किम जोंग कोरोना महामारी से निपटने के लिए उठाये क्या नये कदम

उत्तर कोरिया में धीरे-धीरे कोरोनावायरस भयावह रूप लेती जा रही है। इस बीच उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए सेना का सहारा लेने का फैसला किया है। राज्यद्वारा संचालित केसीएन (KCNA) समाचार ने सोमवार को कहा कि किम जोंग उन ने एक आपातकालीन पोलित ब्यूरो बैठक का मार्गदर्शन किया। बैठक के दौरान किम जोंग ने प्योंगयांग में दवाओं की आपूर्ति को स्थिर करने के लिए सेना का इस्तेमाल करने का आदेश दिया है। बता दें कि कोरोना महामारी की चपेट में उत्तर…

जमैका में हुआ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का गर्मजोशी से स्वागत

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भारतीय मूल के लोगों ने जमैका में गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति कोविंद 15 से लेकर 21 मई तक जमैका और सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स (एसवीजी) की राजकीय यात्रा पर हैं। बता दें कि यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की पहली यात्रा होगी।राष्ट्रपति कोविंद के साथ उनकी पत्नी प्रथम महिला सविता कोविंद, बेटी स्वाति कोविंद, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, लोकसभा सांसद रमा देवी, सतीश कुमार गौतम और सचिव स्तर के अधिकारी भी हैं। बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद का औपचारिक स्वागत, गार्ड ऑफ…

कार दुर्घटना में पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की मौत, शनिवार रात क्वींसलैंड में हुआ हादसा

रविवार की सुबह खेल जगत के लिए बेहद दुखद खबर लेकर आई है। पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि क्वींसलैंड में एक कार दुर्घटना में उनका निधन हुआ है। आस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार दुर्घटना में साइमंड्स को कई गंभीर चोटे आई थीं।बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार रात करीब 10.30 बजे टाउन्सविले से 50 किलोमीटर दूर हर्वे रेंज में हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त होने…

शी जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति बनने में हैं सबसे बड़ा रोड़ा कौन बन रहा ?

शी जिनपिंग लगातार दो बार से चीन के राष्ट्रपति हैं और वह तीसरी बार भी राष्ट्रपति बनने की रेस में सबसे आगे हैं। जिनपिंग ने सालों से चीन के दूसरे सबसे शक्तिशाली राजनीतिक व्यक्ति प्रीमियर ली केकियांग को दरकिनार किया है लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि केकियांग अबकी एक शक्ति के रूप में उभर रहे हैं।वॉल स्ट्रीट जर्नल ने चीनी सरकारी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि हाल के सालों में चीन आर्थिक तौर पर दिक्कतों में फंसा है। ऐसे में केकियांग आर्थिक मंदी को दूर रखने के…

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने रूसी समकक्ष के साथ की वार्ता, तत्काल युद्धविराम का आग्रह

अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने शुक्रवार को टेलीफोन से अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू से बात की। यह जानकारी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दी है।यूक्रेन युद्ध के दौरान उन्होंने कई बार रूसी रक्षा मंत्री से बात करने की कोशिश की लेकिन यह वार्ता शुक्रवार को संभव हो पाई। आस्टिन ने दोनों देशों के बीच संवाद बने रहने पर जोर दिया। कहा कि दो प्रमुख देशों के बीच संवाद बना रहना वैश्विक शांति के लिए आवश्यक है। दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच करीब एक घंटे की वार्ता के बावजूद…

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को बलूच कार्यकर्ता ने लिखा पत्र, महिलाओं और बच्चों के जबरन गायब होने के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बलूचिस्तान से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। एक बलूच कार्यकर्ता ने एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। उसने 23 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को एक पत्र लिखा है, जिसमें कार्यकर्ता ने पिछले कई वर्षों में बलूचिस्तान में महिलाओं और बच्चों के जबरन गायब होने के संबंध में तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया है।‌बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के मानवाधिकार सचिव नजीर नूर बलूच ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (UNHCR), ह्यूमन राइट्स वाच (HRW) और पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) सहित मानवाधिकार संगठनों को पत्र लिखा। उन्होंने अपने पत्र…

संयुक्त राष्ट्र यूक्रेन में रूसी सैन्य संघर्ष के कारण बिगड़ी मानवाधिकारों की स्थिति की जांच करेगा

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने गुरुवार को रूसी आक्रमण के कारण यूक्रेन में मानवाधिकारों की बिगड़ती स्थिति पर निगरानी बढ़ाने के लिए मतदान किया। मानवाधिकार परिषद के 34 वें विशेष सत्र में ‘रूसी आक्रमण के कारण यूक्रेन में मानवाधिकारों की स्थिति में गिरावट’ नाम के एक मसौदा प्रस्ताव को पेश किया गया। जिसके पक्ष में 33 वोट पड़े, वहीं दो वोट इसके खिलाफ रहे।भारत ने मतदान से परहेज करते हुए, रूसी आक्रमण से यूक्रेन मानवाधिकारों की बिगड़ती स्थिति को लोकर चिंता व्यक्त की है। साथ ही लोगों तक निर्बाध मानवीय…

ट्रंप पर बाइडन की जीत इसलिए हुई क्योंकि लोग कम ड्रामा चाहते थे : एलन मस्क

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक ट्वीट के जरिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बाइडन का यह सोचना गलत है कि उन्हें अमेरिका को बदलने के लिए चुना गया था। उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर राष्ट्रपति चुनावों में सिर्फ इसलिए जीत हासिल की क्योंकि लोग कम ड्रामा चाहते थे।मस्क ने ट्वीट के जरिए 2024 में होने वाले चुनावों को लेकर कहा कि वो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में 2024 के चुनाव में कम विभाजनकारी उम्मीदवार बेहतर होगा। फिर भी…

फिर हुआ हिंदू मंदिर पर पाकिस्तान में हमला, 22 लोगों को पांच-पांच साल की सजा

पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी अदालत ने हिंदू मंदिर पर हमले के लिए 22 लोगों को दोषी ठहराते हुए पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। अदालत ने बाकी 62 लोगों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। इस मामले में 84 संदिग्धों के खिलाफ पिछले वर्ष सितंबर में सुनवाई शुरू हुई थी।गौरतलब है कि जुलाई 2021 में लाहौर से लगभग 590 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले के भोंग शहर में गणेश मंदिर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ ने हमला बोल दिया था। हथियारों और लाठियों से लैस भीड़…

यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियार का इस्तेमाल बेहद घातक : अमेरिकी खुफिया अधिकारी

अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने चेतावनी दी है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन में हार की संभावना को अपने शासन के लिए एक संभावित खतरे के रूप में देख सकते हैं। पुतिन संभावित रूप से परमाणु हथियार (Nuclear Weapon) का उपयोग करने के लिए अपने रिसोर्ट को ट्रिगर कर सकते हैं। द गार्जियन ने यह जानकारी दी। दुनिया भर में खतरों पर सीनेट को ब्रीफिंग करने वाले खुफिया प्रमुखों के आकलन में यह चेतावनी आई थी।नेशनल इंटेलिजेंस की निदेशक एवरिल हेन्स (Avril Haines) ने सीनेट की सशस्त्र…

फिलीपींस के नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति मार्कोस और दुतेर्ते निर्वाचित, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने देश के भविष्य को लेकर जताई चिंता

फिलीपींस के दिवंगत तानाशाह फर्डिनैंड मार्कोस के बेटे मार्कोस जूनियर और निवर्तमान राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते की बेटी सारा दुतेर्ते देश की नई नेता बनने जा रही हैं। मार्कोस जूनियर राष्ट्रपति और सारा दुतेर्ते उपराष्ट्रपति चुनी गई हैं। कुछ मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस जोड़ी के शासन में देश के भविष्य को लेकर चिंता जताई है।पूर्व प्रांतीय गवर्नर, सांसद और सीनेटर 64 वर्षीय मार्कोस जूनियर का बचपन का नाम बोंगबोंग है। उन्होंने 36 वर्ष बाद अपने परिवार को प्रतिष्ठा वापस दिलाई है। ‘लोक शक्ति’ विद्रोह के कारण उनके पिता सत्ता से बेदखल…

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने दी युद्धरत यूक्रेन के लिए 40 अरब डालर के पैकेज को दी मंजूरी

रूस के साथ युद्धरत यूक्रेन की अमेरिका ने मदद और तेज कर दी है। सैन्य सहायता के साथ-साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को 40 अरब डालर (करीब तीन लाख करोड़ रुपये) की मदद देने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने सोमवार को इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए।सैन्य सहायता के तहत अमेरिका यूक्रेन को खुफिया जानकारियां भी दे रहा है। अमेरिकी मदद के कारण ही यूक्रेन रूस के कई सैन्य अधिकारियों को मारने के अलावा उसका युद्धपोत डुबोने में कामयाब रहा। इतना ही नहीं, बाइडन ने…

गुस्साई भीड़ ने श्रीलंका में मंत्रियों के घरों में लगाई आग, बारीकी से स्थिति की निगरानी कर रहा अमेरिका

श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण सब कुछ तितर-बितर हो गया है। पिछले कुछ दिनों में सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध अब चरम पर पहुंच गया है। सोमवार को निवर्तमान प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद देश भर में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया। पीएम के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद गुस्साई भीड़ ने मेदामुलाना, हंबनटोटा में राजपक्षे परिवार के पैतृक घर को आग लगा दी। यही नहीं बेकाबू प्रदर्शनकारियों ने कई नेताओं के घरों को आग के हवाले कर…

बढ़ती महंगाई से ब्रिटेन के लोग परेशान, भोजन का खर्च तक नहीं जुटा पा रहे लाखों लोग

दुनिया के धनी और विकसित देशों में शुमार ब्रिटेन में कम आय वाले अधिकतर लोग दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। ब्रिटेन में खाद्य संबंधित मुद्दों पर काम करने वाली संस्था द फूड फाउंडेशन ने एक सर्वेक्षण में बताया कि हालात देश में 20 लाख से अधिक वयस्क भोजन का खर्च तक नहीं जुटा पा रहे है।देश में लोग ईंधन पर खर्च से बचाने के लिए पकाए जाने वाले भोजन के बजाए बिना पकाए खाने वाले भोजन को प्राथमिकता दे रहे हैं। रिपोर्ट में…

यूरोप से एशिया की ओर गैस निर्यात को रूस पूरी तरह से कर सकता है डायवर्ट, 2025 तक और बढ़ेगी मांग

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच गैस वितरण का संकट बना हुआ है। यूरोप में रूसी गैस वितरण पूरी तरह से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पुनर्निर्देशित किया जा सकता है जहां गैस की मांग बढ़ रही है। साथ ही इसके लिए तत्काल बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की आवश्यकता होगी। यह बात रूसी कंपनी वायगन कंसल्टिंग के एनर्जी विशेषज्ञ इवान टिमोनिन (Ivan Timonin) ने कही है। रूसी निर्यात अब यूरोप में जा सकता है, संभावित रूप से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पूर्ण रूप से डायवर्ट किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए निर्यात…

G7 देशों ने खाई कसम : ‘नहीं आयात करेंगे रूस का तेल’,

देशों के G7 क्लब ने रविवार को रूसी तेल पर अपनी निर्भरता को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। विकसित अर्थव्यववस्थाओं वाले जी-7 देशों के नेताओं ने रूस से तेल के आयात को चरणबद्ध तरीके से रोकने का रविवार को संकल्प लिया। समूह के नेताओं ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी बात की और उन्हें अपना समर्थन दिया। सात देशों के समूह – फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका ने यह नहीं बताया कि वे कैसे रूसी ऊर्जा पर अपनी निर्भरता खत्म करेंगे।लेकिन रूस…

यूक्रेन पर रूसी हमले के लिए अल-कायदा प्रमुख अल-जवाहरी ने अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार

अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहरी अपने पूर्ववर्ती ओसामा की मौत की 11वीं बरसी के मौके पर पहले से रिकार्ड किए गए एक वीडियो में नजर आया। इस वीडियो में अल-जवाहरी कहता दिख रहा है कि अमेरिका की कमजोरी की वजह से ही यूक्रेन रूसी हमले का शिकार बना।आतंकी गतिविधियों की निगरानी करने वाले साइट इंटेलिजेंस ग्रुप के अनुसार 27 मिनट के इस वीडियो को शुक्रवार को जारी किया गया है। इस वीडियो में अल-कायदा प्रमुख किताबों और बंदूक के साथ बैठा दिख रहा है। मुस्लिम एकता का आह्वान करते हुए अल-जवाहरी…

अमेरिकी दबाव के बावजूद खरीद रहा रूसी तेल : इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को कहा कि भारत अमेरिका के साथ रणनीतिक समझौता करने के बावजूद रूस से सस्ता तेल खरीद रहा है लेकिन अमेरिका उससे कभी नाराज नहीं हुआ। जबकि पाकिस्तान ने रूस से 30 प्रतिशत की किफायत पर तेल लिया और अमेरिका नाराज हो गया। उन्होंने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में भी अपनी नाकामियों के लिए पाकिस्तान को भी जिम्मेदार ठहराता रहा है।इमरान खान ने प्रवासी पाकिस्तानियों को शनिवार को वर्चुअल संबोधन में एक बार फिर से भारत का जिक्र किया। पहले भी कई…

राष्ट्रपति ने की सरकार विरोधी प्रदर्शनों से निपटने के लिए घोषणा

आर्थिक संकट के चलते मुसीबतों में घिरे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने शुक्रवार आधी रात से देश में आपात स्थिति की घोषणा कर दी है। देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच श्रीलंका में एक महीने से अधिक समय में दूसरी बार आपातकाल लगाया गया है। देश की जनता बदहाल अर्थव्यवस्था को लेकर राष्ट्रपति से त्यागपत्र देने की मांग कर रही है।राजपक्षे की ओर से आपात स्थिति का एलान किए जाने के बाद श्रीलंका में पुलिस और सुरक्षा बलों को ज्यादा अधिकार मिल गया है। अब वे मनमाने ढंग…

यूरोपीयन यूनियन की प्रतिबंधित लिस्‍ट में राष्‍ट्रपति पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड एलिना का नाम शामिल

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिका और यूरोपीयन यूनियन ने रूस के राष्‍ट्रपति समेत उनके कई मंत्रियों अधिकारियों और उनके नजदीकियों पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। अब यूरोपीयन यूनियन द्वारा एक नई फहरिस्‍त में रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड एलिना कबेवा का नाम शामिल करने का प्रपोजल दिया गया है। यूक्रेन पर रूस के हमले के दो माह बाद एलिना का नाम इस फहरिस्‍त में शामिल करने पर जबरदस्‍त मंथन चल रहा है। एलिना के साथ ही यूरोपीयन यूनियन ने अपने प्रतिबंधों के छठे पैकेज…