घर में चोरी करने के इरादे से घुसे बदमाशाें पर मकान मालिक ने लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां चलाईं। इसमें दो बदमाश घायल हो गए। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। सूचना पर कुछ देर बाद ही एएसपी, सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बदमाशों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीसरे बदमाश की तलाश की जा रही है। घटना शनिवार रात करीब दो बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग गुलशेर खां में हुई। मोहल्ले के रहने वाले महेश पटेल ने बताया…
Category: रुझान
पीलीभीत में शिकायत के बाद माना प्रेमी, निकाह के लिए हुआ राजी
पुलिस से शिकायत करने पर अंतत: प्रेमी शादी के लिए राजी हो गया, जिस पर लड़की के परिवार वालों ने भी पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद प्रेमिका से उसका निकाह हो गया। प्रेम प्रसंग का मामला सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती का एक युवक से छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने निकाह का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। दोनों में अक्सर मोबाइल पर बात होती थी और मिलना जुलना भी होता था। शनिवार युवती…
मैनपुरी में कार को लेकर हुआ विवाद ?
मैनपुरी के कोतवाली इलाके के मोहल्ला यदुवंश नगर में कार निकालने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी रवि शर्मा (45) का भतीजा कृष्णा सुबह गाड़ी निकाल रहा था। रास्ते में खड़ी पड़ोसी लव यादव की कार को हटाने के लिए कहा तो उसने गलियां देते हुए पिटाई कर दी। उक्त विवाद के बाद दोनों पक्ष के लोग…
पीलीभीत :- विधानसभा बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने गौशाला में किया गोवर्धन पूजन
पीलीभीत में भक्ति भाव से गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद और जिलाधिकारी संजय कुमार अधिकारियों के साथ गौशाला पहुंचे। और भगवान गोवर्धन व गौमाता का पूजन किया । इसके बाद सभी ने गौशाला की गायों को गुड और फल खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही सभी को प्रकृति, पर्यावरण और गोवंश के संवर्धन के प्रतीक गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।’ पीलीभीत में शनिवार को अलग-अलग जगह धूमधाम से गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पीलीभीत जिलाधिकारी संजय कुमार और…
कौन किसकी सुध ले, आज भी गटर में मरते हैं लोग : आदर्श कुमार
हम किस युग में जी रहे हैं? मानव जीवन का क्या कोई मूल्य नहीं रह गया है? हमारा देश तरक्की कर रहा है। स्मार्ट सिटी बन रहे हैं। लेकिन हम हृदय विहीन होते जा रहे हैं। नगरों में हो रही सीवर सफाई के दौरान सफाई कर्मचारियों की मौतों पर हम मुँह बंद किये बैंठे हैं। इंसानों से सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई करवाना बंद करने की सालों से उठ रही मांगों के बावजूद यह अमानवीय काम आज भी जारी है। इसी के साथ ही सीवर और सेप्टिक टैंकों में…
पुलिस की टीम पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े जुआरी, हमले में दरोगा समेत एक सिपाही घायल
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जुआरियों की गैंग ने गश्त कर रही पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. ये जुआरी पुलिस टीम पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े. इस हमले में दरोगा समेत एक सिपाही के घायल होने की खबर हैं. जुआरियों पुलिस की टीम पर लाठी-डंडो से खूब पीटा है. एक पुलिसकर्मी ने मंदिर में खुद को बंदकर अपनी जान बचाई. इस हमले में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने 15 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ…
लखनऊ में सवा सौ साल की सबसे भयंकर गर्मी, अक्टूबर के तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश में मौसम का खूब उतार-चढ़ाव रहा. आमतौर पर अक्टूबर से गुलाबी ठंड की शुरुआत हो जाती है, लेकिन इस साल इस महीने ने खास रिकॉर्ड बनाया है. अक्टूबर के महीने में बारिश भी हुई और धूप ने भी लोगों को खूब परेशान किया. प्रदेश में अक्टूबर में मौसम के हालात काफी असामान्य रहे हैं. तटस्थ निनो परिस्थितियों और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों की अनुपस्थिति के चलते औसत मासिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किए गए हैं. जिसके चलते उत्तर-पश्चिमी भारत समेत पूरे देश में अक्टूबर…
फर्रुखाबाद:भाजपा नेता विकास राजपूत ने दीवाली के उपलक्ष्य में कार्यालय पर पूजनकर पत्रकारों को बांटी मिठाई
फ़र्रुख़ाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 24 जिले के प्रमुख भाजपा नेता एवं समाजसेवी विकास राजपूत ने आज अपने कार्यालय में दीपावली पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के सभी पत्रकार बंधुओं को सादर आमंत्रित किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई भेंट की। पूजन के दौरान विकास राजपूत ने सभी धर्मों के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से दिवाली का त्योहार मनाने और खुशियों को साझा करने का संदेश दिया। राजपूत ने कहा कि समाज में हर वर्ग और समुदाय को साथ लेकर चलना ही उनकी…
दिवाली के दिन कानपुर में जबरदस्त धमका, दो के उड़े चीथड़े
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिवाली के दिन गुरुवार को जबरदस्त धमाके से दो लोगों की मौत हो गई. शुरूआती जानकारी के मुताबिक सीसामऊ इलाके में एक घर में जबरदस्त धमाका हुआ, जिसमे दो की मौत की सूचना है, जबकि चार अन्य घायल हैं. बताया जा रहा है कि पति पत्नी की मौत हुई है. परिवार के अन्य सदस्य घायल हैं . जानकारी के मुताबिक विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आस-पास के घरों में भी दरारें आ गईं. फिलहाल मौके पर पुलिस राहत बचाव कार्य चला जारी है. हादासा सीसामऊ…
प्रयागराज:सिविल लाइन्स कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनर्स 1 नवम्बर से जीवित प्रमाण-पत्र करें प्रस्तुत
कोषागार सिविल लाइन्स से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनर्स अपना जीवित प्रमाण-पत्र दिनांक 01 नवम्बर, 2024 से प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक इंदिरा भवन के भूतल पर पेंशनर परिचय पत्र/आधार कार्ड/पैन कार्ड/बैंक पासबुक के साथ उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। यह जानकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी, सिविल लाइन्स कोषागार राजेन्द्र कुमार सिंह ने दी है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
औरैया: स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय एंबुलेंस कर्मी ने सुरक्षित कराया प्रसव
ऐरवा कटरा: थाना क्षेत्र के अंतर्गत हमीरपुर निवासी राखी पति ब्रज मोहन की प्रसव पीड़ा की सूचना पर पहुँची 102 एंबुलेंस जैसे ही प्रसूता को घर से स्वास्थ्य केंद्र की ओर लेकर निकली रास्ते मे ही तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई वैसे ही एंबुलेंस कर्मी विकास और जगवेंद्र ने परिजनों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया राखी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया ।एंबुलेंस में सुविधाएं-ये एम्बुलेंस बीमार और घायल बच्चों के आरामदायक परिवहन के लिए अनुकूलित हैं। एम्बुलेंस सेवा रोग से प्रभावित बच्चे एवं मां को अस्पताल…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने बाल गृह शिशु, राजकीय बाल गृह बालिका और राजकीय महिला शरणालय का भ्रमण कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं
प्रयागराज: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ अपनी पत्नी सहित दिनांक 30.10.2024 को जनपद में संचालित राजकीय बाल गृह शिशु, राजकीय बाल गृह बालिका और राजकीय महिला शरणालय का भ्रमण करते हुए आवासित बच्चों से भेंट की तथा वहां पर आवासित बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई, फल व वस्त्र का वितरण किया तथा संस्थाओं के समस्त स्टॉफ को भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई भेंट स्वरूप प्रदान किया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
प्रयागराज: संगम क्षेत्र में चल रही तैयारियों/व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी
प्रयागराज: महाकुम्भ-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत दि0-30.10.2024 को संगम क्षेत्र में अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, पुलिस आयुक्त प्रयागराज, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा मेला क्षेत्र में चल रही तैयारियों/व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी एवं संगम में प्रयोग की जाने वाली जे0टी0 का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा संगम तट पर गंगापूजा, दीपदान किया गया जिसमें बड़े हनुमान जी मंदिर के महंत बलवीर गिरी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेला, पुलिस उपायुक्त नगर व अन्य पुलिस अधिकारीगण सम्मिलित हुये । द दस्तक 24प्रभारी…
फर्रुखाबाद : कुलगाम में शहीद जीत कुमार की पत्नी को 35लाख व शहीद के माता पिता को 15लाख अनुदान राशि प्रदान की गई।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 29 अक्टूबर 2024 दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को कुलगाम जम्मू कश्मीर में बैटल एक्सीडेन्ट में शहीद हुए जीत कुमार निवासी ग्राम लुकटपुरा, पोस्ट पिपरगांव, थाना मोहम्मदाबाद, तहसील सदर, जनपद फर्रूखाबाद की पत्नी श्रीमती सरिता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य सरकार की तरफ से राज्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी द्वारा सांसद मुकेश राजपूत एवं विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर एवं जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की उपस्थित में अनुग्रह अनुदान राशि रूपये 50 लाख प्रदान की गई। जिसमें से स्व0 श्री जीत…
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने महिला टेलरिंग में प्रशिक्षित जिजोटा बुजुर्ग की लड़कियों को सिलाई मशीन उपहार स्वरूप प्रदान की ?
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 29 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार परिसर फतेहगढ़ में, धनतेरस के त्यौहार के उपलक्ष्य में आरसेटी फतेहगढ़ से महिला टेलरिंग में प्रशिक्षित ग्राम जिजोटा बुजुर्ग,तहसील कायमगंज की लड़कियों एकता, चाँदनी राठौर, प्रीती चौहान, मनोरमा देवी को सिलाई मशीन उपहार स्वरूप प्रदान की गई । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, जिला विकास अधिकारी व संवंधित मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने प्रा.वि. बर्ना बुजुर्ग पहुँचकर बच्चों से बर्तालाप व बच्चों को उपहार वितिरित किए।
(द दस्तक 24 न्यूज़) . 29 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में प्रा0वि0बर्ना बुजुर्ग पहुँचकर बच्चों से बर्तालाप किया गया व बच्चों को उपहार स्वरूप मिठाई,कलर,ज्योमैट्री बॉक्स ,डोम्स किट, च्यवनप्राश इत्यादि वितिरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की व ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल हल कराये व सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जिनका बच्चों ने सही उत्तर दिया, विद्यालय में पढ़ाई का स्तर अच्छा पाया गया, जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप…
प्रयागराज में देश की एकता और अखण्डता के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस आयुक्त द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज में देश की एकता और अखण्डता के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को सत्यनिष्ठा से राष्ट्र की एकता, अखंडता व आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मार्च पास्ट का भी आयोजन किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
प्रयागराज : प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने उ0प्र0 कामगार और श्रमिक आयोग जनपद समिति व श्रम विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ?
मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में उ0प्र0 कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग जनपद समिति व श्रम विभाग से सम्बंधित बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सेवायोजन अधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस आयोग का गठन सरकारी तथा गैर-सरकारी क्षेत्र में अधिकाधिक सेवायोजन एवं रोजगार सृजित करना एवं इसमें शतत् वृद्धि करना है।मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को उ0प्र0 कामगार और श्रमिक आयोग के द्वारा विकसित एकीकृृत रोजगार संगम पोर्टल पर अपने जनपद स्तरीय कार्यालयों का पंजीकरण…
फर्रुखाबाद: लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई ?
(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अक्टूबर 2024 शासन के निर्देश पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में 31 अक्टूबर की जगह आज 29 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में मनाई गई इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा सरदार पटेल जी की फोटो पर माल्यार्पण किया व उपस्थित कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अपर उपजिलाधिकारी सदर व कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित रहे।
कन्नौज: समाज कल्याण मंत्री सदर विधायक असीम अरुण ने पहुंच कर दुखी परिवार लोगों से की मुलाकात
कन्नौज। जिले में मच्छर मारने की अगरबत्ती के कारखाने में दो महिला कर्मियों की मौत के मामले में परिजनों को अब तक न्याय नहीं मिला है। मामले का संज्ञान लेते हुए रविवार को राज्यमंत्री असीम अरुण ने रविवार को मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और प्रदूषण विभाग अपना काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कारखाना मालिक के खिलाफ लेबर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि…
