(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 सिंचाई विभाग द्वारा जारी ताज़ा बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार, जनपद की गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। लोहिया सेतु (पंचालघाट) पर सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 137.45 मीटर दर्ज किया गया, जो 137.10 मीटर के खतरे के निशान से अधिक है। वहीं, रामगंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। बहमलपुर हिब्दी सेतु (रामगंगा) पर सुबह 8 बजे जलस्तर 136.90 मीटर रिकॉर्ड हुआ, जो खतरे के निशान 137.10 मीटर से थोड़ा ही नीचे है। रिपोर्ट…
Category: देश
फर्रुखाबाद में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर विशेष नजर।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय दुकानदारों और आम जनता से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पैदल गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर विशेष…
लखनऊ:आईपीएस विनोद कुमार सिंह को मिला पुलिस महानिदेशक का पद
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (उ.प्र. संवर्ग) के अधिकारी विनोद कुमार सिंह, आईपीएस-आरआर-1994 को पुलिस महानिदेशक (डीजी) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह आदेश गृह (पुलिस सेवाएं) अनुभाग-2 द्वारा जारी किया गया।आदेश के अनुसार, विनोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से अथवा कार्यभार ग्रहण करने की आगामी तिथि से पुलिस महानिदेशक (वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल-16, ₹2,05,400–₹2,24,400) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उनके कार्यभार ग्रहण की औपचारिकता पूरी होने पर नियुक्ति प्रभावी होगी।…
कन्नौज पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 जनपद के थाना कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 619/2025 धारा 69 बीएनएस में वांछित अभियुक्त मुकेश पुत्र स्व. देवेन्द्र (उम्र लगभग 28 वर्ष), निवासी…
लखनऊ:1994 बैच के IPS अफसर जल्द बनेंगे DG, DPC में हुआ प्रमोशन का फ़ैसला
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 प्रदेश में 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अफसरों के लिए प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को लोकभवन में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में हुई विभागीय प्रमोशन समिति (DPC) की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि DG (महानिदेशक) के रिक्त पदों के सापेक्ष 1994 बैच के अफसरों को क्रमवार प्रमोशन दिया जाएगा। बैठक में DGP राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे। बीके सिंह का नाम सबसे ऊपर DG आनंद स्वरूप के…
फर्रुखाबाद में हत्या के मामले में चार अभियुक्तों को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रभावी पैरवी अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना राजेपुर क्षेत्र के मु0अ0सं0 101/2018, वाद संख्या 115/2018, धारा 302/34 भादवि में पंजीकृत हत्या के मामले में चार अभियुक्त – 1. नक्षत्रपाल पुत्र रामेश्वर 2. वीपी पुत्र आशाराम 3. दल सिंह पुत्र आशाराम 4. अर्चित पुत्र दाताराम (सभी निवासी – भुडिया भेडा, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़) – के विरुद्ध पुलिस ने…
फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश के 121 पंजीकृत राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस, 6 वर्षों से नहीं लड़ा कोई चुनाव
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के प्राविधानों के अंतर्गत पंजीकृत उत्तर प्रदेश राज्य के 121 पंजीकृत राजनैतिक दलों द्वारा वर्ष 2019 से वर्ष 2024 (06 वर्षों) के मध्य में आयोग द्वारा आयोजित किसी भी निर्वाचन में भाग न लेने वाले दलों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० को दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा राजनैतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी…
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, रंगदारी व धमकी का मामला
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने दो नामजद/वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में श्रवण कुमार शुक्ला उर्फ छोटे पुत्र स्व. वीरेन्द्र नाथ शुक्ला निवासी ग्राम भुढ़िया भेड़ा, थाना राजेपुर, हाल निवासी गंगानगर कालोनी, फतेहगढ़ एवं प्रीती सिंह यादव पत्नी देवेन्द्र सिंह यादव निवासी भुढ़िया भेड़ा, थाना राजेपुर, हाल निवासी रविदासनगर रोहिला,…
फर्रुखाबाद:जिला बाल संरक्षण समिति एवं बाल विवाह टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति एवं बाल विवाह जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, बाल विवाह एवं बाल श्रम रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक हर तीन माह नियमित रूप से कराई जाए, ताकि जमीनी स्तर पर बच्चों से जुड़े मामलों की निगरानी और समाधान समय पर हो सके। बैठक में…
फर्रुखाबाद:एफपीओ और सहकारी समितियों के लिए 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट का सुनहरा अवसर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 कृषि विभाग के केन्द्र पुरोनिधानित “नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयलसीड्स) वर्ष 2025-26” योजनान्तर्गत जिले के पंजीकृत एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) एवं सहकारी समितियों को 10 टन क्षमता वाली ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र इकाइयों को प्रोजेक्ट लागत का 33 प्रतिशत, अधिकतम ₹9,90,000 तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए एफपीओ/सहकारी समितियों का पंजीकरण कम्पनी अधिनियम या सहकारिता अधिनियम के अंतर्गत होना अनिवार्य है। साथ ही निम्न शर्तें लागू होंगी— कम से…
फर्रुखाबाद:भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद में भव्य तिरंगा यात्राएं संपन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जनपद के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इन यात्राओं में भाजपा जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारों के साथ जनजागरण का संदेश दिया। कायमगंज में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह कायमगंज नगर क्षेत्र की तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट चौराहे के आगे स्थित शिवाजी मूर्ति स्थल पर संपन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष…
लखीमपुर खीरी : दुधवा टाइगर रिजर्व के महावत इरशाद अली को मिला गज गौरव सम्मान
लखीमपुर खीरी – दुधवा टाइगर रिज़र्व के अनुभवी महावत इरशाद अली को हाथियों की देखभाल और उनके प्रति अद्वितीय संवेदनशीलता के लिए प्रतिष्ठित गज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया यह सम्मान उन कर्मचारियों को दिया जाता है जो हाथियों की सेवा में योगदान देते हैं इरशाद अली को यह सम्मान हाथी दिवस पर मंगलवार 12 अगस्त को तमिलनाडु में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया।इरशाद अली वर्षों से दुधवा के हाथियों के साथ कार्य कर रहे हैं और उनकी सेवा प्रशिक्षण तथा संरक्षण में…
लखीमपुर खीरी : पूर्व विधायक विनय तिवारी ने बिजुआ ब्लॉक में पीडीए पर की चर्चा,बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
गोला गोकर्णनाथ – समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनय तिवारी ने विधानसभा गोला के बिजुआ ब्लॉक के गांव रामनगर कला में पीडीए पर चर्चा की और सम्मानित कार्यकर्ताओं से वार्तालाप कर सभी का हालचाल जाना यह पीडीए चर्चा सेक्टर प्रभारी बसंतलाल कश्यप के आवास पर हुई जिसमें पूर्व विधायक विनय तिवारी ने रामनगर कला की सम्मानित जनता को संबोधित करते हुए पीडीए पर चर्चा कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और आने वाले 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और माननीय…
जौनपुर :भुवालापट्टी के लोगों ने सड़क पर की धान की रोपाई, वीडियो हुआ वायरल।
जहां एक तरफ सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर जौनपुर जिले के नगर पालिका परिषद जौनपुर के गंगा पट्टी वार्ड के भुवालापट्टी मोहल्ले में सड़क को लेकर मोहल्ले के लोगों ने विरोध का एक अलग तरीका अपनाया है, जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों में दिख रहा है कि सड़क बराबर कचरा व पानी डूबा हुआ है, जिससे लोग हमेशा परेशान है। इस सड़क की समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर ही धान…
प्रयागराज : जिलाधिकारी के द्वारा निर्माणाधीन सड़कों, सेतुओं एवं प्रस्तावित प्रोजेक्टों के प्रगति की समीक्षा की
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में निर्माणाधीन सड़क व सेतुओं के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सेतु निगम, एनएच, पीडब्लूडी, यूपीडा आदि कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा निर्माणाधीन सड़कों, सेतुओं एवं प्रस्तावित प्रोजेक्टों के बारे में विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा कराये जा रहे कार्यों में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बैठक में जिलाधिकारी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा निर्माणाधीन रिंग रोड के बारे में विस्तार से…
प्रयागराज : हनुमानगंज परिसर में रोजगार महाकुम्भ 2025 के तहत वृहद रोजगार मेला का किया गया आयोजन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज एवं नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार महाकुम्भ 2025 के प्रथम दिवस दिनांक 12.08.2025 को नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, हनुमानगंज परिसर प्रयागराज में प्रातः 10ः00 बजे रोजगार महाकुम्भ 2025 (वृहद रोजगार मेला) का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज हर्षिका सिंह द्वारा किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बेरोजगार नवयुवकों को निष्ठापूर्वक कार्य करने हेतु उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं सेवायोजन कार्यालय के सार्थक प्रयास…
फर्रुखाबाद : भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी मंडल की तरफ से घर-घर निकल गई तिरंगा यात्रा
फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी मंडल की तरफ से निकल गई तिरंगा यात्रा इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग तिरंगा यात्रा फर्रुखाबाद के टाउन हाल तिराहे से चौक चौराहे तक यात्रा निकाली गयी इस यात्रा का संयोजक भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री राम किशन दीक्षित द्वारा किया गया मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह पाल महामंत्री और संयोजक रामकिशन दीक्षित उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा महामंत्री बिल्लू सक्सेना मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता जिला महामंत्री हिमांशु…
हरदोई में फरियादी को नहीं मिली सुनवाई: पिहानी थाने में कोतवाल ने कहा आज छुट्टी है कल आना डीजीपी के आदेश की अवहेलना।
हरदोई :- के पिहानी कोतवाली में एक फरियादी को न्याय के लिए परेशान होना पड़ा कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने इसकी शिकायत सुनने से मना कर दिया। फरियादी थाने पहुंचा तो डेक्स पर कोई मौजूद नहीं था मुंशी ने उसे बैठकर इंतजार करने को कहा काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी किसी ने इसकी शिकायत नहीं सुनी फरियादी ने प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल को फोन किया उन्होंने बताया कि कोतवाली में ताला लगा है और आज छुट्टी है फरियादी के कई बार विनती करने पर भी उन्होंने कल आने की…
रायबरेली : ताला बंद कमरे मे मिला नाबालिग लड़की का शव सेतु कर्मचारियों के ऊपर लगा गंभीर आरोप
डीह थाना क्षेत्र के परसदेपुर चौकी अंतर्गत निनैया घाट स्थित सेतु निगम के पुल निर्माण स्थल पर सोमवार को एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में ताला बंद कमरे से बरामद हुई। घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पीड़िता के पिता निवासी पूरे चौहान हाजीपुर, का आरोप है कि सेतु निगम में कार्यरत मजदूर मोहम्मद रोशन उनकी बेटी कोबहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और बाहर से ताला जड़ दिया। सोमवार दोपहर बच्ची अचानक घर से लापता हुई तो परिजन व ग्रामीण खोजबीन में जुट गए। इस दौरान…
कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी सचिन के साथ शासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत बाइक तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी सचिन के साथ शासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत बाइक तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।सोरों गेट अम्बेडकर पार्क तक सैंकड़ों की संख्या में बाइक सवार अपनी बाइक पर तिरंगा लहराते हुए कलेक्ट्रेट से रवाना हुए। रैली मा मुख्य उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। रैली रवाना करते समय जिला पंचायत राज अधिकारी देवेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशिला, सुरेन्द्र सिंह…
