना घिरोर के गांव गड़ारा निवासी वीकेश और गांव की निवासी बनारसी…

27 सितम्बर से दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 सितम्बर से दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। सपा अध्यक्ष एमपी में 28 सितम्बर तक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस दौरान अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार की शुरुआत करेंगे। वह लखनऊ से एमपी के रीवा पहुंचेंगे और सिरमौर में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद खजुराहो में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे।लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर विपक्षी दलों का गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (आईएनडीआईए) बना है। इस गठबंधन का समाजवादी पार्टी भी…

90 सीटों पर मिलकर लड़ेंगी चुनाव, मायावती ने किया गठबंधन

छत्तीसगढ़ में बसपा और GGP के बीच गठबंधन हुआ है। दोनों पार्टियों का गठबंधन राज्य की कुल 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। राज्य में नए गठबंधन को लेकर GGP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम का कहना है कि समझौते के तहत यहां लगभग 53 सीटों पर बीएसपी और 37 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।बसपा के राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम और GGP के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम सहित दोनों दलों के नेताओं ने एक संवाददाता सम्मेलन में गठबंधन की घोषणा की। दोनों दलों ने गठबंधन की जीत का भरोसा जताया।उन्होंने कहा…