पीलीभीत में सोमवार को मॉर्निंग वॉक को निकले युवा अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह पूरी तरह से स्वस्थ थे।शहर की शारदा काॅलोनी में रहने वाले अजय श्रीवास्तव (34) सुबह करीब छह बजे टहलने निकले। टनकपुर रोड पर जाते समय उनके सीने में दर्द होने लगा। वह घर लौटकर अपने कमरे में लेट गए। परिजन हालात भांपकर उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चाचा अशोक कुमार ने बताया कि अजय को कोई बीमारी…
Category: राज्य
पीलीभीत में निजीकरण के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने भरी हुंकार, प्रदर्शन
पीलीभीत के निजीकरण के विरोध और विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने स्थानीय डिपो पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एआरएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की गई।यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के कर्मचारियों ने सोमवार को रोडवेज डिपो पर छह दिसंबर को बरेली में होने वाली बैठक को लेकर रणनीति तैयार की। क्षेत्रीय मंत्री रवींद्र पांडेय ने कहा कि रोडवेज के निजीकरण की प्रक्रिया चल रही है जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि अनुबंधित बस मालिकाें को अपना परिचालक…
पीलीभीत में हिंदू महासभा की विभिन्न इकाइयों का हुआ गठन
पीलीभीत में अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक रविवार को गांधी स्टेडियम में हुई। इस दौरान महासभा की जिला, नगर एवं युवा टीम की घोषणा की गई। बैठक में हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा का जनपद इकाई का गठन कर दिया गया है। अब सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर महासभा को मजबूत बनाएं। बैठक में मयंक जायसवाल को जिला महामंत्री, शलभ गंगवार, अमन संजोग, गौरव शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, सेवक विशाल को नगर अध्यक्ष, बॉबी चौधरी को…
पीलीभीत की जेल से बाहर आने के बाद दूसरी लड़की को ले गया आरोपी
मानसिक मंदित को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी युवक जेल से छूटकर आने के बाद अब दूसरी लड़की को बहला फुसलाकर ले गया। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि दो दिसंबर की शाम लगभग चार बजे उसकी पुत्री बाजार गई थी। देर शाम जब उसकी पुत्री घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका सुराग नहीं लग सका। जानकारी मिली कि पुत्री को रोहित…
क्या महिला भी रेप केस में बनाई जा सकती है आरोपी , सुप्रीम कोर्ट ढूंढेगा इसका जवाब, पंजाब सरकार को दिया गया नोटिस ?
क्या एक महिला रेप केस में आरोपी बनाई जा सकती है? सुप्रीम कोर्ट इस सवाल का परीक्षण करने पर तैयार हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने यह कदम एक महिला की तरफ से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान लिया है. 61 साल की बुजुर्ग महिला ने उस रेप केस में अपने लिए अग्रिम जमानत मांगी है, जिसमें उसका बेटा आरोपी बनाया गया है. याचिका दाखिल करने वाली महिला के खिलाफ उसकी बहू ने केस दर्ज कराया हुआ है. सुप्रीम कोर्ट ने महिला की याचिका पर पंजाब सरकार…
‘कभी स्थगित नहीं होगी विधानसभा’ आम आदमी पार्टी की महिला कैंडिडेट का शॉर्टस-टॉप में ‘ओ लड़का आंख मारे’ पर किया धांसू डांस
फिल्मी जीवन और राजनीतिक जीवन के बीच संतुलन बनाना बहुत भारी होता है. जिन बातों को फिल्मी जीवन में सामान्य माना जाता है और फैंस भी उनके लिए आपकी ताली बजाकर तारीफ करते हैं. वैसी ही बातों पर राजनीतिक जीवन में आप विवाद का शिकार हो सकते हैं. यह बात मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट चाहत पांडेय को शायद अब समझ आ रही होगी. एक्ट्रेस चाहत पांडेय का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया है, जिसमें वो महज एक…
पीलीभीत में नहीं सुधरे हालात, आज से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
पीलीभीत के शहर में सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होगा। इसकी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अभियान बाजार और स्टेडियम रोड पर चलाया जाएगा। बता दें कि मुनादी होने के बाद भी शहर में अतिक्रमण की स्थिति जस की तस है। सबसे अधिक खराब स्थिति गांधी स्टेडियम रोड पर रहती है। यहां पर फुटपाथ पर ही दुकानें और पार्किंग चल रही है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चाहे कितने भी दावे किए जाएं, मगर कार्रवाई हमेशा…
पीलीभीत अधिवक्ता दिवस पर हुआ पांच वकीलों का सम्मान
पीलीभीत में अधिवक्ता दिवस के अवसर पर रविवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन ने पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया।गौरतलब है कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन को देश भर में अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। रविवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट और महामंत्री आनंद मिश्रा ने पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, एल्डर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गुरु शरण वर्मा, पूर्व…
पीलीभीत में बदमाशों ने एक लाख के भैंसे लूटे, किसान को बांधकर डाला
बदमाशों ने शनिवार की रात बरेली रोड पर गांव सितारगंज के पास एक किसान के डनलप में जुते एक लाख कीमत के दो भैंसे लूट लिए। विरोध करने पर किसान को तमंचे की बटों से पीटा और बांधकर डाल दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नही की है। कोतवाली के गांव रसूला निवासी राजेंद्र गंगवार ने बताया कि वह शनिवार की रात चीनी मिल में गन्ना तौलवाने के बाद खाली डनलप लेकर अपने गांव को जा रहा था। रास्ते में गांव सितारगंज के आगे मजार के पास…
रुझानों में बीजेपी 3-0 से आगे, तेलंगाना में कांग्रेस ने किया जबरदस्त प्रदर्शन ।
छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत का आकड़ा पार कर चुकी है. तीन राज्यों में जीत का जश्न मनाने के लिए बीजेपी पार्टी हेडक्वार्टर पर तैयारी में भी जुट गई है. वहीं खबर यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. अभी तक बीजेपी एमपी में 157 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं राजस्थान में बीजेपी 107 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस…
EVM रुझानों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में झटके के बाद क्या बोले कांग्रेस के नेता ?
जैसे ही चार राज्यों के लिए मतगणना शुरू हुई, यहां कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल दिखाई दिया और पार्टी नेता पवन खेड़ा ने विश्वास जताते हुए कहा कि जीत उनकी होगी. यहां पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित होने लगे, हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाने लगे. पर वोटों की गिनती के 2 घंटे बाद जैसे ही रुझानों में कांग्रेस मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पिछड़ने लगी तो पार्टी ने एक बार फिर से ईवीएम पर दोष देना शुरू कर दिया है. रुझानों के मुताबिक, मध्य…
पीलीभीत में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को 10 वर्ष की कैद
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के मामले में अपर सत्र न्यायधीश (पाक्सो एक्ट) अर्चना गुप्ता ने आरोपित को दोषी पाते हुए दस वर्ष की सजा से दंडित किया है। साथ ही 57 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।किशोरी के पिता ने थाना बरखेड़ा में 22 फरवरी 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 फरवरी 2017 को वह घर पर नहीं था। उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। जब वह दो बजे घर पहुंचा तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी। तलाश किया तो जानकारी…
पीलीभीत में किसान के खिलाफ पराली जलाने की रिपोर्ट दर्ज करने पर पूरनपुर में धरना
पराली जलाने पर किसान के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट के विरोध में अन्नदाता किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने एएसपी की गाड़ी को भी नहीं निकलने दिया, तब तहसील का दूसरा गेट खोलकर एएसपी की गाड़ी को निकाला गया। इंस्पेक्टर क्राइम की विवेचना में उचित कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया। अन्नदाता किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने 28 नवंबर को एसडीएम को ज्ञापन देकर पराली जलाने पर किसान के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट को निरस्त कराने…
पीलीभीत में उम्रकैद की सजा काट रहे कैंसर पीड़ित कैदी की मौत
पीलीभीत में हत्या के आरोप में जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कैदी कैंसर से पीड़ित था। तबीयत बिगड़ने पर उसको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडहा में वर्ष 2015 में दोहरे हत्याकांड हुआ था। उस दौरान गांव के केदारनाथ (70) पुत्र मिश्रीलाल सहित पांच लोगों को जेल भेजा गया था। तीन वर्ष सजा काटने के बाद न्यायालय…
भारतीय नौसेना की बढ़ती ताकत से घबराया चीन? बोला- हमारी भारत से दुश्मनी नहीं
चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स में कहा गया है कि अगर भारत उकसाता नहीं है तो उसकी कोई दुश्मनी नहीं है। वहीं भारत के विमानवाहक पोत के प्लान पर चीन ने टिप्पणी की है। समंदर में चीन की बढ़ती ताकत को रोकने के लिए भारत के काउंटर प्लान से अब उसकी घबराहट सामने आने लगी है। चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स में सेना के वरिष्ठ अधिकारी को कोट करके कहा गया है कि अगर भारत उकसाता नहीं हो तो उसकी कोई दुश्मनी नहीं है। वहीं इस रिपोर्ट में भारत के…
बदली गई मिजोरम विधानसभा चुनाव के मतगणना की तारीख, 4 दिसंबर को आएंगे नतीजे
मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटों की गिनती की तारीख बदल दी गई है। भारत के निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना की तारीख बदलकर 4 दिसंबर कर दी। पहले मतगणना रविवार 3 दिसंबर को होनी थी। चुनाव आयोग ने कहा कि तारीख बदलने की मांग के मद्देनजर मतगणना अब 4 दिसंबर को की जाएगी। बता दें मिजोरम में ‘एनजीओ कोऑर्डिनेशन कमेटी’ (एनजीओसीसी) के सदस्यों ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा चुनाव के बाद तीन दिसंबर को प्रस्तावित मतगणना की तिथि में बदलाव को…
मैनपुरी में पारिवारिक विवाद में भिड़े दो गुट, मारपीट के बाद हुई फायरिंग, गोली लगने से महिला की मौत और एक घायल
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव अंततपुर में शुक्रवार की शाम दो पक्ष के बीच विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग हो गई। बीच-बचाव करने आई एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। औंछा थाना इलाके के गांव अंतपुर निवासी रविंद्र कुमार का गांव के ही हरिश्चंद्र से करीब 20 साल से पारिवारिक विवाद चल रहा है।…
पीलीभीत के बीसलपुर मार्ग पर बनेगा नया बस अड्डा, जमीन चिह्नित
पीलीभीत में सालों से बदहाली के आंसू बहा रहे रोडवेज बस अड्डे के लिए अब बीसलपुर रोड पर जमीन मिल गई है। जमीन चिह्नित करने के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। नया रोडवेज बस अड्डा बनने के बाद यात्रियों को तो सहूलियत मिलेगी ही रोडवेज अधिकारियों व कर्मचारियों को भी बैठने के लिए पर्याप्त कार्यालय मिल सकेगा। शहर के एकता सरोवर पार्क के पास एक लंबे अर्से से रोडवेज बस अड्डा संचालित हो रहा है। मौजूदा समय में 102 बसों का संचालन यहीं से किया जाता है।…
पीलीभीत में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव करनापुर निवासी रोहित (24) पुत्र श्यामाचरण जहानाबाद के एक गांव में रिश्तेदारी में आया था। यहां से वापस आते वक्त रात करीब आठ बजे वह जैसे ही गांव सरदारनगर के करीब पहुंचा। वहां खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। गति तेज होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची…
पीलीभीत में गन्ना विभाग पर किसानों का शोषण करने का आरोप
पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की पंचायत जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कृषक विश्राम गृह मंडी परिषद में हुई। पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद गन्ना विभाग द्वारा किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। भजनलाल क्रोधी ने कहा कि जिला गन्ना अधिकारी की शह पर गन्ना विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। जिन किसानों की एक-एक पर्ची लगी है, वह भी नहीं मिली है। इसको लेकर जनवरी के पहले सप्ताह में जिलाधिकारी…
