प्रशांत द्वीपीय देश टोंगा में बीते दिनों ज्वालामुखी विस्फोट के बाद आई सुनामी ने भयानक तबाही मचाई है. एयरपोर्ट पर जमा राख को साफ किए जाने के बाद आखिरकार गुरुवार को पेयजल और अन्य सामग्री के साथ पहली सहायता उड़ानों को रवाना किया गया. लगभग 1 लाख की आबादी वाला यह देश दो दिनों तक पूरी दुनिया से कट गया था. इस दौरान तेज लहरों से समुद्र में बहे एक दिव्यांग शख्स ने 27 घंटे तक तैरकर खुद की जान बचाई. ठीक से चलने में असमर्थ इस शख्स ने दावा…
Category: विदेश
अब रूस की केंद्रीय बैंक ने क्रिप्टोकोर्रेंसी को दिया बड़ा झटका
क्रिप्टोकरेंसी के फ्यूचर को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। एक के बाद एक देश इस वर्चुअल मुद्रा को किसी न किसी तरह से प्रतिबंधित कर रहा है। इस कड़ी में नया नाम जुड़ा है रूस का। रूस के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को वित्तीय स्थिरता, नागरिकों की भलाई और इसकी मौद्रिक नीति संप्रभुता के लिए खतरों का हवाला देते हुए रूसी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल और माइनिंग पर बैन लगाने का प्रस्ताव दिया है। रूस का ये कदम कई देशों के क्रिप्टोकरेंसी पर लगाम लगाने के बीच…
घाना में धमाका; लगभग 17 लोगों की मौत और 59 घायल, 500 से ज्यादा इमारतें ढहीं
अफ्रीकी देश घाना में खनन विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में बड़ा धमाका हुआ है। इसकी चपेट में आकर 17 लोगों की मौत हो गई है और 59 घायल हैं। इमरजेंसी अधिकारियों ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। एपिएट हॉस्पिटल के डॉक्टर जोसेफ डार्को ने बताया कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। एक पांच साल के बच्चे की हालत गंभीर है।यह हादसा राजधानी अकारा के…
तालिबान चाह रहा है मुस्लिम देशों से मान्यता की शुरुआत
अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार को अभी तक किसी भी देश ने मान्यता नहीं दी है. इसका असर यह हो रहा है कि अंतरराष्ट्रीय मदद पर निर्भर यह देश आर्थिक विनाश के कगार पर पहुंच गया है.तालिबान ने मुस्लिम देशों से अपील की है कि वो उसकी सरकार को मान्यता देने की प्रक्रिया की शुरुआत करें. तालिबान के प्रधानमंत्री मोहम्मद हसन अखुंद ने काबुल में एक प्रेस वार्ता के दौरान मुस्लिम देशों से यह अपील की. प्रेस वार्ता देश की बढ़ती आर्थिक समस्याओं पर तालिबान के विचार रखने के लिए…
पीएम बोरिस जॉनसन का ऐलान- मास्क भी जरूरी नहीं, इंग्लैड में कोविड-19 से जुड़े सभी प्रतिबंध खत्म,
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने ऐलान किया है कि इंग्लैंड में कोविड-19 से जुड़े सभी प्रतिबंधों को खत्म कर दिया गया है। ब्रिटेन के पीएम ने कहा कि इंग्लैंड में कोरोना वायरस को लेकर सभी प्रतिबंध खत्म हो गए हैं जिनमें मास्क भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘हमारे वैज्ञानिकों को विश्वास है कि ओमिक्रॉन की लहर राष्ट्रीय स्तर पर है। अभी से सरकार लोगों को वर्क फ्रॉम होम से मना कर रही है।’ बता दें कि ब्रिटेन में जनवरी की शुरुआत में कोरोना के दैनिक मामले रिकॉर्ड दो लाख से ज्यादा…
लंदन स्थित आलीशान घर को खाली करने का आदेश मिला विजय माल्या को
भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। माल्या को लंदन की कोर्ट में बड़ा झटका लगा है और लंदन स्थित अपने आलीशान बंगले को अब विजय माल्या को खाली करना होगा। यूबीएस बैंक ने माल्या के खिलाफ केस जीत लिया है और कोर्ट ने बंगले का को बैंक को सौंपने का आदेश दे दिया है। इसी आलीशान बंगले में माल्या के साथ उसका बेटा और उसकी मां भी रहती हैं। दरअसल, व्यवसायी विजय माल्या ने अपने बंगले को यूबीएस बैंक के पास गिरवी…
इंडोनेशिया डूबते जकार्ता को छोड़कर बनाने जा रहा है नयी राजधानी
इंडोनेशिया ने नई राजधानी बनाने को मंजूरी दे दी है. नई राजधानी जकार्ता से 2,000 किलोमीटर दूर बोर्नियो द्वीप पर कालीमंतान के जंगलों में बनाई जाएगी.इंडोनेशिया की संसद ने मंगलवार को उस बिल को पास कर दिया है जिसके तहत नई राजधानी बनाने की प्रक्रिया को मंजूरी मिल गई है. देश डूबते और प्रदूषित हो चुके जकार्ता से राजधानी को दूर ले जाना चाहता है. देश की मौजूदा राजधानी जकार्ता एक भीड़-भाड़ भरा, तंग और प्रदूषित शहर हो चुका है. यहां बार-बार बाढ़ आती है और शहर अक्सर डूब जाता…
अपनी ही पार्टी के नेता इमरान खान के लिए मुसीबत बने, सरकार की आलोचना पर नूर को दिया नोटिस
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए विपक्ष के साथ-साथ अब अपनी ही पार्टी के नेता मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। इसके लिए इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) ने नेशनल असेंबली के सदस्य नूर आलम खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नूर ने इमरान खान सरकार की तीखी आलोचना की की थी, जिसके बाद उन्हें ये नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।बता दें कि नूर आलम खान ने नेशनल असेंबली मं हुई संसदीय बैठक के दौरान…
ओमिक्रोन का मामला बीजिंग में सामने आया,
चीन ने सोमवार को कहा कि बीजिंग में मिले ओमिक्रोन के इकलौते मामले के लिए अमेरिका और हांगकांग के रास्ते कनाडा से आया एक डाक जिम्मेदार है। बीजिंग में अगले महीने से विंटर ओलंपिक खेल शुरू होने वाले हैं, जिसको लेकर अत्यधिक सावधानी बरती जा रही है।चीन की सरकारी मीडिया ने कहा कि चीन की जिस महिला को ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है उसके पास 11 जनवरी को कनाडा से एक डाक के जरिये कुछ दस्तावेज मिले थे। चीन का कहना है कि संक्रमित महिला में जो स्ट्रेन मिला…
विपक्ष ही नहीं अपने भी बढ़ा रहे पाकिस्तान में इमरान की मुश्किल,
पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) पार्टी की अंदरूनी कलह से इमरान खान सरकार मुश्किल में है। ऐसे समय में जब एकजुट विपक्ष प्रधानमंत्री इमरान खान को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा, उसी समय उनकी पार्टी के सहयोगी भी सरकार पर हमले करने से बाज नहीं आ रहे। इसी हफ्ते पीटीआइ के दो नेताओं ने अपनी ही संघीय (केंद्रीय) सरकार की नीतियों और प्रदर्शन पर सवाल उठा दिए। कहाकि सरकार के कार्यकलाप से जनता को राहत नहीं मिली है। उनमें से एक नेता ने देश के मौजूदा हालात…
एक ब्रिटिश नागरिक के रूप में हुई टेक्सास में यहूदी पूजा स्थल में लोगों को बंधक बनाने वाले संदिग्ध की पहचान
अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को यहूदियों के एक पूजा स्थल पर लोगों को बंधक बनाने के बाद मारे गए संदिग्ध की पहचान 44 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक मलिक फैसल अकरम के रूप में हुई है। बंधक बनाए गए लोगों को करीब 10 घंटे बाद शनिवार रात को रिहा करा लिया गया।एफबीआई ने कहा कि रात करीब नौ बजे बंधकों में से आखिरी को बाहर निकालने के बाद मलिक फैसल को गोली मार दी गई। एफबीआई ने एक बयान में कहा है कि इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं…
हमारे मुल्क को पाकिस्तानी अधिकारियों की जरूरत नहीं : हामिद करजई
अफगानिस्तान को दूसरे देशों से मानव संसाधन की जरूरत नहीं है उसके पास प्रशिक्षित और कुशल लोग हैं जिन्होंने देश व विदेशों से शिक्षा ली है। दरअसल अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई (Hamid Karzai) ने यह जवाब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को दिया। बता दें कि इमरान खान ने कहा था कि इस्लामाबाद ने अपने अधिकारियों से प्रशिक्षित मैनपावर को काबुल भेजने का निर्देश दे दिया है। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबान की अगुआई वाली सरकार पेशेवर कुशल कर्मचारियों की कमी का सामना कर रही…
बंंदूकधारी की टेक्सास में मांग- आफिया सिद्दकी की हो रिहाई
अमेरिका के टेक्सास में एक बंदूकधारी ने स्थानीय समयानुसार शनिवार को यहूदियों के एक प्रार्थना-स्थल (सिनेगॉग) में घुसकर कई लोगों को बंधक बना लिया जिसमें से एक को रिहा कर दिया गया। कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार, बंदूकधारी ने आफिया सिद्दकी की रिहाई की मांग की है। पाकिस्तानी न्यूरो साइंटिस्ट आफिया सिद्दीकी को अल कायदा से संबंध रखने के आरोप में अमेरिका में जेल की सजा सुनाई गई थी। बता दें कि पाकिस्तान की नागरिक डा. आफिया सिद्दिकी पर अलकायदा से जुड़े होने का आरोप है। मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी…
दो विमान एक ही रनवे पर टकराने से बाल-बाल बचे,दुबई से भारत आ रहे थे विमान
दुबई एयरपोर्ट पर रविवार को भारत आ रहे दो विमान आपस में टकराते-टकराते बाल-बाल बच गए। दोनों विमान एक ही रनवे पर पांच मिनट के अंतराल में उड़ान भरने को तैयार थे। समय रहते चूक पकड़ ली गई, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।दुबई से हैदराबाद की ओर जाने वाला विमान रनवे से उड़ान भरने वाला था। उसी समय चालक दल ने एक विमान को उसी दिशा में तेज गति से आते देखा। दूसरा विमान बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाला…
व्हाइट हाउस ने किया एलान, 19 जनवरी से शुरू होगा मुफ्त कोविड-19 टेस्ट,
बाइडन प्रशासन ने अपनी जनता के लिए रैपिड कोविड-19 टेस्ट की सुविधा बिल्कुल मुफ्त उनके घर तक पहुंचाने का फैसला लिया है। जरूरत पड़ने पर लोग आसानी से कोविड टेस्ट करा सकें इस बात को सुनिश्चित करने के लिए बाइडन सरकार रैपिड कोरोना टेस्ट के एक बिलियन किट खरीद रही है। इसमें से आधे किट जनवरी में मिल जाएंगे जा आर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। यह जानकारी व्हाइट हाउस के रिलीज के जरिए मिली। इस प्रोग्राम से अमेरिकी अपने घर पर ही कोरोना टेस्ट करा सकेंगे। प्रशासन इसके लिए कंट्रैक्ट…
अमेरिकी दूतावास पर बगदाद में हमला,
इराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर गुरुवार को करीब तीन राकेटों से हमला किया गया। इसमें दो लोगों के जख्मी होने की सूचना है। यह जानकारी इराक के दो सुरक्षा अधिकारियों ने दी। यह इलाका राजनयिक मिशन के साथ ही इराक सरकार के लिए भी अहम है। सुरक्षा अधिकारी के अनुसार दो मिसाइल अमेरिकी दूतावास के परिसर में गिरा। एक अन्य मिसाइल से पास ही स्थित स्कूल पर हमला हुआ। नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।पिछले माह ही इस्लामिक स्टेट के खिलाफ…
आधी आबादी को नजरअंदाज कर आगे नहीं बढ़ सकता देश : गुतेरस
संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुतेरस (Antonio Guterres) ने अफगानिस्तान में महिलाओं व लड़कियों के हालात पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘अफगानिस्तान में आफिस और क्लासरूम से लड़कियां व महिलाएं लापता हैं। अपनी आधी आबादी को नकारते हुए कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता है। अफगानिस्तान की महिलाओं व लड़कियों को हेल्थ केयर सर्विसेज, रोजगार के मौके व सभी तरह की शिक्षा पाने तक पहुंचने का समुचित अधिकार है।’इससे पहले भी संयुक्त राष्ट्र महासचिव अफगानिस्तान की महिलाओं की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर कर चुके…
ओमिक्रोन के चलते भी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की आ रही है नौबत : WHO
कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वैरिएंट, डेल्टा वैरिएंट से तेजी से आगे निकल रहा है और पूरी दुनिया में इस स्वरूप से संक्रमण के मामले अब ज्यादा सामने आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में आगाह किया है।वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी के अधिकारी ने चेताया है कि इस बात के साक्ष्य बढ़ रहे हैं कि ओमिक्रोन प्रतिरक्षा शक्ति से बच निकल सकता है लेकिन अन्य स्वरूपों की तुलना में इससे बीमारी की गंभीरता कम है। उन्होंने इस बारे में भी आगाह किया कि डेल्टा…
इमरान खान पर बिलावल भुट्टो का तीखा हमला, पीएम को बताया ‘सदी का संकट’
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर एक बार फिर से हमला बोला है। बिलावल ने इमरान को ‘इस सदी का संकट’ करार देते हुए कहा कि वर्तमान शासन सभी मोर्चों पर विफल रहा है। न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने देश की आर्थिक स्थिति और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) के साथ समझौते को लेकर संघीय सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री इमरान खान को इस सदी का संकट करार दिया। नेशनल असेंबली को…
उत्तर कोरिया ने हफ्तेभर के भीतर दागी एक और मिसाइल, आखिर क्या है किम जोंग उन का मिजाज?
दक्षिण कोरिया की सैन्य चेतावनी के साथ एक सप्ताह से भी कम समय में उत्तर कोरिया ने मंगलवार को समुद्र में एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इससे किम जोंग उन ने अपने अपने तानाशाही रवैये के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र की बैठक में अमेरिका समेत 6 देशों ने पिछले परीक्षण की आलोचना की थी।उत्तर कोरिया ने मंगलवार को एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरा मौका है, जब…
