प्रयागराज: जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के सम्बंध में समस्त नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में आईजीआरएस के सम्बंध में समस्त नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण शासन की मुख्य प्राथमिकता में हैं और मुख्य सचिव जी के द्वारा प्रतिदिन इसकी मानीटरिंग हो रही है। जिलाधिकारी ने आवेदक द्वारा निस्तारण पर दिए गए फीडबैक की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिशाषी अभियंता विद्युत के कुल फीडबैक 405 के सापेक्ष अवशेष 240 फीडबैक,…

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति का प्रांतीय सम्मेलन सम्पन्न।

उत्तर प्रदेश का अपराध निरोधक समिति का प्रांतीय सम्मेलन ,आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रयागराज में उ प्र अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि उ प्र मानव अधिकार आयोग के सदस्य न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा रहे।विशिष्ट अतिथि पकंज जा य सवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अंशु पांडे,डी आई ओ एस श्री पी एन सिंह,प्रचार्या आर्य कन्या डिग्री कॉलेज अर्चना पाठक और अर्चना जायसवाल रही।कार्यक्रम का सुंदर संचालन डॉ0प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। अध्यक्षयता कर रहे कमलेश श्रीवास्तव ने समिति के स्वयंसेवको को पिछले कुंभ की तरह…

कन्नौज: सिद्ध पीठ मां फूलमती मंदिर में भक्तों की रही भीड़ की पूजा अर्चना

कन्नौज। जनपद कन्नौज में नवरात्र के प्रारंभ होते ही धार्मिक स्थलों पर भक्तों ने पहुंच कर भक्ति भाव से पूजा अर्चना शुरू की। कन्नौज शहर के प्राचीन सिद्ध पीठ मां फूलमती मंदिर पर गुरुवार सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तों ने पहुंच कर भक्ति भाव से मां भगवती की आराधना पूजा की। भक्तों का ताता लगा रहा। नवरात्र के प्रथम दिवस पर भारी संख्या में भक्त फूलमती मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

कन्नौज: एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर नीलू यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर

कन्नौज। कन्नौज नवाब रेप कांड से जुड़ी खबर एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर नीलू यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया। कन्नौज नवाब रेप कांड के मामले में सह आरोपी नीलू यादव ने करीब एक माह पहले 3 सितंबर को कोर्ट में सरेंडर किया था। जमानत याचिका पर जमानत मिलने पर करीब 5 दिन पहले रिहा हुए थे। रिहा होने के तुरंत बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई सम्मिलित कर दी। गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे नीलू यादव को पुलिस तलाश करती रही। पुलिस के हाथ कुछ…

कन्नौज:खेल मैदान में दुर्गा महोत्सव का आयोजन

कन्नौज।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक अध्यात्मिक स्वंय सेवी संस्था सन्मार्ग द्वारा एसबीएस कालेज के खेल मैदान में दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां विशाल पाण्डाल में स्थापित नौ देवियों का पूजन अर्चन करने के बाद कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा का शुभारम्भ मकरन्दनगर जीटी रोड स्थित पकरियानाथ बाबा मंदिर से हुआ। यात्रा में शामिल महिलाएं और पुरुष सिर पर कलश रखकर देवी मां के भजनों को गाते हुए वातावरण को भक्तिरस में घोल रहे थे। देर शाम मईया की महा आरती के बाद दुर्गा पाण्डाल में…

जंग की आग में झुलस रही दुनिया! टेंशन में आए पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. ईरान के इजराइल पर हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. जिसका असर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है. इसी बीच PM मोदी ने पश्चिम एशिया में नए सिरे से पैदा हुए तनाव के बीच बृहस्पतिवार (3 अक्टूबर) को सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, विदेश मंत्री, वित्त मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की समिति ने हिस्सा लिया. इस बैठक में पश्चिम एशिया में तनाव और…

मिर्जापुर में ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, 10 मजदूरों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कछवां थाना क्षेत्र में कटका गांव के समीप ट्रक और ट्रैक्टर में हुई भीषण टक्कर में 10 मजदूरों की मौत हो गई. गुरुवार देर रात भदोही जनपद में छत की ढलाई कर वापस घर लौट रहे ट्रेक्टर सवार मजदूरों को तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. हादसे किस सूचना के बाद एसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे…

मैनपुरी में पाखंड का खेल! नाभि चूसकर पथरी निकालने का दावा करता ये बाबा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के नगला गुलालपुर में पाखंड और अंधविश्वास का गजब का खेल खेला जा रहा है। यहां एक बाबा है जो पथरी का फ्री में इलाज करता है और वो भी बगैर चीरफाड़ किए। बाबा मरीज की नाभि को मुंह से चूसकर ही पथरी का इलाज कर देता है। दर्जनों की संख्या में लोग यहां प्रतिदिन आते हैं और अपनी पथरी का इलाज कराते हैं। बाबा कहां का रहने वाला है यह किसी को नहीं पता है। कुछ दिनों पहले भगतपुरी के नगला गुलालपुर में बने…

इजरायल ने रूस के हमीम एयर बेस पर किया हमला

इस समय पूरी दुनिया में तबाही का मंजर है. ऐसे में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच इजरायल ने रूसी सेना पर हमला कर दिया, जो सीरिया के हमीमिम एयरबेस पर तैनात थे। ये सभी रूसी सैनिक पश्चिमी सीरियाई तट पर जाबलेह के पास ठहरे हुए थे. इजरायल के इस हमले का क्षेत्रीय और वैश्विक कूटनीति दोनों पर खास असर पड़ सकता है. यह सीरिया में ईरान समर्थित बलों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इजरायल के व्यापक अभियान का हिस्सा है . रिपोर्ट के…

NDA में तनातनी! JDU बोली- केंद्र की सत्ता की चाबी हमारे पास, भड़की बीजेपी?

बिहार में एक बार फिर बयानबाजी शुरू हो गई है. बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के बयान से लग रहा है जैसे पार्टियों के बीच तनातनी का माहौल है. गुरुवार (03 अक्टूबर) को एक बढ़े न्यूज़ चैनल से बातचीत में जेडीयू के मंत्री जमा खान और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक तेवर में दिखे. इस सवाल पर कि नीतीश कुमार करीब 19 साल से मुख्यमंत्री हैं. वे केंद्र में मंत्री रहे. आगे क्या कुछ करेंगे? इस पर जेडीयू कोटे के मंत्री जमा खान ने कहा कि नीतीश कुमार…

फर्रुखाबाद:कैदियों की भी सुनेगी पुकार , मां भवानी।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24न्यूज़) 03 अक्टूबर 2024 जिला कारागार फतेहगढ़ में भी पधारी गई मां दुर्गा जी । प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने जेल में कैदियों के लिए नवरात्रि में नौ दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए पंडाल सजाया है जिस में आज पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मां दुर्गा की मूर्ति पधारी गई । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने मां दुर्गा की प्रथम आरती कर नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रे की पूजा अर्चना का आरंभ किया…

फर्रुखाबाद में आज तीसरे दिन भी लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी

तीन दिन पहले ग्राम उखरा में लेखपालों के साथ जानलेवा हमला हुआ था उसमे दो लेखपालों को काफी चोटे आई थी जिससे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जनपद फर्रुखाबाद के लेखपाल तहसील सदर प्रांगण में धरने पर बैठे हुए हैं उनकी चार मांगे हैं जो लिखित रूप में एडीएम साहब को दी गई 1- थाना नवाबगंज के थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाए और जिन उच्च अधिकारियों की लापरवाही के चलते लेखपालों पर हमला हुआ है उन पर भी कार्रवाई हो 2- प्रार्थना पत्र में अंकित सभी आरोपियों पर कठोर…

औरैया : एंबुलेंस कर्मी ने बचाई वृद्ध की जान

आज सुबह औरैया के 100 सैय्या अस्पताल से दिबियापुर निवासी राजेंद्र पुत्र रूपलाल 65 वर्षीय वृद्ध को 100 सैय्या औरैया से कानपुर हृदय रोग संस्थान के लिए लेकर निकली एंबुलेंसकानपुर पहुँचने से पहले राजेंद्र के सीने में दर्द बड़ जाने से स्थिति गंभीर हो गयी एंबुलेंस में तैनात ईएमटी रवि यादव ने उपर्युक्त चिकित्सा उपचार एवम सी पी आर किया जिससे राजेंद्र सुरक्षित कर्डियोलोजी पहुँचे जीवन रक्षक है सीपीआर एक जीवन रक्षक तकनीक है और दिल का दौरा पड़ने में कारगर साबित होती है। दिल का दौरा पड़ने पर जब…

रायबरेली : लगातार हो रहा अवैध असलहो का प्रदर्शन से प्रसाशन परेशान ?

नसीराबाद / डीह थाना क्षेत्र में बीते दिन मंगलवार को अवैध असलहा का फोटो वायरल सामने आया तो पुलिस बिभाग में हड़कंप मच गया बीते दिन सोशल मीडिया पर आजम खां नाम का अवैध असलहा समेत फोटो वायरल मामले में डीह पुलिस ने आजम को गिरफ्तार किया तो आजम ने बताया कि इंद्रराज पासी से खरीदा है पुलिसिया छानबीन में दूसरे दलित जिसका नाम श्याम बाबू पासी सामने आया है जो दिल्ली से अवैध असलहा लाकर रायबरेली मे सप्लाई करता है पुलिस छानबीन कर ही रही कि आज फिर डीह…

कन्नौज : निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत परिजनों में मचा कोहराम ?

बेला कस्बा स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों मचा कोहराम।उर्मिला पत्नी (42) शिशुपाल निवासी महमूदपुर थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद दिनांक 19 सितंबर से भर्ती थी। बच्चादानी का ऑपरेशन हुआ था। 50 हजार खर्चा हुआ , जबकि अस्पताल संचालक ने 22 हजार में ठेका लिया था। इसके बाद ऑपरेशन होने के उपरांत दिनांक 29 को घर ले गये थे। जहाँ पीड़ित महिला की हालत बिगड़ने पर 1 तारीख को फिर आकर एक बार फिर बेला स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया था।…

कन्नौज : नशे में वाहन चलाते पाए गए तो सीधी कार्रवाई टीएसआई अरशद अली ?

तिर्वा । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रियंका वाजपेई के दिशा निर्देश में आज बुधवार को कस्बा तिर्वा में टीएसआई अरशद अली द्वारा यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन ट्रेंपो का चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाया गया। वही वाहन बिना परमिट चलता पाया गया। टीएसआई अरशद अली द्वारा दोनों टेंपो को सीज कर तिर्वा कोतवाली में दाखिल किया गया।साथ ही यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर नौ वाहनों का चलान भी किया गया। टीएसआई…

कन्नौज : पृथ्वी पूजन के साथ रामलीला की शुरुआत

हसेरन कस्बा में पृथ्वी पूजन के साथ रामलीला की शुरुआत हुई। गली मोहल्ले में जय श्री राम के नारे लगाते हुए लोग रामलीला मैदान पहुंचे। कस्बा के प्राचीन राम जानकी मंदिर से रामलीला मैदान के पृथ्वी पूजन के लिए शंख घंटा बजाते हुए लोग पहुंचे। आचार्य प्रदीप पांडे ने वैदिक विधि विधान से हवन पूजन किया। वैदिक मंत्र उच्चारण कर हवन पूजन किया गया । मेला अध्यक्ष महावीर गुप्ता ने बताया पृथ्वी पूजन से रामलीला कार्यक्रम की शुरुआत हुई है । मैदान में पृथ्वी पूजन के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम राम…

कन्नौज : पौधा रोपण कर मनाई महापुरुषों की की जयंती ?

चपुन्ना क्षेत्र के न्याय पंचायत तरींद के अंतर्गत आने वाले सभी परिषदीय विद्यालयो में दो अक्टूबर के उपलक्ष्य में महात्मा गाँधी तथा लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाकर उन्हें याद किया गया। विद्यालयों में गांधीजी तथा शास्त्री जी की प्रतिमा पर फूल मालाएं तथा झंडा फहराए गए । बच्चों ने गांधी जी,लालबहादुर शास्त्री तथा स्वच्छता पर निबंध, स्लोगन, चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विद्यालयों में साफ सफाई तथा पौध रोपण का कार्यक्रम भी किया गया। इस अवसर पर शिक्षक शिवमंगल सिंह, हिमांशु तिवारी प्रशांत सिंह मोहन…

कन्नौज : महापुरुषों की जयंती पर चला सफाई अभियान की साफ सफाई ?

हमारे देश के गौरव महापुरूष राष्ट पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गोवर्धनी देवी मंदिर और विद्यालय पर साफ सफाई का अभियान चलाया गया। महापुरुषों की जयंती पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया । स्वच्छता का पाठ पढ़ाया । महापुरुषों के चित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। सभी ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पण कर जयंती मनाई । साफ सफाई का अभियान चलाया ।इस मौके पर जिला मंत्री भाजपा संजीव चतुर्वेदी , कन्नौज देहात मंडल अध्यक्ष…

फर्रुखाबाद: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा सांसद ने प्रचार वाहन रवाना कर किया शुभारंभ

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 02 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने हेतु  दिनांक 2 अक्टूबर 2024 से 16 अक्टूबर 2024 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आरंभ गांधी जयंती के पावन अवसर पर माननीय सांसद फर्रुखाबाद एवं जिलाधिकारी डॉक्टर वी के सिंह द्वारा जिले के सभी उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन समारोह में सड़क सुरक्षा संबंधी प्रचार वाहन को मुख्य अतिथि माननीय सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत जी द्वारा फ्लैग ऑफ करते हुए…