पीलीभीत में पप्पू हत्याकांड के आरोपियों की नामजदगी निकली संदिग्ध

बीसलपुर के कोतवाली पुलिस ने 25 अक्तूबर को हुए पप्पू हत्याकांड के आरोपियों की नामजदगी प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाई है। पुलिस ने विवेचना में पाया है कि पप्पू ने अपने देनदारी से बचने और विरोधियों को फंसाने के लिए स्वयं ही अपने को गोली मार ली थी, लेकिन बाद में खून ज्यादा बह जाने से उसकी मौत हो गई। 25 अक्तूबर को मोहल्ला ग्यासपुर निवासी श्रमिक ठेकेदार पप्पू बख्श (35) को देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव चौसरा के पास संदिग्ध हालात में गोली लग गई थी। गोली उसकी बाई…

पीलीभीत में तकनीकी नवाचार से बाघ संरक्षण को मिल रहा नया आयाम, टाइगर रिजर्व की अनूठी पहल

देश में बाघ संरक्षण की दिशा में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इस पहल के तहत मोबाइल एप के माध्यम से बाघों की सुरक्षा में लगे गार्ड और रेंजरों को आपस में जोड़ दिया गया है। इसके माध्यम से 72 से ज्यादा बाघों के कुनबे की हर एक हरकत का पता लगाने के साथ सुरक्षा भी की जा रही है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ के संरक्षण और मानव के साथ उसके बढ़ते टकराव को कम करने के…

पीलीभीत में निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय बिठौर कलां का औचक का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था आवास विकास के अभियंता ने बताया कि निर्माणाधीन कार्यालय की कुल लागत 10.96 करोड़ रुपये है। जिसके सापेक्ष 5.3 करोड़ की लाख धनराशि अवमुक्त की गई है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने दीवारों पर सीलन पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यालय के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को शिफ्ट कराने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यालय की बाउंड्रीवाल के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।…

एडमिशन में हुए घोटाले में मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आयुष कॉलेजों में एडमिशन में हुए घोटाले में मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज होने के बाद एसटीएफ ने आयुर्वेद निदेशक एसएन सिंह समेत 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में पूर्व मंत्री समेत इस विभाग से जुड़े कर्मचारियों के नाम सामने आए थे।ईडी के सूत्रों के मुताबिक इस घोटाले से जुड़े सभी लोगों को जल्द ही नोटिस जारी कर पूछताछ की जाएगी। ईडी इसकी जानकारी एकत्र…

प्रयागराज- कमिश्नरेट प्रयागराज में सहायक पुलिस आयुक्त तथा 05 थाना प्रभारियों के हुए स्थानांतरण

पंकज लवानियाँ को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात से सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव स्थानान्तरित किया गया है। श्री शैलेन्द्र सिंह परिहार को सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात स्थानान्तरित किया गया, तथा कमिश्नरेट प्रयागराज से 05 थाना प्रभारी क्रमशः महिला निरीक्षक रजनी चौधरी, थाना कीडगंज, निरीक्षक अनुराग शर्मा, थाना खुल्दाबाद, निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह, थाना खीरी, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, थाना अतरसुइया, निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर, थाना कोतवाली को स्थानान्तरण पर कार्यमुक्त होने हेतु पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया तथा इनके साथ ही निम्नलिखित निरीक्षक/उ0नि0गण का भी स्थानांतरण…

बरेली – सिरौली नगर पंचायत में राजस्व टीम ने पहुंचकर सुलझाया रास्ते का विवाद।

सिरौली नगर पंचायत के नई बस्ती के पास काफ़ी दिनों से चल रहे रास्ते के विवाद को राजस्व की टीम ने सुलझाकर रास्ता को सही करवा दिया इस दौरान दोनों पक्षों में हल्की कहा सुनी भी हुई लेकिन उसके बावजूद भी राजस्व विभाग की टीम ने दोनों लोगों की सहमति के बाद रास्ते के विवाद को सुलझाया।सिरौली नगर के मोहल्ला फरजंद नगर में दो पक्षों बब्बू तथा अतेंद्र सिंह के बीच आठ माह से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को नायब तहसीलदार शोभित चौधरी की अगुवाई में…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते महिला को पीट-पीटकर किया लहू लुहान।

सिरौली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक महिला को पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया मामले की शिकायत महिला ने थाना सिरौली पुलिस से की है। थाना सिरौली क्षेत्र के गांव अटा फूंदापुर की रहने बाली सीतादेवी थाना सिरौली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलबार की सुबह अपने पति को खेत पर खाना देकर वापस लौट रही थीं तभी इसी दौरान गांव के ऐबरन सिंह और उनकी पत्नी ने उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी और इतने में ही उसको जमकर मारा पीटा…

टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया

साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। बारिश के कारण साउथ अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने महज 13.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासल कर लिया। तबरेज शम्सी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।शम्सी ने सूर्यकुमार का विकेट लेकर ‘शू’ सेलिब्रेशन किया, जबकि तिलक वर्मा को 2 जीवनदान मिले। रिंकू ने 68 रन…

आई लव यू , मैं शर्मि‍ंदा हूं, सुसाइड नोट में ये बातें ल‍िख प्रेम‍ी ने प्रेम‍िका के घर पर फांसी लगाकर दी जान

यूपी के मैनपुरी में प्रेमिका के घर के कमरे में फंदे पर लटके मिले प्रेमी किशोर का पोस्‍टमार्टम क‍िया गया। र‍िपोर्ट में मौत का हैंगिंग ही आया है। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट म‍िला था ज‍िसमें प्रेमिका को दो लाइन लिखते हुए अंग्रेजी में आई लव यू मैं तुम्हारे घर में पकड़ा गया हूं, शर्मिंदा हूं, मेरे पिता बीमार रहते हैं। बेवर के गांव दिवरनियां में रव‍िवार को प्रेमिका के घर के कमरे में फंदे पर लटके मिले प्रेमी किशोर का पोस्‍टमार्टम क‍िया गया। र‍िपोर्ट में मौत का…

मैनपुरी में सात पदों के लिए 22 नामांकन जमा किए गए

मैनपुरी। दीवानी में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव में सात पदों के लिए 22 नामांकन किए गए हैं। 22 दिसंबर को पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। सोमवार को वरिष्ठजन समिति के अध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी के समक्ष वकीलों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए राजीश कुमार यादव, अजय कृष्ण पांडेय, अनिल कुमार शर्मा तथा सचिव पद के लिए पवन मिश्रा और संदीप कुमार त्रिपाठी ने नामांकन जमा किए हैं। उपाध्यक्ष के लिए रमेश कुमार सिंह चौहान, अनिल कुमार शर्मा, सुभाषचंद्र, सुरेंद्र…

मैनपुरी में डीजे पर चल रहा था ‘तुझको ना दूल्हा बनाऊंगी’, फिर कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हन ने तोड़ी शादी, बेरंग लौटी बारात

यूपी के मैनपुरी जिले में दूल्हे का डांस देखकर दूल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। दरअसल, शादी के दौरान जयमाला के कार्यक्रम से पहले दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करने लगा। इस दौरान दूल्हे का हाव-भाव कुछ ऐसा रहा कि दूल्हन ने शादी करने से ही मना कर दिया। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बारात में दूल्हे ने डीजे पर ऐसा डांस किया कि उसकी शादी ही टूट गई। डांस करते हुए जब…

पीलीभीत में फुटबाल टीम में सात खिलाड़ियों का चयन

पीलीभीत में गांधी स्टेडियम में सोमवार को फुटबाल का ट्राॅयल मैच खेला गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद सात खिलाड़ियों यश सोनकर, दीपक भट्ट, हरीश, जतिन, अनु कुमार, अभिषेक सोनकर, यशकुमार का चयन किया गया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार भी मौजूद रहे।

पीलीभीत के जिले को तीन और एंबुलेंस मिलीं

पीलीभीत के जिले को तीन और नई एंबुलेंस की सौगात मिली है। मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार को सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। 108, 102 एबुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार रोशन ने बताया कि 102 की छह एंबुलेंस की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। उसकी जगह पर नई एबुलेंस आनी थी। चार दिन पहले एक एबुलेंस आई थी। सोमवार को तीन और नई एंबुलेंस आ गईं हैं। जिले में 102 की 26 व 108 की 23 एबुलेंस हो गईं हैं।

पीलीभीत के कलीनगर तहसील में गरजे किसान, बोले- ग्रामीणों के लिए काल बनता जा रहा पीलीभीत टाइगर रिजर्व

पीलीभीत जिले में जंगल से बाहर बाघों की लगातार मौजूदगी से बढ़ रही परेशानी को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से सोमवार को तहसील परिसर में धरना दिया गया। पीटीआर के विरोध में नारेबाजी करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अक्षय यादव को सौंपा। अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश सह सचिव अफरोज आलम व देवाशीष ने ज्ञापन देकर बताया कि पीलीभीत के जंगल को जल्दबाजी और किसानों की सुरक्षा के उपाय किए बगैर ही टाइगर रिजर्व का दर्जा दे दिया गया। ग्रामीणों…

भतीजे आकाश आनंद के रूप में घोषित कर दिया बसपा का नेतृत्वकर्ता

15 जनवरी, 2008। उस वक्त की सीएम मायावती अपना जन्मदिन मना रही थीं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘मेरे संघर्षमय जीवन का सफरनामा’ का विमोचन किया। उसमें उन्होंने लिखा कि बीएसपी का अगला नेतृत्वकर्ता उन्हीं की तरह दलित वर्ग से होगा, लेकिन वह हमारे परिवार से नहीं होगा। 15 साल बीते। किताब के नए एडिशन मार्केट में आए। 10 दिसंबर को फाइनली मायावती ने अपना उत्तराधिकारी और बसपा का नेतृत्वकर्ता अपने भतीजे आकाश आनंद के रूप में घोषित कर दिया।इस तरह से मायावती की ‘दलित नेतृत्वकर्ता’ वाली बात…

बरेली – गंगा आरती को स्पॉन्सर करने हेतु इच्छुक संस्था/औद्योगिक इकाई अपर नगर आयुक्त अथवा उप प्रभागीय वनाधिकारी के कार्यालय में करें सम्पर्क।

प्रभागीय वनाधिकारी, वन एवं वन्य जीव प्रभाग समीर कुमार ने बताया कि दिनांक 08 दिसम्बर को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला गंगा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को रामगंगा नदी के चौबारी घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा, गंगा आरती के लिये जो भी संस्था/औद्योगिक इकाई स्पॉन्सर (प्रायोजक) करेंगा, उस संस्था/औद्योगिक इकाई के बड़े-बड़े बैनर चौबारी घाट पर गंगा आरती के समय लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी संस्था/औद्योगिक इकाई गंगा आरती को स्पॉन्सर करने की इच्छुक हैं…

बरेली – जल जीवन सर्वेक्षण में एस्पिरैंट श्रेणी के अंतर्गत जनपद को देश में तृतीय स्थान हुआ प्राप्त।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत बरेली जनपद में 1860 ग्राम में पेयजल योजनाओं के कार्य कराये जा रहे हैं। इन ग्रामों में 877 अवर जलाशय के माध्यम से प्रत्येक ग्रामवासी को शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में जनपद के अनेकों ग्रामों में ग्रामवासियों को अवर जलाशयों द्वारा निरंतर प्रातः एवं सायं काल 2 घंटे शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिसकी जांच ग्रामीण महिलाओं द्वारा एफ0टी0के0 के माध्यम से स्वयं की जा रही है। जल जीवन मिशन से पूर्व जनपद बरेली में 497576 नग घरों के सापेक्ष…

बरेली – विधायक ने जनपद स्तर पर 75वां पी0 आर0 डी0 स्थापना दिवस समारोह का किया शुभारम्भ।

विधायक फरीदपुर डॉ0 श्याम बिहारी लाल ने आज जनपद स्तर पर 75वां पी0 आर0 डी0 स्थापना दिवस समारोह का शुभारम्भ विकासखंड क्यारा के ग्राम पंचायत सिमरा बोरीपुर में किया, जिसमें समस्त विकास खण्डों से आये पी0 आर0 डी0 जवानों ने मार्च पास (परेड) किया एवं विभिन्न खेलों में भी प्रतिभाग किया।स्थापना दिवस को सफल बनाने में उप निदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल एवं जिला आयोग का युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के मार्गदर्शन में समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0 वि0 द0 अधिकारी ने मिलकर इस…

बरेली – जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारी के संबंध में सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों का पांच दिवसीय सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारी के संबंध में सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों को सर्टिफिकेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों को प्रथम एवं द्वितीय पाली में प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदान किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों को निर्देश दिये कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराया जाये। इसके लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का जो भी दायित्व है उसको अच्छे से समझ लें…

बरेली – जिलाधिकारी ने मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र, कंथरी हरूनगला का किया औचक निरीक्षण।

 जिलाधिकारी ने शीत ऋतु के दृष्टिगत 51 संवासिनियों को कम्बल व फल आदि का वितरण किया। जिलाधिकारी ने संवासिनियों से उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली और उनके भोजन, आवास व चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सम्बंधित को निर्देश दिये कि आश्रय गृह में साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने संस्था अधीक्षक से संवासिनियों की चिकित्सीय, देखभाल में आने वाली कठिनाइयों/समस्या के सम्बंध में पूछतांछ की। उन्होंने जिला चिकित्सालय एवं मानसिक चिकित्सालय से मिलने वाली दवाओं के सम्बंध में भी जानकारी ली…