लखनऊ में बेटा-बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही मां की स्कूटी को बस ने टक्कर मार दी

लखनऊ में बेटा-बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही मां की स्कूटी को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 12 साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि मां-बेटी घायल है। हादसा बुधवार सुबह पीजीआई थाना क्षेत्र में सभा खेड़ा इलाके में हुआ। घटना के बाद बस चालक मौके से बस लेकर भाग गया।मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोग सभी को ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां डॉक्टरों ने बेटे अभिमन्यु सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बस ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी।…

मैनपुरी में पहले मंदिर में रचाई शादी अब घर से निकाला

मैनपुरी के जनपद औरेया के गांव फफूंद निवासी एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर बिछवां क्षेत्र निवासी विवाहिता युवक ने मंदिर में शादी रचा ली। ढाई साल तक दिल्ली में पत्नी बनाकर रखा। इसके बाद दूसरे पत्नी के साथ मिल कर उसे छोड़ दिया। बुधवार को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। औरेया के गांव फफूंद की रहने वाली शिखा तिवारी ने बताया कि उसकी मुलाकात बरनाहल निवासी जीजा के घर पर थाना बिछवां क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी एक युवक से तीन साल पहले हुई थी। वह एक्सपोर्ट…

मैनपुरी में एंटी करप्शन टीम ने जिला उद्योग केंद्र के बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, कार्यालय में दहशत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक से 30 हजार की रिश्वत मांगने वाले जिला उद्योग केंद्र के बाबू को एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम बाबू को दन्नाहार थाने ले गई। टीम की ओर से कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। बेवर थाना क्षेत्र के गांव खांकेताल निवासी प्रवीन शाक्य ने उद्योग संबंधी ऋण के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र में आवेदन किया था। वहां तैनात बाबू धीरेंद्र कुमार ने ऋण पास कराने के लिए उससे…

पीलीभीत में नाबालिग का एक साल तक किया शोषण, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

कलीनगर में नाबालिग को दबाव में लेकर पहले एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद फर्जी हस्ताक्षर कर निकाहनामा बनवा लिया। कई बार घर में घुसकर मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही युवक परेशान करता था। धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाता था। आरोप है कि पिछले साल पांच जून को युवक रात को घर में घुस आया और…

पीलीभीत : घर के आगे गाड़ी खड़ी करने के विवाद में भट्टा व्यवसायी पर तलवार से हमला

गेट के सामने खड़ी कार हटाने को कहने पर पड़ोसी युवक के पुत्र ने भट्ठा व्यवसायी पर तलवार से हमला कर दिया। पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने इसमें तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला पूरनमल के रहने वाले भट्टा व्यवसायी कपिल अढवानी ने बताया कि उनके घर के सामने विकास गुप्ता नाम का युवक किराए के मकान में रहता है। विकास गुप्ता वाहनों को किराए पर चलवाता है। घर के बाहर खड़े…

पीलीभीत में सांस की रोगियों पर सर्दी हावी, अस्पतालों में 25 फीसदी से अधिक मरीज बढ़े

पीलीभीत में सर्दी शुरू होने से भले ही डेंगू से राहत मिली है, लेकिन अन्य बीमारियों ने लोगों को जकड़ लिया है। खांसी, कफ, हाई ब्लड प्रेशर के साथ ही सांस के रोगियों की संख्या बढ़ी है। सर्दी के मौसम में जब से धुंध व कोहरा पड़ना शुरू हुआ है तब से अस्पतालों में 25 से 30 फीसदी सांस के मरीज बढ़े हैंं। बुधवार को 777 मरीजों की ओपीडी में 80 से 90 मरीज सांस और खांसी के पहुंचे। निजी क्लीनिक के फिजीशियन डॉ. इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि सर्दियों…

पीलीभीत में दलित दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में युवक को उम्रकैद

दलित दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को विशेष सत्र न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) महेशानंद झा ने दोषी पाते हुए 1.10 लाख रुपये अर्थ दंड सहित आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अर्थ दंड की धनराशि जमा होने पर 75 प्रतिशत धनराशि पीड़िता को दिए जाने का आदेश दिया है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्रामीण ने पुलिस अधीक्षक को एक जुलाई 2016 को प्रार्थना देकर कहा कि वह गरीब मजदूर व्यक्ति है, वह अन्य जगह पर मजदूरी करता है घर पर उसका बड़ा पुत्र व उसके बच्चे व उसकी नाबालिग…

पीलीभीत में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं

यूपी बोर्ड परीक्षा के साथ ही संस्कृत बोर्ड परीक्षा की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। जनपद में दो केंद्रों पर संस्कृत की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा नकल विहीन हो इसको ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर सीवीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि जनपद में इंटर समकक्ष के 225 व हाईस्कूल समकक्ष के 52 बच्चे हैं। संस्कृत के परीक्षार्थियों की परीक्षाओं के लिए जनपद में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक परीक्षा केंद्र खमरिया पुल में स्थित कॉलेज में…

पीलीभीत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

उच्च प्राथमिक विद्यालय संतोषपुर की छात्राओं को स्पोर्ट डांस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाने पर प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्पोर्ट डांस प्रतियोगिता में छात्रा नेहा, विनीता, वीनू, भावना, कोमल, नेहा, विनीता को सम्मानित किया गया। टीम कोच अनुदेशक प्रखर मिश्र, गौरव वर्मा, चमन, ममता रानी, पूजा, संघमित्रा आदि मौजूद रहीं।

इटावा पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार 2 के गोली लगी 15 लाख का जेवर 4 लाख लाख रुपए बरामद

भरथना क्षेत्र के पागल बाबा मंदिर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी तीन कुख्याति अपराधी गिरफ्तार किए गए इटावा में दीपावली की रात सैफई रोडवेज बस डिपो से 60 किलो बजनी तिजोरी समेत 9.35 चुराने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पड़े गए एसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि भरथना क्षेत्र के पाली बंबा के पास मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेकिंग के दौरान ओमनी कार सवार बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें…

रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण दिए दिशा निर्देश

जिले के डीह विकास खण्ड क्षेत्र के कस्बा डीह मे आकस्मिक निरीक्षण करने पहुची मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव जहा पर कोनहा गौशाला देखा जहां पर जानवरों के रखरखाव व  भूसे  हरे चारे को भी देखा। जहां पर पर्याप्त मात्रा में भूसा मौजूद रहा। वहीं पर पशु चिकित्सा अधिकारी डा रामनरेश से जानकारी मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने लिया जानवरों के टीके व दवा बारे पूछा और अभिलेख भी निरीक्षण किया। डा राम नरेश चौधरी बताया की जानवरों के टीके  लगाए गए हैं। वहीं पर मौजूद मजदूरों के मानदेय …

प्रयागराज-लोक निर्माण विभाग द्वारा माघ मेला 2023-24 में पन्टून एवं पहुंच मार्ग तैयार करने के कार्यों की गति धीमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी।

लोक निर्माण विभाग द्वारा माघ मेला 2023-24 में पन्टून एवं पहुंच मार्ग तैयार करने के कार्यों की गति धीमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी।महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत पर्यटन विभाग की स्वीकृत परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु संतोष जनक कार्यवाही न करने तथा कार्यों में शिथिलता बरतने पर उपनिदेशक पर्यटन वीरेश कुमार को मेला अधिकारी ने चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सात दिवस के अन्दर समस्त सूचनाओं सहित अपना जवाब / पक्ष प्रस्तुत न करने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को रिपोर्ट प्रेषित…

बरेली – नगर पंचायत में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की हुई बैठक।

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में स्वच्छता जन जागृति दिवस के उपलक्ष में आज स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के नेतृत्व में नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में एक (मीटिंग) बैठक का आयोजन कर कस्बे में निकाली रैली।जानकारी के अनुसार नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम, (जेई) अवर अभियंता सरोज कुमार ने बताया उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के निर्देशन में आज नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेली में प्रत्येक वार्ड में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की सक्रियता सुनिश्चित करने हेतु स्वच्छता जन जागृति दिवस आयोजन कराए…

पूर्व IPS के नाम से बोर्ड लगाकर कब्जा कर लिया गया था 200 करोड़ रुपए की कीमत वाली जमीन

लखनऊ में LDA ने करीब 200 करोड़ रुपए की कीमत वाली जमीन को खाली कराया। बताया जा रहा है कि पूर्व IPS डॉक्टर कश्मीरा सिंह और अनीता सिंह के नाम से बोर्ड लगाकर कब्जा कर लिया गया था। इस जमीन पर नौसेना का संग्रहालय बनना था। लगभग 35,000 वर्गमीटर जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया है।हालांकि इस बीच पूर्व IPS डॉ. कश्मीरा सिंह का कहना है कि इसको लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा है। उसके बाद भी LDA ने बिना किसी सूचना के जमीन पर बुलडोजर चला उसको समतल…

रहस्यमयी तरीके से स्कूल से लापता हुई 2 छात्राएं, मैनपुरी में मिली

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र से दो छात्राएं रहस्यमयी तरीके से लापता हो गईं। दोनों सुबह घर से स्कूल पढ़ने के लिए गईं थीं, उसके बाद वे लौटकर नहीं आईं। मामला थाना ट्रांसयमुना के ग्रीन क्लीन स्कूल में पढने वाली 7वीं और 10वीं की छात्राओं का था। छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचने पर उनके परिवार ने उन्हें खोजने का प्रयास किया। स्कूल से घर के लिए निकली दोनों बच्चियों का सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दिया आश्वासन तो भीड़ हुई शांतपुलिस स्कूल…

पीलीभीत में धार्मिक स्थलों से उतरवाए 37 लाउडस्पीकर

पीलीभीत में डीजीपी के आदेश पर मंगलवार को पुलिस टीम ने धार्मिक स्थलों पर लगे 37 लाउडस्पीकर उतरवाया। साथ ही कुछ की आवाज को कम कराया। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने धार्मिक स्थलों पर नियम विपरीत लगे लाउडस्पीकरों को हटाने का निर्देश दिया था। मंगलवार सुबह पांच से सात बजे तक अभियान चलाया गया। एएसपी अनिल कुमार यादव समेत जिले के सभी सीओ और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर धार्मिक स्थलों से अतिरिक्त लाउडस्पीकर उतरवाए।एएसपी ने कहा कि मंदिर में पूजा-अर्चना और मस्जिद में अजान…

पीलीभीत में सिटी मजिस्ट्रेट और मंडी सचिव आमने-सामने

पीलीभीत की मंडी समिति की दुकानों के आवंटन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दुकानों के आवंटन में घपलेबाजी की आशंका जताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव से दुकानों का रिकॉर्ड मांगा था। तीन बार कहने के बाद भी रिकाॅर्ड नहीं दिया गया। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव को अपने कार्यालय में बुलाकर कहा कि अगर तीन दिन के अंदर दुकानों का रिकॉर्ड नहीं भेजा तो मंडी निदेशक को पत्र भेजकर प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। बीते दिनों डीएम के पास शिकायत पहुंची की मंडी समिति…

पीलीभीत में नेपाल सीमा के नोमेंस लैंड पर शुरू हुआ संयुक्त सर्वे

पूरनपुर। नेपाल सीमा के नोमेंस लैंड पर अतिक्रमण की लगातार मिल रही शिकायतों पर सीमांकन, चिह्नीकरण के लिए सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे के लिए राजस्व विभाग के अलावा पुलिस, एसएसबी, वन विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई है। नेपाल सीमा के नो मेंसलैंड पर पांच किलोमीटर के दायरे में अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, लेकिन यहां कुछ लोगों ने खेती करने के साथ अतिक्रमण भी किया हुआ है। इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद अब संयुक्त सर्वे कराया जा रहा है। तहसीलदार हबीबउर रहमान अंसारी ने बताया कि…

पीलीभीत मे गन्ना विकास समिति के शिकायत पटल का कंप्यूटर खराब

बीसलपुर में सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में बनाए गए शिकायत पटल का कंप्यूटर एक सप्ताह से खराब है। समिति परिसर में नया गन्ना सत्र शुरू होते ही शिकायत पटल स्थापित किया गया था। इस पटल पर एक कर्मचारी की तैनाती की गई थी। पटल पर आने वाली शिकायतों को कंप्यूटर पर फीड करने के बाद निस्तारण के लिए क्षेत्रीय गन्ना पर्यवेक्षकों को दी जातीं थी। एक सप्ताह पूर्व इस पटल का कंप्यूटर खराब हो गया। इस वजह से इस पटल पर किसान शिकायतें नहीं दे पा रहे हैं, जिससे…

पीलीभीत में शौक पूरे करने के लिए नाबालिग करते थे चोरी

पीलीभीत में टनकपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े एलएचबी कोच से चोरी के मामले में सोमवार को पकड़े गए पांचों किशोरों ने बताया कि घरेलू स्थिति ठीक न होने के कारण शौक पूरे करने के लिए उन्होंने घटना का अंजाम दिया। उन्हें अब पछतावा है। पांचों आरोपियों का चालान कर आरपीएफ ने उन्हें किशोर सदन भेज दिया है। टनकपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े एलएचबी कोच से चोरी हुए कीमती स्मोक सेंसर, 16 अर्थिंग केबल, सेंसर केबल, एडॉप्टर, कॉपर वायर को पुलिस ने पांच किशोरों से बरामद किया…