मैनपुरी : प्रसिद्ध कथा वाचक आधार चैतन्य पर फायरिंग

दिनदहाड़े हुई फायरिंग में बाल-बाल बचे चैतन्य हमलावरों की गोली कार की हेडलाइट में लगी परिवार सहित शीतला माता के दर्शन करके वापस लौट रहे थे शीतला माता मंदिर के पास पुल की घटना कथा वाचक आधार चैतन्य ने बताया की हमलावर पहले भी दे चुका था धमकी और आधार चैतन्य ने बताया की दारोगा के नाम से किया गया था फेक कॉल फेक कॉल करने वाले व्यक्ति का मोबाइल ऑफ कोतवाली में नहीं है संदीप यादव नाम का दरोगा कथा वाचक आधार चैतन्य ने बताया की तीन में से…

मैनपुरी : दुकान में घुसी अनियंत्रित पिकअप, मची भगदड़

बेवर में शनिवार की शाम बाईपास जीटी रोड पर एक अनियंत्रित हुई पिकअप बाइक सर्विस की दुकान में जा घुसी। जिसके चलते वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। चालक नशे में धुत था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थाना क्षेत्र में बाईपास जीटी रोड पर शनिवार की शाम एक बाइक सर्विस की दुकान के पर कुछ लोग बैठे हुए थे। तभी एक अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप को दुकान की ओर आता देख सभी लोग भागने लगे। अनियंत्रित…

मैनपुरी में हार्ट अटैक से रिश्तेदारी में आए युवक सहित दो की मौत

मैनपुरी में सर्दी के बीच हार्ट के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बाइक से रिश्तेदारी में आए युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं एक अन्य मरीज ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल से हार्ट के चार मरीज गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज सैफई के लिए रेफर किए गए। जनपद कन्नौज के थाना विशुनगढ़ कि गांव धीरपुर नगरिया निवासी 40 वर्षीय संजीव कुमार थाना बिछवां क्षेत्र के गांव बीनामऊ में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। शनिवार…

पीलीभीत : धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़कर साथ ले गई हरियाणा पुलिस

बीसलपुर : हरियाणा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी गांव लुहिचा निवासी गौरव शर्मा को पुलिस के सहयोग से उसके घर से गिरफ्तार किया था। पुलिस शुक्रवार देररात तक गौरव से पूछताछ करती रही, लेकिन उसने अपना जुर्म कुबूल नहीं किया। कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस देर रात गौरव को अपने साथ ले गई। गौरव शर्मा ने हरियाणा के जिला हिसार के कस्बा सदर हासी निवासी सत्यप्रकाश महाराज के आश्रम में पौधारोपण कराने के लिए वर्ष 2021 में उनसे 2.80 लाख रुपये बतौर पेशगी…

बरेली – समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आंवला से एक पक्षीय कार्यवाही रूकवाने कि की अपील।

आंवला में ब्राह्मण समाज एवं सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाले समाजवादी पार्टी के नेता बड़े भाई अवनीश तिवारी जी की पुश्तैनी जगह पर हो रहे निर्माण को अतिक्रमण बताकर भाजपा नेताओं के दबाव में बुल्डोजर से गिरवाने पहुंची पी डब्लू डी की टीम और उपजिलाधिकारी आंवला से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने वार्ता कर नियमानुसार ही कार्यवाही करने की अपील की तथा एक पक्षीय कार्यवाही को रुकवाने को कहा मौके पर मौजूद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मां शिवचरण कश्यप जी पूर्व जिला अध्यक्ष मां शुंभलेश यादव जी…

इंस्टाग्राम की आईडी हैक कर ब्लैकमेल करने का आरोप

पूरनपुर के विदेश में रह रहे युवक ने क्षेत्र की एक युवती की इंस्टाग्राम की आईडी हैक कर उसकी फोटो, वीडियो से छेड़खानी कर लोगों को शेयर कर दी। शिकायत पर पुलिस ने जांच में लेनदेन का विवाद पाते हुए आरोपी को युवती को परेशान न करने की चेतावनी दी। क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस से शिकायत में कहा कि तीन महीने पहले विदेश रह रहे युवक ने उससे चैट शुरू की। बाद में उसे ब्लैक मेल करने लगा। शिकायत पर पुलिस ने जांच में पाया कि विदेश में…

28 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्तिपत्र

पीलीभीत में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के आदेश के तहत जनपद में शुक्रवार को 98 अभ्यर्थियों की कॉउंसलिंग कराई गई। इसमें 31 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। उपस्थित अभ्यर्थियों में से अर्ह 28 अभ्यर्थियों को शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को निदेशालय स्तर से ऑनलाइन विद्यालय आवंटन की कार्रवाई की जाएगी।

कोहरा बढ़ते ही पीलीभीत के जंगल में सक्रिय होने लगे शिकारी, वन विभाग भी परेशान, बढ़ाई गश्त

पीलीभीत में ठंड और कोहरा के दौरान जंगल के भीतर शिकारी भी सक्रिय हो जाते हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का जंगल पांच रेंजों में बंटा हुआ है। महोफ वन क्षेत्र की सीमाएं उत्तराखंड के जंगल से मिली हुई हैं। इसके अलावा बराही वन क्षेत्र की सीमाएं उत्तराखंड के साथ ही नेपाल और दुधवा से लगी हुई हैं। ये सीमाएं खुली होने के कारण घुसपैठिये दस्तक देते हैं। माधोटांडा में ठंड और कोहरा के दौरान जंगल के भीतर शिकारी भी सक्रिय हो जाते हैं। इन दिनों कोहरा काफी अधिक आने लगा…

प्रयागराज- वर्ष 2023-24 पूर्व दशम छात्रवृत्ति(कक्षा-09-10) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जनवरी 2024 निर्धारित

वर्ष 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 09-10) योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिए ऑन-लाइन !आवेदन करने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा निर्गत समय-सारिणी के अनुसार दिनांक 02 जनवरी, 2024 निर्धारित की गयी है। अतः जनपद में अध्ययनरत पात्र छात्र/छात्राओं को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जाता है कि शासन द्वारा निर्धारित तिथि के अन्दर ऑन-लाइन आवेदन पत्र छात्रवृत्ति की वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर भर कर हार्ड कॉपी सम्बन्धित शिक्षण संस्था में जमा करें। यदि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा दिनांक 02 जनवरी, 2024 के अन्दर पात्र छात्र/छात्राओं…

दो युवकों ने सर्वर ना होने की बात कहकर उसे अपनी बातों में उलझा 15 हजार रुपए निकाल लिए

लखनऊ में शनिवार को जालसाजों ने एटीएम बूथ पर रुपए निकालने गई महिला का ATM कार्ड बदल लिया और उसके खाते से दो बार में 15 हजार रुपए निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर महिला को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। इस मामले में महिला ने पुलिस से लिखित शिकायत कर जालसाजों के खिला कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र की है।पीजीआई थाना क्षेत्र के सभाखेड़ा निवासी संगीता ने बताया शनिवार की दोपहर 12 बजे मोहनलालगंज…

कर्नाटक में स्टूडेंट और टीचर के फोटोशूट पर क्यों भड़का है हंगामा ?

कर्नाटक के सरकारी हाई स्कूल की एक टीचर और 10वीं क्लास में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट ने फोटोशूट क्या कराया, इंटरनेट पर बवाल मच गया. लोग महिला टीचर को ऐसे-ऐसे ताने देने लगे जिन्हें सुनकर आप सिर पीट लेंगे. कुछ लोग इस फोटोशूट को अनैतिक बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे भारतीय संस्कृति का अपमान बता रहे हैं. वायरल तस्वीर में शिक्षिका और छात्र एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं. एजुकेशनल स्टडी टूर के दौरान क्लिक कराई गई इन तस्वीरों पर जमकर बवाल मचा है. सोशल मीडिया पर…

पीलीभीत में बाघिन को देखने आए एनटीसीए के डीआईजी, जांच में निकली स्वस्थ

अटकोना गांव से पकड़ी गई बाघिन चौथे दिन भी माला गेस्ट हाउस में पिंजरे में कैद रही। शुक्रवार को एनटीसीए के डीआईजी डॉ. वैभव माथुर बाघिन के स्वास्थ्य की जानकारी करने यहां पहुंचे। बताया गया कि बाघिन के खून की जांच रिपोर्ट आईवीआरआई से सामान्य आई है। बाघिन पूरी तरह से स्वस्थ है। कलीनगर क्षेत्र के अटकोना गांव से 26 दिसंबर को किसान सुखविंदर सिंह के घर से बाघिन को पकड़ा गया था। बाघिन 11 घंटे तक एक दीवार पर शांत बैठी रही थी। भीड़ होने के बावजूद किसी पर…

रायबरेली ; पशुओं के चारा घोटाले में प्रथम स्थान पर है सलोन विकास खंड के परशदेपुर के पशु चिकित्सालय के महाप्रबंधक

पशुओं के चारा घोटाले में लालू यादव बिहार का नाम पछाड़ने में कामयाबी हासिल कर उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करने में गौशाला जिम्मेदार औवल नंबर पर चल रहे हैं गौशाला प्रबंधन एवं तहसील प्रशासन की उपेक्षा का शिकार हो रहे गौवंश ताजा मामला जनपद रायबरेली की तहसील सलोन अंतर्गत परशदेपुर नगर पंचायत स्थित गौशाला का है जहां लगभग आधा दर्जन गौवंश गुणवत्ता विहीन चारे पानी व देख-रेख के अभाव तड़प तड़प कर मर रहे हैं ज्यादातर जगहों पर ऐसा देखने सुनने को मिल रहा है सोशल…

कमिश्नरेट प्रयागराज में अपर पुलिस उपायुक्त के हुए स्थानांतरण

नवागन्तुक अपर पुलिस उपायुक्त शिव राम यादव के आगमन के पश्चात उन्हे अपर पुलिस उपायुक्त, प्रोटोकॉल/यातायात/कार्यालय/लाइन्स के पद पर नियुक्त किया गया है। कमिश्नरेट प्रयागराज में निरीक्षक/उपनिरीक्षक के हुए स्थानांतरण निरीक्षक रमेश चौबे को प्रभारी रिट सेल से प्रभारी थाना शाहगंज स्थानान्तरित किया गया है।उपनिरीक्षक मुदित राय थानाध्यक्ष शाहगंज को स्थानान्तरण पर कार्यमुक्त होने हेतु पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है।कमिश्नरेट प्रयागराज में सहायक पुलिस आयुक्त के हुए स्थानांतरण-नवागन्तुक सहायक पुलिस आयुक्त चिराग जैन(IPS) के आगमन के पश्चात उन्हे सहायक पुलिस आयुक्त, थरवई स्थानान्तरित किया गया है।नवागन्तुक सहायक पुलिस आयुक्त…

वेंटिलेटर के लिए ट्रॉमा सेंटर में भटकते रहे, गुहार लगाते रहे पर सुनवाई नहीं हुई KGMU ट्रॉमा सेंटर में 2 महिलाओं की वैंटिलेटर न मिलने से मौत

KGMU ट्रॉमा सेंटर में 2 महिलाओं की वैंटिलेटर न मिलने से मौत हो गई। तीमारदारों का आरोप हैं कि वेंटिलेटर के लिए ट्रॉमा सेंटर में भटकते रहे, गुहार लगाते रहे पर सुनवाई नहीं हुई।चिकित्सा विश्वविद्यालय में ऐसे हालात तब हैं जब स्वास्थ्य मंत्री डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की तरफ से तमाम अवसरों पर गंभीर मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।लखनऊ के इंदिरानगर निवासी 40 साल की मनभावती को किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। KGMU नेफ्रोलॉजी विभाग में उनका इलाज…

पीलीभीत में सर्दी और कोहरे से दृश्यता घटी, नहीं जले अलाव, रैन बसेरे भी गुम

पीलीभीत में बृहस्पतिवार को तराई का इलाका कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में रहा। न्यूनतम तापमान भी बुधवार की अपेक्षा 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा कम रहा। दोपहर तक कोहरा छाए रहने से हाईवे पर वाहन रफ्तार नहीं भर सके। अलाव भी नहीं जले। रैन बसेरा हैं, लेकिन वो ऐसी गलियों में हैं, जहां मुसाफिरों का पहुंच पाना संभव नहीं हो पा रहा। दिसंबर के आखिरी दिनों में बृहस्पतिवार से मौसम का मिजाज फिर बदल गया। बृहस्पतिवार की सुबह से ही पूरा तराई का इलाका घने कोहरे की चपेट…

पीलीभीत में कॉलेज से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव निवासी पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री कस्बा बरखेड़ा के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। 21 दिसंबर को उसकी पुत्री कॉलेज से लौट रही थी। रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग के पास गांव का ही नागेश छात्रा को डरा धमकाकर गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा गुमसुम रहने लगी। काफी पूछने पर उसने घरवालों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी…

विसवां सीतापुर प्रख्यात कवि साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को अटल सुर संध्या सम्मान से किया गया सम्मानित

बिसवां : संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश एवं संस्कार भारती द्वारा बलरामपुर नगरपालिका परिसर में आयोजित समारोह में नगर के प्रख्यात कवि साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को अटलसुरसंध्या सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को पाकर श्री मृदु ने अपने जनपद का नाम रोशन किया। नगर वासियों, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अनेक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने इस सम्मान हेतु उन्हें बधाई देते हुये दीर्घायु होने की कामना की है। बधाई देने वालों में क्षेत्रीय सांसद राजेश वर्मा, विधायक अनिल वर्मा, सदस्य विधानपरिषद पवन सिंह चौहान, विसवां लाईयर्स…

एक छोटी सी मुलाकात दोस्ती, प्यार फिर रेप में तब्दील

लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में एक छोटी सी मुलाकात में एक युवक ने युवती को LIC में नौकरी लगवाने के नाम पर दोस्ती की। उसके बाद शादी करने का झांसा देकर वैलेंटाइन डे पर घर ले जाकर रेप किया। शादी का दबाव बनाने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।गोमतीनगर के वास्तुखंड निवासी युवती का कहना है, जनवरी 2023 में जनेश्वर मिश्र पार्क में उसकी मुलाकात विभवखंड निवासी अभिषेक…

प्रयागराज-आलू की फसल में पिछेता-झुलसा बिमारी के रोकथाम के सम्बन्ध में

जिन किसान भाइयों ने आलू की फसल में अभी तक फंफूदनाशक दवा का पर्णीय छिड़काव नही किया गया है या जिनकी आलू की फसल में अभी पिछेता-झुलसा बिमारी प्रकट नही हुुई है उन सभी किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे मैन्कोजेब/प्रोपीनेट/क्लोरोथेलोनील युक्त फूफदनाशक दवा का रोग सुग्राही किस्मों पर 0.2-0.25 प्रतिशत की दर से अर्थात 2.0-2.5 किलोग्राम दवा 1000 ली0 पानी में घोलकर प्रतिहेक्टेयर छिड़काव तुरन्त करंे साथ ही साथ यह भी सलाह दी जाती है कि जिन खेतो में बिमारी प्रकट हो चुकी हो उनमें किसी…