चीन ने मंगलवार को भारत से लगे बॉर्डर क्षेत्र की स्थिति को सामान्यत: स्थिर बताया है। इसके अलावा चीन ने बुधवार को कोर कमांडर स्तर की 14वें दौर की बातचीत की भी पुष्टि की है। पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पर चर्चा के यह बैठके होने वाली है।चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन का बयान भारत के सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद आया है कि वो पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष स्थानों…
Category: विदेश
‘भारत में अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे चरमपंथी समूह’ : पाक पीएम इमरान खान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारत में अल्पसंख्यकों को चरमपंथी समूहों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है और चेतावनी दी है कि इस तरह का एजेंडा क्षेत्रीय शांति के लिए “एक वास्तविक और वर्तमान खतरा” है। दिसंबर में उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में मुसलमानों के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषणों के मद्देनजर इमरान खान ने ट्वीट कर भारत पर हमला बोला। अपने ट्विटर हैंडल पर, खान ने सवाल किया कि क्या भाजपा सरकार भारत में अल्पसंख्यकों, विशेषकर 200 मिलियन मुस्लिम समुदाय के…
अमेरिका के सर्जनों ने इंसान के शरीर में सफलतापूर्वक लगाया सूअर का दिल
अमेरिका के सर्जनों ने एक 57 वर्षीय शख्स में जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर का दिल सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया है। मेडिकल इतिहास में यह पहली बार हुआ है और इससे आने वाले समय में अंगदान करने वालों की भारी कमी से निपटा जा सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल ने बयान जारी कर बताया कि यह ऐतिहासिक ट्रांसप्लांट शुक्रवार को किया गया।हालांकि, इस ट्रांसप्लांट के बाद भी मरीज की बीमारी का इलाज फिलहाल निश्चित नहीं है लेकिन यह सर्जरी जानवरों से इंसानों में ट्रांसप्लांट को लेकर मील के पत्थर से कम…
अफगानिस्तान की महिला पत्रकारों पर बढ़ता ही जा रहा है प्रतिबंधों का दायरा
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे और उनकी सरकार के गठन के बाद से महिला पत्रकारों के ऊपर प्रतिबंध लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।कई सारी महिला पत्रकारों का कहना है कि तालिबान द्वारा उनपर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं और ये लगातार बढ़ ही रहे हैं। इसकी वजह से अब उन्हें अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। इन महिला पत्रकारों का आरोप है कि उन्हें तालिबान द्वारा की जाने वाली किसी भी प्रेस कांफ्रेंस में जाने की इजाजत नहीं होती है।हालांकि, इसके उलट तालिबान सरकार के उप…
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश बनेंगी आयशा मलिक,
पाकिस्तान के न्यायिक इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि एक महिला पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनेगी। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में पहली महिला न्यायाधीश आयशा मलिक की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। उच्चस्तरीय न्यायिक समिति ने लाहौर हाईकोर्ट की न्यायाधीश आयशा मलिक की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति को मंजूरी दे दी।दरअसल, अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी के दम पर आयशा मलिक पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश बनने जा रही हैं। देश के न्यायिक आयोग ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है और…
बुद्ध की विशाल मूर्ति तोड़ने के बाद मुंह खोलने पर तिब्बती भिक्षुओं को जबरन गिरफ्तार कर पीट रहा ‘ड्रैगन’
चीन की तानाशाही एक बार फिर उजागर हो गई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिचुआन प्रक्षेत्र में चीनी प्रशासन ने कई तिब्बती भिक्षुओं को गिरफ्तार कर लिया और उनकी पिटाई भी की है। दरअसल हाल ही में चीन ने भगवान बुद्ध की एक विशाल प्रतिमा को तोड़ दिया है। चीनी अधिकारियों को शक था कि उसकी इस करतूत के बारे में तिब्बती भिक्षुओं ने बाहरी लोगों को बताया है। जिसके बाद इसी संदेह में आकर उसने तिब्बती भिक्षुओं के साथ यह बर्बरता की है। एक मीडिया…
लाकडाउन से चीन के शीआन शहर में परेशान लोग विरोध करने पर हुए गिरफ्तार
उत्तरी चीन के शहर शीआन में पुलिस द्वारा लोगों को लाकडाउन का विरोध करने पर गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। दर्जनों लोगों को शहर में लगे लाकडाउन पर ऑनलाइन ‘अफवाहें’ फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने वहां नकारात्मक रिपोर्ट पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। रेडियो फ्री एशिया के अनुसार, अन्य गिरफ्तारियों से पता चलता है कि प्रतिबंधों पर जनता का गुस्सा बढ़ रहा है, जिसके कारण कई लोगों को पर्याप्त भोजन, दैनिक आवश्यकताओं और तत्काल चिकित्सा तक पहुंच…
FDA ने दी मंजूरी : 12 से 15 साल के बच्चों को मिलेगा बूस्टर डोज,
अमेरिका में अब 12 से 15 साल के आयुवर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी। उन्होंने बताया, ‘FDA ने अब 12 साल से 15 साल के उम्र वाले बच्चों के लिए बूस्टर डोज की अनुमति दी है। ओमिक्रोन वैरिएंट से बचने का सुरक्षित तरीका हमारे बच्चों का वैक्सीनेशन ही है।’राष्ट्रपति जो बाइडन एक मार्च को पहली बार स्टेट आफ यूनियन को संबोधित करेंगे। सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ओर से औपचारिक आमंत्रण भेजे जाने के बाद…
अमेरिका में सबसे ज्यादा 8.49 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले
यूरोप और अमेरिका के बाद अब भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ना शुरू हो गए हैं। बीते 24 घंटे में पूरी दुनिया में 26.96 लाख नए कोरोना केस मिले हैं। शुक्रवार को अमेरिका में एक बार फिर सबसे ज्यादा 8.49 लाख, फ्रांस में 3.28 लाख, ब्रिटेन में 1.78 लाख, भारत में 1.41 लाख, स्पेन में 1.15 लाख, अर्जेंटीना में 1.10 लाख और इटली में 1.08 लाख कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में 6,369 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है।अमेरिका में हर दिन…
डीसी जेल के बाहर यूएस कैपिटल हिंसा में बंदी बनाए गए लोगों के समर्थन में इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारी
पिछले साल 6 जनवरी को यूएस कैपिटल हिंसा के सिलसिले में बंदी बनाए गए लोगों के समर्थन में वाशिंगटन डीसी जेल के बाहर दर्जनों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए हैं।तथाकथित ‘जस्टिस फोर जे6’ कैंडललाइट विजिल पर प्रदर्शनकारियों ने छह जनवरी को यूएस कैपिटल हिंसा के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और बंदियों के लिए गीत और भजन गाए व स्पीच दी। इन वक्ताओं में से एक प्रदर्शनकारी एशले बैबिट की मां भी हैं, जिसे कैपिटल ब्रीच के दौरान कानून प्रवर्तन द्वारा मार दिया गया था।डीसी निवासी अलेक्जेंडर ने स्पुतनिक को बताया कि वह…
डब्ल्यूएचओ चीफ ने ओमिक्रोन को लेकर किया आगाह
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टैड्रोस अघनोम घेबरेयसस का कहना है कि कोराना वायरस के नए वैरिएंट के मामले कम खतरनाक हो सकते हैं लेकिन ये बेहद कम लक्षण वाले नहीं हो सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि ये पहले आए डेल्टा वैरिएंट के मुताबिक कम घातक हो सकता है, लेकिन इसका अर्थ ये नहीं है इसको कम लक्षण वाली श्रेणी में रख दिया जाए। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के करीब 109 देशों में जुलाई 2022…
आखिर क्यों बताएँगे बाइडन 6 जनवरी के दंगे के पीछे ट्रंप को आरोपी – व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस ने बुधवार को जारी बयान में कहा, ‘पिछले साल 6 जनवरी को कैपिटल हिल पर हुए दंगे के लिए बाइडन एकमात्र ट्रंप को जिम्मेवार ठहराने वाले हैं।’ अमेरिका के संसद भवन ‘कैपिटल हिल’ पर हमले की पहली बरसी 6 जनवरी को है। व्हाइट हाउस के अनुसार कैपिटल हिल पर हमले की बरसी के मौके पर जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस देश के लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों ने भी अपनी बात खुल कर कहने का इरादा जताया…
यूरोप में फ्रांस समेत कोरोना की सुनामी, जानें दुनिया के अन्य देशों का हाल
ओमिक्रोन वैरिएंट से पैदा हुई महामारी की लहर ने फ्रांस समेत पूरे यूरोप में कोरोना की सुनामी ला दी है। यूरोप के साथ ही ब्रिटेन में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। फ्रांस में तो राष्ट्रपति के एक बयान के बाद भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। फ्रांस में बुधवार को कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 3.32 लाख नए मामले सामने आए हैं। सरकार संक्रमण के प्रसार पर रोक लगाने के लिए तमाम पाबंदियां लगाने के साथ ही टीकाकरण को…
ब्रिटेन में दो लाख, इटली में एक लाख 70 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि, कोरोना का कहर लगातार जारी
ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण यूरोप समेत पूरे विश्व में कोरोना महामारी का कहर जारी है। ब्रिटेन, इटली और फ्रांस समेत अन्य देशों मे रिकार्ड मामले सामने आ रहे हैं। ब्रिटेन में बीते 24 घंटे के दौरान रिकार्ड दो लाख मामले सामने आए। इससे पहले यहां एक दिन में संक्रमण के इतने मामले कभी सामने नहीं आए थे। वहीं इटली में एक दिन में 170,844 मामलों की पुष्टि हुई है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरान ने कहा है कि मंगलवार को देश में लगभग तीन लाख मामले सामने आ सकते…
कैपिटल हिल पर हमले की बरसी पर होना था आयोजन, डोनाल्ड ट्रंप ने की प्रेस कांफ्रेंस रद,
अमेरिका के संसद भवन ‘कैपिटल हिल’ पर हमले की पहली बरसी 6 जनवरी को है। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों ने भी अपनी बात खुल कर कहने का इरादा जताया था और इसी मकसद से प्रेस कांफ्रेंस का एलान भी किया था। ये हमला पिछले साल छह जनवरी को हुआ था।दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप 6 जनवरी को कैपिटल हिंसा की पहली बरसी पर राष्ट्र को संबोधित करने वाले थे। बता दें कि कैपिटल हिल पर हिंसा में एक पुलिस अधिकारी…
तालिबान ने अफगानिस्तान के पुराने चलन पर लगाई रोक, अब हमाम में महिलाओं का प्रवेश वर्जित,
अफगानी महिलाओं पर प्रतिबंध की अगली कड़ी में तालिबान ने हमाम में जाने पर रोक लगा दी है। उत्तरी अफगानिस्तान के बल्ख और उज्बेकिस्तान की सीमाओं से लगे इस क्षेत्र में अब सार्वजनिक स्नानगृहों में महिलाओं का प्रवेश वर्जित होगा। मुस्लिम जगत में पुराने समय से हमाम का चलन है जिसमें महिलाएं भी शामिल होती रही हैं। लेकिन अब इस्लामी शिक्षाओं के नाम पर उन्हें इससे अलग किया जा रहा है। अफगानिस्तान के तालिबानी शासन ने अफगानी महिलाओं पर सार्वजनिक स्नान गृहों में जाना पूरी तरह से निषिद्ध कर दिया…
पीएम जानसन ने ब्रिटेन के इंग्लैंड व स्काटलैंड के लोगो को बूस्टर डोज लेने की अपील
ब्रिटेन के इंग्लैंड और स्काटलैंड में सोमवार को 1,57,758 नए मामले सामने आए। इटली में 68 हजार नए केस मिले और 140 लोगों की मौत हो गई। पिछले दिनों के मुकाबले नए मामलों में कमी आई है। ब्रिटेन में नए मामले दो लाख को पार कर गए थे, जबकि इटली में एक लाख से अधिक मामले मिल रहे थे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने सोमवार को कहा कि ओमिक्रोन से मामले तो बढ़ रहे हैं, लेकिन संक्रमण हल्का होने से कुछ ही लोगों को आइसीयू में रखने की जरूरत…
सेना और विरोधी बलों के बीच म्यांमार के सुदूर सीमा क्षेत्र में संघर्ष में मारे गए 61 नागरिक
म्यांमार के सुदूरवर्ती चार सीमा क्षेत्रों में सेना और विरोधी बलों के बीच संघर्ष में दिसंबर में पांच दर्जन से ज्यादा नागरिक मारे गए और हजारों विस्थापित हुए। पिछले वर्ष एक फरवरी को लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नेशनल लीग फार डेमोक्रेसी (एनएलडी) सरकार को सेना द्वारा अपदस्थ किए जाने के बाद दिसंबर में 10वां संघर्ष हुआ। इसमें कम से कम 61 लोग मारे गए और 40,000 लोग पलायन कर गए। कायाह और कायिन प्रातों के साथ ही सागैंग और माग्वाय क्षेत्रों में संघर्ष हुए।सैनिक शासन का कहना है कि नवंबर…
कोरोना के मामलों में तेजी होने से अमेरिका के अस्पतालों में मरीजों के बढ़ने की चेतावनी
विश्व भर में कोरोना संक्रमण के मामले अचानक बेतहाशा बढ़ने लगे हैं। अमेरिका में तो पिछले कुछ दिनों से रिकार्ड मामले मिले रहे हैं। अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ और राष्ट्रपति जो बाइडन के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार एंथनी फासी ने कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने की चेतावनी दी है। रविवार को एक मीडिया चैनल के साथ बातचीत में फासी ने कहा कि ओमिक्रोन को डेल्टा की तुलना में कम गंभीर माना जा रहा है। इसका मतलब हुआ कि इससे संक्रमण पर अस्पताल में भर्ती…
फ्रांस में 232,200 नए मामले, महामारी की रफ्तार देख सहमे इटली और ब्रिटेन
यूरोप में कोरोना का विस्फोट हो रहा है। कई देशों में लगातार नए मामले बढ़ रहे हैं। फ्रांस में पिछले चार दिनों से दो लाख से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। शनिवार को भी 2,19,126 नए मामले पाए गए। एक दिन पहले रिकार्ड 2,32,200 मामले सामने आए थे। कोरोना, खासकर ओमिक्रोन से बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख टेड्रोस अढानम घेब्रेयेसस ने कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए टीकाकरण और अन्य साधनों में देशों के बीच समानता पर जोर दिया है। अमेरिका में…
