दबिश देने गई पुलिस ने मां बेटे का सिर फोड़ा, और जबरन बेटे को जीप में डालने और मां को बाल पकड़कर घसीटने के आरोप में बरेली एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया, जानकारी के अनुसार शाही थाना पुलिस ने अजीबोगरीब कारनामा कर दिया एक्सीडेंट के जिस मुकदमे में गिरफ्तारी का प्रावधान ही नहीं था, उसके बाद बावजूद हल्का दरोगा महेश चंद बसावनपुर गांव में जयंती के घर दबिश देने पहुंच गया, आरोप है कि जयंती के ना मिलने पर दरोगा ने उसके बेटे अर्जुन को मारपीट कर जीप…
Category: देश
बरेली – प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में धूम-धाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस याद किये गये भारत रतन वल्लभभाई पटेल।
आँवला – बीएसए श्री विनय कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी, फरीदपुर श्री शशांक शेखर मिश्रा के निर्देशन में शासन के निर्देशानुसार विकास खंड फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में धूम-धाम से राष्ट्रीय एकता दिवस व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। राज्य अध्यापक पुरस्कार, राज्य नवाचारी शिक्षक पुरस्कार व राज्य आईसीटी पुरस्कार से पुरस्कृत विद्यालय के प्रधान अध्यापक, डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि लौह पुरुष सरदार पटेल जी के चित्र पर समस्त शिक्षकों व कक्षा प्रमुखों, निपुण-विद्यार्थियों, बाल संसद व आईसीटी…
बारिश की वजह से भारत के अगले मैच का समीकरण बिगड़ सकता है
साउथ अफ्रीका के हाथों भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पहली हार का सामना करना पड़ा। रविवार को टेंबा बावुमा की टीम ने भारत को 5 विकेट से पटखनी देकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 का ताज छीना। ग्रुप स्टेज में भारत के अब दो मैच बाकी है और सेमीफाइनल में भारत को आसानी से प्रवेश करना है तो इन दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। मगर मौसम को देखकर ऐसा लग रहा है कि भारत की सेमीफाइनल की राह आसान नहीं होने वाली है। दरअसल, टीम…
गौतमबुद्ध नगर: आज ग्रेनो पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करोडों की परियोजनाओं की देंगे सौगात
गौतमबुद्ध नगर: आज ग्रेनो पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। वह नॉलेज पार्क-पांच में हीरानंदानी ग्रुप की डाटा सेंटर परियोजना का उदघाटन करेंगे। इसके बाद मंगलवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यूपीसीडा की 1670 करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। वह नॉलेज पार्क-पांच में हीरानंदानी ग्रुप की डाटा सेंटर परियोजना का उदघाटन करेंगे। इसके बाद मंगलवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यूपीसीडा की 1670 करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को…
फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज महिला हेल्पडेस्क ने पति-पत्नी समझौता कराकर मिसाल पेश की
30 अक्टूबर 2022 पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में थाना जहानगंज महिला हेल्प डेस्क के द्वारा रिंकी देवी पति बबलू निवासी कोरीखेड़ा थाना जहानगंज आपसी सुलह समझौता करा कर पति पत्नी खुशी-खुशी साथ-साथ रहने को राजी हो गए। प्रोजेक्ट नई किरण के अंतर्गत विखरे परिवार को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें थाना जहानगंज महिला हेल्प डेस्क के द्वारा सफलता हासिल कर मिसाल पेश की। रिंकी देवी का आरोप था कि मेरे पति एवं देवर नन्हे शराब पीकर गन्दी – 2 गाली देते…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की फिटनेस का राज? उनकी जुबानी
ब्रिटेन को ऋषि सुनक के रूप में नया प्रधानमंत्री मिल चुका है। कोरोना महामारी और फिर रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध ने ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को काफी पीछे धकेल दिया है। ऐसे में ब्रिटेन की सत्ता संभाल चुके सुनक के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद सुनक राष्ट्र को संबोधित भी कर चुके हैं। किंग चार्ल्स से ज्यादा अमीर कहे जाने वाले पीएम ने अपनी फिटनेस को लेकर भी लोगों का ध्यान खींचा है।पिछले साल जब वो हैरी स्टीबिंग्स के साथ द ट्वेंटी मिनट वीसी पॉडकास्ट में…
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल
आज एक बार फिर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में लंदन ब्रेंट क्रूड रविवार को 95.77 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। अमेरिकी क्रूड 0.79 प्रतिशत गिरकर 88.38 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। घरेलू स्तर पर तेल बेचने वाली कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमतों में आज भी टिकाव रहा है। जिसकी वजह से दिल्ली (Delhi Petrol Diesel) में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। बता दें, देश में…
आज जा सकते हैं PM मोदी रोड शो रद्द करके मोरबी, 132 लोगों की मौत
गुजरात के मोरबी शहर में रविवार शाम हुए पुल हादसे में मरने वालों की संख्या 132 पहुंच गई है। कुछ घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी जा सकते हैं। इस दौरान उनके घायलों और मृतकों के परिवार वालों से मिलने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, पीएम मोदी गुजरात और राजस्थान के तीन दिन के दौरे पर हैं। हादसे के चलते उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सोमवार को अहमदाबाद में मोदी की ओर से…
कितना मुश्किल था रणबीर कपूर के लिए शिवा का रोल, किस तरह की किरदार की है तैयारी?
साल 2022 की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र – पार्ट वन शिवा’ 4 नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। दर्शक हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में इस फिल्म का मजा ले पाएंगे। फिल्म की OTT रिलीज से पहले रणबीर कपूर ने बताया है कि उन्होंने फिल्म में अपने सुपर पावर्स से लैस किरदार की तैयारी किस तरह की थी, और उन्हें इसमें क्या चुनौतियां पेश आईं?किरदार और फिल्म की तैयारियों के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने बताया, ‘शिवा पेपर्स…
मैनपुरी : ग्राम रठेरा में रामलीला का आयोजन कल से हुआ शुरू |
मैनपुरी तहसील के ग्राम रठेरा की रामलीला कमेटी की ओर 30 अक्तूबर से सरकारी जूनियर हाई स्कूल के मैदान में रामलीला का मंचन शुरू हो गया हैं। शाम आठ बजे मंचन का शुभारंभ किया गया। रामलीला कमेटी का दावा है कि इस वर्ष मंच को भव्य रूप दिया गया है। कमेटी के सचिव आशीष यादव ने बताया कि रामलीला मंचन के लिए क्षेत्र में उत्साह है। रामलीला का उद्धघाटन गांव के समाजसेवी डा राजेंद्र यादव ने फीता काट कर किया। इस मौके पर डा हेतराम सिंह, चौब सिंह लेखपाल, संजीव…
कौन सा बॉलीवुड एक्टर करेगा कांतारा के हिंदी रीमेक में लीड रोल? ऋषभ शेट्टी ने दिया जवाब
साउथ की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘कांतारा’ 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म तब से लेकर अभी तक सिनेमाघरों में काबिज है और करोड़ों कमा चुकी है। फिल्म का हिंदी वर्जन भी अच्छी कमाई कर रहा है। ऐसे में क्या बॉलीवुड में इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाया जाएगा? अगर हां तो कौन सा एक्टर इस फिल्म में लीड रोल प्ले करने के लिए सही रहेगा? ऋषभ ने ऐसे कुछ सवालों का जवाब दिया।फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर ऋषभ…
Thank God लागत भी नहीं निकाल पा रही , कितना रहा बिजनेस आइये जानते हैं
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म ‘थैंक गॉड’ (Thank God) का जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो यह काफी चर्चा में थी। लेकिन फिर जब बॉक्स ऑफिस के आंकड़े आने शुरू हुए तो ऐसा लगा कि फिल्म विवादों की भेंट चढ़ गई है। दरअसल फिल्म के कुछ किरदारों और सीन्स को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।रिलीज डे पर फिल्म को 8 करोड़ 1 लाख रुपये की ओपनिंग मिली थी, जो कि इसके साथ ही रिलीज हुई फिल्म ‘राम सेतु’ से थोड़ी कम थी। माना ये जा…
गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर:AQI 400 पहुंचा, बंद हो सकता है कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों का संचालन केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड
गौतमबुद्ध नगर: नोएडा,ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर:AQI 400 पहुंचा, बंद हो सकता है कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों का संचालन नोएडा,ग्रेटर नोएडा में रविवार सुबह 9 बजे भी आसमान में धुंध दिखाई दी। हाईराइज बिल्डिंगें भी धुंध में घिरी हुई थीं, जो स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे पा रही थीं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी हवाओं की रफ्तार थम गई है। इस वजह से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ये धुंध और वायु प्रदूषण तभी कम हो सकता है, जब हवा की रफ्तार बढ़े। केंद्रीय…
Gujarat के मोरबी में मच्छु नदी पर बना झूलता पुल गिरा, 30 की मौत की खबर
गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज टूट गया जिससे अब तक तीस लोगों की मौत की खबर है। हादसे के समय पुल पर 300 से अधिक लोग सवार थे। करीब दो सौ साल पुराना यह पुल रियासत काल में बनाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से जानकारी मांगी व हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार आर्थिक मदद देने की घोषणा की। झूलता पुल…
पीलीभीत : विलंदपुर में विकास कार्य के लिए लाई गई थी रेत
पूरनपुर।बलरामपुर चौकी क्षेत्र के गांव बिलंदपुर अशोक में पांच अक्टूबर को तालाब से रेत निकाल कर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया गया था। जिसको बलरामपुर चौकी पर खड़ा किया गया था।ग्राम प्रधान देवेश गंगवार के द्वारा ट्रैक्टर ट्राली को चौकी से मुक्त करने के लिए कहा था। मामले में आख्या प्रस्तुत की गई है। जिसमें दिनांक पांच अक्टूबर को जो रेत निकाली गई थी। मामले की जांच पड़ताल ग्रामीणों से की गई तो पाया गया कि इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण के अलावा विकास कार्य के लिए…
पीलीभीत : दबंगई के बल पर खेत जोतने का आरोप
पूरनपुर। नगर के मोहल्ला गणेशगंज निवासी वसीम वेग ने बताया उसकी पत्नी तहमीना खानम के नाम कलीनगर क्षेत्र के गांव में मैनी गुलडिया में कृषि भूमि स्थित है। जिसका गाटा संख्या 28 मी 4.841 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।जिसकी पैमाइश कर तूंदावंदी की गई थी।आरोप है कि कुछ लोग उसकी भूमि पर अवैध कब्जा करना चाहते है।इसी को देकर 29 अक्टूबर को अवैध कब्जा करने की नियत पीडित के खेत की जुताई कर दी।जब पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच कर जमीन जोतने का विरोध…
पीलीभीत :जन कल्याण सुरक्षा संघ ने चलाया प्लास्टिक मुक्त व गोष्टी कर जागरूकता अभियान।
पीलीभीत पूरनपुर ; जनपद की तहसील कलीनगर विकास खंड पूरनपुर के ग्राम शाहगढ़ में जन कल्याण सुरक्षा संघ के तत्वाधान में संस्था के राष्ट्रीय आवाहन पर प्लास्टिक मुक्त व गोष्ठी कर जागरूकता अभियान चलाया गया भारत सरकार के मिशन स्वच्छ भारत 2.0 के अंतर्गत एक अक्टूबर से इक्कतीस अक्टूबर तक भारत सरकार की मुहिम देश में एक लाख किलो प्लास्टिक कचरे को इखट्टा कर उसे निपटाने के अभियान 31 अक्टूबर को समापन के उपलक्ष्य में गोष्टी के उपरांत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम शाहगढ़ किला…
पीलीभीत :जेसीबी से नालियों व ईदगाह के पास फैली विशाल गंदगी की सफाई कराकर स्वच्छता अभियान चलाया गया
पीलीभीत पूरनपुरबीमारियों के फैलने से रोकने के लिए साफ सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधानपति तकी खां व ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव कुमार ने गांव में सफाई अभियान चलवा कर नालियां व धनाराघाट रोड ईदगाह के पास पड़ी भीषण गंदगी के ढेर को हटवाया।जिसकी ग्रामीणों ने खूब सराहना की है।कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के ग्राम प्रधान पति तकी खां ने गांव में फैले बुखार सहित तमाम बीमारियों को मात देने के लिए जेसीबी से नालियों व ईदगाह के पास फैली विशाल गंन्दगी की सफाई करा कर स्वच्छता अभियान…
पीलीभीत :पत्नी से परेशान युवक ने पुलिस को दी तहरीर
पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी का गांव के ही दूसरे युवक से कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है।जब पीडित विरोध करता है तो युवक व उसकी पत्नी एक राय होकर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हैं।आरोप है कि ग्रामीण प्रेमी के घर पहुंचने पर विरोध जताता है तो महिला झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी किसको दे रही है।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।चौकी प्रभारी अनिल…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खिमसेपुर का किया औचक निरीक्षण
फर्रुखाबाद ,30 अक्टूबर 2022 जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खिमसेपुर का औचक निरीक्षण किया। डॉ. सौरभ कटियार व अधीनस्थ स्टाफ उपस्थित था। 40 रोगियों को देखा जा चुका था। प्रसव हेतु कोई प्रसूता भर्ती नहीं थी। जिलाधिकारी ने फार्मासिस्ट व दवाओं का स्टोर रूम देखा। शौचालय साफ नहीं था। डेक्सामेथासोन व पेरासिटामोल आदि दवाएं उपलब्ध थीं। सिप्रोफ्लॉक्सेसिन आई ड्रॉप उपलब्ध नहीं थी। अनुपयुक्त झाड़ियां प्रांगण में खड़ी थीं। आपात स्थिति में मरीजों को देखने के लिए, इमरजेंसी यूनिट, निर्माणाधीन है। जिलाधिकारी ने सफाई व प्रचार के निर्देश…
