(द दस्तक 24 न्यूज) 26 नवम्बर 2024 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने आज संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहब डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर जी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया व सपा कार्यालय में स्थापित भारत संविधान को भी नमन किया। नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम नें कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा होने के साथ-साथ भारत की एकता व प्रगति का मूल आधार है संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के शिल्पी बाबासाहेब डॉ॰ भीमराव अंबेडकर व सभी महापुरुषों को मैं सादर नमन करता हूं…
Category: देश
फर्रुखाबाद: चंद्र कदम की दूरी पर स्कूलों के पास बिजली विभाग द्वारा जबरन लगाया जा रहा है ट्रांसफार्मर
(द दस्तक 24 न्यूज) 25 नवम्बर 2024 लोहाई रोड भारतीय पाठशाला के बाहर एक ढाई सौ वाट का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है जिसके लगने से कभी भी कोई हानि हो सकती है लोहाई रोड पर भारतीय पाठशाला. एनकेपी इंटर कॉलेज. डिग्री कॉलेज और कनोडिया स्कूल है जिसकी छुट्टी के उपरांत सड़क पर स्कूली बच्चों की हजारों की संख्या में भीड़ होती है लोग आपत्ति दर्ज करने के बाद भी बिजली विभाग भारतीय पाठशाला के सामने एक ट्रांसफार्मर रख रहा है जिस किसी भी दिन किसी भी बच्चे को कोई…
फर्रुखाबाद: मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को जाँची गई गर्भवती महिलाओं की सेहत
(द दस्तक 24 न्यूज) 25 नवम्बर 2024 जिले की सभी सीएचसी, सिविल अस्पताल लिंजीगंज, डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला और नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमन्त्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस सोमवार को मनाया गया l इस मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञों की देखरेख में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व की सम्पूर्ण जांच कर उनका टीकाकरण किया गया | विटामिन, आयरन-फोलिक एसिड व कैल्शियम की दवाएं वितरित कर महिलाओं को प्रसव पूर्व व प्रसव उपरान्त संतुलित और पौष्टिक आहार लेने, साफ-सफाई रखने, समय-समय पर चिकित्सीय परामर्श लेने और प्रसव संस्थागत कराने के…
रायबरेली :पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजित किया गया
विकासखंड सताव के अंतर्गत न्याय पंचायत रैली कल्याणपुर के ग्राम मनेहरू में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉक्टर शैलेंद्र कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी कटघर तथा डॉक्टर पी एस निरंजन पशु चिकित्सा अधिकारी सत्ताव द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। तदोपरांत गोपूजन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मंच का संचालन कर रहे डॉक्टर पी एस निरंजन द्वारा पशु आरोग्य मेले की उपयोगिता प्रदत सुविधाये जैसे पशुओं का स्वास्थ्य बीमार पशुओं की चिकित्सा दवा पान…
प्रयागराज: जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री संतोष राय द्वारा दिनांक 14.12. 2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधकगण व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे। प्रचार वाहन साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर श्री रविकांत नोडल ऑफिसर लोक अदालत/एडीजे व श्री रजनीश कुमार मिश्रा प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /…
प्रयागराज: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) व राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है एक विशिष्ट अभियान-गंगोत्री (उत्तराखंड) से गंगा सागर (पश्चिम बंगाल) तक। यात्रा गंगा नदी के जल प्रवाह के साथ 2500 कि0मी0 की दूरी 53 दिनों में तय की जायेगी।
सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत महिला सीमा प्रहरीयों द्वारा वाईट वाटर राफ्टिंग के माध्यम से दूरी को तय करने की हिंमत व जज्बा। अभियान का उद्देश्य ‘सशक्त महिला – समृद्ध राष्ट्र’ एवं ‘निर्मल गंगा – अविरल गंगा’, का संदेश फैलाना है। अभियान दल गंगा नदी तट पर स्थित विभिन्न शहरो/कस्बो/गाँवो से गुजरेगा एवं अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिये हर पड़ाव पर जागरुकता व सफाई अभियान में हिस्सा लेकर स्थानिय नागरिको एवं स्कूली बच्चांे के साथ सहभागिता निभा रहा है। सीमा सुरक्षा बल और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा…
प्रयागराज: महाकुम्भ के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत त्रिवेणी सभागार में समीक्षा बैठक की गयी
महाकुम्भ-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत त्रिवेणी सभागार, रिजर्व पुलिस लाइन्स में श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मण्डलायुक्त प्रयागराज द्वारा रेलवे स्टेशनों पर आंतरिक एवं बाह्य मूवमेन्ट प्लान व होल्डिंग एरिया के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गयी। उक्त बैठक में पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज, DRM लखनऊ, ADRM PRJ, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे, पुलिस उपमहानिरीक्षक पी0ए0सी0, मेलाधिकारी, जिलाधिकारी प्रयागराज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेला, पुलिस उपायुक्त कुम्भ/नगर/यमुनानगर/गंगानगर, रेलवे सुरक्षा बल के उच्चाधिकारीगण व अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। द दस्तक…
फर्रुखाबाद: नेशनल एथलीट आरती राजपूत को मिला युवा विकास समिति में प्रदेश अध्यक्ष का पद एवं युवा खिलाड़ियों प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर किया गया सम्मानित।
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज):- 25 नवंबर 2024 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में युवा विकास समिति की महिला जिला अध्यक्ष आरती राजपूत नेशनल एथलीट(10km), हेमलता मिश्रा नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा व हरिश्चंद्र पाठक संरक्षक अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच ने युवा टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश कुमार”युवा” ने आरती राजपूत का प्रमोशन कर महिला प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन पत्र सौपकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश कुमार “युवा” की टीम ने युवा खिलाड़ियों को प्रशस्त्र पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने…
लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित, शीतकालीन सत्र के पहले दिन क्या हुआ?
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद पुन: शुरू होने के एक मिनट के अंदर दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी और प्रश्नकाल समेत कोई विधायी कामकाज नहीं हुआ। निचले सदन की बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने वर्तमान लोकसभा के सदस्य रहे वसंत राव चव्हाण और नूरुल इस्लाम तथा पूर्व सदस्यों एम एम लॉरेंस, एम पार्वती और हरीश चंद्र देवराव चव्हाण के निधन के बारे में सदन को सूचित किया। सभा ने कुछ क्षण…
तृणमूल कांग्रेस में हुआ अनुशासन समितियों का गठन, ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी को बड़ी जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में सोमवार को पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने अनुशासन समितियों का गठन किया। इन समितियों में पार्टी के अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया। इसके अलावा ममता बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको राष्ट्रीय प्रवक्ता पद का प्रभार भी सौंपा गया है। वे राष्ट्रीय मामलों के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में भी काम करेंगे। पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी, राज्य मंत्री मानस भुइयां और पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी सहित पांच अनुभवी नेताओं को कार्यसमिति में जगह…
पीलीभीत में घर में सो रही युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश
पति की गैरमौजूदगी में महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है। शोर शराबे पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना के एक गांव में 14 नवंबर की रात एक बजे की है। पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि घटना की रात उसका पति बाहर मजदूरी करने गया था। घर के टूटे दरवाजे से अरुण उसके घर में उस समय घुस आया। आरोप है कि युवक ने उससे छेड़खानी करने के बाद…
पीलीभीत में पत्नी ने पति की दूसरी शादी करने का विरोध करने पर विवाहिता को पीटा
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गजरौला पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी नौ मई 2009 को गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद दहेज की मांग को लेकर उसका पति से विवाद हो गया। जिसके बाद वह मायके आकर रहने लगी। विवाद के बाद गजरौला थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन कुछ समय बाद मुकदमे में समझौता हो गया था। आरोप है कि 19 अगस्त 2024 को…
महाकुम्भ-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत आज प्रयागराज द्वारा नगर क्षेत्र व कुम्भ मेला क्षेत्र के सुदृढ़ यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गयी
द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
महायुति की बैठकों का दौर, सीएम पद के लिए दबाव की राजनीति
महाराष्ट्र में महायुति की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। गठबंधन के घटक भाजपा, शिवसेना व एनसीपी में अलग-अलग बैठकों का दौर चल रहा है। साथ ही सीएम पद को लेकर दबाव बनाने की राजनीति भी शुरू हो गई है। सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा की तरफ से सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है। लेकिन शिवसेना और एनसीपी के नेताओं की तरफ से भी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी की जा रही है। हालांकि, अंतिम…
आज से शुरू संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा
संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार यानी आज से शुरू होनेे जा रहा है। यह सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। परंपरा के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्र के पहले दिन संसद भवन परिसर में हंस द्वार के समीप महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देंगे। संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 26 नवंबर को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम संविधान सदन में होगा। गौरतलब है कि संसद के पुराने भवन को अब संविधान सदन कहा जाता है जहां सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस का कार्यक्रम होगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय…
संभल हिंसा में तीन लोगों की मौत, इंटरनेट सेवा की गई बंद
उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार को एक मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान भीड़ और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि इस हिंसा में नोमान, बिलाल और नईम की मौत हुई है। हिंसा उस वक्त भड़की जब मुगलकालीन एक मस्जिद का अदालत के आदेश पर सर्वेक्षण किया जा रहा था। हिंदू पक्ष का दावा है कि यह मस्जिद भगवान विष्णु के एक प्राचीन हरिहर मंदिर की जगह पर बनाई गई थी।…
लखनऊ में स्वर संगीत धारा के कलाकारों ने बॉलीवुड के सदाबहार नगमों से सुरमई शाम सजाई
कल लखनऊ में दिनांक 23 नवंबर को स्वर संगीत धारा के कलाकारों ने बॉलीवुड के सदाबहार नगमों से सुरमई शाम सजाई । स्वर संगीत धारा के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कार्यक्रम शुरुआत की और – इक दिन बिक जाएगा माटी के मोल गीत से शाम का आगाज किया । साथ ही एक युगल गीत प्रीति लाल के साथ – वादा कर ले साजना सुनकर दर्शकों का दिल जीत लिया । इसके बाद पंखुड़ी भारद्वाज ने – नाम गुम जाएगा , सारिका श्रीवास्तव ने – दिल में आग लगाए सावन…
कासगंज उपजिलाअधिकारी पटियाली और तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने विशेष बूथ दिवस पर चलाया चेकिंग अभियान !
कासगंज आज दिनांक 24.11.2024 को विशेष अभियान दिवस में उपजिलाधिकारी पटियाली द्वारा मतदेल स्थल संख्या 274‚ 275‚ 276‚ 277 एस0बी0आर0 इ0का0 पटियाली कक्ष सं0 1 व 2 व 3 व 4 एवं बूथ संख्या 281 प्रा0पा0 पटियाली दि्वतीय व बूथ संख्या 282 व 283 उ0प्रा0वि0 पटियाली व बूथ संख्या 284 प्रा0पा0 पटियाली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 274‚ 276‚ 277‚ 281‚ 282‚ 283 के बीएलओ बूथ र उपस्थित मिले। बूथ संख्या बूथ संख्या 274 में फार्म 6 – 3 एवं फार्म 7 – 4 एवं बूथ…
रायबरेली : मालिन का पुरवा स्थित पेट्रोल पम्प के सामने बस को ओवरटेक करने के चक्कर मे ट्रक से लडी कार दो की मौत चार घायल
रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां रोडवेज बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक अनियंत्रित हुई कर ट्रक से टकरा गई हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना आज दिनांक 24 नवंबर 2024 दिन रविवार को समय करीब 12:00 बजे रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा स्थित पेट्रोल पंप के सामने रोडवेज बस को ओवरटेक…
जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रयागराज।
शैक्षिक सत्र 2024-25 में छात्रवृत्ति पोर्टल पर SNO/DNO/INO/HOI/Students की आधार-बेस्ड ई-केoवाईoसीo पूर्ण करने के उपरांत आधार-बेस्ड बायोमैट्रिक आथेंटिकेशन कराने के सम्बद्ध में महत्वपूर्ण निर्देश ज़ारी किये गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रयागराज की उपस्थिति में जनपद के समस्त पूर्वदशम एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं के सभी INO एवं HOI का बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन जिला समाज कल्याण कार्यालय स्तर पर पूर्ण कराया जाना है जिसके अनुपालन में अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह एवं नवम्बर माह के प्रथम पखवाड़े में जनपद के कतिपय संस्थाओं द्वारा बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन पूर्ण…
