हरदोई : बाल बंदियों को समय पर गुणवत्ता परक मीनू के अनुसार नास्ता एवं भोजन देंः-जिला जजसम्पे्रक्षण गृह के साथ भोजनालय में विशेष सफाई व्यवस्था रखें:- जिलाधिकारी

निरीक्षण के दौरान जिला जज ने सम्पे्रक्षण गृह के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाल बंदियों को समय पर गुणवत्ता परक मीनू के अनुसार नास्ता एवं भोजन उपलब्ध करायें और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करायें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा सम्पे्रक्षण गृह के साथ भोजनालय में विशेष सफाई व्यवस्था रखें और बच्चों को शरीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बालीबाल, बैट मिन्टन, कैरम आदि खेल करायें तथा कौशल विकास मिशन के तहत सिंलाई, कढ़ाई, मैकैनिक आदि का प्रशिक्षण दिलायें। निरीक्षण के समय सचिव विधिक प्राधिकरण, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधीक्षक…

हरदोई : नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें:- जिलाधिकारी

विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव से जुड़े नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिकों का प्रशिक्षण ससमय कराया जाये। वाहनों की व्यवस्था ससमय करा ली जाये। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। एफएसटी व एसएसटी टीमों का गठन कर लिया जाये। सभी कार्यालयों के बाहर चुनाव आयोग का क्यू आर कोड लगवाए जाएं। कार्यालयों…

पीलीभीत में बारिश से पहले कटान रोकने के लिए ठोकरें बनाने का निर्देश

पीलीभीत में डीएम संजय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को ब्रह्मचारी घाट का निरीक्षण किया। घाट पर सुंदरीकरण कराने व बारिश के दिनों में देवहा नदी के कटान को रोकने के लिए ठोकरों को बनाए जाने का निर्देश दिया।डीएम ने ब्रहमचारी घाट पर वंदन योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को कराने के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्रह्मचारी घाट पर पार्क, श्रद्धालुओं के लिए बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था, घाट का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय निर्माण व सड़क निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा किया जाए।…

पीलीभीत में घर के बाहर खेल रही बालिका का अपहरण

पीलीभीत के पूरनपुर में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय बालिका के अपहरण और जान से मारने की नीयत से गर्दन पर पैर रखने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है।दर्ज कराए मुकदमे में गांव मकरंदपुर निवासी मेहरबान सिंह ने बताया कि 30 जुलाई 2023 को उनकी दो वर्षीय पुत्री अनमोल घर के बाहर खेल रही थी। गांव के ओमकार, छत्रपाल का पुत्र अमित, छत्रपाल की पत्नी नन्हीं देवी, ओमकार की पत्नी राजेश्वरी देवी उसे जान से मारने की नीयत से उठाकर गांव…

पीलीभीत में बुआ-भतीजे से मारपीट कर रुपये और जरुरी कागज छीने

पीलीभीत के पूरनपुर स्कूल भवन लीज पर लेने के विवाद में उत्तराखंड के विजय कुमार राम और उसकी बुआ को स्कूल में बंधक बनाकर पिटाई की गई। खाते से जबरिया रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। घुंघचाई पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उत्तराखंड के थाना सितारगंज के वमनपुरी निवासी विजय कुमार राम ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों से घुंघचाई थाने के गांव गुलड़िया भूपसिंह में गोल्डन एजुकेशन एकेडमी का भवन एक लाख रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से 20 साल के लिए किराये…

बोर्ड परीक्षा वाले दिन छात्र ने किया सुसाइड, कमरे में लटका मिला शव; मची चीख पुकार

मैनपुरी के मोहल्ला भरतवाल में बुधवार की शाम एक इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। परिजन अस्पताल भी लेकर आए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। बगैर पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी कन्हैया लाल वर्मा का 17 वर्षीय पुत्र अभियांशु सीबीएसई माध्यम के स्कूल में 12वीं का छात्र था। परीक्षाएं चल रहीं थीं। बुधवार की शाम को किसी कारण के चलते छात्र ने…

राहुल की न्याय यात्रा में मुरादाबाद में प्रियंका तो आगरा में शामिल होंगे अखिलेश यादव

कांग्रेस-सपा के बीच चुनावी गठबंधन होने के बाद अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के पुख्ता संकेत हैं। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब न्याय यात्रा के उत्तरप्रदेश चरण के आखिरी दौर में मुरादबाद से राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगी। कांग्रेस-सपा के बीच चुनावी गठबंधन होने के बाद अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के पुख्ता संकेत हैं। प्रियंका…

आगरा में कपड़ा व्यापारी ने अप्रवासी दोस्त के 17.40 लाख रुपये हड़पे, जानें पूरा मामला

आगरा के एक कपड़ा व्यवसायी ने अपने अप्रवासी भारतीय दोस्त से व्यापार के लिए 17.40 लाख रुपये हड़प लिए। तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर अप्रवासी भारतीय ने आरोपी के विरुद्ध थाना शाहगंज में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। शाहगंज के गजानन नगर निवासी यश कुमार खेरजानी दक्षिण अफ्रीका में एक कंपनी में कार्यरत हैं। छुट्टियों पर अकसर आगरा आते जाते रहते हैं। यश ने पुलिस को बताया कि सिंधी बाजार स्थित बाबा फैमिली प्लाजा के मालिक दिनेश कुमार मयानी उनके पुराने मित्रों में…

फर्रुखाबाद: ए आरटीओ कार्यालय में अवैध बसूली के चलते एडीएम ने मारा छापा

ADM के औचक निरीक्षण से दलालों में मची भगदड़ दलाल दुकानों में ताला लगा भागे। आपको बताते चलें एआरटीओ कार्यालय में अवैध वसूली का गोरख धंधा खूब फल फूल रहा है। कार्यालय में दलालों के चलते l जनता का काम टाइम पर नहीं हो पता है। और फिर उसी जनता का काम दलाल अपने हाथों में लेकर जनता से हजारों रुपए वसूलते हैं ड्राइविंग लाइसेंस बनबाने और वहानो कि फिटनेस के नाम हो रही ARTO में अबैध बसूली। ADM सुभाष चन्द्र प्रजापति ने ARTO कार्यालय का किया औचक निरीक्षण। ADM…

स्वामी प्रसाद मौर्य पर शिवपाल यादव ने कसा तंज

समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया है. चुनाव से पहले इसे सपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है, जिसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के महासचिव और अखिलेश यादव के चाचाजी शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. शिवपाल यादव ने कहा कि उन्हें को ये ही पता नहीं चला कि वो आख़िर नाराज़ क्यों थे . समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के नई पार्टी बनाने और सपा को…

हरदोई : जिलाधिकारी बिजली विभाग के अधिकारी किसानों के फोन अवश्य उठाएं:- मंगला प्रसाद सिंह। जीवामृत व घन जीवामृत किसानों को देकर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएः-एम0पी0सिंह।

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिय कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने जर्जर तारों को बदलने के लिए आवश्यक कार्यवाई करें और बिजली विभाग के अधिकारी किसानों के फोन अवश्य उठाएं तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनायें एवं आपूर्ति का एक रोस्टर बनाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुपालन विभाग की किसान प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत किसानों को लक्ष्य के अनुरूप लाभान्वित किया जाए और किसान सम्मान निधि के अंतर्गत…

फर्रुखाबाद:एसएन साध ट्रस्ट के बैनर तले तीन दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का होगा आयोजन

21 फरवरी 2024 एसएन साध ट्रस्ट के बैनर तले शुक्रवार से तीन दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में डॉ. सुबोध वर्मा सहित चार डाक्टर है जिसके माध्यम से मरीज देखकर जरुरत के हिसाब से कृत्रिम उपकरण मुहैया कराये जाऐगें। इस बार कटे हुए हाथ वाले दिव्यांगों के कृत्रिम हाथ भी उपलब्ध कराये जाएगें। यह जानकारी समाजसेविका एंव भाजपा नेत्री डॉ. रजनी सरीन ने नाला मछरट्टा स्थित एक हॉल में प्रेस वार्ता के दौरान दी। डॉ. सरीन ने बताया कि एसएन साध ट्रस्ट…

मैनपुरी में दूल्हे राजा हेलीकॉप्टर पर विदा कराकर ले गए दुल्हनियां, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को बेवर कस्बा में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई। दरअसल दूल्हा, दुल्हन को विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर लाया। हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई हुई तो नवजोड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मामला बेवर थाना क्षेत्र के मल्लामई गांव का है। गांव के खेल मैदान में मंगलवार की सुबह हेलीकॉप्टर पहुंचा। जानकारी हुई तो लोगों में चर्चाएं होने लगीं। देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। थोड़ी देर में पता चला कि यह हेलीकॉप्टर दुल्हन की…

पीलीभीत में तीन थानों की पुलिस की मौजूदगी में हुई कोटेदार चयन के लिए खुली बैठक

पूरनपुर के सेहरामऊ उत्त्तरी थाना क्षेत्र के गांव गोरा में राशन कोटेदार के चयन के लिए तीन थानों की पुलिस की मौजूदगी में खुली बैठक हुई। बैठक में तीन लोगों ने राशन कोटे की दुकान को आवेदन किया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अजय देवल ने बताया कि नसीम अहमद के पक्ष में 895, मुश्ताक खां के पक्ष में 638 और मोहम्मद हसकील खां के पक्ष में 58 लोग रहे। सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) रोहितेश जैसवार, नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले कोटेदार के चयन…

पीलीभीत के जिला कारागार के बंदी ने शौचालय में फंदा लगाकर की आत्महत्या, दुष्कर्म के मामले में था निरुद्ध

पीलीभीत में दुष्कर्म के आरोपी बंदी ने मंगलवार को जिला कारागार के शौचालय में मफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर, सीओ, कोतवाल समेत तमाम अधिकारी जिला कारागार पहुंच गए। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम सिमराय निवासी 23 वर्षीय सुखविंदर पुत्र तिलक राम के खिलाफ वर्ष 2016 में कोतवाली पूरनपुर में दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्ष 2020 में वह जमानत पर बाहर आया था। सात फरवरी को न्यायालय में…

रायबरेली : जनता परेशान अधिकारी मौज में जनसुनवाई पोर्टल बना मजाक

डीह ।ब्लॉक में तैनात विभागीय जिम्मेदार अधिकारी मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहें है। पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों का फर्जी निस्तारण किया जा रहा है। इसे लेकर शिकायतकर्ता परेशान हैं और अफसर शासन को शत-प्रतिशत निस्तारण की रिपोर्ट भेजकर मौज काट रहे हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम जनता की शिकायतों का आसानी से निस्तारण कराने के लिए जनसुनवाई पोर्टल लांच कराया है।शासन का मकसद लोगों को घर बैठे इंसाफ दिलाने का है। पर,ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की मनमानी की वजह से सरकार…

हरदोई में दुर्घटना से दूल्हे के मौसा की मौत, दुल्हन के दो भाई घायल

हरदोई जिले के पाली में जयमाल से पहले दुल्हन को लेने उसके भाइयों के साथ ब्यूटी पार्लर जा रहे दूल्हे के मौसा की कार मुड़रामऊ मोड़ के पास किसी वाहन से टकरा गई। घटना में दुल्हन के दो भाई घायल हो गए, जबकि दूल्हे के मौसा की मौत हो गई। पाली थाना क्षेत्र के भरखनी गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप उर्फ वीपी सिंह (32) की बहन रंजना की शादी फर्रूखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर निवासी अवनीश के साथ तय हुई थी। रविवार को बरात आई। शादी तय कराने में…

हरदोई में सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त की बहन की शादी से आ रहा था

हरदोई जिले में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होकर बाइक से घर जा रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद कार भी खाई में पलट गई। बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। सुरसा थाना क्षेत्र के सहिमापुर निवासी अनीस कुमार (28) मजदूरी करता था। रविवार की रात अपने दोस्त राजू की बहन की शादी में शामिल होने जगतपुरवा गया था। देर रात वापस घर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सुरसा थाना क्षेत्र में…

हरदोई में ग्राउंड ब्रेक्रिंग सेरेमनी, 4473 करोड़ के 111 उद्योगों से साढ़े 12 हजार लाेगों को मिलेगा रोजगार

ग्राउंड ब्रेक्रिंग सेरेमनी (जीबीसी) के तहत हुए निवेश से जनपद में 12 हजार 690 लोगों को रोजगार मिलेगा। 4473 करोड़ रुपये के 111 उद्योगों के निवेश के साथ ही जनपद ने लक्ष्य से कहीं अधिक का निवेश करने में सफलता पाई है। सोमवार को पिहानी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में 10 करोड़ रुपये से कम की लागत वाले निवेशकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लखनऊ में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि…

हरदोई में मकान में लगी आग, एक लाख 80 हजार रुपये जले

हरदोई में शॉर्ट सर्किट से एक बंद मकान में आग लग गई। शादी समारोह से देर रात बेटे के साथ लौटी महिला ने घर का ताला खोला तो घटना का पता चला। मकान का बैनामा कराने के लिए रखे एक लाख 80 हजार रुपये और लगभग सवा लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान आग में जल गया। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। शहर के मोहल्ला इदरीशगंज में जैजैराम का दो कमरों का मकान है। इस मकान में पिछले लगभग एक दशक से ज्ञानू दीक्षित…