बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार (5 जुलाई) को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री और जदयू सांसद ललन सिंह भी मौजूद रहे. मुलाकात के दौरान बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ राज्य के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई.

हालांकि बैठक के बाद किसी बड़े राजनीतिक फैसले या घोषणा की जानकारी सामने नहीं आई. इस शिष्टाचार भेंट को राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच अहम माना जा रहा है. बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी कई तरह की चर्चाएं तेज हैं.

Leave a Comment