हरदोई में सास बहू को झांसा देकर जेवर से भरा पर्स लेकर भागी

हरदोई। तुम्हारे पोते पर शनि की छाया है। अभी मंत्र पढ़कर छाया दूर कर दूंगा, लेकिन मंत्र तभी कारगर होगा जब कोई धातु हाथ या गले में न हो। यह सुनते ही बच्चे की दादी और मां ने अपने जेवर उतारकर पर्स में रख लिए। पर्स में पहले से ही दो आईफोन रखे हुए थे। इसी बीच अचानक पर्स छीनकर दो युवक मौके से भाग निकले। शहर के सिनेमा चौराहा पर दिन दहाड़े हुई टप्पेबाजी से सनसनी फैल गई। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।…

हरदोई में कोहरे ने थामी वाहनों और ट्रेनों की रफ्तार

हरदोई में सर्दी के मौसम में पहली बार मंगलवार को जिले में भारी कोहरा पड़ा। कोहरे के कारण स्थानीय स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें विलंब से पहुंची। वहीं परिवहन निगम की बसों को गंतव्य तक पहुंचने में निर्धारित समय से अधिक का समय लगा। इससे यात्री काफी परेशान रहे। स्थानीय स्टेशन पर मंगलवार को जम्मू तवी-कोलकता एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंची। गंगा सतलज एक्सप्रेस एक घंटा 26 मिनट, अवध-असम एक्सप्रेस तीन घंटा 55 मिनट, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट, गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस 45 मिनट, आनंद विहार…

बरेली – डीआरएम इंटर कॉलेज में वार्षिक खेल उत्सव का सिरौली थाना प्रभारी राजेश कुमार ने फीता काट कर किया शुभारंभ।

बरेली/आंवला – डीआरएम इंटर कॉलेज अंजनी सिरौली बरेली में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सिरौली थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा किया गयाlथाना अध्यक्ष ने सभी छात्र एवं छात्राओं को शुभकामनाएं दींIविद्यार्थी परिषद में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने वाले सभी विद्यार्थियों को बैच लगाकर सम्मानित कियाIजीवन में खेलों के महत्व को बताते हुए उन्होनें कहा की एक विद्यार्थी कल का भविष्य होता है इसीलिए समय समय पर इस तरह के आयोजन कर छिपी हुयी प्रतिभाओं को पहचान कर उनको उच्च स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने…

बरेली – फतेहगंज पश्चिमी प्रीमियर लीग टूर्नामेंट फाइनल का हुआ समापन। चेयरमैन ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर किया सम्मानित।

बरेली/मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी प्रीमियम लीग टूर्नामेंट का आयोजन दो हफ्ते हुआ। टूर्नामेंट में कस्बा व देहात क्षेत्र की 6 टीमों ने भाग लिया था। क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल प्रतियोगिता में आयत ट्रेडर्स और सनराइजर्स हेल्थ केयर के बीच खेला गया। जिसमें आयात ट्रेडर्स ने सनराइज़र्स हेल्थ केयर को कड़े मुकाबले में एक रन से पराजित कर प्रतियोगिता जीती। मैन ऑफ द मैच व सीरीज कामिल अंसारी बने। इस प्रतियोगिता का आयोजन शाहनवाज अल्वी उर्फ शानू, कमल अंसारी, प्रशांत चौधरी एवं हसीब अंसारी के द्वारा कराया गया। फाइनल प्रतियोगिता जीतने…

बरेली – भाई की हत्या की गवाही देने पर गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी।

बरेली/मीरगंज – फतेहगंजपश्चिमी नगर पंचायत में मौजूदा चेयरमैन इमराना बेगम पत्नी शाहिद उर्फ कल्लू डॉन कुख्यात स्मैक ड्रग्स तस्कर अपने दामाद हारून के साथ सब्जी मंडी कपड़ा चौक बाजार मार्केट में स्थित सर्राफ की दुकान के पास पहुंची वहा पर सर्राफा व्यापारी अकरम खान की निजी कार खड़ी थी। इसी दौरान दोनो लोग कार हटाने का मुद्दा बनाकर झगड़ा करने लगे। इसी दौरान आसपास के लोगो ने आकर झगड़े का कारण पूछा तो कहने लगे की अकरम तुम्हारी गवाही एक जनवरी को है। तुम्हे मेरे पति के पक्ष में गवाही…

दो महीने बंद रहेगा मवैया रेलवे अंडर पास

लखनऊ में चारबाग स्थित मवैया रेलवे अंडरपास 29 दिसंबर 2023 से दो महीने (एक माह आधा मार्ग और एक माह शेष आधा मार्ग) के लिए बंद रहेगा। इसके चलते आलमबाग और चारबाग से मवैया अंडरपास होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान रेलवे विभाग द्वारा अंडरपास के नीचे क्षतिग्रस्त आरसीसी सड़कों को सही करने का काम चलेगा। यह जानकारी डीसीपी यातायात हृदेश कुमार ने दी।कानपुर रोड एवं अवध चौराहे की तरफ से आने वाला यातायात आलमबाग टेढ़ी पुलिया से दाहिने अथवा आलमबाग चौराहे…

ग़ाज़ीपुर – बरेंद्र श्री अलगू यादव इण्टर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

बरेंद्र श्री अलगू यादव इण्टर कॉलेज बरेंदा -ग़ाज़ीपुर में हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन! तीन दिन में विद्यालय के स्काउट प्रशिक्षुओं के सर्वागीण विकास हेतु राष्ट्र सेवा, रस्सी गाँठ बाधना सेवा, आपदा प्रबन्धन, राष्ट्र के संकट काल व आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तौर तरीके सिखाये गये! शिविर के मुख्य अतिथि श्री हरिओम यादव ( डायट प्रवक्ता) विशिष्ट अतिथि डा अरविंद कुमार यादव ( डी जी एम आयुष्मान भारत ग़ाज़ीपुर) राहुल सिंह (पत्रकार) ने संयुक्त रूप से कैम्प का निरीक्षण कर…

पाकिस्तान इलेक्शन 2024 : पाकिस्तानी चुनाव में ताल ठोकेगी पहली हिंदू महिला, जानें किस पार्टी ने दिया है टिकट, कौन हैं वो ?

पाकिस्तान न्यूज डेस्क !!! पाकिस्तान में पहली बार कोई हिंदू महिला आम चुनाव में हिस्सा ले रही है. हिंदू महिला सविरा प्रकाश ने खैबर पख्तूनख्वा के बुनेर जिले से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। पाकिस्तानी मीडिया में खबर आई है कि सविरा प्रकाश 8 फरवरी 2024 को होने वाले आम चुनाव में चुनाव लड़ रही हैं. यह पाकिस्तान का 16वां नेशनल असेंबली चुनाव है. सविरा प्रकाश ने पीके-25 सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है. सविएरा किस पार्टी से चुनाव लड़ रही हैंहिंदू समुदाय की महिला सविएरा प्रकाश पाकिस्तान…

12वीं बाद आर्मी, नेवी, एयरफोर्स में कैसे बनते हैं डॉक्टर, कितनी होती है सैलरी?

भारतीय सेनाओं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में में फ्रंट पर लड़ने वाली ब्रांच के साथ कई सपोर्टिंग ब्रांच भी हैं. जिनके बिना सेना का काम नहीं चल सकता. इसमें से ही एक मेडिकल ब्रांच है. जिसका काम सेना के जवानों को स्वस्थ रखने और युद्ध के दौरान घायलों का इलाज करना होता है. इसके लिए सेनाएं डॉक्टरों की भर्तियां करती हैं. अगर एक डॉक्टर के रूप में आपका भी सपना भारतीय सेनाओं में सेवा देने का है तो इसके लिए दो तरीके हैं. पहला यह कि 12वीं के बाद नीट…

मैनपुरी में निमोनिया से पीड़ित एक वर्षीय बालिका की मृत्यु

मैनपुरी में सर्दी बढ़ने के साथ ही निमोनिया और सांस के रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को निमोनिया से पीड़ित एक वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बीते एक पखवाड़े से लगातार निमोनिया के कारण मरीजों की जान जा रही है। नगर के मोहल्ला बैंक कालोनी निवासी रविंद्र कुमार की एक वर्षीय पुत्री मान्या सर्दी-जुकाम से पीड़ित थी। दो दिन पहले परिजन उसे उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल लाए थे। यहां उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया था। सोमवार की सुबह अचानक फिर से…

मैनपुरी में कोहरा हुआ तो नहीं चलेगी बस, यूपी परिवहन निगम ने दिया यह आदेश

कोहरे में रोडवेज की बसें मार्ग पर नहीं चलेंगी। रोडवेज ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कवायद की है। रास्ते के बस स्टैंड पर ही बस को खड़ा किया जाएगा। रास्ते में बस को खड़ी करने की सूचना चालक और परिचालक को संबंधित डिपो इंचार्ज को देनी होगी। प्रबंध निदेशक के आदेश के बाद आरएम इटावा ने परिक्षेत्र के सभी एआरएम को आदेश का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। सर्दियों की शुरूआत के साथ ही कोहरे ने दस्तक दे दी है। रात के समय कोहरा छाने लगा है।…

मैनपुरी में माल देने के नाम पर व्यवसायी से 5 लाख की ठगी

मैनपुरी शहर के एक प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी से माल देने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। माल न मिलने के बाद जब नामजद से रुपये मांगे तो गालीगलौज करते हुए धमकाया। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के मदार दरवाजा निवासी मोहम्मद कैफ खान प्रिंटिंग प्रेस का काम करता है। कुछ दिन पहले उसकी दिल्ली की कार्ड वर्ड फर्म के प्रोपराइटर नूर रहमान निवासी जीएफ चितला गेट चावड़ी बाजार दिल्ली से बात हुई थी। 10…

मैनपुरी : नव विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, बहू ने दिखाई चालाकी, रसोई में गई और फिर बचाई खुद की जान

मैनपुरी शहर के नगला रते स्थित ससुराल में एक नव विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश की गई। पांच लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरवरी 2022 में हुई थी शादीशहर के आवास विकास कालोनी की रहने वाली संगीता कुमारी ने बताया कि उसकी शादी पांच फरवरी 2022 को भानू प्रताप सिंह निवासी नगला रते के साथ हुई है। शादी के कुछ…

मैनपुरी में जल निगम की जांच में होती रही है फ्लोराइड की अधिकता की पुष्टि

मैनपुरी में ये पहली बार नहीं है जब मैनपुरी के पानी में फ्लोराइड की अधिकता की बात सामने आई है। इससे पूर्व जल निगम द्वारा की जाने वाली नियमित पानी की जांच में भी इसकी पुष्टि हो सकी है। लेकिन इसके निदान के लिए आज तक कोई इंतजाम नहीं किए जा सके। जल निगम द्वारा प्रत्येक वर्ष सरकारी हैंडपंप और सरकारी नलकूप के पानी के नमूने लेकर उनकी जांच की जाती है। इसी जांच में ये पुष्टि हुई थी मैनपुरी के बड़े क्षेत्र में भूगर्भ जल में फ्लोराइड की अधिकता…

मैनपुरी में पुरुष वर्ग में महाराणा प्रताप एकेडमी और महिला में एसएसबी बनी विजेता

मैनपुरी में 72वीं यूपी स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। विजेता डा. एनडी शर्मा ट्राफी पर पुरुष वर्ग में महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ और महिला वर्ग में एसएसबी ने कब्जा किया। पुरुष में यूपी पुलिस और महिला में महाराणा प्रताप एकेडमी ने तीसरे स्थान की ट्राफी हासिल की। पुरुस्कार वितरण जिला सहकारी बैंक फिरोजाबाद के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने किया। सोमवार को क्रिश्चियन मैदान में चल रही 72वीं यूपी स्टेट सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप के फाइनल और तृतीय स्थान के लिए मैच खेले गए। पुरुष वर्ग के…

मैनपुरी में सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवकों को मिलेगा 15.65 लाख का मुआवजा, कोर्ट ने बीमा कंपनी को दिए ये आदेश

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में चार साल पहले कार की टक्कर लगने से घायल हुए दो युवकों को वाहन की बीमा कंपनी 15.65 लाख का मुआवजा देगी। इस धनराशि पर घायलों को ब्याज भी दिया जाएगा। याचिका पर सुनवाई करके मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी/जिला जज इंतखाब आलम ने यह आदेश बीमा कंपनी को दिया है। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव छिवकरिया के रहने वाले मुकेश तथा धर्मेश 13 मार्च 2019 की शाम छह बजे जीटी रोड पर तिलियानी मोड़ के पास वाहन का इंतजार कर रहे…

मैनपुरी पहुंची डिंपल यादव, बोलीं-नहीं मिलेगा निमंत्रण तो भी जाएंगे राम मंदिर, सांसदों का निलंबन दुर्भाग्यपूर्ण

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का निमंत्रण अगर नहीं मिलता है तो भी हम जाएंगे। भले ही निर्धारित तिथि के बाद जाएं। आराध्य को राजनीति में नहीं बांधना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नहीं बुलाने की मांग भाजपा की सोच को उजागर करती है। भगवान राम की बात करना ही पर्याप्त नहीं है उनके आदर्श को भी अपने जीवन में उतारना चाहिए। सोमवार की शाम को सांसद डिंपल यादव सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योती मैसी के आवास…

पीलीभीत में जंगल से निकले बाघ ने फैलाई दहशत, 6 घंटे से किसान के घर की दीवार पर जमाए है डेरा

पीलीभीत के अटकोना गांव में दशहत का माहौल है। जंगल से निकले बाघ ने गांव वालों को आतंकित कर रखा है। पिछले छह घंटे से किसान के घर पर बैठे बाघ को देखने के लिए जमकर भीड़ मची हुई है। उत्‍तर प्रदेश के पीलीभीत में बाघों का आतंक जारी है। कलीनगर तहसील के कई गांव में रहने वाले लोग बाघ के खौफ में ही जीवन जीते हैं। सोमवार रात जंगल से निकला बाघ एक किसान के घर की दीवार पर बैठ गया। कई घंटे से यह बाग दीवार पर ही…

बरेली पीलीभीत हाईवे पर रोडवेज बस समेत तीन गाड़ियों में टक्कर, 28 घायल, कई गंभीर

उत्तर प्रदेश के बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह कोहरे के कारण रोडवेज बस समेत तीन वाहन टकरा गए. हादसा गांव सिथरा के नजदीक हुआ. इस हादसे में 28 लोग घायल हुए हैं. इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है. कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव सिथरा के नजदीक रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद ट्रक सड़क से नीचे उतर गया. इसी बीच बरेली की तरफ से आई इको गाड़ी…

पीलीभीत में प्रशासन ने खाली कराई ग्राम समाज की जमीन

ग्रामीण ने जिस भूमि को अपना बताकर पानी की टंकी का निर्माण रुकवाने की मांग की थी, वह जमीन जांच के दौरान ग्राम समाज की निकली। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो वहां पर कब्जा मिला। अवैध कब्जा हटवाते हुए वहां मौजूद फसल को प्रधान के सुपुर्द किया गया है। तैयार होने पर फसल की नीलामी कराई जाएगी। सदर तहसील क्षेत्र के गांव भूडा मगरासा में जल निगम की ओर से वहां चयनित भूमि गाटा संख्या 557 पर टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार…