प्रयागराज, हज-2027 यात्रा में जाने वाले हज यात्री मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट को 15 सितम्बर तक अपने लॉगइन आई0डी0 पर अपलोड करें

प्रयागराज, हज-2027 यात्रा में जाने वाले हज यात्री मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट को 15 सितम्बर तक अपने लॉगइन आई0डी0 पर अपलोड करें

उ0प्र0 राज्य हज समिति लखनऊ एवं हज कमेटी आफ इण्डिया द्वारा सकुर्लर-10 निर्गत किया गया है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट को हज-2027 की यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक हज यात्री को सरकारी एलोपैथिक पद्वति के चिकित्सक द्वारा प्रमाणित कराकर दिनांक 15.09.2026 तक अपने लॉगइन आई0डी0 पर अपलोड किया जाना है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री कृष्ण मुरारी ने समस्त हज-2027 की यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक हज यात्री को सूचित किया है कि प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, मोतीलाल नेहरू मण्डलीय चिकित्सालय प्रयागराज एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, टी.बी.सप्रू चिकित्सालय प्रयागराज में सरकारी एलोपैथिक पद्वति के चिकित्सक द्वारा प्रमाणित कराकर दिनांक 15.09.2026 तक अपने लॉगइन आई0डी0 पर अपलोड करना सुनिश्चत करें।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment