विकासखंड पूरनपुर में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 74 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जनपद पीलीभीत की सबसे बड़ी विकासखंड पूरनपुर में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खंड विकास अधिकारी पूरनपुर नीरज दुबे ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए फहराया तिरंगा और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए पुष्प समर्पण किए। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय देवल, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा विजय, सचिव राजीव सक्सेना कुमार और समस्त मनरेगा स्टाफ के साथ ग्राम…
Category: राज्य
पीलीभीत सहकारी संघ पर सुबह नौ बजे किया गया ध्वजारोहण।
पीलीभीत कलीनगर क्षेत्र के सहकारी संघ एवं साधन सहकारी समिति कलीनगर पर संघ के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह यादव ने संघ पर पहुच कर स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया। उन्होंने वीर शहीदों को याद किया एवं स्वतंत्रता दिवस के विषय मे विस्तार से चर्चा की गई।,राष्ट्रीय ज्ञान के साथ वीर शहीदों को याद किया, स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर देश की आजादी में शामिल देश भक्त जो शाहिद हो गए, उनको नमन कर उनके चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस मौके पर…
74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय द्वारा पुलिस लाइन पीलीभीत में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय द्वारा पुलिस लाइन पीलीभीत में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया पीलीभीत आज दिनांक 15 अगस्त 2020 को 74 वें स्वतन्त्रता दिवस 2020 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश महोदय द्वारा कैम्प कार्यालय एवं रिजर्व पुलिस लाइन, पीलीभीत में ध्वजारोहण कर सभी पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ कर जनमानस के मन में सुरक्षा की भावना पैदा करने की प्राथमिकता पर बल देते हुए संबोधित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने व कर्तव्यनिष्ठ…
कोरबा: कोरोना ने साकेत में लगवाया ताला
कोरबा। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 490 से अधिक पॉजिटिव मामले दर्ज हुए। इनमें कोरबा जिले में 4 निगम कर्मियों, 9 साल की बच्ची समेत कुल 10 नए संक्रमित मिले हैं। होम क्वारन्टीन में रह रहे 2 महिला व 2 पुरुष निगम कर्मी, 9 वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक महिला पाली के सेंटर और 4 लोग होटल टॉप इन टाउन में क्वारन्टीन थे। नए संक्रमितों में से 4 लोग बैंगलोर, दुबई और हैदराबाद से विगत दिनों लौटे थे। इन सभी का कोरोना टेस्ट हेतु सैम्पल मेडिकल…
कोरबा:दबंगों ने संरक्षित जाति पंडो के घर रोका बालक का क्रियाकर्म, 10 हजार हर्जाना
कोरबा। दबंगों ने संरक्षित जाति पंडो के घर जारी क्रियाकर्म रोक दिया है । इलाके के दबंग इस बालक की मौत के बाद उसका क्रियाकर्म नहीं करने दे रहे हैं। गांव में दबदबा रखने वाले ये दबंग पीड़ित परिवार के सदस्यों के द्वारा कोर्ट में गवाही देने से नाराज हैं। पीड़ित परिवार से क्रियाकर्म के बदले 10 हजार रु की मांग कर रहे हैं। लेमरू थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।(ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)
प्रयागराज : बरसात होने से किसानों के चेहरे पर छाई खुशी
फूलपुर में हो रही मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई है जहां पर किसान गर्मी से परेशान था और अपनी खेती को लेकर दुखी था की शायद अब की बार बारिश ना हो लेकिन मौसम ने ऐसी करवट ली कि 3 दिन से लगातार मुसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे पर हंसी छा गई है वह अपनी हरी-भरी खेती को देखकर कर बेहद खुश है|
बरेली-माँ से नाराज होकर गए युवक की अर्धनग्न अवस्था मिली लाश, परिजन बोले मारा है बेटे को
बरेली-आजकल घर बालो से नाराज होकर जाने बाले किस्से खूब देखने सुनने में आ रहे हैं।कभी यह लोग खुदकुशी कर लेते हैं तो कभी मार दिए जाते हैं या,कही गायब हो जाते जिनका कभी कोई पता नही चलता।कल बरेली के कटरा चांद खां निवासी अमित अपनी माँ से नाराज होकर कहि चला गया था,सुबह में रामगंगा से पुलिस का फोन आया,की अमित की लाश देखी गयी है।परिजन रोते बिलखते वहां पहुंचे तो वास्तव में ही शव अमित का ही था।अंडरवियर पहने हुए,पेंट सर्ट रखी हुई,औऱ उन्ही पर रुपये भी रखे…
पटना: शोषित समाज दल का 48 वां स्थापना दिवस संपन्न
शोषित समाज दल का 48 वां स्थापना दिवस पूरे देश भर में सोल्लास मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पटना स्थित दल के केन्द्रीय कार्यालय में मनाया गया जिसमें दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनी राम शास्त्री ने कहा कि शोषित समाज दल की स्थापना 7 अगस्त 1972 को समाज दल के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री रामस्वरूप वर्मा , शोषित दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री जगदेव प्रसाद तथा रिपब्लिकन पार्टी औफ इंडिया के कश्यप जी ने अपनी अपनी पार्टी का विलय करके किया था। देश में…
जौनपुर:- भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह जी ने भारतीय जनता पार्टी के 24 मंडलों में शेष पदाधिकारियों की घोषणा की।
जौनपुर:- भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह जी ने भारतीय जनता पार्टी के 24 मंडलों में शेष पदाधिकारियों की घोषणा की है उक्त घोषणा पूर्व में घोषित मंडल पदाधिकारियों के साथ जोड़ ली जाएगी और अब प्रत्येक मंडल में पदाधिकारियों की सूची पूर्ण हो गई है , जिसमे 53 मण्डल उपाध्यक्ष, 11 मण्डल महामंत्री, 56 मण्डल मंत्री और 14 कोषाध्यक्ष घोषित किये गये जो मण्डल वार निम्नवत है। मण्डल उपाध्यक्ष बदलापुर मण्डल से रामकृपाल विन्द, धनियामऊ मण्डल से सुशील सिंह, विपिन चतुर्वेदी, सिंगरामऊ मण्डल से ज्ञानेंद्र…
कोरबा/हरदीबाजार: रफ्तार से फिर टूटा कहर
कोरबा: जिले में सड़क हादसों का सिलसिला फिलहाल थमने का नाम नही ले रहा. जानकारी के मुताबिक कुछ देर पहले हरदीबाजार चौकी अंतर्गत डिंडोलभांठा के शासकीय स्कूल के सामने दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोगो को गंभीर हालत में अस्पताल रवाना किया गया है.
कोरबा। कलेक्टर ने अवैध रेत खनन, डीजल-पेट्रोल और कबाड़ चोरी के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
कोरबा। रेत डीजल-पेट्रोल चोरी और कबाड़ के अवैध धंधो पर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। उन्होने आज सुबह जिले के राजस्व और पुलिस अधिकारियों की बैठक में अवैध रेत खनन, डीजल-पेट्रोल चोरी और कबाड़ के गैर कानूनी कारोबार करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं । कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर ही पिछले तीन दिनों में प्रशासन ने अवैध रेत खोदने वाले माफियाओं के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की है।
कोरबा:बांगो बांध का जल स्तर बढ़ा
कोरबा। मानसून के मौसम में हुई अच्छी बारिश से जिले का मिनीमाता बांगो बांध पानी से लबालब भर गया है। बांध के जलग्रहण क्षेत्र में रूक-रूक कर हो रही बारिश से स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को मिनी माता बांगो बांध का गेट नम्बर 6 खोल दिया गया है, एक गेट खोलकर 4 हजार 84 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इधर दर्री बराज के भी गेट नम्बर 12 और गेट नम्बर 4 दो गेट भी खोले दिए गए हैं। करीब 8 हजार क्यूसेक से अधिक पानी…
कोरबा/छत्तीसगढ़ : प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बनाए गए जेपी उपाध्याय
कोरबा-छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के नए प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं संघ के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष अजय तिवारी निर्वाचित, प्रदेश अध्यक्ष पीआर यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संविधान के नियम 10 अनुसार जेपी उपाध्याय को जिलाध्यक्ष कोरबा शाखा मनोनीत किया गया।
कोरबा: कल से खुलेंगी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक दुकानें!
कोरबा जिले में कल से सभी दुकानें सुबह 6 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगी । चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और कलेक्टर के बीच आज हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।मेडिकल स्टोर्स और पेट्रोल पंप जैसे आवश्यक वस्तु की दुकानें दिनभर खुली रहेंगी ।कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन किया जाना सुनिश्चित किया गया है ।बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को दुकान में प्रवेश न दिए जाने पर सहमति दी गई है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने बयान जारी कर बताया है कि कोरबा जिले…
कोरबा: कटघोरा में हाथी के हमले से महिला की मौत 5 वर्षीय मासूम घायल
कोरबा। कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात को एक लोनार हाथी ने एतमनगर रेंज में जमकर उत्पात मचाते हुए महिला को मौत के घाट उतार दिया है। जबकि एक 5 वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को उपचार के लिए पोड़ी उपरोड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। वन विभाग की टीम द्वारा मृत महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता…
कोरबा: न्यू कोरबा हॉस्पिटल का तीसरा फ्लोर सील, ग्यारह डाॅक्टरों सहित 50 से अधिक मेडिकल स्टाफ होंगे होम क्वारेंटाइन
कोरबा। उरगा के समीप देवलापाट निवासी साठ वर्षीय कोरोना पाॅजिटिव मरीज के कोसाबाड़ी स्थित न्यू कोरबा अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि पर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर अस्पताल का तीसरा फ्लोर सेनेटाइज कर सील कर दिया गया है। रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कोरबा के साठ वर्षीय व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। व्यक्ति की सम्पर्क हिस्ट्री खंगालने पर पहले ईलाज के उसके न्यू कोरबा अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्रीमती कौशल ने व्यक्ति के सम्पर्क में…
कोरबा:व्यापारी संघ ने राजस्व मंत्री से की मुलाकात, दुकान संचालन के समय में परिवर्तन की मांग की
कोरबा व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री को बताया की दुकान के संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुबह 6:00 से 10:00 तक का जो समय तय किया गया है उससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है ।व्यापारियों की समस्याओं से अवगत होने के पश्चात राजस्व मंत्री ने जिलाधीश से चर्चा कर दुकान संचालन के लिए समय में परिवर्तन करने का निर्देश दिया ।व्यापारियों को आशा है कि राजस्व मंत्री के हस्तक्षेप के पश्चात उनकी समस्या का निदान…
कोरबा: ठेला लगाने वाला वृद्ध निकला कोरोना पॉजिटिव
कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवला पाठ का एक वृद्ध कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिसके बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वृद्ध की हालत अत्यंत अत्यंत खराब है। उसे कोविड-19 अस्पताल दाखिल कराने की तैयरी की जा रही है।इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि ग्राम देवला पाठ का 60 वर्षीय वृद्ध गांव में ही बिस्किट का ठेला लगाता था।
राजस्थान के 19 कांग्रेस विधायकों ने खुद को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तानाशाह बताया
विधायकों का कहना है कि वे गहलोत की‘तानाशाहीपूर्ण’ कार्यशैली के खिलाफ लड़ेंगे। कांग्रेस आलाकमान तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। बागी विधायकों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे को भी प्रदेश में पार्टी की बगावत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इन विधायकों का कहना है कि अविनाश पांडे सही रिपोर्ट आलाकमान तक नहीं पहुंचाते, वे पक्षपात पूर्ण व्यवहार करते हैं। पायलट के सबसे विश्वस्तों में शामिल रमेश मीणा और विश्वेंद्र सिंह ने गहलोत की कार्यशैली को लेकर पार्टी आलाकमान तक शिकायत पहुंचाई है। मीणा व सिंह…
कोरबा : नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत
कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम खरहरी में निवास करने वाले दो मासूम बच्चे गांव के समीप स्थित नहर में दोपहर को नहाने गए थे जहां नहाने के दौरान दोनों बच्चों की डूब जाने से मौत हो गई। दोनों बच्चों के डूबने की सूचना पाते ही ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला गया।दोनों बच्चों की मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया है।सूचना मिलने पर देर शाम को पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।(ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)
