फर्रुखाबाद:मनरेगा में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई,कमालगंज के बीस रोजगार सेवकों का मानदेय रोका गया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2025 कमालगंज विकास खंड में मनरेगा कार्यों में भारी लापरवाही सामने आने के बाद खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए बीस रोजगार सेवकों के मानदेय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह कार्रवाई मनरेगा पोर्टल पर छह ग्राम पंचायतों की कार्य प्रगति शून्य पाए जाने और अन्य पंचायतों में कार्य में शिथिलता को देखते हुए की गई है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत अमानाबाद, भूलनपुर चिरपुरा, फिरोजपुर, शेरपुर सराय, शर्फाबाद, गौसपुर रूनी, चुरसाई, हैदरपुर, भटपुरा,…

फर्रूखाबाद:भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने जनसमस्याओं को लेकर सौंपा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)13 जून 2025 कायमगंज भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश सचिव श्री मुन्नालाल सक्सेना के नेतृत्व में विभिन्न जनहित की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा। यह मांगपत्र मुख्य रूप से किसानों, स्वास्थ्य, विद्युत, जल आपूर्ति, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और नगर निकाय की लापरवाही से जुड़ी समस्याओं पर केंद्रित रहा। ज्ञापन की प्रमुख मांगे इस प्रकार रहीं: ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना के साथ जिला महामंत्री मंजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष विपिन ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष हेतराम…

रायबरेली : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष में पांच लोग घायल

रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के देवगन पुर मजरे धूता निवासी अखिलेश यादव पुत्र इंद्र कुमार ने गदागंज थाने में तहरीर देते हुए बताया कि आज सुबह मेरे सहन की जमीन पर विपक्षी गढ़ों द्वारा घूर डाला जा रहा था जिसपे स्टे आर्डर भी लिया गया जब हम लोगों के द्वारा विरोध किया गया तो विपक्षी गढ़ संयोजित , अमित, छीट्ठों लाल, बसंत व तीन लोग अज्ञात एक जूट होकर लाठी, डंडों, व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें अखिलेश,भाभी रिश्ता, माता रामराता, लक्ष्मी , रंजना समेत पांच लोग गंभीर…

फर्रुखाबाद में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई मेहर बाबा की शोभायात्रा

मेहर बाबा को प्रभू अवतार माना जाता है उनकी की कृपा हर जगह जनविख्यात है मेहर बाबा की शोभा यात्रा भोलेपुर से निकाली गयी शोभा यात्रा में सैकड़ो भक्त सम्मिलित हुए याकूतगंज में बाबा का आश्रम है इस आश्रम पर बाबा के भक्त जनों में भंडारे का आयोजन किया इस भंडारे में हजारों की संख्या में भक्त जनों ने प्रसाद चखा

जिला मैनपुरी से प्रथम महिला आईएएस बनी अंजू लता शाक्य

मुरादाबाद जिले में तैनात पीसीएस अधिकारी अंजू लता शाक्य को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) मे प्रमोट किया गया।वह जिला मैनपुरी की ग्राम नगला रम्मदा, बरनाहल निवासी है। अंजुलता शाक्य पीसीएस 2008 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं वर्तमान में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण मे सचिव पद पर तैनात है वह अपने जिले की पहली महिला आईएएस अधिकारी हैं। उनके पिता स्वर्गीय विद्याराम शाक्य किसान थे, माता स्वर्गीय राम प्यारी गृहणी थी और परिवार में बड़े भाई दिनेश शाक्य, अमलेश शाक्य, राजेश शाक्य अपने क्षेत्र के सम्मानित व्यकित है उनके पति विकास चौधरी…

अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये देगा टाटा समूह ?

टाटा समूह ने गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुए दुखद एयर इंडिया अहमदाबाद-लंदन विमान दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।एयर इंडिया के मालिक टाटा समूह ने कहा कि वह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा।टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख…

उत्तर प्रदेश में ‘लोक मोर्चा’ का गठन सम्यक पार्टी समेत कई दलों का बड़ा राजनीतिक गठबंधन, 2027 चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे मुख्यमंत्री पद के चेहरा

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर प्रदेश की राजनीति में एक नया राजनीतिक गठबंधन ‘लोक मोर्चा’ के रूप में उभरा है। इस नवगठित मोर्चा में सम्यक पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। गठबंधन का नेतृत्व पूर्व मंत्री माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे, जो इस मोर्चे के संयोजक नियुक्त किए गए हैं और 2027 के चुनाव में मुख्यमंत्री पद के एकमात्र चेहरा होंगे। बहुजन हितों की आवाज बनेगा लोक मोर्चा लोक मोर्चा ने…

फर्रुखाबाद:पुलिस की सराहनीय पहल, सर्विलांस सेल ने 151 खोए हुए एंड्रॉयड मोबाइल फोन किए बरामद, अनुमानित कीमत 33 लाख रुपए

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 फतेहगढ़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सर्विलांस सेल की मेहनत और तकनीकी दक्षता के बल पर खोए हुए कुल 151 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख रुपए है, को सफलतापूर्वक बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। यह कार्य पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान…

फर्रूखाबाद में नागरिक सुरक्षा विभाग की समस्त कमांडिंग ऑफिसर्स की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 जनपद फर्रुखाबाद में नागरिक सुरक्षा से जुड़ी आपातकालीन एवं आवश्यक सेवाओं की तैयारियों और समन्वय को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के समादेष्टा अधिकारियों को नागरिक सुरक्षा के उनके दायित्वों से अवगत कराना एवं समुचित अनुश्रवण सुनिश्चित करना था। बैठक की शुरुआत समस्त अधिकारियों के औपचारिक परिचय के साथ हुई। इसके पश्चात उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा कानपुर…

फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण, सांसद मुकेश राजपूत ने पत्रकार वार्ता में गिनाईं ऐतिहासिक उपलब्धियां

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी के आवास विकास स्थित जिला मुख्यालय पर आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने देशभर में हुए विकास कार्यों और ऐतिहासिक निर्णयों को लेकर मीडिया को संबोधित किया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने केंद्र में सत्ता संभाली, उस समय देश भ्रष्टाचार, आतंकवाद, अव्यवस्था और अविकास जैसी…

फर्रुखाबाद:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हादसों पर चिंता, एनएचएआई और पुलिस को दिए सख्त निर्देश।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता जताई गई। बैठक में एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत ने बताया कि मई 2025 में जिले में 43 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 27 लोगों की मौत और 24 लोग घायल हुए। जबकि मई 2024 में 33 हादसों में 14 लोगों की मृत्यु हुई थी। इस तरह हादसों में 30.30% और मृतकों की संख्या में 92.85%…

फर्रुखाबाद:तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की महिला जिला कार्यकारिणी गठित, सुमन शाक्य ने सौंपी जिम्मेदारियाँ

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की महिला इकाई की जिला कार्यकारिणी का गठन समारोह आज गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। महिला सभा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन शाक्य ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। कार्यकारिणी में प्रमुख पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। श्रीमती शकुंतला शाक्य और श्रीमती रुकुमलता शाक्य को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। श्रीमती विमलेश शाक्य को जिला महासचिव तथा श्रीमती सुनीता शाक्य को जिला उपसचिव के पद पर मनोनीत किया…

लखीमपुर खीरी : पुलिस लाइन मे एसपी द्वारा ब्रीफिंग कर चयनित अभ्यर्थियों एवं ड्यूटी मे लगे पुलिस कर्मियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

आरक्षी भर्ती-2023 के अंतर्गत जनपद खीरी से चयनित अभ्यर्थियों को दिनांक 15-06-2025 को लखनऊ मे नियुक्ति पत्र प्रदान किये जाने के सम्बन्ध मे पुलिस लाइन खीरी मे पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा, ब्रीफिंग कर चयनित अभ्यर्थियों एवं ड्यूटी मे लगे पुलिस कर्मियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। लखीमपुर खीरी 12 जून को पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों को मा0 गृह मंत्री, भारत सरकार एवं मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 15.06.2025 को…

लखीमपुर खीरी : संगठन सृजन अभियान के दूसरे दिन जनपद लखीमपुर खीरी में कांग्रेसियों ने की समीक्षा बैठक

बृहस्पतिवार को संगठन सृजन अभियान के दूसरे दिन जनपद लखीमपुर खीरी में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल की देख रेख में जिला कांग्रेस भवन पर फ्रंटल प्रकोष्ठ विभागों के पदाधिकारियो से जिला कोऑर्डिनेटर माननीय नकुल दुबे जी माननीय उमाशंकर पांडे जी माननीय अभिषेक सिंह पटेल ने समीक्षा की, उनके ब्लॉक रमिया बेहड के ग्राम खरवैया मे कार्यकर्ताओं की बैठक हुई उसके बाद नगर पंचायत निघासन के ग्राम सुकखन पुरवा में,ग्राम सिंघहा खुर्द में, सिंगाही,लूधपूर्वा में संगठन सृजन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी से आव्हान् किया गया सभी…

लखीमपुर खीरी : केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मीट एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन तथागत मैरिज लॉन में संपन्न

केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत अमृत काल सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण के 11 साल पर आयोजित प्रोफेशनल मीट एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष श्री सुनील सिंह की अध्यक्षता में लखीमपुर स्थित तथागत मैरिज लॉन में संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री श्री JPS राठौर जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/पूर्व सांसद श्रीमती रेखा वर्मा जी एवं पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री/पूर्व सांसद श्री अजय मिश्र टेनी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ इस अवसर पर समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधिगण,जिला पदाधिकारी…

लखीमपुर खीरी : खीरी में चमके भविष्य के सितारे

लखीमपुर खीरी – अटल सभागार में एक गरिमामय समारोह के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दुर्गा शक्ति नागपाल, मा.विधायक योगेश वर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार द्वारा यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉप-10 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक छात्र को मेडल, टैबलेट एवं ₹21,000 का प्रोत्साहन चेक प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई जिसे छात्रों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक देखा।यह आयोजन छात्रों के कठिन परिश्रम और समर्पण का सच्चा…

लखीमपुर खीरी : जीजा ने साली से किया प्रेम ग्रामीणो ने पहनाई जूतो की माला

लखीमपुर खीरी से एक अनोखा मामला सामने आया है जीजा ने साली से किया प्रेम ग्रामीणो ने पहनाई जूतो की माला लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने जीजा को साली के साथ पकड़ लिया। फिर उनको जूतों की माला पहनाई और गांव में घुमाया। लेकिन लड़की नहीं मानी वह जीजा के साथ चली गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इस जीजा राजू साली मनोजनी के प्रेम प्रसंग घटना की चर्चा पूरे गांव व पूरे लखीमपुर खीरी जिले में चर्चा का विषय बनी हुई…

रायबरेली : नशा मुक्ति संकल्प हमारा जीवन बने गा स्वास्थ्य हमारा

जिले में नशा मुक्त जीवन की दिशा में एक नई रोशनी बनकर उभरा है। ‘संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य केंद्र’,जो खसरा नं. 5, महाराजगंज रोड, गोकुलपुर, शिवपुरम, सरवाना, रायबरेली में संचालित हो रहा है। यह केंद्र सोसाइटी फॉर वोलंटरी एक्शन एंड रिसर्च स्वर द्वारा एनटीपीसी लिमिटेड के सीएसआर कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत संचालित किया जा रहा है।इस केंद्र ने जनवरी 2025 से अब तक 2500+ मरीजों का उपचार किया है, जिसमें से 125 लोगों ने परामर्श काउंसलिंग सेवाएं ली हैं। विशेष बात यह है कि 41 लोग पूरी तरह…

पीलीभीत:जिलाधिकारी ने आधार कार्ड के पंजीकरण, अपडेट व डीबीटी योजनाओं के लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण के दिए।

पीलीभीत /मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं को शीघ्र समाधान और नये आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड सरकार की विभिन्न योजनाओं में अनिवार्य है, इसलिए आधार से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाये।बैठक में ऐमन परवेज ने कहा कि 0-5 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन के लिए विशेष निर्देश दिए गए। इसके साथ ही…

पीलीभीत:बाघों के दीदार के लिए बचे सिर्फ 3 दिनटाइगर रिजर्व: 15 जून को बंद होगा पर्यटन सत्र

पीलीभीत।प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की सैर का आखिरी मौका अब केवल चार दिन शेष है। 15 जून, 2025 को शाम 7 बजे पीटीआर का पर्यटन सत्र समाप्त हो जाएगा, और इसके द्वार अगले पांच महीनों के लिए सैलानियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मंगलवार देर रात प्रधान मुख्य वन संरक्षक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जंगल की अनुपम सुंदरता और बाघों की रोमांचक दुनिया का दीदार करने के इच्छुक पर्यटकों के लिए यह अंतिम अवसर है। पीलीभीत…