कोविड की महामारी में बीते दो सालों में 1.33-1.66 करोड़ लोगों की जान गई है. गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी रिपोर्ट पेश की. सीधे महामारी से होने वाली मौत की संख्या से कुल मौत की संख्या तीन गुना ज्यादा है.लंबे समय से विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी ब्ल्यूएचओ की इस रिपोर्ट का इंतजार था ताकि यह पता चल सके कि इस महामारी में कुल कितने लोगों की जान गई. इसमें महामारी और उसकी वजह से पैदा हुए कारणों से होने वाली मौत की संख्या शामिल है. इसका मकसद महामारी…
Category: विदेश
अमेरिकी खुफिया विभाग रूसी जनरलों को मारने में यूक्रेन की मदद कर रहा है, भड़क सकता है युद्ध
यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिससे अमेरिका और रूस टकराव की स्थिति में आमने सामने आ सकते हैं। दरअसल वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका ने यूक्रेन को रूसी सैन्य इकाइयों के बारे में खुफिया जानकारी प्रदान की है जिसके आधार पर यूक्रेनियन सेना को युद्ध के दौरान कई रूसी जनरलों को निशाना बनाने में कामयाबी हासिल हुई।यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने युद्ध के मोर्चे पर लगभग 12 रूसी जनरलों को मार गिराया है। यह एक ऐसी संख्या है जिसने सैन्य विश्लेषकों…
अमेरिका में गर्भपात की वैधता पर राजनीतिक विवाद, सुप्रीम कोर्ट के भावी फैसले के मसौदे के लीक होने की होगी जांच
अमेरिका में गर्भपात को कानूनी रूप से वैध करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का मसौदा लीक होने से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि रो बनाम वेड के गर्भपात केस के फैसले को पलटने से राजनीतिक भूचाल आ गया है। अब राजनीतिक दल भी मध्यावधि चुनाव पर असर को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर अपना रुख बदलकर गर्भपात का विरोध कर रहे हैं।राष्ट्रपति जो बाइडन के नेतृत्व में अब डेमोक्रेट सांसदों ने गर्भपात के…
जापान की कुल आबादी में महज 11.7 फीसदी है 15 साल के कम आयुवर्ग की हिस्सेदारी, तेजी से घट रही है बच्चों की संख्या
जापान में पिछले 41वर्षों के दरमियान देश की कुल आबादी में बच्चों की हिस्सेदारी सबसे कम आंकी गई है। जापान के आंतरिक मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक देश में इस वक्त 15 साल के कम उम्र के बच्चों की संख्या करीब 1 करोड़ 46 लाख 50 हजार है। जो कि पिछले 41 सालों में सबसे कम है। यह आंकड़ा देश की कुल आबादी का करीब 11.7 फीसदी है।बताया जा रहा है कि पिछले करीब 47 वर्षों में देश की कुल जनसंख्या में 15 वर्ष से कम…
अब तक अमेरिका में महामारी की शुरुआत से 1 करोड़ 30 लाख बच्चे कोविड-19 से हुए संक्रमित
अमेरिकी एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 1 करोड़ 30 लाख बच्चे महामारी की शुरुआत के बाद से कोविड-19 संक्रमण का शिकार हुए हैं। सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले चार हफ्तों के दौरान अमेरिका में 1 लाख 49 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। वहीं वर्ष 2022 की शुरुआत के बाद से 50 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण को लेकर जारी की गई…
जर्मन तानाशाह से की रूसी विदेश मंत्री ने जेलेंस्की की तुलना; इजरायल को ऐतराज
यूक्रेन-रूस जंग (Russia-Ukraine War) में नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर का प्रवेश हो चुका है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की तुलना हिटलर से करके नया विवाद खड़ा कर दिया है। लावरोव ने कहा कि हिटलर और जेलेंस्की दोनों नाजी हैं और उनमें यहूदी खून है। लावरोव के इस बयान पर इजरायल, अमेरिका और यूक्रेन ने नाराजगी जताई है।इजराइल के विदेश मंत्री यायर लापिड ने कहा कि लावरोव की टिप्पणी अपमानजनक और अक्षम्य है। यह एक भयानक ऐतिहासिक गलती भी है। यहूदियों ने खुद की…
स्पेन में पीएम और रक्षा मंत्री के फोन बने निशाना, पेगासस से जासूसी का नया मामला
जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस को लेकर स्पेन में एक बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेन के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के फोन को भी इस जासूसी स्पाइवेयर के जरिये निशाना बनाया गया। स्पेन के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पेगासस के जरिए नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं की जासूसी करने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं।अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज का मोबाइल फोन मई 2021 में दो बार हैक हुआ था। वहीं, रक्षा मंत्री मार्गरीटा रॉबल्स के फोन को अप्रैल 2021 में एक बार…
अमेरिकी हथियारों को बनाया रूस ने निशाना, खार्कीव में दो यूक्रेनी लड़ाकू विमान भी मार गिराए
यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा में अमेरिका और यूरोपीय देशों से आई हथियारों की खेप को रूसी मिसाइलों ने निशाना बनाया है। इसी के साथ ओडेसा के नजदीक स्थित सैन्य हवाई पट्टी को भी नष्ट कर दिया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि हमले में उच्च क्षमता वाली ओनिक्स मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।मंत्रालय ने यह भी बताया कि शनिवार को खार्कीव के नजदीक रूस के डिफेंस सिस्टम न हमले के उद्देश्य से आए यूक्रेनी वायुसेना के दो सुखोई-24 एम लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। पूर्वी…
नए चुनाव की श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति सिरिसेना ने की मांग, कहा-देश एक बड़ी त्रासदी का सामना कर रहा है
श्रीलंका आर्थिक और राजनीतिक बदहाली के बुरे दौर से गुजर रहा है। देश के लोग राजनीतिक उठापठक और आर्थिक मुश्किलों के बीच झूल रहे हैं। वहीं इस बीच श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति और श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के अध्यक्ष मैत्रीपाला सिरिसेना का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने पोलोन्नारुवा में अपनी पार्टी द्वारा आयोजित मई दिवस रैली को संबोधित करते हुए, रविवार को देश नए चुनावों का आह्वान किया।देश के स्थानीय मीडिया कोलंबो पेज पर बताया गया कि एसएलएफपी के अध्यक्ष मैत्रीपाला सिरिसेना ने कहा है कि राजनेताओं को ऐसे समय…
यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी खेमे में नहीं है भारत, एक्सपर्ट्स से जानें कैसे ?
यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद भारत की स्थिति को मॉस्को समर्थक के तौर पर बताई गई है। हालंकि नई दिल्ली ने अभी तक स्पष्ट रूप से मॉस्को की निंदा नहीं की है और यूनाइटेड नेशंस में संबंधित वोटिंग पर भाग नहीं लिया। भारत ने रूसी हथियार और तेल की खरीद नहीं करने को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही भारत ने रूसी विदेशी मंत्री सर्गेई लावरोव की मेजबानी की है। लावरोव ने पीएम मोदी से मुलाकात भी की है। तो क्या भारत रूस के खेमे में है? तन्वी…
इमरान खान का एलान नवनियुक्त शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ सरकार विरोधी लंबा मार्च शुरू
पाकिस्तान की राजनीति में मचा बवाल अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इमरान सरकार के गिरने के बाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने ऐलान किया कि वो नवनियुक्त शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ मई के अंतिम सप्ताह में इस्लामाबाद की ओर सरकार विरोधी लंबा मार्च शुरू करेंगे। इमरान ने शरीफ सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि हम पीछे नहीं हटेंगे।पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के समय से कहते रहे हैं कि सरकार गिराने के लिए विदेशी…
काबुल की मस्जिद में विस्फोट, 10 लोगों की मौत की खबर
युद्ध में घायल लोगों का ही इलाज करने वाले काबुल के एक आपातकालीन अस्पताल ने ट्वीट किया कि उसके कर्मचारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद कम से कम 20 घायल लोगों को भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज चल रहा है।अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। तालिबान के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के आखिरी…
मदीना मस्जिद में PM शहबाज को चोर कहने वाला पाकिस्तानी तीर्थयात्री अरेस्ट
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी अरब की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। प्रतिनिधिमंडल में बिलावल भुट्टो-जरदारी भी शामिल हैं। पद संभालने के बाद शरीफ की यह पहली विदेश यात्रा है।सऊदी अधिकारियों ने कुछ पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को पवित्र शहर मदीना में मस्जिद-ए-नबवी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस्लामाबाद में सऊदी अरब के दूतावास ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। पाकिस्तान के समाचारपत्र ‘डॉन’ ने बताया कि सऊदी दूतावास के मीडिया निदेशक के अनुसार, पाकिस्तान के…
भारत को पीएम शेख हसीना ने चटगांव पोर्ट के इस्तेमाल का दिया प्रस्ताव, कहा- दोनों देशों को कनेक्टिविटी को और बढ़ाना होगा
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दौरे पर आए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए भारत को पूर्वोत्तर के राज्यों असम और त्रिपुरा के लिए अपने चटगांव बंदरगाह का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया है। संक्षिप्त आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर ने शेख हसीना को भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी की ओर से नई दिल्ली आने का निमंत्रण दिया। जयशंकर ने ट्वीट किया कि ‘प्रधानमंत्री शेख हसीना को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद। मैंने उन्हें…
सीईओ पराग अग्रवाल ट्विटर से निकाले जाने की चर्चाओं पर क्या बोले, आइये जानते हैं
एलन मस्क द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि सीईओ पराग अग्रवाल को निकाला जा सकता है। इसकी बड़ी वजह फ्री स्पीच को लेकर मस्क के साथ उनके मतभेद हैं। जहां पराग ट्विटर को एक फ्री स्पीच प्लेटफार्म मानते हैं वहीं मस्क कंपनी की पालिसी और सेंसरशिप का विरोध करते हैं।पराग अग्रवाल ने अपने ताजा ट्वीट में कहा, ‘मैंने यह जाब ट्विटर को बेहतर बनाने के लिए की थी और जरूरत के मुताबिक सर्विस को अच्छा किया है। मुझे अपने लोगों…
चीन ने आत्मघाती हमले के दोषियों के लिए की सजा की मांग, बलोच महिला ने चार को उतारा था मौत के घाट
चीन ने बुधवार को पाकिस्तान से कहा है कि वह कराची विश्वविद्यालय परिसर में आत्मघाती हमले में जांच कर दोषियों को सजा दिलवाए। इसके साथ ही पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि इस हमले में शामिल लोगों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। मंगलवार को एक बुर्कापोश महिला आत्मघाती हमलावर ने वैन के समीप खुद को विस्फोट में उड़ा लिया था। इस हमले में तीन चीनी नागरिक और उनका पाकिस्तानी ड्राइवर मारा गया। यह हमला…
जापानी दूतावास के आठ कर्मचारियों को मास्को ने किया निष्काषित
यूक्रेन में रूस के ओर से जारी सैन्य कार्रवाई का पिछले दिनों जापान ने विरोध किया था। जिसके बाद अब मास्को ने जापानी दूतावास के आठ कर्मचारियों को निष्कासित करने का मन बनाया है। रूसी विदेश मंत्रालय के ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जापानी दूतावास के निष्कासित किए गए कर्मचारियों को 10 मई तक रूस छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।बुधवार (27 अप्रैल) को मास्को स्थित जापानी दूतावास के प्रतिनिधि को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया था। जहां उन्हें सूचित किया गया कि यूक्रेन…
कमला हैरिस हुईं कोविड पाजिटिव, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कोविड पाजिटिव हो गई हैं। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी, लेकिन वह स्पर्शोन्मुख हैं। वह वर्तमान में राष्ट्रपति जो बाइडन के निकट संपर्क नहीं थीं। इन दिनों अमेरिका, चीन, ब्रिटेन सहित कई देशों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना का वैरिएंट ओमिक्रान इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है। इससे पहले इटली के प्रधामंत्री द्रागी भी कोविड पाजिटिव आ चुके हैं।कमला हैरिस के प्रेस सचिव कर्स्टन एलन ने कहा कि आज उपराष्ट्रपति ने कोविड के लिए रैपिड और आरटी-पीसीआर…
पुतिन ने जताई यूक्रेन और रूस सैन्य संघर्ष के बीच समाधान की उम्मीद, कहा: मास्को अभी भी शांतिपूर्ण समझौते का पक्षकार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने एक बयान में कहा है कि मास्को को अभी भी यूक्रेन के साथ शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद है, हालांकि लड़ाई जारी है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ मंगलवार को क्रेमलिन में बैठक के दौरान पुतिन ने कहा कि रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच पिछले महीने इस्तांबुल, तुर्की में वार्ता काफी हद तक सफल थी। हालांकि बाद में यूक्रेन ने इस्तांबुल में हुए कुछ अस्थायी समझौतों को लेकर अपना रुख बदल लिया।पुतिन ने जोर देते हुए कहा कि यूक्रेनी वार्ताकारों ने क्रीमिया…
44 अरब डालर में एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा, यूजर्स से की ये अपील
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सोमवार को 44 अरब डालर (3.30 लाख करोड़ रुपये) में ट्विटर को खरीद लिया। यह पूरा सौदा नकद में हुआ है। इस सौदे के साथ ही 16 साल पहले अस्तित्व में आए इस इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म का प्रबंधन मस्क के हाथों में चला जाएगा। इस सौदे पर व्हाइट हाउस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन इंटरनेट मीडिया की ताकत तो लेकर चिंतित हैं। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि…
