हरदोई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरदोई में कांग्रेस के खाते फ्रीज किए जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नघेटा रोड स्थित आयकर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आयकर कार्यालय के बाहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश भर में जनसमर्थन मिल रहा है। इसीलिए सरकार के इशारे पर आयकर विभाग ने कांग्रेस के मुख्य खाते के अलावा क्राउड फंडिंग और युवा कांग्रेस के खाते को भी फ्रीज कर दिया है। जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सोमवंशी ने कहा कि इलेक्टोरल…

मैनपुरी में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद बोर्ड परीक्षा पर नजर, बेहद कड़ी निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर के बाद बोर्ड परीक्षा पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है। मैनपुरी में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा केंद्र पर लाए गए। राजकीय इंटर कॉलेज से जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल की देखरेख में प्रश्नपत्रों का वितरण कराया गया। 22 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 99 केंद्र बनाए गए…

एटा कासगंज रेल लाइन के लिए 389 करोड़ आवंटित

कासगंज-एटा रेल लाइन के लिए 389 करोड़ रुपये का बजट रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है। जानकारी मिलते ही जनपद के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। एक दशक का लोगों का संघर्ष रंग लाया है। पूर्वोत्तर रेलवे को यह बजट जारी किया गया है। इसे पिंक बुक में दर्ज किया गया है। 18 जनवरी 1959 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने टूंडला एटा रेल लाइन की आधारशिला रखी थी। उसके बाद से ही जिले के वासी लाइन आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। लगभग…

कासगंज में सरकारी विकास के नाम पर पति-देवरानी और देवर के खाते में रुपए किए ट्रांसफर, महिला प्रधान को नोटिस

पंचायती राज विभाग में सचिवों द्वारा किए गए सरकारी धन के दुरप्रयोग के बाद एक और मामला खुलकर सामने आया है। यहां महिला प्रधान ने अपने पति, देवरानी और देवर के खाते में लाखों रुपये सरकारी विकास के नाम पर ट्रांसफर कर दिए। डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो मामले की जांच जिला ऑडिट अधिकारी कर रहे हैं। इधर पंचायती राज विभाग में खुल रहे घोटालों ने खलबली मचा दी है। मामला ग्राम पंचायत अजीतनगर का है। सिढ़पुरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत में…

कासगंज में शासन को भेजा जाएगा आदर्श नगर पालिका चयन का प्रस्ताव

सोरोंजी नगर पालिका की बोर्ड बैठक नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विकास के प्रस्तावों को बोर्ड ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। बैठक में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए योगी व मोदी सरकार के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। पालिका बोर्ड की बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 में पंचम वेतन आयोग व पालिका निधि के अंतर्गत प्राप्त होने वाली राशि से कर्मचारियों के वेतन, एरियर, पेंशन आदि के भुगतान के पश्चात अवशेष राशि नगर…

कासगंज में बाइक सवार ने ट्रैक्टर एजेंसी संचालक को रौंदा

कासगंज के गंजडुंडवारा में दरियावगंज मार्ग पर सड़क हादसे में कस्बे के ट्रैक्टर एजेंसी संचालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नगर के मोहल्ला केवल सब्जी मंडी निवासी ट्रैक्टर एजेंसी संचालक हरिओम गुप्ता (50) की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार को ट्रैक्टर एजेंसी की ब्रांच दरियावगंज पर गए हुए थे। शाम को एजेंसी को बंद कर वापस बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में वह पेशाब के लिए रूक गए। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनमें टक्कर…

मैनपुरी : मुख्यालय के सचल दल ने बिना टिकट के पकड़े सात यात्री

मैनपुरी : मुख्यालय के सचल दल ने रविवार की देर शाम आगरा रोड पर औडेंय मंडल के पास शाहजहांपुर डिपो की बस को चेक किया। बस में सात सवारी बिना टिकट के मिलीं। यह बस मथुरा से गौरीफंटा जा रही थी। सचल दल ने बस के परिचालक पर 8036 रुपया जुर्माना वसूल किया। बिना टिकट के सवारी मिलने पर परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति सहित रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। शाहजहांपुर डिपो की बस (संख्या यूपी27टी/8694) का चालक शैलेंद्र सिंह रविवार की देर शाम बस को लेकर मथुरा…

पीलीभीत में सितंबर में निर्माण, नवंबर में शुरू हुआ व्यापार, लोगों को मिलेगा रोजगार

पीलीभीत के जिले में ललौरीखेड़ा में बैटरी उत्पादन प्लांट शुरू हो गया है। करीब पांच करोड़ रुपये के निवेश वाले प्रोजेक्ट ने भूमि पूजन समारोह में अपना स्टॉल लगाया। बताया कि प्लांट सितंबर में शुरू हो गया था। नवंबर में मार्केटिंग शुरू की गई। मौजूदा समय में 25 से 30 लोग प्लांट में काम कर रहे हैं। जैसे- जैसे काम बढ़ेगा अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इंस्वेटर्स समिट के समय एडोर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से निवेश के बाद बैटरी प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। डायरेक्टर…

पीलीभीत में नहीं थम रहा बाघों का आतंक, पंडरी गांव में युवक को मारा डाला, ग्रामीणों में दहशत

पीलीभीत जिले में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को न्यूरिया क्षेत्र के पंडरी गांव में पहुंचे बाघ ने 19 वर्षीय युवक पंकज पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव गन्ने के खेत में मिला। घटना की जानकारी के बाद भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ कई दिनों से गांव के आसपास चहलकदमी करते देखा जा रहा था। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ रोष है। युवक का शव घटना स्थल पर ही पड़ा है।…

पीलीभीत-सितारगंज हाईवे, अधिगृहीत जमीनों के मुआवजे की प्रक्रिया लटकी

सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह का सीतापुर में तबादला हो गया। उनके स्थान पर बिजनौर से विजय वर्धन तोमर को पीलीभीत आना था। वह अब तक जिले में आमद नहीं करा सके हैं। इससे मुआवजे की प्रक्रिया रुक गई है। पीलीभीत-सितारगंज हाईवे फोरलेन में किसानों की अधिगृहीत जमीनों के मुआवजे की प्रक्रिया लटक गई है। सिटी मजिस्ट्रेट के आमद दर्ज न कराने से यह प्रक्रिया लटकी है। पांच दिनों से सिटी मजिस्ट्रेट की सीट खाली होने से किसान कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। पीलीभीत-सितारगंज हाईवे के निर्माण में सदर…

पीलीभीत में पर्यटन को लगेंगे पंख, 39 करोड़ के प्रोजेक्ट आए धरातल पर

पीलीभीत के जिले का पर्यटन अब और रफ्तार पकड़ेगा। भूमि पूजन समारोह में पर्यटन से जुड़े 39 करोड़ के आठ प्रोजेक्ट धरातल पर आए हैं। इन प्रोजेक्ट के शुरू होने से जिले में सैलानियाें की संख्या बढ़ेगी। दावा है कि करीब 200 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बांसुरी और टाइगर रिजर्व से जिले की पहचान है। इसके अलावा गोमती उद्गम स्थल, चूका बीच, सप्त सरोवर व अन्य स्थान हैं। जहां पूरे वर्ष भर लोग घूमने आते हैं। जिले के पर्यटन को और विस्तार देने के लिए इंस्वेटर्स समिट में एमओयू…

पीलीभीत में यूपी बोर्ड परीक्षा का काउंटडाउन शुरू, तैयारियों में जुटा प्रशासन

पीलीभीत में यूपी बोर्ड परीक्षा में सिर्फ तीन दिन का समय शेष है। प्रशासन परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। कॉपी व अन्य सामग्री कॉलेज पहुंच चुकी है। प्रवेश पत्र भी मिल गए हैं। उधर, छात्र भी विषयवार तैयारी में जुटे हैं। 22 फरवरी से जिले के 76 केंद्रों पर परीक्षा शुरू होगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से जनपद के 76 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। हाईस्कूल की परीक्षा में 24,970 व इंटरमीडिएट में 19,740 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के…

पीलीभीत में छाए रहे बादल, आज हो सकती बारिश

पीलीभीत में सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। इससे धूप मंद रही। शाम होते ही बादल और घने हो गए। इससे बारिश की संभावना बढ़ गई। रविवार से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। हवा भी चलने लगी। रात में मौसम सर्द रहा। सोमवार की सुबह भी ठंडी हवा चली और बादल रहे। पूरे दिन बादल बने रहने से धूप भी मंद रही। शाम को हवा तेज हो गई। बादल भी घने छा गए। ऐसा लगा कि बारिश होने लगेगी। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने…

प्रयागराज- अंजान कारणों बस महिला ने लगाई शात्री पुल से छलांग

अंजान कारणों बस महिला ने लगाई शात्री पुल से छलांग एक महिला शास्त्री ब्रिज से जंप लगाने के बाद बहने लगी जिसकी सूचना एनडीआरएफ और जल पुलिस एवं गोताखोरों के मिलते ही एनडीआरएफ और प्राइवेट गोताखोर की टीम ने मिलकर उसे महिला को सुरक्षित निकाल लिया निकालने के बाद माघ मेला त्रिवेणी हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया एंबुलेंस के द्वारा महिला अभी सुरक्षित हालत में हैl द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

कमिश्नरेट प्रयागराज में निरीक्षक/उपनिरीक्षकगण के हुए स्थानांतरण

निरीक्षक केशवदास वर्मा को अतिरिक्त निरीक्षक थाना करेली से प्रभारी निरीक्षक घूरपुर स्थानान्तरित किया गया है। निरीक्षक अनूप सरोज को पुलिस लाइन्स से प्रभारी एस0ओ0जी0 कमिश्नरेट प्रयागराज स्थानान्तरित किया गया है। उपनिरीक्षक संजीव कुमार चौबे को थानाध्यक्ष घूरपुर से पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

हरदोई : परीक्षा नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी जाए:- जिलाधिकारी

रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की प्रशिक्षण बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए। सभी 138 परीक्षा केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। 5 जोन व 29 सेक्टरों में व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चैबंद रखा जाए। केंन्द्रों पर साफ-सफाई, पेयजल व शौचालय की उचित व्यवस्था करायी जाए। सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित कर ली जाए। केन्द्र पर एक क्लॉक रूम बनाया जाए।…

हरदोई : जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई चौरासी कोसी परिक्रमा के सम्बन्ध मे बैठक

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी चौरासी कोसी परिक्रमा को सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर हरदोई-सीतापुर सीमा पर स्वागत द्वार बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए एक कार्य योजना तैयार कर ली जाए। पड़ाव स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल व शौचालय आदि की उचित व्यवस्था करायी जाए। पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाए। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए एक जेनरेटर की व्यवस्था करवायी जाए। एक कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जाए।…

फर्रुखाबाद-थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा जस्ट डायल एप के माध्यम से फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी बनाकर साइबर ठगी करने वाले 04 नफर अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कादरीगेट पुलिस व एसओजी टीम/ सर्विलांस सेल फतेहगढ़ द्वारा फर्जी प्रपत्रो के माध्यम से जस्ट डायल एप की साहयता से ट्रान्सपोर्ट हेतु फर्जी खातों में धन ट्रान्सफर करवाने वाले गैंग के 04 अभियुक्तगणों को दिनांक 19 फरवरी 2024 को मसेनी चौराहे के पास थाना क्षेत्र कादरीगेट से गिरफ्तार किया गया। दिनांक 19 फरवरी 2024 थाना कादरीगेट…

हरदोई में 4400 करोड़ के 111 उद्योग जमीन पर उतरे, सेरेमनी आज

हरदोई। सोमवार को लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के मुख्य आयोजन में शामिल होने के लिए हरदाेई में उद्योग लगाने वाले 47 उद्यमी जाएंगे। इन उद्यमियों ने 10 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश उद्योग स्थापित करने में किया है। वहीं, उपायुक्त उद्योग ने बताया कि हरदोई के कुल 111 प्रोजेक्ट पूरे हो गए हैं। इनकी कुल लागत लगभग 4400 करोड़ रुपये है। जीबीसी को लेकर बताया जा रहा है कि 47 लोगों ने लगभग 4200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उधर, जिला मुख्यालय पर पिहानी…

हरदोई में डेढ़ करोड़ से संवारा जाएगा शीतला माता मंदिर का परिसर

हरदोई के संडीला में पौराणिक शीतला माता मंदिर का सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास के कार्य कराए जाने के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये से यहां विकास कार्य कराए जाएंगे। संडीला में शीतला माता मंदिर है। परिसर में ही एक बहुत पुराना सरोवर भी है। मंदिर में सप्ताह में एक बार दीपोत्सव का आयोजन भी होता है। मंदिर परिसर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने को लेकर संडीला कस्बे के शिव शंकर राय ने मुख्यमंत्री कार्यालय पत्र भेजा था। उनकी इस मांग…