फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने प्रा. विद्यालय कटरी सोता बहादुरपुर व प्रा. विद्यालय सोता बहादुरपुर का किया औचक निरीक्षण।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्राथमिक विद्यालय कटरी सोता बहादुरपुर व प्राथमिक विद्यालय सोता बहादुरपुर का औचक निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय कटरी सोता बहादुरपुर में पंजीकृत 320 बच्चों के सापेक्ष 180 बच्चें उपस्थित पाये गये, पठन पाठन का स्तर ठीक पाया गया,जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा के स्तर को और अच्छा करने व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिये निर्देशित किया गया।  प्राथमिक विद्यालय सोता बहादुरपुर में पंजीकृत 176 के सापेक्ष 109 बच्चें उपस्थित पाये गये,साफ सफाई का अभाव पाया…

फर्रूखाबाद:नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम को भ्रष्टाचार निवारण & सामाजिक विकास परिषद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2025 नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम निवासी मोहल्ला सातनपुर डाकघर भोपतपट्टी तहसील सदर जिला फर्रुखाबाद को एंटी करप्शन & सोशल डेवलपमेंट कॉउंसल (भ्रष्टाचार निवारण & सामाजिक विकास परिषद) के प्रति कर्मठता, निष्ठता, लगन, सामाजिक व संगठनात्मक कार्यों को ध्यान में रखते हुए आपको भ्रष्टाचार निवारण & सामाजिक विकास परिषद मे जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद के पद पर मनोनीत किया जाता हैं। यह संगठन एक राष्ट्रवादी एवं मानव अपराधों की रोकथाम एवं मानव अधिकारों के प्रति आम जनमानस को जाग्रत करने व आम जनमानस की मदद के लिए कार्यरत…

पीलीभीत:पीला ईंट से पुलिया बनाई जा रही ग्रामीणों ने किया विरोध

पूरनपुर/पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के गांव डूडा में जिला पंचायत के द्वारा पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार मनमानी करते हुए जमकर भ्रष्टाचार कर रहा है। निर्माण कार्य में मानक के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। बल्कि निर्माण कार्य में घटिया समाग्री व पीला ईट लगाई जा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हरमीक ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही हैं। ग्रामीणों के द्वारा निर्माण कार्य को लेकर विरोध करते हुए नाराजगी जताई है और मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत…

पीलीभीत:इकोत्तरनाथ मंदिर जाने के लिए सडका निर्माण की मांग

पूरनपुर/पीलीभीत। इकोत्तरनाथ मंदिर तक पहुंचाने के लिए रास्ता न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर कई लोगों ने केंद्रीय मंत्री को पत्र सौंपा था। लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका। तहसील क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा इकोत्तर नाथ मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बिंदु है।यह धार्मिक स्थल पर्यटन स्थल में शामिल हो चुका है। प्रत्येक अमावस्या पर मेला लगता है। साथ ही रोजाना धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। मंदिर गोमती नदी से जुड़ा हुआ है। मंदिर तक पहुंचाने के…

जौनपुर :जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा अस्थायी गो-आश्रय स्थल कम्मरपुर, सुईथाकला का किया गया औचक निरीक्षण

जौनपुर :जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा अस्थायी गो-आश्रय स्थल कम्मरपुर, सुईथाकला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा गो-आश्रय स्थल में भूसा, हरा चारा, पेयजल आदि की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होने निर्देशित किया कि गो आश्रय स्थल में नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए जिससे किसी भी प्रकार की संक्रामक बीमारियों का प्रसार न हो। भूसा गोदाम में पर्याप्त भूसा की उपलब्धता पर खण्ड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान की प्रशंसा की।         जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि गोवंशों की…

लखीमपुर खीरी : नेपाल बॉर्डर से लगे सुदूरवर्ती गांव चौगुर्जी में विकास की नई सुबह भीषण धूप में डीएम एसपी व विधायक मोटरवोट से पहुंचे गांव

लखीमपुर खीरी – जिले की तहसील निघासन के सीमावर्ती गांव चौगुर्जी में मंगलवार को विकास की बयार बहती दिखी, जब डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा और निघासन विधायक शशांक वर्मा भीषण धूप में मोटरबोट से गांव पहुंचे प्रशासनिक अमला गांव में सक्रिय रहा और ग्राम चौपाल के माध्यम से न सिर्फ जनसंवाद किया बल्कि योजनाओं का लाभ वितरण कर ग्रामीणों को राहत और विश्वास दोनों दिया।ग्राम चौपाल में उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया राशन कार्ड, फ्लड रिलीफ किट और पीएम आवास चयन प्रमाणपत्र वितरित हुए वहीं चौगुर्जी…

फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा पुलिस ने झपटमारी करके भागने वाले अभियुक्तों को 12 घण्टे के अन्दर सामान व रुपयों के साथ किया गिरफ्तार

फर्रूखाबाद। थाना मऊदरवाजा पर पंजीकृत अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 13.05.2025 को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः 1. अनिकेत पुत्र विजय निवासी काशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़। 2. अजमल पुत्र असलम निवासी काशीराम कालोनी हैवतपुर गढिया थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़। 3. रफी पुत्र नौशाद निवासी काशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़। घटना का संक्षिप्त विवरणः  12 मई 2025 को वादी विकास पुत्र कमलेश कुमार निवासी चम्पतपुर थाना अल्लागंज जनपद शाहजहाँपुर ने तहरीर सूचना…

लखनऊ:प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 26वा स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अधिवेशन 1 जून को लखनऊ मे होगा-राजेश अग्रवाल

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2025  प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा की संस्तुति पर 1 जून 2025 को राजधानी लखनऊ में एसोसिएशन के 26वे स्थापना दिवस पर भारत के कई राज्यों से अधिवेशन में पदाधिकारी  राष्ट्रीय अधिवेशन एवं राष्टीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी का राजधानी लखनऊ पहुंचने पर उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष हैदर जैदी भव्य स्वागत एवं सम्मान 1 जून को 11:00 बजे प्रेक्षा ग्रह उद्यान विभाग सपु मार्ग हजरतगंज लखनऊ में आयोजित अधिवेशन में करेंगे। अधिवेशन…

प्रयागराज:महिला जनसुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित

महिला जनसुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा जी के द्वारा दिनांक 14 मई, 2025 को की जाने वाली महिला जनसुनवाई व निरीक्षण का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा7571974858

प्रयागराज:औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

व्यावसायिक परीक्षा परिषद अलीगंज उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी ने बताया है कि इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि दिनांक 05-06-2025 की रात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट: http://www.scvtup.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान हेतु डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग /यू0पी0आई0 का माध्यम प्रयोग किया जा सकता है, जिस हेतु यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया व अन्य बैंकों के पेमेंट गेटवे की…

पीलीभीत: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा शांति को लेकर गस्त करते हुए पुलिस और एसएसवी के जवान

कलीनगर/पीलीभीतभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के लिहाज से इन दिनों सुरक्षा व चौकसी बरकरार है। एसएसबी के साथ पुलिस के जवान भी टीम के साथ चोकिंग में लगे हुए हैं। वहीं सीमा क्षेत्र के कच्चे और जंगली रास्तों पर विशेष निगरानी पर जोर दिया जा रहा है। तहसील कलीनगर सीमा से लगे भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के अलावा पुलिस की टीम भी गस्त कर रही है।भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद से बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।अफसरों के निर्देश पर सीमा पर अतिरिक्त फोर्स को तैनात कर…

पीलीभीत:बाढ बचाव कार्य के नाम पर खानापूर्ति ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

कलीनगर/पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द कला,गोरख डिब्बी सहित कई गांवों में शारदा नदी के कटान रोकने को लेकर बाढ बचाव कार्य किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों का आरोप है कि शारदा नदी में बाढ बचाव को लेकर बनाई जा रही ठोकर संख्या 20 से लेकर 26 का कार्य प्रगति पर है। लेकिन कार्यों में लापरवाही बरती जा रही हैं। जिससे शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बांध टूटने व वहने के अलावा ग्रामीणों की जान माल व संपत्ति नदी में कटने का खतरा बना रहेगा। अन्य कई…

पीलीभीत : मेले में सोने की चैन चोरी, मुकदमा दर्ज

पूरनपुर। बंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंघापुर पनई की रहने वाली प्रीति देवी पत्नी शिवकुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया। 12 मई को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के दूधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के पास में स्थित सतभईया बाबा मंदिर पर गई थी और प्रसाद चढाने के लिए लाइन में लगी तभी उसकी सोने की चैन चोरी हो गई। इस पर महिला ने लाइन लगी दुसरी महिला रीमा पत्नी राकेश निवासी रानीगंज थाना सेहरामऊ पर आरोप लगाकर शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में रीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

पीलीभीत : वसूली से बैंककर्मियों का वेतन तय करने की तैयारी फिर शुरू, सुधीर कुमार मौर्य

पूरनपुर। ग्राम विकास बैंक (LDB) की शाखाओं में तैनात कर्मचारियों का वेतन उनके व्यवसाय (कर्ज वसूली) के आधार पर किए जाने की प्रक्रिया एक वार फिर शुरू हो गई है। हालांकि, हाई कोर्ट ने दिसंबर 2024 में वेतन को व्यवसाय से जोड़ने बैंक के पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया था। साथ ही कहा था कि वसूली का लक्ष्य पूरा न होने पर कर्मचारियों का वेतन रोकना उ.प्र. सहकारी समिति कर्मचारी सेवा नियमावली 1975 की अवहेलना है। लेकिन, अब बैंक प्रबंधन मंगलवार को प्रस्तावित बैंक की वोर्ड बैठक में इसका…

लखीमपुर खीरी : गोला तहसील के ग्राम परसादपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर्व बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील के ग्राम परसादपुर मजरा ग्रंट लंदनपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर्व बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रमाकान्त चौधरी एडवोकेट ने बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध परंपरा में एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसे दुनिया भर के तमाम देशों में त्योहार के रूप में मनाया जाता है इसे त्रिविधि पावनी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि बुद्ध का जन्म ईसा से 563 वर्ष पूर्व हुआ था इनका बचपन का नाम सिद्धार्थ था।…

लखीमपुर खीरी : कांग्रेसियों ने एक दीप शहीदों के नाम कर दी श्रद्धांजलि

गोला गोकर्णनाथ – दिनांक 12 मई को सायं लगभग 7:00 बजे देशव्यापी कार्यक्रम की कड़ी में जनपद लखीमपुर खीरी में कांग्रेस जनों के द्वारा कई जगहों पर एक दीप शहीद के नाम कार्यक्रम हुए जिसमें जिला मुख्यालय पर जिला/शहर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से जिला कांग्रेस भवन से शहीद पंडित राज नारायण मिश्र जी की प्रतिमा पर दर्जनों कांग्रेसियों के साथ पहुंचकर के एक-एक दीप के साथ वीर सपूत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ,इसी प्रकार गोला गोकर्णनाथ खीरी में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में…

लखीमपुर खीरी : जिला कारागार में ओपन जिम का हुआ शुभारंभ

लखीमपुर जिला कारागार मैं कैदियों के लिए शारीरिक व मानसिक फिटनेस के लिए ओपन जिम की सुविधा शुरू की गई है जिसका उद्घाटन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने जिला कारागार में फीता काटकर ओपन जिम का शुभारंभ किया इस दौरान जेलर और जेल अधीक्षक भी मौजूद रहे।जेल की दीवारों के भीतर अब खुली नई उम्मीद! डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा ने ओपन जिम के बारे में बताते हुए कहा जेल में जिम के लिए सुबह का समय तय किया गया है इसका…

पीलीभीत :बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर मासिक गोष्ठी एवं नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ।

पूरनपुर। संस्कारों की श्रृंखला में 01 दीक्षा संस्कार, 02 विद्यारम्भ संस्कार, 01 पुंसवन संस्कार तथा 01 विवाह संस्कार संपन्न हुआ। गोष्ठी में गौशाला के व्यवस्थापक अनंतराम पालिया ने भगवान बुद्ध के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। रजनी, राजू खण्डेलवाल , ने नवनिर्मित भोजनालय में 19 सीलिंग फैन तथा 02 कूलर लगवाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही साथ माता भगवती देवी गौशाला के मंदिर प्रांगण में सजल श्रद्धा एवं प्रखर प्रज्ञा की स्थापना हेतु लालता प्रसाद शास्त्री ने प्रस्ताव रखा। गोष्ठी में उपस्थिति सभी परिजनों ने उपरोक्त प्रस्ताव पर सहमति…

लखीमपुर खीरी : मदर्स डे पर महिला कांस्टेबल ने अपने बच्चे संग ड्यूटी निभाकर पेश की एक नई मिसाल

लखीमपुर खीरी – मातृ दिवस पर महिला कांस्टेबल ने बच्ची संग निभाई ड्यूटी मदर्स डे मनाने की शुरुआत सबसे पहले ग्रीस देश में हुई थी और अब यह दुनिया के हर हिस्से में मनाया जाता है हर मां अपने बच्चों के लिए जीवन भर समर्पित रहती है मां के त्याग की गहराई को मापना किसी के लिए भी संभव नहीं है और ना ही हम अपनी मां के अमूल्य उपकारों और प्यार का ऋण चुका सकते हैं।मातृ दिवस के अवसर पर जब हर कोई मां की ममता को शब्दों में…

पीलीभीत : गर्मी के इस तपते मौसम में भी आरिफ का सेवा भाव थमता नहीं लगातार सेवा जारी

जब समाज में भेदभाव, स्वार्थ और संकीर्णता अपने पैर पसार रही है, ऐसे समय में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आरिफ अपनी निस्वार्थ सेवा और मानवता के कार्यों से एक नई प्रेरणा बनकर उभरे हैं। मोहम्मद आरिफ न केवल असहायों, लाचारों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने इंसानियत और आपसी भाईचारे की एक अनूठी मिसाल भी पेश की है।आरिफ का यह सेवाकार्य किसी प्रचार या राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनके सच्चे समर्पण का प्रतीक है। वे हिंदू-मुस्लिम का कोई भेदभाव किए…