Priyanka Chopra की लेटेस्ट तस्वीरों ने लूटी महफ़िल, व्हाइट बोल्ड ड्रेस में पहुंची अपने रेस्टोरेंट, लुक पर फिदा हुए पति

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड का भी एक जाना माना नाम है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका लगातार सुर्खियों में हैं। वह अक्सर पति और परिवार संग अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। वहीं इन दिनों प्रियंका अपने रेस्टोरेंट ‘सोना’ को लेकर काफी चर्चा में बनीं हुईं हैं। ​न्यूयॉर्क स्थित प्रियंका के इस रेस्टोरेंट में इंडियन फूड को प्राथमिकता दी गई है। बीते दिनों प्रियंका अपने इस…

अब कुछ इस अंदाज़ में नज़र आएंगी यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस,

हॉरर कॉमेडी फ़िल्म भूत पुलिस ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ होगी। फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। सैफ़ और अर्जुन के किरदारों के बाद अब जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के लुक रिवील कर दिये गये हैं। प्लेटफॉर्म ने 5 जुलाई को भूत पुलिस के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने की आधिकारिक घोषणा की थी। हालांकि, रिलीज़ डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फ़िल्म में यामी माया नाम का किरदार निभा रही हैं, जो…

सब कुछ होने के बावजूद क्यों ताउम्र बेचैन रहे गुरुदत्त

भारतीय सिनेमा में मिसाल बन चुके गुरुदत्त एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने अपने जीवन को सिनेमा का पर्दा समझा और उसमें ही अपना सब कुछ झोंक दिया। उनके अंदर एक अजीब सी बेचैनी थी। पर्दे पर कुछ अद्भुत और अद्वितीय रचने की बेचैनी। गुरुदत्त अपने आप में सिनेमा का महाविद्यालय थे। उनकी तीन क्लासिक फिल्में ‘साहिब बीवी और गुलाम’, ‘प्यासा’ और ‘कागज़ के फ़ूल’ को टेक्स्ट बुक का दर्जा प्राप्त है सिनेमा की गहरी समझ के साथ-साथ वह समय से काफी आगे की सोच रखने वाले फिल्मकार थे। कागज के…

बहन अलवीरा और सलमान खान को चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा समन, धोखाधड़ी का लगा आरोप

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान को चंडीगढ़ पुलिस ने कथित फ्रॉड मामले में समन भेजा है। आरोप है कि शोरूम खोलने के बाद सलमान की कंपनी दिल्ली से सामान नहीं भेज रही है और कंपनी की वेबसाइट भी बंद है। पुलिस ने सलमान और अलवीरा के अलावा 7 लोगों को नोटिस भेजा गया है जिनसे पूछताछ की जाएगी। चंडीगढ़ के एसपी केतन बंसल ने कहा- उन्हें 13 जुलाई तक जवाब देने का वक्त दिया गया है। अगर इसमें कुछ भी आपराधिक होगा तो कार्रवाई की जाएगी।शिकायत…

‘सायरा ने जब कहा- धरम, देखो साहब ने पलक झपकायी है… मेरी जान ही निकल गयी’

दिलीप कुमार के जाने से वैसे तो सिनेमा से जुड़ा हर शख़्स ग़मज़दा है, मगर धर्मेंद्र के दुख का कोई पारावार नहीं है। दिलीप कुमार को अपने बड़े भाई जैसा मानने वाले धर्मेंद्र निधन की ख़बर पाते ही उनके घर पहुंच गये थे। अपने आदर्श को ज़मीन पर ख़ामोश लेटा देख धर्मेंद्र का दुख उस तस्वीर से पता चलता है, जो उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है। दिलीप कुमार के चेहरे को दोनों हाथों में थामे धर्मेंद्र का दर्द उनकी आंखों से छलक रहा है। धर्मेंद्र ने इस तस्वीर के…

Taapsee Pannu: शादी को लेकर पहली बार खुलकर बोलीं ‘हसीन दिलरूबा’, लव लाइफ पर भी किए बड़े खुलासे

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने खुलासा किया है कि उनका परिवार चाहता है कि वह जल्द से जल्द शादी कर लें। तापसी पन्नू ने यह भी कहा है कि उनके माता-पिता इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं कि कहीं उनकी कभी शादी ही न हो। तापसी पन्नू फिल्मों के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वह लंबे समय से डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बोई को डेट कर रही हैं। तापसी पन्नू ने हाल ही में वेबसाइट कर्ली टेल्स से बातचीत की। इस…

Neetu Kapoor Birthday Photos : पूरे कपूर परिवार ने साथ मनाया नीतू का बर्थडे, आलिया-रणबीर और करीना ने ऐसे किया सेलिब्रेट

बॉलुवड का दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर आज 63 साल की हो गईं, उनके प्री बर्थडे बॉश पार्टी में उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यादगार शाम की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कपूर बहनें करीना और करिश्मा अपने खास दिन पर नीतू के साथ शामिल हुईं। इस मौके पर आलिया भट्ट और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर भी मौजूद थे। पार्टी में दिग्गज बॉलीवुड स्टार रणधीर कपूर भी नजर आए। कपूर परिवार और दोस्तों ने इकट्ठा होकर एक तस्वीर खिंचवाई।…

Happy birthday Kailash Kher: एक ऐसा गायक जिसकी आवाज के हैं हर उम्र के कायल, जानें कैलाश खेर का संघर्ष

कैलाश खेर उन सूफी गायकों में से एक हैं जिनकी आवाज के कायल हर उम्र के संगीत प्रेमी हैं। उन्होंने अपनी रूहानी आवाज से भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया है। सूफियाना खूबसूरत आवाज के राजा कैलाश खेर यूं ही नहीं बन गए। एक गायक के तौर पर उनका संघर्ष 13 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे कैलाश खेर का जन्म 7 जुलाई 1973 को हुआ था। बचपन से संगीत का शौक रखने वाले कैलाश खेर ने…

साए की तरह ताउम्र साथ रहे दिलीप कुमार और सायरा बानो.. ऐसी थी लव स्टोरी

बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार आज इस दुनिया से रुख्सत हो गए। 98 साल की उम्र में दिलीप साहब ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में दो बार उन्हें मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल में एडमिट भी करवाया गया था जहां उन्होंने आखिरी बार सांस ली। दिलीप साहब के आखिरी वक्त में भी उनकी बेगम सायरा बानो साए की तरह उनके साथ रहीं और नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी। दिलीप साहब ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ और फिल्मों…

नहीं रहे हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया हैं। 98 साल की उम्र में बुधवार को ट्रेजेडी किंग ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते काफी वक्त से दिलीप कुमार बीमार चल रहे थे। वहीं कुछ ही दिनों में उन्हें कई बार मुंबई के हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। अब बुधवार को बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग ने अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है। इस खबर ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस को…

आनंद आहूजा के साथ शादी पर सोनम कपूर ने कहा – ‘भगवान का शुक्र है बॉलीवुड में कोई नहीं मिला’

अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी सोनम कपूर इंडस्ट्री में अपने फैशन के अलावा अपनी बेबाक़ बातों के लिए भी जानी जाती हैं। सोनम अक्सर मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं और अपनी बात रखती हैं। अब सोनम ने बिज़नेसमैन आनंद आहूजा के साथ अपनी शादी को लेकर बेहद अहम बात कही है। सोनम इसको अपनी ख़ुशक़िस्मती मानती हैं कि उनकी शादी बॉलीवुड में नहीं हुई और इसके पीछे उन्होंने ख़ास वजह भी बतायी है। सोनम ने यह बातें फैशन मैगज़ीन वोग को दिये इंटरव्यू में कहीं, जिसके जुलाई अंक…

फिर से निर्देशन में उतर रहे करण जौहर,पांच साल बाद करने जा रहे हैं बड़ा एलान

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता- निर्देशक करण जौहर काफी समय से निर्देशन से दूर थे। इन दिनों करण जौहर केवल फिल्मों को प्रोड्यूसर कर रहे थे। लेकिन अब करीब पांच साल बाद करण जौहर ने एक बार फिर से निर्देशन में आने का फैसला किया है। इसका एलान करण जौहर ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए किया है।करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करण जौहर के पहले तो पीछे की तरफ से चलते हुए दिखाया जा रहा है। इसके…

रुपाली गांगुली ने 40 की उम्र में कमबैक करने पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘ये काफी चैलेंजिंग था’

टेलीविजन का चर्चित धारावाहिक ‘अनुपमां’ हमेशा टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहता है। इस धारावाहिक में रुपाली गांगुली मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। रुपाली ने इस धारावाहिक के जरिए काफी समय के बाद टेलीविजन पर वापसी की है। हाल ही में अपनी इस वापसी के बारे में रुपाली ने बात की है। उन्होंने बताया है कि इस उम्र में वापसी करना उनके लिए चैलेंजिंग साबित हो सकता था।हाल ही में रुपाली गांगुली ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत की है। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि अपने…

जान्हवी और खुशी संग जैसा दिखता है वैसा नहीं है अर्जुन कपूर का रिश्ता, बोले- ‘झूठ नहीं बेचना चाहता’

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने परिवार के कितना करीब हैं ये तो सभी जानते हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद से ही अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के भी करीब आ गए हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जानहवी कपूर और खुशी कपूर पिता बोनी कपूर के साथ डिनर पर भी गए थे। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने जान्हवी और खुशी के साथ अपने बॉन्ड को लेकर भी खुलकर बात की…

14 साल की उम्र से आमिर खान की दीवानी थीं किरण राव, ‘लगान’ के सेट पर शुरू हुई थी लवस्टोरी

आमिर खान की लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। 16 साल की शादी के बाद पहली पत्नी से तलाक लेने वाले आमिर का दूसरी पत्नी किरण राव से भी अलगाव हो गया है। किरण के लिए आमिर किसी सपनों के राजकुमार की तरह थे। किरण 14 साल की थीं तब उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ देखी और उनकी दीवानी हो गईं। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ये स्टार एक दिन उनका पति बनेगा। दरअसल, आमिर के करीब किरण तब आईं,…

जब आमिर खान से अफेयर की खबरों पर फतिमा सना शेख ने तोड़ी थी चुप्पी, बताया था अपने रिश्ते का सच

आमिर खान ने शादी के 15 साल बाद सबको ये बता कर चौंका दिया कि वो अपनी पत्नी किरण राव से तलाक ले रहे हैं। इस खबर ने जहां सनसनी मचा दी वहीं सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को इसका कारण बता ट्रोल करने लगे। फतिमा सना शेख वहीं है जो साल 2016 की फिल्म दंगल में आमिर खान के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म सना ने आमिर की बेटी का किरदार निभाया था। ‘दंगल’ की सक्सेस को देखते हुए फातिमा सना शेख ने आमिर खान…

Hrithik Roshan ने डब्बू रतनानी कैलेंडर के लिए करवाया फोटोशूट, फराह ख़ान बोलीं- लोग यूं ही ग्रीक गॉड नहीं कहते!

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए एक फोटोशूट करवाया है। ऋतिक ने फोटोशूट की यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसने फोटो अपलोडिंग साइट पर तहलका मचा दिया है। वहीं, फराह ख़ान ने उन्हें ग्रीक गॉड कहा है। इस तस्वीर में ऋतिक के किलर लुक्स को 18 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, तमाम लोगों ने कमेंट्स करके प्यार दिखाया है। ऋतिक इस मोनोक्रोम तस्वीर में टॉपलेस लेटे हुए हैं। उनका साइड प्रोफाइल दिख रहा है। लम्बे बालों में क्लीन…

अनुराग कश्यप की बेटी ने 14 की उम्र में किया था पहला किस, ऐसा रहा था आलिया का एक्सपीरियंस

जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप जितने बेबाक हैं उनकी बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर उतनी ही पॉपुलर। आलिया अपने फैन्स से खुलकर बात करती हैं चाहते बॉयफ्रेंड हो या प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर वो उतनी ही बिंदास हैं। वहीं, हाल ही में आलिया ने अपने फर्स्ट किस के बारे में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसकी वजह से वो खबरों में आ गई हैं। आलिया के मुताबिक पहला किस उनके लिए बहुत बुरा एक्सपीरियंस था। आलिया ने कहा- ‘मैं 14 साल की थी और ये अब तक का सबसे…

‘तेरी तो नई मां आई है…’ जब अर्जुन कपूर को श्रीदेवी का नाम लेकर स्कूल में चिढ़ाते थे दोस्त

एक्टर आर्जुन कपूर अपनी पर्सलन लाइफ को लेकर कम ही बात करते देखा जाता हैं। पर आजकल अर्जुन अपने हर इंटरव्यू में खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। चाहे पिता बोनी कपूर के साथ रिश्तें हो या दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ पिता की दूसरी शादी, अर्जुन अपने सारे इमोशन जाहिर करने लगे हैं। हाल ही में अर्जुन ने बताया कि कैसे पिता की दूसरी शादी के बाद उन्हें तनाव से गुजरना पड़ा था। स्कूल में दोस्त उनकी ‘नई मां’ श्रीदेवी के बारे में बातें करते थे। अर्जुन कपूर…

Mujhse Shaadi Karoge की एक्ट्रेस का मां और बहन ने किया बचाव, ड्रग्स की रेव पार्टी में भाग लेने पर पुलिस ने किया था गिरफ्तार

मुझसे शादी करोगे शो में नजर आने वाली अभिनेत्री हिना पंचाल को रेव पार्टी में भाग लेने के चलते गिरफ्तार किया गया हैl हिना पांचाल हिंदी और मराठी फिल्मों में नजर आ चुकी हैl उन्होंने कई शो में भी भाग लिया हैl हाल ही में हिना पांचाल को इगतपुरी में गिरफ्तार किया गया हैl उन्हें नासिक पुलिस ने एक बंगले में चल रही रेव पार्टी पर मारे गए छापे के बाद गिरफ्तार किया हैl उन्हें रविवार को गिरफ्तार किया गया हैl नासिक के सुपरिटेंडेंट सचिन पाटिल ने कहा, ‘हिना पांचाल…