औषधीय गुणों से भरपूर आयुर्वेदिक सत्यनाशी पौधा

आमतौर पर गर्मियों के दिनों में खेतों में मेड पर खुद से उगने वाला यह पौधा बिहार में कई नाम से जाना जाता है। इसके पीले फूल लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। गेहूं और सरसों की फसल में यह खुद-ब-खुद उग आता है। भरभार, घमोई सत्यनाशी भट कटेया और न जाने किन-किन नाम से इसे संबोधित किया जाता है।देश के ज्‍यादातर हिस्‍से में अगर किसी को सत्‍यानाशी कहा जाता है तो उसका मतलब काम खराब करने वाले व्‍यक्ति से होता है. ऐसा व्‍यक्ति जो किसी काम का ना हो,…

धर्मेंद्र यादव और दरोगा सरोज के लिए 21 को अखिलेश यादव और डिंपल यादव आजमगढ़ में करेंगे जनसभा

लोकसभा का चुनाव जैसे जैसे नजदीक बढ़ रहा है वैसे ही सियासी पारा गरम होता जा रहा है। पार्टी के दिग्गज और प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार में कोई कसर नही छोड़ रहे है। आजमगढ़ की लालगंज और आजमगढ़ सदर लोकसभा सीटों पर 25 मई को छठवें चरण का मतदान होना है। ऐसे में लगातार पार्टियों के दिग्गज नेताओं का जनपद में आना जाना लगा हुआ है। चार दिन, तीन जनसभाएं इतने कम समय के अंतराल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निरहुआ और नीलम के समर्थन में…

मैनपुरी में पारा 46 डिग्री रिकार्ड ?

उत्तर प्रदेश में चढ़ता पारा, आसमान से बरसती आग और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग मंगलवार से कुछ राहत के आसार जता रहा है, लेकिन सोमवार को तपिश बरकरार रहेगी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। इसी क्रम में आगरा इस सीजन में दूसरी बार सबसे गर्म हुआ और यहां पर पारा 47.7 रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को तपिश और लू का असर इसी तरह रहेगा। झांसी और आगरा के अलावा कानपुर, प्रयागराज, फुरसतगंज, हमीरपुर भी लू की चपेट में रहे।…

मैनपुरी में शहर के आशा हॉस्पिटल में मासूम की मौत

3 माह की मासूम की इलाज के दौरान मौत ।तेज बुख़ार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था बच्चा । परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया गलत उपचार का आरोप। बच्चे की मौत के बाद परिजनों के अस्पताल पर काटा हंगामा शहर कोतवाली के कचहरी रोड स्थित आशा हॉस्पिटल की घटना। रिपोटर – अर्पित यादव

प्रयागराज-माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों को मानसिक तनाव कम करने के लिए किया गया प्रेरित

माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संतोष राय की अध्यक्षता में शनिवार को स्ट्रेस मैनेजमेंट से संबंधित वर्कशॉप का आयोजन सभागार जनपद न्यायालय प्रयागराज में किया गया। वर्कशॉप में एमपीएम.फिल सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकिएट्री रांची, पीएचडी कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ0 ईशान्या राज द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। डॉक्टर ईशान्य राज ने बताया कि सभी जुडिशल ऑफिसर को अत्यधिक कार्य होने के कारण दिमाग में तनाव हो जाता है, तनाव के कारण इंसान को बहुत सारी बीमारियों से जूझना पड़ता है उसको किस प्रकार से…

फर्रुखाबाद:निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष ने रोहन कश्यप को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 19 तारीख 2024 को जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी अनिल कश्यप के नेतृत्व में अपने निवास पर मोहल्ला पलरिया पर सभी निषाद पार्टी के पदाधिकारी ने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहन कश्यप को उज्जवल भविष्य की कामना कर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा की शपथ दिलायी एवं रोहन कश्यप ने शपथ लेने के बाद निषाद पार्टी हित में पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे एवं 21 दिन के अंदर टीम गठित करके जिला अध्यक्ष को सूचित करेंगे इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञानेंद्र कश्यप ,सत्येंद्र…

हरदोई में नाबालिग के साथ दुष्कर्म , दोषी को तीन वर्ष की सजा

नबालिग से छेड़छाड़ के मामले में अपर जिला जज हेमेंद्र कुमार सिंह ने दोषी को तीन वर्ष की सजा सुनाई है। पांच हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। जुर्माने की 75 फीसदी रकम क्षतिपूर्ति के तौर पर पीड़िता को देने के आदेश भी दिए गए हैं। विशेष लोक अभियोजक अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि बिलग्राम कोतवली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन अगस्त 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि दो अगस्त को उसकी पुत्री दिन में तीन बजे कूड़ा डालकर घर आ रही…

पीलीभीत में गर्भवती महिला की मौत, गलत इलाज का आरोप

शाहाबाद कस्बे के मोहल्लाखत्ता निवासी छोटे भईया कश्यप की पत्नी हंसमुखी तीन माह की गर्भवती थी। पति ने बताया कि नौ मई को पेट में दर्द होने पर गिगियानी के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया था। अस्पताल से दवा लेकर दंपती घर आ गए। घर में दोबारा तबीयत खराब हो गई। 11 मई को दोबारा अस्पताल गई। लेकिन इलाज से काेई फायदा नहीं मिला। दूसरे अस्पताल में दिखवाया। यहां डाॅक्टर ने पहले वाले अस्पताल ले जाने की सलाह दी। पत्नी को हाथ ठेली पर लादकर अस्पताल जा रहा था,…

पीलीभीत में युवती के साथ छेड़खानी

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि फोटो खिंचवाने को लेकर गांव के ही युवक से विवाद हो गया था, जिसकी शिकायत उसके घरवालों से की गई। इस बात से युवक नाराज था। आरोप है कि शुक्रवार शाम सामान खरीदने के लिए पास ही दुकान पर जा रही पुत्री का उक्त युवक ने पकड़ लिया। छेड़खानी की। चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि युवक पक्ष के लोग भी वहां आ गए और मारपीट करने लगे। पुलिस ने…

पीलीभीत में बांका मारकर युवक को किया घायल

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव पीराताल निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका गांव के ही नीलेश से जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। इसके चलते बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे नीलेश उसकी चक्की पर आया और पिता गोकरन प्रसाद व भाई तेजप्रकाश के साथ गाली गलौज करने लगा और देख लेने की धमकी देते हुए मौके से चला गया। शुक्रवार को वह शहर में किसी काम से आया हुआ था, जबकि उसका भाई तेजप्रकाश शाम करीब सात बजे खेत पर जानवर भगाने के लिए गया था। इसी दौरान…

5 साल का रिकॉर्ड टूटा, सबसे गर्म हुई लखनऊ

लखनऊ में 5 साल का सबसे गर्म दिन आज रहेगा। मौसम विभाग ने रविवार को तापमान 45 डिग्री तक होने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री बताया गया।रविवार की सुबह हजरतगंज, 1090, विभूतिखंड, गोमतीनगर में बूंदाबांदी हुई। बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिन शुरू होने के साथ ही मौैसम भी साफ होने लगा शनिवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि पिछले चार साल में मई में अभी तक का अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।…

18 मई को गाजा में इजराइली एयरस्ट्राइक में 83 लोगों की मौत हो गई

इजराइल और हमास जंग के बीच शनिवार (18 मई) को गाजा में इजराइली एयरस्ट्राइक में 83 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 105 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कतर के न्यूज चैनल अलजजीरा के मुताबिक, ये हमला उत्तरी गाजा के अदवान अस्पताल के पास हुआ।इस एयरस्ट्राइक में इजराइली सेना ने उन शिविरों को टारगेट किया, जहां हजारों लोगों ने शरण ली थी। हमले के कारण आस-पास की बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग के मलबे की चपेट में आने से कई लोग दब गए। राहत और बचाव दल लोगों वहां से…

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 27 रन से हरा दिया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 27 रन से हरा दिया। टीम ने लीग स्टेज में लगातार 6 मैच जीते। इस जीत से RCB ने नौवीं बार IPL के प्लेऑफ में जगह बना ली। वहीं इस हार से चेन्नई का सफर यहीं समाप्त हो गयाचिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु ने 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। CSK 7 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी। एमएस धोनी, शार्दूल ठाकुर और रवींद्र जडेजा आखिरी ओवर में 7 रन…

आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार कॉमेडियन व सिंगर करमजीत अनमोल की चुनावी कैंपेन को धार देंगे पंजाब CM भगवंत मान

पंजाब CM भगवंत मान आज अपने दोस्त यानी फरीदकोट से आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार कॉमेडियन व सिंगर करमजीत अनमोल की चुनावी कैंपेन को धार देंगे। CM आज उनके लिए दो जगह रोड शो करेंगे। इस दौरान मोगा और जैतो के रोड शो होंगे। दोनों रोड शो का समय शाम तीन और चार बजे तक किया गया है। हालांकि करमजीत अनमोल के लिए रोजाना पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं।फरीदकोट लोकसभा सीट पंजाब की हॉ सीट बनी हुई है। क्योंकि यहां पर BJP की तरफ…

फिल्मों में अपने किरदार को लेकर नवाज जितना चर्चित रहे हैं, उतना ही वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में भी रहे

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने दम पर फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। कई रिजेक्शंस का सामना करने के बाद आज उनकी गिनती उन स्टार्स में की जाती है, जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता है। उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘मांझी- द माउंटेन मैन’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘बदलापुर’, ‘किक’, ‘रमन राघव 2.0′, ‘मंटो’ जैसी कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं।फिल्मों में अपने किरदार को लेकर नवाज जितना चर्चित रहे हैं, उतना ही वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में भी रहे। उन पर पत्नी की जासूसी…

रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह और अमेठी से स्मृति इरानी का सुपाड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है

जिस तरह से क्षेत्र में आम मतदाता अब खुलकर बोलने लगे हैं। आम मतदाताओं से बातचीत करने के आधार पर इससे तो यही लगता है कि रायबरेली में कम से कम कांग्रेस बाजी मारती दिख रही है। तो वहीं अमेठी में किशोरी लाल शर्मा भी बढ़त बनाने में कामयाब हो रहे हैं। मोदी जी का जादू इस बार पहले के जैसा कम चलता दिख रहा है। कारण यह भी है। चुनाव आधुनिक तरीके से लड़ा जाता है। कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है की कब जीत की बाजी हार…

बरेली – सिरौली के निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए गई महिला की मौत, नाराज परिजनों ने किया हंगामा तो महिला की मौत का कर दिया सौदा?

बरेली/आंवला – थाना सिरौली क्षेत्र के सिरौली नगर के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार शाम डिलीवरी कराने आई महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। परिजनो ने महिला चिकित्सिक पर जान बूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कुछ लोगो ने किसी तरह परिजनो को शांत कराया।अजमेर निवासी नवाब खान की बेटी रुकसाना की शादी शाहरुख खान निवासी मितरपुर गांव में हुई थी। महिला की तबीयत खराब होने पर परिजन उसको सिरौली के एस के नर्सिंग होम लेकर गए। महिला के पेट में…

जौनपुर : आशुतोष हत्याकांड पुलिस अभिरक्षा से मुख्य आरोपी फरार

शाहगंज : क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी पत्रकार व भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के मामले में मुंबई के भिवंडी इलाके में पकड़ा गया मुख्य आरोपी जमीरउद्दीन कुरैशी बुधवार की रात मुंबई से जौनपुर लाते समय रास्ते में खंडवा रेलवे स्टेशन से फरार हो गया।आशुतोष हत्याकांड के आरोपी जमीरउद्दीन को पुलिस ट्रांजिस्ट रिमांड पर लेकर ट्रेन से बुधवार को जौनपुर के लिए चली रास्ते में खंडवा रेलवे स्टेशन से जमीरउद्दीन पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। उसके भगाने के साथ उसे जौनपुर ला रही पुलिस टीम परेशान हो उठी।…

बदायूं: जौनपुर पत्रकार हत्याकांड में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने डीएम के द्वारा राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में दिन दहाड़े कोतवाली स्थित शाहगंज इमरानगंज बाजार में सोमवार सुबह एक टीवी चैनल के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव (48) की गोलियों से मारकर हत्या कर दी वहीं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० ने इस घटना की घोर निन्दा की और सरकार से मृतक परिवार को 5000000 पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।जिसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहते हैं वही आज खतरे में है पत्रकारों के ऊपर आए दिन आरोप प्रत्यारोप लगते रहते हैं इसकी वजह मात्र यह है की पत्रकारों द्वारा निरंतर समाज की…

पीलीभीत में बिजली का तार गिरने से सांड़ की करंट लगने से मौत

पीलीभीत में सेंट्रल मार्केट के निकट बिजली का तार गिरने से सांड़ की करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना ऊर्जा निगम के आला अधिकारियों को दी। इसके बाद उस इलाके की बिजली को तुरंत बंद करा दिया गया। मौके पर पहुंची टीम ने सांड़ को हटा कर मरम्मत कार्य किया। करीब एक घंटे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया। तार कैसे गिरा इसकी जांच की…