ग्रामीण अंचलों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने का काम करता है नेहरू युवा केंद्र…….ब्लॉक प्रमुख सांडी ,अनिल राजपूत । *हरदोई*। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सांडी के शिवम इंटर कॉलेज में आयोजित की गई । वहीं बिलग्राम ब्लॉक के ग्राम चौधरियापुर में ज्ञान गंगा इंटर कालेज में प्रतियोगिता आयोजित कराई गई जहां सांडी ब्लॉक प्रमुख मा. अनिल राजपुत जी ने वालीवाल की सर्विस देकर शुभारभ किया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में द स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी हरदोई के प्रबंधक अक्षत…
Category: रुझान
हरदोई : कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं रैली का नेतृत्व कर जनपद वासियों को शत प्रतिशत मतदान का सन्देश दिया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से सोल्जर बोर्ड चौराहा, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा, गाँधी मैदान से होते हुए वापस कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। रैली संपन्न होने के उपरांत जिलाधिकारी ने सभी लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक…
हरदोई :सतत विकास के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं- जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स की जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सतत विकास के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं। विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित किया जाये। फीडिंग का कार्य ससमय कराया जाये। विभिन्न मानकों के सम्बन्ध में सूचना संकलन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हरदोई :लग रही है राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण के लिए पहुंचे जनपद न्यायालय
हरदोई : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मार्च 2023 दिन शनिवार को किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई द्वारा की जाएगी।नोडल अधिकारी/अपर जिला जज हेमेन्द्र कुमार सिंह ने आम जनता से अपील करते हुऐ कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा अपने वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराते हुए लोक अदालत को सफल बनायें। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के मा0 सदस्य के द्वारा सम्बंधित विभागों की बच्चों से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी
प्रयागराज-उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के मा0 सदस्य के द्वारा सम्बंधित विभागों की बच्चों से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के मा0 सदस्य श्याम त्रिपाठी जी के द्वारा गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में अस्पताल एवं आगंनवाडी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक किया गया, जिसमें जनपदस्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बैठक में मा0 सदस्य जी ने महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, आबकारी विभाग, एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा…
फर्रुखाबाद: मुकेश राजपूत ने जिला कारागार में सांसद निधि से निर्मित बन्दी कौशल विकास एवं पुनर्वास हेतु बन्दी प्रशिक्षण केन्द्र का किया लोकार्पण
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2024 को जिला कारागार में मुकेश राजपूत ने सांसद निधि से छ:लाख से निर्मित बन्दी कौशल विकास एवं पुनर्वास हेतु बन्दी प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण किया गया। सांसद के कारागार में प्रवेश करने पर उनका स्वागत पी0एन0 पाण्डेय, प्रभारी उपमहानिरीक्षक कारागार, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, कपिल कुमार परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0, जनपद-फर्रूखाबाद एवं भीमसैन मुकुन्द, जेल अधीक्षक जिला कारागार, फतेहगढ़ द्वारा पुष्पगुच्छ,श्री रामनामी शॉल तथा श्रीरामनामी पटका देकर किया गया। सांसद द्वारा अटल स्काउट दल की परेड देखी गयी। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुन्द द्वारा सांसद को…
बरेली – 24 लोकसभा आंवला की जनता ने मौका दिया तो जनता के हर कष्ट को दूर करेंगे नीरज मौर्य।
आंवला – लोकसभा प्रत्याशी समाजवादी पार्टी से नीरज मौर्य आंवला पहुंचे जहां पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता से सीधा संवाद किया उन्होंने कहा की आंवला का विकास काफी पिछड़ा हुआ है जिससे किसान नौजवान आम आदमी परेशान है आगे उन्होंने कहा कि यदि लोकसभा चुनाव में आंवला की जनता ने मेरा साथ दिया तो जनता के हर कष्ट को दूर किया जाएगा उन्होंने आगे किसानों से यह भी वादा किया कि यदि किसानों को आवारा गोवंश से निजात मिलेगी और उधर गौ माता को भी गौशाला बनवाने…
प्रयागराज-भारत सरकार की टीम द्वारा प्रगतिशील कृषकों को नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम (एन पी एस एस) के बारे में दिया गया प्रशिक्षण
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र के प्रभारी डा. ज्ञान प्रकाश सिंह, संयुक्त निदेशक के निर्देशन एवं डा. मुकेश कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी के सहयोग से विकास भवन स्थित जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिले के विभिन्न विकास खण्ड से आए हुए किसानों को नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम (एन पी एस एस) ऐप के बारे में भारत सरकार की टीम द्वारा प्रशिक्षित किया गया। केंद्रीय टीम के प्रभारी के पी पाठक, वनस्पति संरक्षण अधिकारी ने…
प्रयागराज-भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 हाइब्रिड मोड में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रयागराज-भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 को 01 जुलाई 2024 से प्रभावी किये जाने हेतु श्रीमान् पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के निर्देशानुसार समय 10.30 बजे से 14.30 बजे तक हाइब्रिड मोड में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस आयुक्त, प्रयागराज, समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध व सहायक पुलिस आयुक्त, लाइन्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
हरदोई : उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बीज से लेकर बाजार तक यंत्रों से अनुसंधान तक कर रही पूरा सहयोग।
इसी कड़ी में जनपद लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राजकीय कृषि निवेश वितरण केंद्रों से प्वाइंट ऑफ सेल मशीन मशीन के माध्यम से किसानों को वितरित कृषि निवेश पर अनुदान “सब्सिडी एट सोर्स” का शुभारम्भ मा कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी अध्यक्षता में किया गया में किया गया एवं कैसे किसानों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा इसका डेमो भी दिया गया। प्रदेश के किसानों को राजकीय कृषि बीज भंडार से वितरित होने वाले बीजों एवं जिप्सम के मूल्य की पूरी धनराशि देकर कृषि निवेश खरीदना पड़ता…
हरदोई : आरोग्य मंदिरों के लोकार्पण से जनपद सम्पूर्ण आरोग्यता की ओर अग्रसर होगा: जिला पंचायत अध्यक्ष।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार से नवनिर्मित आयुष आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण किया गया। इसके अंतर्गत जनपद के भी 21 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं। विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती रहीं। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि आरोग्य मंदिरों के लोकार्पण से जनपद सम्पूर्ण आरोग्यता की ओर अग्रसर होगा। सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कार्य कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी में मुख्य…
हरदोई : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस का आयोजन।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने हाल में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा सम्मानित किये गए किसान धर्मेन्द्र सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने कृषक धर्मेन्द्र की सराहना की। कृषक ने प्राकृतिक खेती से पैदा किये गए गेहूँ का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओ का निस्तारण प्रथमिकता के आधार पर कराया जाये। सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कार्रवाई जल पूरी की जाये। जल जीवन मिशन के अंतर्गत खोदी गयी सड़कों की मरम्मत जल्द कराई जाये। अनुमन्य सीमा…
हरदोई : अनुशासन का हमारे जीवन में बहुत महत्व: सभापति। । केन सोसाइटीज नेहरू पीजी कॉलेज में युवा महोत्सव का शुभारम्भ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद के माननीय सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासित रहना चाहिए। अनुशासन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है।माननीय सभापति ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया। गुब्बारे उड़ाकर उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, प्रधानाचार्य कौशलेन्द्र कुमार सिंह, कॉलेज के शिक्षक गण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
दुनियाभर में फेसबुक , इंस्टाग्राम और यूट्यूब की सेवाएं पूरी दुनिया में ठप क्यों हुई आइये जानते है , यूजर्स हो रहे परेशान
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पूरी दुनिया में ठप हो गया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा कई लोग यूट्यूब और X को भी एक्सेस नहीं कर पा रहे। इसके साथ माइक्रोसॉफ्ट और गूगल प्लेस्टोर भी डाउन हो चुका है। इनके साथ साथ दुनिया की और भी बड़ी वेबसाइट्स डाउन हो चुकी हैं। यूजर्स लगातार परेशान रहे। इसे लेकर लाखों यूजर्स ने रिपोर्ट भी की है। भारतीय समयानुसार फेसबुक 8.52 मिनट पर ठप हुआ। अब इस समस्या को लेकर मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते…
मैनपुरी के दरवाह में स्कूल के समय दुकान पर टाइमपास कर रहे थे शिक्षामित्र, ग्रामीण ने बनाया वीडियो तो पारा हुआ गर्म, झपट पड़े
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को प्राइमरी विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र स्कूल समय में दुकान पर बैठकर टाइमपास कर रहे थे। बच्चे इधर-उधर घूम रहे थे। ग्रामीण ने शित्रामित्र का वीडियो बनाना शुरू किया तो उनका पारा हाई हो गया। वह युवक पर झपट पड़े। शिकायत पर पुलिस ने भी ग्रामीण का ही शांतिभंग में चालान किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, दरवाह का है। यहां तैनात शिक्षामित्र विश्वनाथ सिंह विद्यालय के समय में दुकान पर बैठकर टाइमपास कर रहे थे।…
मैनपुरी में ABVP कार्यकर्ताओं ने सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को क्रिश्चियन तिराहे पर नारेबाजी करके पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें उन्होंने संदेशखाली में महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मंगलवार को सावित्री धर्मशाला स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। कार्यालय परिसर से नारेबाजी करते हुए क्रिश्चियन तिराहे पर पहुंचे। क्रिश्चियन तिराहे पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिला संयोजक गौरव…
पीलीभीत में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, किसानों का रो-रो कर बुरा हाल
ओलावृष्टि से अकेले पूरनपुर तहसील क्षेत्र में ही गेहूं की फसल को करीब 20 प्रतिशत नुकसान होने की आशंका है। अमरिया बिलसंडा बीसलपुर और मरौरी विकासखंड के गांवों में भी अनेक किसानों की गेहूं फसल खेतों में गिर गई थी। इस कारण गेहूं की पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। विगत शनिवार और फिर रविवार को रुक रुक कर कर बरसात होती रही थी। तराई के जिले में दो दिन में 20 मिलीमीटर वर्षा हो गई। साथ ही पूरनपुर व बिलसंडा में इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई। इससे गेहूं व…
पीलीभीत के शाहगढ़ स्टेशन के बीच परखे सुरक्षा के मानक
पीलीभीत। गोरखपुर से आई टीम ने पीलीभीत से शाहगढ़ रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा मानकों को देखा। माला नदी पुल पर चल रहे कार्यों को देखा। सभी कार्य लगभग पूरे पाए गए। संभावना है कि इसी माह सीआरएस होगा।गोरखपुर हेडक्वार्टर से तारकेश्वर पाल के साथ सेफ्टी टीम पीलीभीत पहुंची। टीम ने पीलीभीत से शाहगढ़ रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेफ्टी मानकों को नोट किया गया। बताया गया कि पीलीभीत से शाहगढ़ तक ओएचई वायरिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पोस्ट वायरिंग एक्टिविटी…
रिक्रूट सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) की पुलिस लाइन प्रयागराज में आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत आयोजित दीक्षांत परेड समारोह-2024 का पुलिस आयुक्त द्वारा निरीक्षण कर सलामी ली गयी व प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट को पुरस्कृत किया गया।
रिक्रूट सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) की पुलिस लाइन प्रयागराज में आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत आयोजित दीक्षांत परेड समारोह-2024 का पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा निरीक्षण कर सलामी ली गयी व प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट को पुरस्कृत किया गया।प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा दिनांक 04.09.2023 से आर०टी०सी० पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के आधारभूत प्रशिक्षण हेतु कुल 134 सहायक उपनिरीक्षक लेखा जिसमें 74-पुरूष एवं 60 महिला प्रशिक्षुओं ने आगमन किया ।विभिन्न जनपदों से आए प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान कानून (लॉ) वित्तीय एवं लेखा कार्यालय ज्ञान…
हरदोई :बी आर सी माधोगंज प्रागण में हमारा आंगन -हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुख्य अतिथि रमेश वर्मा ( ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ) की गरिमामयी उपस्थिति में खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विकास खण्ड माधौगंज में बी० आर ० सी० पर ” हमारा आंगन हमारे बच्चे ” कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ हुयी। बी० ई ० ओ० द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड के निपुण बच्चों , और उनके अभिभावकों , अध्यापकों , आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों आदि सहित लगभग 150…
