09 जुलाई 2024, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में शहर में लगने बाले जाम व पार्किंग के संवंध में व्यापार मंडल व जिला उधोग वन्धु के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया। बैठक में शहर में अतिक्रमण हटाने के लिये 22 सड़को की सूची अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा प्रस्तुत की गई, उपस्थित लोगों द्वारा शहर की छूटी हुई प्रमुख सड़को को भी शामिल करने की माँग की गई, जिलाधिकारी द्वारा छूटी हुई सड़को को सूची में शामिल करने के निर्देश दिये गये,…
Category: रुझान
मैनपुरी में किशनी के मुड़ौसी में जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर विरासत करने का मामला गर्माया ?
मामले में जमीन का असली मालिक श्रीकृष्ण जाटव पुत्र रामचरन आया सामने , श्रीकृष्ण जाटव ने बताया कि उनकी जमीन को उनके ही नाम के एक अन्य व्यक्ति के नाम विरासत में की गई दर्ज । पीड़ित ने बताया 15 बीघा जमीन को विरासत में दर्ज कर आनन फानन में मथुरा के व्यक्ति के नाम किया गया बैनामा । एसडीएम ने मामले में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में बनाई जांच टीम , एसडीएम प्रसून कश्यप ने कहा कि जांच में जो भी दोषी मिलेगा तो करेंगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।…
मैनपुरी में बेसिक शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्यवाई ?
बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता जारी किए आदेश वर्तमान में जनपद भर में परिषदीय विद्यालयों में कोई भी शिक्षक शिक्षिका नही है निलंबित, न ही किसी का रुका है वेतन , परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं के लम्बित कार्यो का निस्तारण। जनपद भर के विभिन्न निलम्बित अध्यापकों/ अध्यापिकाओं की हुई बहाली । लम्बित चयन वेतनमान आदि को 20 जुलाई को बीएसए कार्यालय पर कैम्प लगाकर कराया जाएगा निस्तारित। शिक्षक शिक्षिकाओं के अवकाश सम्बधी समस्याओं के लिए भी जारी किए निर्देश। प्रोडेक्शन इन चीफ द दस्तक 24 न्यूज – अर्पित यादव
पीलीभीत में लापता युवक का लटका मिला शव
पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी रामलड़ैते का पुत्र देवेन्द्र अवस्थी चार दिन पूर्व घर से यह कहकर गया था कि मैं थोड़ी देर मे वापस आ जाऊंगा, लेकिन वह वापस नहीं आया। इसपर परिजनों ने तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि खरदहा नहर कोठी के पास पेड़ से शव लटका हुआ है। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया। शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था। घर वालों ने शव की…
पीलीभीत में जलभराव वाले क्षेत्र में गिरा साइकिल सवार युवक , गई जान
पीलीभीत में जलभराव के बीच गुजर रहा साइकिल सवार युवक पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह लोगों की उसपर नजर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शहर के बल्लभनगर कॉलोनी क्षेत्र की है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर खास निवासी लाल सिंह पुत्र तुलाराम शहर में ही नौकरी करता था। वह रोजाना ड्यूटी करने आता था। लगातार हो रही बारिश से बल्लभनगर…
रायबरेली : जोरदार बारिश से ढह गई तलाब की बाउंड्रीवाल , अमृत सरोवर की बाउंड्री वॉल ने खोली प्रधान की पोल ।
गदागंज। जहां सूबे की योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति से भ्रष्टाचार मुफ्त उत्तर प्रदेश का दावा कर रही है, वहीं रायबरेली जिले के गदागंज में भ्रष्टाचारी दोनों हाथों से भ्रष्टाचार करने पर लगे हुए है,ऐसे ही नहीं गदागंज क्षेत्र के ग्राम सभा धमधमा में बनाया गया अमृत सरोवर तालाब की बाउंड्री में इस कदर भ्रष्टाचार हुआ की पहली ही बारिश में तालाब की बाउंड्री ढह गई, प्रधान द्वारा अमृत सरोवर का निर्माण तो कराया गया लेकिन इस कदर भ्रष्टाचार किया गया की यह बाउंड्री एक बारिश भी नहीं झेल…
रायबरेली : तेज रफ्तार बुलेरो ने मारी बाइक सवार को जोरदार टक्कर बाइक सवार की मौके पर हुई मौत
रायबरेली गुरूबक्सगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदेमऊ निवासी संजय पुत्र हनुमान 25 वर्षीय अपने बाइक। नंबर up 33 bb 0627 गुरूबक्सगंज चौराहे से बछरावा की तरफ जा रहे थे कि गडी दुलाराय थाना गुरूबक्सगंज बछरायां की तरफ से आ रही बुलेरो up 33w8459 ने टक्कर मार दी जिससे संजय पुत्र हनुमान की मौके पे मौत हो गई वही स्थानीय लोगो ने 112 को जानकारी दी वही 112 की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले जांच पड़ताल करने के बावजूद मृत शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्डम के लिए भेजा
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन कर विभाध्यक्ष को दिये दिशा निर्देश।
,(द दस्तक 24 न्यूज़) , 08 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ.वी.के.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह डाय प्रस्तुत करें कि कितने आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं ? कितने बनने अवशेष, हैं। कितने आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। स्कूल जो ग्राम सिया, ब्लॉक राजेपुर में है, शिकायत है कि बच्चों के लिए विद्यालय जाने हेतु मार्ग नही है। उक्त शिकायत का निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को…
फर्रुखाबाद: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 08 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में 01 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक चलाये जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई, समीक्षा में हैंडपंप मरम्मत में राजेपुर व शमशाबाद ब्लॉक की स्थिति खराब पाई गई, प्लेटफार्म बनाने में नवाबगंज ब्लॉक सबसे पीछे पाया गया जिलाधिकारी द्वारा 02 दिन में अभियान चलाकर सभी…
प्रयागराज-मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स, मध्यान्ह भोजन योजना, निपुण भारत मिशन, जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स, मध्यान्ह भोजन योजना, निपुण भारत मिशन, जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में आपरेशन कायाकल्प, निर्माण कार्य, निपुण भारत मिशन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय निर्माण के प्रगति एवं टास्क फोर्स, यू-डायस, डिजिटल उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, डीबीटी, नवीन नामांकन व समेंकित शिक्षा आदि एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन…
फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव की अध्यक्षता में “अखिल भारतीय शाक्य महासभा” ईकाई का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ
(द दस्तक 24 न्यूज़) . 08 जुलाई 2024 दिन रविवार को पुर्ने निश्धारित कार्यक्रम के अनुसार “अखिल भारतीय शाक्य महासभा की फर्रुखाबाद ईकाई का गठन राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव हरिगोबिन्द शाक्य की अध्यक्षता में “आयन सेन्ट्रल एकेडमी” बाई पास रोड कुईयाबूट पर सम्पन्न हुआ जिला कार्यकारणी गठन का कार्यक्रम सर्व प्रथम बुद्ध बन्दना से आरम्भ हुआ। पदाधिकारी के चयन हेतु वोटिंग प्रक्रिया हेतु द्वारा उम्मीदवारों में पर्चा भराया गया। परन्तु बाद में समस्त पदाधिकारी को निविरोध निर्वाचित कर दिये गये। जिसमें महासभा के जिला अध्यक्ष शिवम् शाक्य, महासचिव कौशल शाक्य, कोषाअध्यक्ष…
बरेली – ब्लाक रामनगर के आलमपुर कोट ग्राम पंचायत की हुई जांच।
आंवला – तहसील आंवला के ब्लाक रामनगर में ग्राम पंचायत आलमपुर कोट के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में कराए गए कार्य को लेकर जांच की मांग की थी। जिसग्राम पंचायत आलमपुर कोट में जिला ग्रामोद्योग के अधिकारी और जिला स्तर से अन्य अधिकारी को जांच में पहुंचें थे। जहां ग्रामीण भी भारी सख्यां में मौजूद रहे अधिकारियों मिली हुई सिकायत एक एक बिंन्दु पर जांच की जिसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों सें पूछा कि। शिव कुमार के घर से भगवान दास के घर तक सीसी व नाली निर्माण का कार्य हुआ…
भारत में 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट , स्कूल-कॉलेज बंद ,चारधाम में 6 हजार श्रद्धालु फंसे ?
देश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई में आज सुबह 1 बजे से 7 बजे तक छह घंटों में करीब 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। इस कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो गया। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से लोकल ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं वहीं, मुंबई के सभी बीएमसी, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। महाराष्ट्र में…
मैनपुरी : किशनी में अराजक तत्वों ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के होर्डिंग पर चेहरे को किया विकृत
किशनी के भारत पेट्रोल पम्प के पास लगे होर्डिंग पर अराजक तत्वों ने पोती कालिख । अखिलेश यादव व होर्डिंग पर लगे उनके समर्थकों के चेहरे को किया विकृत। अखिलेश के जन्मदिन दो जुलाई को उनके कट्टर समर्थक गुरु यादव,सचिन चौरिया ने लगवाई थी होर्डिंग । होर्डिंग के साथ छेड़छाड़ करने पर सपाइयों में आक्रोश,अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की । अखिलेश के चेहरे को विकृत करने पर फूट-फूटकर रोया उनका कट्टर समर्थक गुरु यादव रिपोटर – अर्पित यादव
मैनपुरी में मासूम को नहर में फेंकने के बाद महिला भी नहर में कूद गई।
थाना एलाऊ क्षेत्र में रविवार की शाम भांवत नहर पुल पर पहुंची महिला ने चार साल के मासूम को नहर में फेंक दिया। लोग कुछ समझ पाते। तभी महिला भी नहर में कूद गई। तुरंत ही गोताखोर सक्रिय हो गए और डूब रही महिला और बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया। महिला और बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। रविवार की दोपहर करीब 3.30 बजे एक महिला भांवत नहर के पास गोद में एक करीब चार साल के बच्चे को लेकर…
कानपुर में रात के अंधेरे में घर में मिला पत्नि का प्रेमी युवक ने विरोध किया तो पत्नी और उसके प्रेमी ने पीटकर ले ली जान , खुद ही हॉस्पिटल ले गए लाश को ?
उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी दीपा ने प्रेमी उमाकांत संग मिलकर पति विनीत की डंडे से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद कोई हत्या की बात न जान सके इसके चलते मृत पति को खुद ही सीएचसी लेकर पहुंच गई। यहां चोटों के निशान देखकर स्वजन को शक हुआ।वहीं पोस्टमार्टम में 13 चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की बात सामने आई। रात के समय प्रेमी को घर में पाकर पति ने नाराजगी जताई थी। जिसके बाद पत्नि और उसका प्रेमी जल्लाद…
गाजीपुर : मदन यादव के जिला अध्यक्ष बनने पर सजातीय बंधुओं में खुशी की लहर ?
गाजीपुर। रविवार को आदर्श बालक बालिका इंटर कॉलेज सरहुला गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में यादव महासभा के नवमनोनित जिलाध्यक्ष मदन यादव एवं ब्लॉक अध्यक्षों को फूल माला पहनाकर उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मदन यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा गाज़ीपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में भरत यादव जिला अध्यक्ष ने मदन यादव को जिला अध्यक्ष का पदभार एवम् स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए अंगवस्त्र से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक हरिद्वार यादव व संचालन भोला यादव ने किया। बैठक…
मैनपुरी में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक सवार की घटना स्थल पर हुई मौत ?
मृतक अपनी बहन के घर गोकुलपुर जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। रोडवेज बस सं- UP 78 JN 8692 ने बाइक UP 84 AH 3182 मैं सामने से टक्कर मार दी। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल घर में मचा कोहराम । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । बरनाहल थाना क्षेत्र के नवा टेढ़ा चौराहे के पास की घटना।
फर्रुखाबाद:भारती कृषक एसोसिएशन की पंचायत में हाथरस सत्संग कांड के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , आज 07 जुलाई 2024 भारतीय कृषक एसोशिएशन की नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित किसान पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने हाथरस कांड के लिए सीधे-सीधे प्रशासन तथा वहां के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि इन सभी की लापरवाही ही इस घटना का मुख्य कारण बनी है। उनका कहना था कि किसी भी जगह जहां धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम होते हैं। वहां अनुमान से अधिक भीड़ जमा हो जाती है। ऐसे में शासन प्रशासन तथा शासन…
फर्रुखाबाद:पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय में किया वृक्षारोपण
हाल ही में कई कॉलेजों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों में कॉलेज के विद्यार्थियों ने सक्रिय भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाए हैं। इसी कार्यक्रम के तहत स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज रेलवे रोड फर्रुखाबाद के अनुष्ठान में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका और शिक्षिकाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयं पौधे लगाए और विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा और पर्यावरण नियंत्रण था। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सक्रिय भाग लिया और विद्यालय के…
